डॉ भार्गव मल्लप्पा को एसआईआईए डेटा एनालिसिस रिसर्च काउंसिल का निदेशक हुए नियुक्त

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 2 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। एसआईआईए और डेटा एनालिसिस रिसर्च काउंसिल (SIIADARC) ने आधिकारिक चयन प्रक्रिया और मंजूरी के बाद डॉ भार्गव मल्लप्पा को निदेशक पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति एसआईआईएडीएआरसी के निदेशक डॉ लिजो कुरियादाथ द्वारा की गई है। डॉ मल्लप्पा इस पद पर पांच साल की अवधि के लिए काम करेंगे। यह एक मानद पद है, जिसका उद्देश्य परिषद के कामकाज और कानूनी व्यवस्था को मजबूत करना है। नियुक्ति पर डॉ लिजो कुरियादाथ ने कहा, “डॉ भार्गव मल्लप्पा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब परिषद अपने कामकाज को और मजबूत कर रही है। उनका अनुभव और ईमानदारी परिषद के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। पद संभालते हुए डॉ भार्गव मल्लप्पा ने कहा, “एसआईआईएडीएआरसी में निदेशक की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं परिषद के उद्देश्यों के साथ काम करते हुए इसके नियमों और भारतीय संविधान के सिद्धांतों का पालन करूंगा। परिषद ने कहा कि इस पद पर काम करते समय नैतिक आचरण, जिम्मेदारी और नियमों का पालन जरूरी है। किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें नियुक्ति समाप्त करना भी शामिल है। एसआईआईएडीएआरसी इस तरह की नियुक्तियों के जरिए अपने कामकाज को मजबूत बनाने और पारदर्शिता बनाए रखने पर ध्यान दे रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही