टूरिज्म मलेशिया ने भारत के साथ अपने पर्यटन सहयोग को और किया मजबूत

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 26 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। टूरिज्म मलेशिया ने SATTE 2026 में अपनी भागीदारी से पूर्व आज नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय आउटबाउंड पर्यटन बाजार के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को टूरिज्म मलेशिया के चेयरमैन वाय.बी.एच.जी. दातुक मनोहरन पेरियासामी तथा भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त दातो’ मुज़ाफ़र शाह मुस्तफ़ा ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख ट्रैवल ट्रेड पार्टनर्स, एयरलाइंस प्रतिनिधि, पर्यटन क्षेत्र के हितधारक और मीडिया उपस्थित रहे। यह संवाद ऐसे समय पर हुआ है जब मलेशिया अपने वैश्विक पर्यटन अभियान विजिट मलेशिया ईयर 2026 के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गतिविधियों को तेज कर रहा है।

मलेशिया ने वर्ष 2025 में 4.22 करोड़ (42.2 मिलियन) अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का स्वागत किया, जो 2024 की तुलना में 14.6% की वृद्धि को दर्शाता है। भारत मलेशिया के सबसे महत्वपूर्ण और तेजी से बढ़ते स्रोत बाजारों में से एक बना हुआ है। वर्ष 2025 में भारत से 16 लाख (1.6 मिलियन) से अधिक पर्यटक मलेशिया पहुंचे, जो इस गंतव्य के प्रति बढ़ते विश्वास और मांग को दर्शाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए टूरिज्म मलेशिया के चेयरमैन दातुक मनोहरन पेरियासामी ने कहा भारत मलेशिया की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन रणनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारतीय पर्यटकों की संख्या में हो रही निरंतर वृद्धि दोनों देशों के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और मलेशिया को एक सुरक्षित, विविधतापूर्ण और उच्च-मूल्य पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। विजिट मलेशिया ईयर 2026 की ओर बढ़ते हुए, हम अपने भारतीय साझेदारों के साथ रणनीतिक सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं ताकि सतत और उच्च गुणवत्ता वाले पर्यटन विकास को बढ़ावा दिया जा सके। भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त दातो’ मुज़ाफ़र शाह मुस्तफ़ा ने कहा भारतीय बाजार ने अवकाश पर्यटन, माइस (MICE), डेस्टिनेशन वेडिंग और प्रीमियम ट्रैवल सेगमेंट में मलेशिया के प्रति उत्साह और मजबूती दिखाई है। बेहतर हवाई संपर्क, भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-फ्री प्रवेश की निरंतर सुविधा और मजबूत उद्योग साझेदारियों के साथ हमें 2026 में और अधिक वृद्धि की उम्मीद है। हमारा फोकस टियर-I, टियर-II और टियर-III शहरों में व्यापारिक सहयोग को सुदृढ़ करते हुए गुणवत्तापूर्ण पर्यटन अनुभव प्रदान करना है।

भारत और मलेशिया के बीच प्रतिदिन 240 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों के संचालन तथा भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-फ्री प्रवेश सुविधा जारी रहने से यात्रा की उपलब्धता और सुगमता बनी हुई है, जो विजिट मलेशिया 2026 (VM2026) अभियान के तहत पर्यटन वृद्धि को और समर्थन देगी। SATTE 2026 से पहले 24 फरवरी 2026 को टूरिज्म मलेशिया द्वारा नई दिल्ली में तीन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वेडिंग सेमिनार  मलेशिया को भव्य भारतीय शादियों के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में प्रस्तुत करना, जिसमें लग्ज़री वेन्यू, सांस्कृतिक अनुकूल सेवाएं, सुचारु लॉजिस्टिक्स और प्रतिस्पर्धी मूल्य प्रस्तावों को प्रदर्शित किया जाएगा। MICE बी2बी सत्र मलेशियाई पर्यटन उद्योग और भारतीय कॉर्पोरेट प्लानर्स व इवेंट आयोजकों के बीच प्रत्यक्ष व्यावसायिक संवाद, जिसमें मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़ीबिशन (MICE) के लिए मलेशिया की क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। मलेशिया नेटवर्किंग डिनर 2026 – एक विशेष संध्या कार्यक्रम जिसमें ट्रैवल ट्रेड पार्टनर्स, एयरलाइंस प्रतिनिधि, वेडिंग प्लानर्स, कॉर्पोरेट हितधारक और मीडिया शामिल होंगे। इसका उद्देश्य द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना, नई साझेदारियां विकसित करना और VM2026 के लिए सतत गति तैयार करना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही