सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का हुआ विस्तार
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 4 जून 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) ने उपकोषाध्यक्ष, प्रचार एवं मीडिया सचिव सहित कार्यकारी सदस्यों के पदों पर सर्वसमति से मनोनीत किया है। इसकी जानकारी श्री अशोक लालवानी, अध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (नॉर्थ इंडिया) ने दिया।
श्री अजीत कुमार रावतानी, उपकोषाध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
श्री अजीत कुमार रावतानी काफी सालों से सिंधु समाज अथवा अन्य संस्थाओं के लिए कार्य कर रहे हैं और उनके निष्ठा पूर्वक कार्यों को देखते हुए उन्हें सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का उपकोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
श्री अशोक मनवानी, प्रचार एवं मीडिया सचिव सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
श्री अशोक मनवानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का प्रचार एवं मीडिया सचिव मनोनीत किया गया है। श्री मनवानी विगत कई वर्षों से सिंधी समाज के लिए निष्ठा, समर्पण और पूर्ण ईमानदारी के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्य न केवल प्रशंसनीय हैं, बल्कि आज की युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उनकी सूझबूझ, संवाद कौशल और मीडिया क्षेत्र में अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति निःसंदेह संगठन के प्रचार-प्रसार को एक नई दिशा प्रदान करेगी।
श्री बलदेव कुमार मंकानी, कार्यकारी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
श्री बलदेव कुमार मंकानी कई वर्षों से सिंधु समाज एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनके समर्पण, निष्ठा और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।
श्री वासदेव चेल्लानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
श्री वासदेव चेल्लानी जो लंबे समय से सिंधी समाज के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। इसको देखते हुए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। यह केवल श्री वासु जी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सिंधी समाज के लिए गर्व का विषय है।
श्रीमती मीना अबिचंदानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
श्रीमती मीना अबिचंदानी को सिंधी समाज के प्रति उनके समर्पण, योगदान और निरंतर प्रयासों को ध्यान में रखते हुए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। यह सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि संपूर्ण सिंधी समाज के लिए गर्व का क्षण भी है। उनका यह दायित्व निश्चित रूप से समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक और सामूहिक उन्नति में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
श्री राजेश केसवानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
श्री राजेश केसवानी जो लंबे समय से सिंधी समाज की सेवा में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया संस्था का कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। यह न केवल उनके सामाजिक कार्यों की सराहना है, बल्कि पूरे सिंधी समाज के लिए गर्व का क्षण है। श्री केसवानी धार्मिक भावना से प्रेरित होकर समाज सेवा में जुटे रहते हैं, और उनके योगदान से समाज को सदैव नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।
श्रीमती निशा वासवानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
सिंधी समाज के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने वाली श्रीमती निशा वासवानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। यह न केवल उनके सामाजिक योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे सिंधी समाज के लिए गौरव का विषय भी है।
श्रीमती ममता तोलानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
श्रीमती ममता तोलानी सदैव सिंधी समाज के हित में अग्रणी रही हैं। उन्होंने न केवल समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि युवा पीढ़ी में भी सिंधी संस्कृति एवं समाज के प्रति उत्साह और जागरूकता को निरंतर बढ़ावा दिया है। उनके इसी समर्पित कार्य, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
श्री कमलेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
श्री कमलेश कुमार को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री कमलेश कुमार सदैव से सिंधी समाज के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने समाज के हित में निरंतर सक्रिय योगदान दिया है और अपने कार्यों व विचारों से सद्भावना, सेवा और प्रेम का परिचय दिया है।
श्रीमती श्रेष्ठा कोकवानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
श्रीमती श्रेष्ठा काकवानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उनके अब तक के कार्यों, समर्पण और सिंधी समाज के प्रति निष्कलंक सेवा भावना को देखते हुए यह नियुक्ति न केवल उपयुक्त है, बल्कि उनके प्रयासों को एक महत्वपूर्ण मान्यता भी प्रदान करती है। श्रीमती श्रेष्ठा कोकवानी जी ने सदैव सामाजिक एकता, संस्कृति के संरक्षण और समाज के हित में निःस्वार्थ कार्य किया है।
श्रीमती रश्मि लालवानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
श्रीमती रश्मि लालवानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) की कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। रश्मि ने सदैव सिंधी समाज और उसके लोगों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। उनके समाज के प्रति प्रेम, सेवा भावना और सक्रिय योगदान को देखते हुए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया है। उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण की मान्यता है, बल्कि यह पूरे सिंधी समाज के लिए भी गर्व का विषय है।
श्री रमेशचंद बचानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)
श्री रमेशचंद बचानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री बचानी कई वर्षों से सिंधी समाज के प्रति समर्पित भाव से सेवा करते आ रहे हैं। उनका अनुकरणीय योगदान, सच्ची निष्ठा और समाजहित में किया गया कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है। उनकी सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सोच निश्चित रूप से काउंसिल की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएगी। यह नियुक्ति उनके समाजसेवी व्यक्तित्व का सम्मान है और हमें पूर्ण विश्वास है कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी कुशलता और ईमानदारी से निभाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें