जय बजरंग सेना ने किया भरत दास के खिलाफ प्रदर्शन
https://youtu.be/rHY8CDjaAkY शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 28 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), चित्रकूट। चित्रकूट में वाल्मीकी आश्रम से लगे माँ आशावर माता मंदिर लालापुर मे आज जय बजरंग सेना के हजारों कार्यकर्ता एवं आसपास के 84 गांव से आई हुई महिलाओं एवं पुरुषों ने मां आशावर शक्तिपीठ पर जाकर पूजा अर्चना की एवं महंत भरत दास को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की वाल्मीकि आश्रम का तथाकथित महंत भरत दास एक गुंडा प्रकृति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ चित्रकूट जिले में 8 से 10 FIR रजिस्टर्ड है परंतु राजनीतिक संरक्षण के कारण भरत दास को गिरफ्तार नहीं किया गया वह आसपास के गांव में जाकर जबरन पैसा वसूली जमीनों पर कब्जा महिलाओं के साथ अभद्रता इत्यादि करता है 2 दिन पूर्व जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन से मांग की थी कि इसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए कर्वी चित्रकूट पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें भी अवगत कराया था परंतु आज तक महंत को गिरफ्तार नहीं किया गया इस कारण आज अर्चना उपाध्याय 84 गांव की महिलाओं और पुरुषों को लेकर असावार माता के स्थान पर पहुंची एवं वहां के पूर्व पुजारी पंडा को बुलाकर मंदिर में बैठाया भीड़ को देखकर भरत दास के गुंडे भाग गए अर्चना उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि अगर भरत दास को कर्वी चित्रकूट जिले से बाहर नहीं किया गया या उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम रोड और रेल दोनों जाम करेंगे।
अर्चना उपाध्याय ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन को यह चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के अंदर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई और बदमाश भरत दास को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम रोड पर चक्का जाम करेंगे और रेल को भी रोकेंगे इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा ज्ञात हो कि भरत दास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के साथ फोटो लगाकर एवं उनके नाम पर तथा चित्रकूट के कुछ राजनेताओं का संरक्षण लेकर लालपुर के आसपास के लोगों के ऊपर अत्याचार करता आ रहा है एवं उनकी जमीनों, घरों, सार्वजनिक स्थलों पर कब्ज़ा महिलाओं के साथ अभद्रता, मारपीट,उनके अश्लील वीडियो बनाकर अपने ही फेसबुक पेज पर अपलोड करता है क्षेत्र में भरत दास का इतना आतंक है की हर व्यक्ति डरा हुआ सहमा हुआ रहता है कोई भी मंदिर में जाने से डरता है एक तरफ जहां महिलाओं के सम्मान की बात होती है दूसरी ओर राजनेताओं के संरक्षण में भरत दास जैसे पाखंडी महिलाओं के साथ अत्याचार करते हैं अब यह नहीं सहा जाएगा





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें