12 वर्षों में 25 बार पेपर लीक होना पर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : लालू कुमार
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 20 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के कारण पूरी तरह से रद्द कर दी गई है और अब परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी。 इस मामले में सीबीआई (CBI) ने देश के विभिन्न राज्यों से कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पुणे के एक कॉलेज की प्रोफेसर मनीषा मंधारे भी शामिल हैं इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए। लालू कुमार ने कहा कि यह मुद्दा देश भर में राजनीतिक रूप से काफी गरमा गया है उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों में से 80 परसेंट लोग मध्यमवर्गीय परिवार से आते है। जिनके पास फीस भरने के लिए भी लोन लेने की आवश्यकता होती है। कुछ लोगों की पुरजोर मेहनत तो कितने परीक्षार्थियों की उम्र भी निकल जाती है 12 वर्षों में 25 बार पेपर लीक होना शिक्षा व्यवस्था पे सवाल खड़ा करती है ।इस मुद्दे पर लोगो में भारी आक्रोश है। जिसपे धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय शिक्षा मंत्री): शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया है कि सरकार का इस मामले में जीरो टॉलरेंस का रुख है उन्होंने आश्वासन दिया है कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाएगा और 21 जून को होने वाले री-एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी गई है इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि अगले साल से नीट की परीक्षा ऑनलाइन (Computer-Based) मोड में होगी।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें