स्पिनी ने FADA व्यापार दिल्ली 2026 के लिए FADA के साथ की साझेदारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन समारोह में शिरकत की, ऑटोमोटिव डीलर समुदाय के साथ की बातचीत

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 21 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। स्पिनी, भारत में सेकंड हैंड कारों के अग्रणी फुल-स्टैक प्लेटफॉर्म है, ने ‘FADA व्यापार दिल्ली 2026’ के आयोजन के लिए फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के साथ साझेदारी की है। यह उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जो देश भर से ऑटोमोटिव रिटेल इकोसिस्टम से जुड़े सभी हितधारकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री ने किया। इस अवसर पर नई कारों के प्रमुख डीलर, ओईएम प्रतिनिधि और उद्योग विशेषज्ञ भी मौजूद रहे उद्घाटन के बाद दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर की आर्थिक प्रगति और मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ावा देने में ऑटोमोटिव डीलर समुदाय के निरंतर प्रयासों और समर्पण की सराहना की।

इस मंच पर ऑटोमोटिव रिटेल में हो रहे बदलावों पर चर्चा की गई, और खासतौर पर नई कारों की बिक्री में एक्सचेंज-आधारित लेन-देन की भूमिका पर विशेष ज़ोर दिया गया। चर्चा के दौरान मूल्य-निर्धारण, लिक्विडेशन और डीलर ऑपरेशंस के लिए व्यवस्थित और डेटा-अनुकूल दृष्टिकोण की बढ़ती आवश्यकता पर रोशनी डाली गई। FADA के साथ साझेदारी के जरिए, स्पिनी नए कार डीलरों के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे एक्सचेंज के लिए अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी सिस्टम बनाने में मदद मिलेगी। इस साझेदारी का उद्देश्य डेटा-आधारित तरीकों को बढ़ावा देना और सेकंड हैंड कारों के लेन-देन में भरोसा बढ़ाकर डीलरों और ग्राहकों, दोनों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है। इस फोरम में, स्पिनी ने व्यवस्थित प्रणाली और डेटा-आधारित तरीकों के जरिए एक्सचेंज प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने में अपनी विशेषज्ञता के बारे में बताया। पिछले दो सालों में 50,000 से अधिक कारों के लेनदेन पूरे हो चुके हैं, इसी के मद्देनज़र स्पिनी ने दर्शाया कि किस तरह यह प्लेटफॉर्म कीमतों का बेहतर अनुमान लगाने और प्रक्रिया को कम समय में पूरा करने में मदद कर सकता है। इससे डीलरों के लिए अपनी वर्किंग कैपिटल को मैनेज करना आसान हो जाता है और साथ ही डील में पारदर्शिता भी बढ़ती है।

स्पिनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गुरवीन बेदी ने कहा भारत का ऑटोमोटिव इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है, और नई कारों की बिक्री को बढ़ावा देने में एक्सचेंज ट्रांजैक्शन की भूमिका लगातार अहम होती जा रही है। FADA व्यापार दिल्ली में हमारी भागीदारी इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में बेहतर संरचना, पारदर्शिता और कुशलता लाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। FADA के प्रेसिडेंट, सीएस विग्नेश्वर ने सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए कहा हर सुबह, कोई भी बहस शुरू होने से पहले ही दिल्ली के ऑटोमोबाइल डीलर्स अपनी दुकानें खोल चुके होते हैं, सर्विस शुरू कर चुके होते हैं और शहर को चलाना जारी रखते हैं। एक समय में एक गाड़ी, एक परिवार और एक जिंदगी। औद्योगिक संगठनों, सरकार और स्पिनी जैसे प्लेटफॉर्म्स के बीच यह साझेदारी ऑटोमोटिव रिटेल को अधिक व्यवस्थित बनाने वाले बदलाव का संकेत है। नई दिल्ली के डीलरशिप इकोसिस्टम के बढ़ने के साथ, इस तरह के फोरम और जरूरी हो गए हैं, ये हितधारकों के लिए एक्सचेंज मार्केट में पारदर्शिता और कुशलता को सुनिश्चित करने वाले समाधानों को बढ़ावा देते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन