अमेज़न पे और कोटक महिंद्रा बैंक ने छोटे कारोबारियों के लिए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड की किया घोषणा
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 10 सितम्बर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), मुंबई। अमेज़न पे और कोटक महिंद्रा बैंक (“केएमबीएल”) ने आज एकल स्वामित्व वाले (प्रोपराइटर्स) और छोटे कारोबारियों के लिए अमेज़न पे कोटक बिज़नेस क्रेडिट कार्ड लाने का ऐलान किया। यह कार्ड अमेज़न बिज़नेस पर रजिस्टर्ड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न बिज़नेस वह प्लेटफॉर्म है, जहां से लाखों भारतीय व्यवसाय डिजिटल तरीके से खरीदारी करते हैं। कार्ड पर कैशबैक रिवॉर्ड मिलेंगे और ब्याज-मुक्त क्रेडिट अवधि भी लंबी रहेगी। इससे उद्यमियों को अपनी कारोबारी खरीद बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलेगी और उनकी वर्किंग कैपिटल भी बची रहेगी। भारत के एमएसएमई क्षेत्र में उद्यम पोर्टल पर 9.4 करोड़[1] से ज्यादा इकाइयां रजिस्टर्ड हैं। यह क्षेत्र देश की जीडीपी में 30% से ज्यादा योगदान देता है[2]। इसके बावजूद बहुत से छोटे कारोबारियों तक ऐसे औपचारिक क्रेडिट प्रोडक्ट नहीं पहुंच पाते, जो खास उनकी कारोबारी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हों। उद्यमी अब डिजिटल खरीद, जीएसटी के नियमों के मुताबिक रिकॉर्ड रखने और व्यवस्थित वित्तीय प्रक्रियाओं को तेजी से अपना रहे हैं। ऐसे में उन समाधानों की मांग बढ़ रही है, जिनसे वे अपने खर्च, कैश फ्लो और कारोबारी कामकाज पर बेहतर पकड़ बना सकें।
अमेज़न पे इंडिया में डायरेक्टर, क्रेडिट एंड लेंडिंग, मयंक जैन ने कहा अमेज़न पे ने लाखों भारतीय ग्राहकों तक क्रेडिट पहुंचाया है। अब हम यही काम छोटे कारोबारियों के लिए कर रहे हैं। अमेज़न बिज़नेस के ग्राहकों में 70% हिस्सा एकल स्वामित्व वाले और छोटे कारोबारियों का है, और अमेज़न पे कोटक बिज़नेस क्रेडिट कार्ड हमारा वही वादा उन तक पहुंचाता है। हमने यह कार्ड इन छोटे कारोबारियों की जरूरत सुनकर बनाया है। उन्हें अमेज़न बिज़नेस पर की गई खरीद पर पारदर्शी रिवॉर्ड चाहिए और क्रेडिट तक पहुंच चाहिए। कोटक महिंद्रा बैंक के साथ मिलकर हम दो ताकतें जोड़ रहे हैं: लाखों व्यवसायों तक अमेज़न की पहुंच, और एसएमई को कर्ज देने में कोटक की महारत। इससे देश भर के उद्यमियों के लिए एक आकर्षक पेशकश तैयार होगी।
कोटक महिंद्रा बैंक में हेड- क्रेडिट कार्ड्स, फ्रेडरिक डिसूजा ने कहा छोटे कारोबार भारतीय अर्थव्यवस्था का इंजन हैं। वे सामान की सप्लाई करते हैं, रोजगार पैदा करते हैं और हर कस्बे और शहर में व्यापार की रफ्तार बनाए रखते हैं। यह सब वे अक्सर छोटी-सी टीम और कमाल की सूझबूझ के दम पर करते हैं। सबसे खास बात है उनका उद्यमी मिजाज। और इस हौसले को सही साधन मिलने चाहिए। यह कार्ड ऐसे फायदे देगा, जो इन कारोबारों के असल कामकाज के हिसाब से बने हैं। इसमें ब्याज-मुक्त क्रेडिट अवधि मिलेगी, जिससे कैश फ्लो आसान होगा। बड़ी खरीद पर नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प रहेगा। और जो खर्च वे अपना कारोबार बढ़ाने के लिए पहले से कर रहे हैं, उस पर कैशबैक मिलेगा। अमेज़न पे के साथ मिलकर हम इसे देश भर के कारोबारों तक उसी प्लेटफॉर्म पर पहुंचा सकते हैं, जिस पर वे पहले से भरोसा करते हैं। प्राइम सदस्यों को अमेज़न बिज़नेस पर पात्र खरीद और फ्लाइट व होटल बुकिंग पर 5% कैशबैक, प्राइम सदस्य न होने पर 3% कैशबैक अमेज़न बिज़नेस पर रजिस्टर्ड छोटे कारोबारी अमेज़न बिज़नेस के जरिए अमेज़न पे कोटक बिज़नेस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और इसमें बहुत कम दस्तावेज लगेंगे। जो आवेदक शर्तें पूरी करेंगे, उन्हें क्रेडिट का फैसला कुछ ही मिनटों में मिल सकता है। रुचि दर्ज कराने के लिए यहां क्लिक करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें