बैंकरमेन टेक्नोलॉजी का कृत्रिम पेड़ वायु प्रदूषण से निपटने का प्रभावी समाधान – मेजर जनरल डॉ. श्री पाल

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 6 मार्च 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। देश के प्रसिद्ध वायु एवं पर्यावरण विशेषज्ञ बैंकरमेन मेजर जनरल डॉ. श्री पाल (VSM, रिटायर्ड) ने कहा है कि बढ़ते वायु प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र के बीच अब आधुनिक तकनीक पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने बताया कि बैंकरमेन टेक्नोलॉजी ऐसी अभिनव तकनीक है जो पेड़ों की तरह वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) को सोखकर शुद्ध हवा देने में सक्षम है। मेजर जनरल डॉ. श्री पाल ने जानकारी दी कि नई दिल्ली के एक घर में इस तकनीक से बना कृत्रिम पेड़ स्थापित किया गया है, जिसकी क्षमता 3000 से अधिक पेड़ों के बराबर कार्बन डाइऑक्साइड को सोखने की है। यह प्रयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने सरकार और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की कि वे स्वयं आकर इस तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव लें और देखें कि किस प्रकार यह तकनीक शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण कम करने में प्रभावी भूमिका निभा सकती है। डॉ. श्री पाल ने कहा कि जहां बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण संभव नहीं है, वहां इस प्रकार की वैज्ञानिक तकनीकें प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ वातावरण के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्राकृतिक पेड़ों का महत्व सर्वोपरि है और वृक्षारोपण के साथ-साथ ऐसी नई तकनीकों को भी अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार, उद्योग जगत और वैज्ञानिक समुदाय से आग्रह किया कि वे मिलकर इस तरह की पर्यावरणीय तकनीकों को बढ़ावा दें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।\

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही