गेल को एचआर, फाइनेंस और कम्युनिकेशन श्रेणियों में मिला अवॉर्ड्स
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 17 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड को नई दिल्ली में आयोजित गवर्नेंस नाउ के 12वें पीएसयू अवॉर्ड्स में कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कंपनी को मानव संसाधन (HR), वित्त (Finance) और कम्युनिकेशन एवं ब्रांड मैनेजमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ये पुरस्कार मिले। यह सम्मान संगठन की उत्कृष्ट कार्यशैली, नवाचार और मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है। मानव संसाधन श्रेणी में एचआर लीडरशिप अवॉर्ड गेल के निदेशक (एचआर) आयुष गुप्ता को एचआर क्षेत्र में उनके नए और प्रभावशाली प्रयासों के लिए दिया गया। वहीं बेस्ट एम्प्लॉयी एंगेजमेंट स्ट्रेटेजी अवॉर्ड संगठन की ओर से के. देवकुमार, सीजीएम (एचआरडी) ने प्राप्त किया। ये सम्मान इस बात को दर्शाते हैं कि गेल अपने कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण बनाने, प्रतिभा को आगे बढ़ाने और कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। वित्त श्रेणी में फाइनेंस लीडरशिप अवॉर्ड गेल के निदेशक (वित्त) आर. के. जैन को वित्तीय प्रबंधन और रणनीतिक योजना में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए दिया गया। उनकी ओर से यह पुरस्कार एस. के. सिन्हा, कार्यकारी निदेशक (एफ एंड ए) ने प्राप्त किया। इसके अलावा गेल फाइनेंस टीम को फाइनेंशियल एक्सीलेंस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया, जो वित्तीय पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने में टीम के उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है।
कम्युनिकेशन और ब्रांड मैनेजमेंट श्रेणी में भी गेल को विशेष सम्मान मिला। कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के सीजीएम ज्योति कुमार को संगठन की संचार रणनीतियों को मजबूत बनाने के लिए कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही गेल को ब्रांड बिल्डिंग एवं रेपुटेशन मैनेजमेंट और बेस्ट यूज़ ऑफ स्टोरीटेलिंग के लिए भी सम्मानित किया गया। कंपनी के सफल अभियान “वाह क्या एनर्जी है” और “हवा बदलो” ने लोगों को प्रभावी तरीके से जोड़ा और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। ये सम्मान गेल की मजबूत नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक उत्कृष्टता और कर्मचारियों व हितधारकों के साथ सार्थक संवाद की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह पुरस्कार इस बात का भी प्रमाण हैं कि कंपनी बेहतर शासन व्यवस्था, नवाचार और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के अनुरूप संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें