विमेंस पावर संस्थान ने सुमित कुमार को बनाया यूथ टीम का हेड

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 26 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), फरीदाबाद। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही विमेंस पावर संस्थान ने अपनी यूथ टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सुमित कुमार को सौंप दी है। सुमित कुमार वर्ष 2021 से विमेंस पावर संस्था की यूथ टीम के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और सामाजिक कार्यों में लगातार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। संस्था की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली ने इस अवसर पर कहा कि, “महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ हमारे युवा चाहे वह लड़के हों या लड़कियां यदि अच्छे और नेक कार्यों में आगे बढ़ेंगे, तभी समाज सही दिशा में आगे बढ़ सकेगा। युवाओं की सकारात्मक सोच और समाज सेवा की भावना ही बेहतर भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने बताया कि इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सुमित कुमार को विमेंस पावर यूथ टीम का हेड नियुक्त किया गया है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को सामाजिक कार्यों, जागरूकता अभियानों और समाजहित के कार्यों से जोड़ा जा सके। सुमित कुमार ने इस जिम्मेदारी के लिए संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संस्था की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और युवाओं को समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे इस अवसर पर आजाद अली, प्रवीण लोहिया एडवोकेट अरविंद छावडी विमेंस पावर की वाइस प्रेसिडेंट डॉली कपूर  यूथ टीम के हेड सुमित कुमार, सुमित ठाकुर सभी मौजूद रहे  संस्था के आगे के कार्यों पर चर्चा की भी की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन