किडनी फेलियर बना गंभीर स्वास्थ्य संकट

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 18 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारत में किडनी फेलियर एक गंभीर स्वास्थ्य संकट के रूप में तेजी से उभर रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में लगभग 13.8 करोड़ लोग क्रोनिक किडनी डिजीज से प्रभावित हैं, जिससे भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है। यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी चिंताजनक है। भारत में किडनी फेलियर का उपचार बेहद खर्चीला साबित हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार, प्रभावित परिवार अपनी आय का लगभग 70% तक इलाज पर खर्च करने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में समय पर सही निर्णय और विशेषज्ञ सलाह न केवल जीवन बचा सकती है, बल्कि आर्थिक बोझ को भी कम कर सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट जैसे बड़े निर्णय लेने से पहले उचित जांच और सलाह लेना अत्यंत आवश्यक है। आपके और आपके अपनों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा सही मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान किया जाता है। डायलिसिस कराने या किडनी ट्रांसप्लांट करवाने से पहले एक बार विशेषज्ञ सलाह अवश्य लें—आपका सही निर्णय आपके स्वास्थ्य और धन, दोनों की रक्षा कर सकता है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें