श्री राम मंदिर, अयोध्या में शुरू हुई पीएनजी गैस सप्लाई
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 28 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), अयोध्या। गेल (इंडिया) लिमिटेड की संयुक्त उद्यम कंपनी ग्रीन गैस लिमिटेड ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू कर दी है। इस पहल के साथ मंदिर परिसर में मौजूद मां सीता रसोई जहां भगवान श्री राम लला के लिए भोग प्रसाद तैयार किया जाता है, अब पूरी तरह एलपीजी मुक्त हो गई है। अयोध्या जो सरयू नदी के किनारे बसा हुआ भारत का एक प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक शहर है, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि के रूप में दुनिया भर में जाना जाता है। ऐसे पवित्र स्थान पर स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा की शुरुआत को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पीएनजी गैस शुरू होने से रसोई में खाना बनाने का काम अब अधिक आसान, सुरक्षित और बेहतर हो गया है। इससे धुएं और प्रदूषण में कमी आएगी तथा पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। साथ ही गैस की लगातार आपूर्ति होने से रसोई का संचालन बिना किसी रुकावट के किया जा सकेगा। ग्रीन गैस लिमिटेड की यह पहल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश के धार्मिक स्थलों पर आधुनिक और पर्यावरण हितैषी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें