व्यापारियों के लिए कारोबार सुगम बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 4 अगस्त 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कानून और न्याय मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल ने आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) को आश्वासन दिया कि सरकार देश में व्यापारियों और उद्यमियों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। वे यहां भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में माननीय हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री (कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय); विजय बघेल, रमेश अवस्थी और साधना सिंह (सभी सांसद) भी उपस्थित रहे। मेघवाल ने बीयूवीएम को आश्वस्त किया कि वे व्यापार से जुड़ी उनकी चिंताओं के समाधान में उनके साथ खड़े हैं। मैं और मल्होत्रा जी और इस कार्यक्रम में उपस्थित सांसदगण आपके पक्ष में पैरवी करेंगे मेघवाल ने कहा सभा को संबोधित करते हुए मल्होत्रा ने कहा कि व्यापारिक समुदाय ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अहम...