Zee Business बजट डे पर बना दर्शकों की पहली पसंद
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 19 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), मुंबई। बिजनेस समाचार चैनल ज़ी बिजनेस ने एक बार फिर यूनियन बजट डे कवरेज में अपना दबदबा साबित किया है। BARC के आंकड़ों के अनुसार चैनल ने 74.2% मार्केट शेयर हासिल कर बजट विश्लेषण और मार्केट इंटरप्रिटेशन के लिए दर्शकों की पहली पसंद का स्थान प्राप्त किया। चैनल का यह प्रदर्शन बिजनेस न्यूज सेगमेंट में उसकी विश्वसनीयता और निरंतर नेतृत्व को दर्शाता है। बजट डे से आगे भी ज़ी बिजनेस रोज़ाना, साप्ताहिक और मासिक आधार पर नंबर-1 बिजनेस न्यूज चैनल बना हुआ है, जो दर्शकों के भरोसे और मजबूत संपादकीय पकड़ का संकेत है। इस बढ़त को आगे बढ़ाते हुए ज़ी बिजनेस ने अपना प्रमुख पोस्ट-बजट थॉट लीडरशिप मंच बजट संवाद 2026 का आयोजन प्रतिष्ठित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से लाइव किया। इस विशेष सत्र का संचालन ज़ी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने किया। चर्चा में जाने-माने निवेशक रमेश दमानी सहित कई विशेषज्ञों ने भाग लिया और बजट के बाद की आर्थिक दिशा पर अपने विचार रखे।
बजट डे पर 74.2% मार्केट शेयर चैनल की तेज़, भरोसेमंद और गहराई वाली कवरेज को दर्शाता है। नीति घोषणाओं की लाइव व्याख्या से लेकर एक्सपर्ट-ड्रिवन विश्लेषण तक, चैनल की व्यापक प्रस्तुति ने निवेशकों और निर्णयकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई। दर्शक रोज़ाना के ट्रेडिंग सेशन में भी रियल-टाइम मार्केट इंटेलिजेंस स्पष्ट विश्लेषण और उपयोगी मार्गदर्शन के लिए चैनल पर भरोसा जताते हैं। इस उपलब्धि पर मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंहवी ने कहा बजट डे पर 74.2% मार्केट शेयर दर्शकों के उस विश्वास का प्रमाण है जो वे ज़ी बिजनेस पर भरोसेमंद और समय पर मार्केट इनसाइट के लिए करते हैं। Budget Samvad 2026 हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसमें हम सिर्फ सुर्खियों से आगे बढ़कर जटिल आर्थिक विषयों को स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करते हैं। बजट संवाद 2026 के माध्यम से ज़ी बिजनेस ने आर्थिक विमर्श में अपनी अग्रणी भूमिका को और मजबूत किया है, जिससे दर्शकों को पोस्ट-बजट दौर में स्पष्टता, संदर्भ और भरोसेमंद दिशा मिल सके।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें