टिप एंड टो ने की हेयर मेकेनिक्स की पेशकश

 

लक्जरी के साथ मेन्स ग्रमिंग को मिलेगी नई परिभाषा

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 7 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। नेल्स, लेशेज, हेयर एंड ब्रो के मामले में प्रीमियम ब्रांड टिप एंड टो यूनिसेक्स सलून ने अपने मेहरचंद मार्केट आउटपोस्ट पर हेयर मेकेनिक्स की पेशकश की है। यह दिल्ली में मुंबई के इस हेयर ब्रांड का पहला कदम है। नेल, लेशेज, हेयर और ब्रो आर्टिस्ट्री की खूबसूरती के लिए मशहूर टिप एंड टो का दिल्ली में यह कदम भारत के सबसे बड़े डिजाइन एवं एक्सपीरियंस आधारित ब्यूटी मार्केट में से एक में विस्तार की रणनीति दिखाता है। 1200 वर्ग फीट में खूबसूरती के साथ तैयार किए गए नए टिप एंड टो प्लस हेयर मेकेनिक्स स्पेस से एक ही छत के नीचे बेहतरीन ब्यूटी सर्विस और फोकस्ड ग्रूमिंग का मौका मिलेगा। यहां मॉडर्न और ग्लोबल क्लाइंटेल के लिए सुगम और हाई क्वालिटी सेल्फ केयर एक्सपीरियंस मिलेगा। इस सलून को विशेषरूप से विदेश से आने वालों और अक्सर यात्रा करने वाले एमबीसी ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिन्हें कन्सिस्टेंसी, हाइजीन और प्रीमियम रिजल्ट की चाहत रहती है।

दिल्ली में टिप एंड टो के कदम रखने का उद्देश्य स्पष्ट है, ब्यूटी एवं नेल सलून स्पेस में गैप को भरना। इस सेक्टर में प्रीमियम, भरोसेमंद, फुल सर्विस नेल, लेशेज और ब्रो डेस्टिनेशन नहीं है, जहां बेहतरीन एक्सपीरियंस के साथ टेक्निकल विशेषज्ञता मिले। दिल्ली में ब्रांड का विस्तार मुंबई में इसकी सफलता पर आधारित है। इस सलून में कई नेल टेक्निशियन स्टेशन, प्रीमियम पेडिक्योर चेयर के साथ-साथ चार हेयर स्टाइलिंग स्टेशन एवं दो बैकवॉश यूनिट होंगी, जिनका संचालन हेयर मेकेनिक्स द्वारा किया जाएगा। हेयर मेकेनिक्स को टिप एंड टो के साथ इंटीग्रेट करते हुए ब्रांड ने सिंगल सर्विस डेस्टिनेशन से एक व्यापक ब्यूटी एंड ग्रूमिंग लाइफस्टाइल स्पेस में खुद को ढाला है। इससे यहां आने वालों को एक ही जगह पर सब सर्विस मिल सकेंगी। इस सलून में हेयर मेकेनिक्स एक फोकस्ड, स्पेशलिस्ट हेयर एंड ग्रूमिंग स्टूडियो की तरह काम करेगा। साथ मिलकर दोनों ब्रांड ट्रांसफॉर्मेशन और फिनिशिंग दोनों चीजों को कवर करेंगे। दिल्ली में लॉन्चिंग के साथ ब्यूटी एवं ग्रूमिंग में नए मानक बनाने का ब्रांड का बड़ा विजन दिखता है। सलून में सर्विसेज की शुरुआत 1,000 रुपये से होगी। हेयर मेकेनिक्स की लॉन्चिंग के मौके पर सभी सर्विसेज पर 50 प्रतिशत की सीधी छूट दी जा रही है। वहीं ओपनिंग पीरियड में टिप एंड टो की सर्विस लेने वालों को हेयर मेकेनिक्स की तरफ से फ्री हेयर वॉश दी जाएगी।

टिप एंड टो की संस्थापक शर्मिला थंकी ने कहा, ‘विस्तार के अगले कदम के हिसाब से दिल्ली हमारा स्वाभाविक डेस्टिनेशन था। इस लॉन्चिंग के साथ हम वही प्रिसीजन, हाइजीन और पर्सनलाइजेशन देना चाहते हैं, जिसके लिए मुंबई में टिप एंड टो मशहूर है। हेयर मेकेनिक्स के संस्थापक मॉन्टी थंकी ने कहा इस साझेदारी से हमें स्पेशलिस्ट ग्रूमिंग पर फोकस्ड रहने में मदद मिलेगी, साथ ही हम एक बड़े लाइफस्टाइल-ड्रिवेन ब्यूटी डेस्टिनेशन का हिस्सा भी बन सकेंगे। क्राफ्ट और कंसिस्टेंसी को लेकर टिप एंड टो और हेयर मेकेनिक्स की कमिटमेंट एक जैसी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही