पूर्व विधायक पुरुषोत्तम डांगी बने डांगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 6 अगस्त 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रवका देवी लाल डांगी ( राजस्थान) व मीडिया प्रभारी प्रभाकर रंजन ने बताया कि आल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ, भारत की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आदर्श कोऑपरेटिव , सेक्टर 12 , बोकारो स्टील सिटी (झारखंड ) में आयोजित हुई इस बैठक में गत बैठक की पुष्टि करते हुए डांगी समाज के विकास और आगामी संगठनात्मक चुनाव , बिहार विधानसभा के चुनाव में समाज की भागीदारी हेतु निर्णय लिए गए आगामी समय में सभी राज्यों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव वीरेंद्र दांगी ने कहा कि आगामी जाती जनगणना में जाति के कॉलम में सिर्फ दांगी जाति का प्रयोग करने हेतु राष्ट्रव्यापी जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉक्टर मुकेश कुमार दांगी ने अपना आय व्यय का ब्यौरा देते हुए दिल्ली में निर्माणाधीन राष्ट्रीय डांगी कार्यालय का जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया 

वर्ष 2026 में संगठन का चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। वर्तमान अध्यक्ष वर्दीचंद डांगी के लगातार अस्वस्थता कारण त्याग पत्र करने के बाद रिक्त पद पर कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री पुरूषोतम डांगी पूर्व विधायक ब्यावरा(मध्यप्रदेश) को मनोनीत किया कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ किया झंडोतोलन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक डांगी ने किया

मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुरूषोतम डांगी व अध्यक्षता डॉक्टर राजेश सिन्हा और मंच संचालन प्रदेश अध्यक्ष अनुज कुमार, बोकारो अध्यक्ष शैलेंद्र डांगी ने किया। इस मौके पर युवा अध्यक्ष mp जेडी ठाकुर, गुजरात से प्रदेश महासचिव ब्रजेश दांगी, राजस्थान से डॉक्टर शंकर पटेल, देवी लाल डांगी, दिल्ली से अध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद ,शिरोमणि डांगी, हरियाणा से सूरजपाल सिंह डांगी, बिहार से विजय प्रसाद , अध्यक्ष ई. अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश डांगी, अनित कुमार,  शिवशंकर डांगी, राष्ट्रीय चुनाव समिति सचिव डांगी शत्रुघ्न सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या मीनू डांगी आदि मौजूद रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

दुबई में सोनाली बुधरानी बनीं हॉटमॉंड मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2025 की विजेता