दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 8 अक्टूबर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के आह्वान पर मंगलवार को दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस ने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केरल के आनंद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी की सड़कों पर उतरकर RSS की कथित अमानवीय और शर्मनाक हरकतों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया।भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि आज देश में नफरत की राजनीति अपने चरम पर है। केरल के आनंद के साथ हुई अमानवीय घटना न केवल एक व्यक्ति के खिलाफ हिंसा है, बल्कि यह हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला है।उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक आवाज़ उठाएगी। जब तक आनंद को न्याय नहीं मिलता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

हरियाणा युवा के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। हम संविधान के अनुच्छेदों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। केरल के आनंद के साथ हुआ अन्याय पूरे देश के युवाओं को झकझोरने वाला है। हम इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएंगे ताकि दोषियों को सख्त सज़ा मिल सके।युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी सत्यवान गहलोत ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश की आत्मा के लिए है। RSS और उससे जुड़े संगठनों द्वारा फैलाए जा रहे नफरत के जहर को अब रोकना होगा। युवा वर्ग देश की एकता, भाईचारे और इंसानियत के लिए सड़कों पर उतरा है। यह लड़ाई न्याय और समानता के लिए है। इस मौके पर हरियाणा युवा कांग्रेस की सह प्रभारी प्रियंका चांडीलिया, दिनेश पोसवाल, विनीत खर्ब,प्रदीप यादव,सागर कौशिक, कृष्ण अत्रि,रजत लाठर, विकास दायमा, सोवीन, विकास ढांडा, मुबीन खान, अभिषेक राव,धर्मेंद्र राणा, हरदीप राणा, सुशील हुड्डा, जगमिंन्द्र व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तख्तियाँ और बैनर लेकर न्याय की पुकार लगाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही