संदेश

फिल्म परम सुंदरी का एक्सक्लूसिव फर्स्ट लुक जारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 25 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  निर्माता दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक तुषार जलोटा ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म परम सुंदरी का एक्सक्लूसिव फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसे फिल्म 'भूल चूक माफ' के दौरान सिनेमाघरों में देखा जा सकता है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की यह नई रोमांटिक जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही है और ऑन-स्क्रीन इस नई जोड़ी अपनी बेमिसाल रोमांटिक केमिस्ट्री सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पर्दे पर यह नई जोड़ी अनूठा रोमांस करती दिखेगी, जिनके साथ दर्शकों को भी प्यार में पड़ने के लिए तैयार रहना होगा! दरअसल, 'परम सुंदरी' उत्तर-दक्षिण भारत की एक खूबसूरत लवस्टोरी है और इसी के साथ यह अपने दर्शकों को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है, जो लुभावना ही नहीं, बल्कि अविस्मरणीय भी होगा। माना जाता है कि पहली फ्रेम ही नहीं, बल्कि हर एंगल से यह नई जोड़ी अपने आकर्षण में दर्शकों को बांधे रखेगी। यही वजह है कि सिनेप्रेमी अभी से इ...

फिल्म समीक्षा : भूल चूक माफ़

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 24 मई 2025,  फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म भूल चूक माफ़ जो सिनेमाघरों में 23 मई 2025 को प्रदर्शित हुई है। फिल्म भूल चूक माफ़ वीरवार को विशेष प्रेस शो में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म भूल चूक माफ़ में राजकुमार राव, वामिका गब्बी, संजय मिश्रा, इत्यादि मुख्य कलाकार हैं फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है संगीत दिया है तनिष्क बागची। फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है। इसका मतलब है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों को इस फिल्म को देखने के लिए किसी वयस्क के साथ जाना होगा। फिल्म की अवधि 2 घंटे 1 मिनट है। फिल्म हास्य और समाज को संदेश देने वाली फिल्म है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को ज्यादा हसने के कारण अपना पेट बार बार पकड़ना पड़ सकता है। फिल्म की कहानी बनारस की गलियों से शुरू होती है। वहां के रहने वाले एक प्रेमिका और प्रेमी शादी करने के लिए घर से भाग जाते है। रास्ते में उनकी पुलिस पकड़ लेती है पुलिस उनको दोनों के परिवार को कुछ शर्तों के साथ छोड़ देती है। प...

एचसीएलफाउंडेशन ने ग्रामीण भारत में जल और जैव विविधता के लिए एचसीएलटेक ग्रांट का किया विस्तार

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 24 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। भारत की ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी एचसीएलटेक के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी  ने अपने प्रमुख कार्यक्रम एचसीएलटेक ग्रांट के लिए बजट बढ़ाकर ₹24 करोड़ कर दिया है। यह पहल देश के ग्रामीण इलाकों में काम कर रहे एनजीओ को मदद देती है ताकि वे समाज के लिए बेहतर काम कर सकें। अब से एचसीएलटेक ग्रांट में एक नई श्रेणी जल जोड़ी गई है, और पर्यावरण श्रेणी की जगहअब जैव विविधता श्रेणी रहेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य की श्रेणियाँ पहले की तरह जारी रहेंगी। हर श्रेणी में जो एनजीओ पहले स्थान पर रहेगा, उसे चार साल के लिए ₹5 करोड़ की मदद मिलेगी। इसके अलावा, आठ दूसरे एनजीओ को दो साल के लिए ₹50 लाख की राशि दी जाएगी। इस बार कुल ₹24 करोड़ की सहायता दी जाएगी, जो पिछले साल ₹16.5 करोड़ थी। जल श्रेणी उन परियोजनाओं को मदद देगी जो पानी बचाने, सही तरीके से इस्तेमाल करने और ग्रामीण इलाकों में जल संकट को दूर करने के लिए काम करती हैं। जैव विविधता श्रेणी ऐसे कामों को बढ़ावा देगी जो पेड़-पौधों और जानवरों...

बचत के नए मायने गढ़ता है फेडरल बैंक का सेविंग की विद्या केंपेन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 24 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  निजी क्षेत्र के एक प्रमुख कर्जदाता फेडरल बैंक ने अपना नया एकीकृत मार्केटिंग केंपेन "सेविंग की विद्या' लॉन्च किया है। इसका प्रमुख उद्देश्य बैंक की सेविंग को बढ़ाना है। यह केंपेन प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री और बैंक की ब्रांड एंबेसडर विद्या बालन को बिलकुल नए अंदाज में पेश करता है। यह बचत की एक नई कहानी गढ़कर इस श्रेणी यानी डिपॉजिट केटेगरी के लिए ग्राहकों के मन में एक खास स्थान बनाता है। यह केंपेन 'रिश्ता आपसे है, सिर्फ ऐप से नहीं' की कहानी को और ताकत देता है। यह बताता है कि जब स्मार्ट सेविंग की बात आती है, तो बेहतरीन सेवा और सार्थक संबंध लंबे समय तक चलने वाली वैल्यू बनाते हैं। यह दैनिक जीवन के खास पलों को दर्शाता है। यह केंपेन हमें रोजर्रा के जीवन में जीवन के उन खास पलों को याद दिलाता है, जो हमारे ध्यान से कुछ पलों के लिए ओझल हो जाते हैं। जीवन के यह खास पल हमारे अपनों के साथ होते हैं जो हमसे प्यार करते हैं। इन सभी पलों में हमें उन अपनों के लिए बचत के लिए प्रेरित ...

एबीवीपी ने शुरू किया धरना कहा छात्र हितों से नहीं होगा कोई समझौता

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 24 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  फरीदाबाद। अभाविप जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकताओं ने आज से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया व जोरदार प्रदर्शन किया, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन के माध्यम से दबाव बनाकर प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया गया जिसके तहत पुलिस प्रशासन द्वारा चार से पांच गिरफ्तारियां की गई जिसमें विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज कॉलेज अध्यक्ष ऋषभ भड़ाना देव व देव वशिष्ठ नाम के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई,मगर विद्यार्थी परिषद किसी भी हालत में झुकने को तैयार नहीं है और ना ही किसी दबाव में आने वाली है जिसके चलते विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन दिन भर जारी रहा  एबीवीपी इकाई अध्यक्ष नरेन सैनी ने बताया कि अभाविप गत् दो दिवस पहले ही प्रशासन को जगाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया मगर विश्वविद्यालय प्रशासन की नींद टूट नहीं रहीं, ऐसे में एबीवीपी इकाई ने निर्णय लिया है कि जब तक विधार्थी हितों में निर्णय नहीं होगा हम लगातार धरना प्रदर्शन पर ब...

सेना शौर्य आपरेशन सिन्दूर की गाथा दिखायेंगी दिल्ली की रामलीलाएं

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 24 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी की समस्त रामलीला कमेटियों की संस्था श्री रामलीला महासंघ की एक विशेष बैठक कांस्टीयूशन क्लब नई दिल्ली में महासंघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । रामलीला आयोजन के दौरान होने वाली समस्याओं का एक मंच पर निवारण करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में चांदनी चौक क्षेत्र के सांसद श्री प्रवीण खण्डेलवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक में कमेटियों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्यों से सांसद महोदय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली सरकार कावड़ सेवा एवं दिल्ली हज को सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान करती है। उसी प्रकार प्रभु श्रीराम का संदेश घर-घर पहुंचाने में वर्षों से लगी रामलीला कमेटियों को भी बिजली, पानी, ग्रांउण्ड, सफाई आदि भी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाये। उन्होंने बताया कि मुगलों और अंग्रेजों के शासन काल में भी रामलीलाओं को सभी सुविधाएं निःशुल...

इलेक्ट्रोपैथी को राष्ट्रीय मान्यता देने की मांग तेज़

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 24 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देश में सस्ती और प्रभावशाली स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में, आज दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति को राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी मान्यता देने की मांग उठाई गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वर्ल्ड बायो केयर्स हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WBCHO) के अध्यक्ष और एबीओ केयर्स के संस्थापक डॉ.जसविंदर सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि केंद्र सरकार भी राजस्थान मॉडल को अपनाए और इस पद्धति को देश भर में मान्यता दी जाए। डॉ.सिंह जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं, वर्षों से उन रोगियों का इलाज कर रहे हैं जिन्हें पारंपरिक चिकित्सा से राहत नहीं मिल पाई है। अबतक इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा से वह ऑटिज़्म, एडीएचडी, सेरेब्रल पाल्सी और स्पीच डिसऑर्डर जैसी बीमारियों से प्रभावित हजारों मरीजों को राहत दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने हाल ही में 30 अप्रैल 2025 को एक अधि...

प्रेग्नेंसी में लोकाट सेवन करना सुरक्षित : डॉ चंचल शर्मा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 23 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लोकाट एक ऐसा फल है जिसमे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए प्रेगनेंसी में लोकाट का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है। इस पौष्टिक फल में भरपूर मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि लोकाट का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक होता है लेकिन इसकी एक निश्चित मात्रा ही आपके लिए अच्छा माना जाता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।  लोकाट खाने के फायदे क्या हैं? लोकाट के फल में विटामिन सी की प्रचूर मात्रा पाई जाती है जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप बिमारियों से बचे रहते हैं। लोकाट में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एक गर्भवती महिला के सेल्स को मजबूत बनाता है, उनकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है और प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए प्रेगनेंसी में लोकाट का फल खाना चाहिए। लोकाट का फल फाइबर का एक अच्छा स्रोत है जिस...

पॉकेट 7 सेक्टर 82 में जर्जर पैनल बॉक्स और अधूरे कार्य दे रहे हादसों को दावत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 23 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में विद्युत संबंधी कई समस्याएं हैं जिनका निराकरण अभी तक नहीं हुआ है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि एमडी से लेकर मुख्य अभियंता, एसडीओ को कई बार पत्र देकर समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक पूर्ण रूप से समाधान नहीं हुआ है। जर्जर मीटर पैनल बॉक्स कुछ ब्लॉक में बदले गए हैं लेकिन अभी ज्यादातर ब्लॉक में जर्जर मीटर पैनल बॉक्स नहीं बदले गए हैं। जो पोल नीचे से गले हुए हैं उनको भी आजतक नहीं बदला गया है इसके अलावा पार्कों में लगे कुछ बिजली के पैनल नए लगा दिए गए थे लेकिन कुछ पैनल पूरी तरह से खुले हुए हैं जिन्हें बदलने की आवश्यकता है। खुले पैनल से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ट्रांसफार्मर के पास नए चेंज ओवर लगाए गए हैं लेकिन वह भी पूरी तरह खुले हुए हैं जिससे कोई दुर्घटना हो सकती है। बिजली की मोटी केबल कई जगह अभी भी खुली पड़ी है जिसको अंडरग्राउंड करने की जरूरत है कुछ जगह केबल को अंडरग्राउंड किया गया है। हमारे लगातार अनुरोध के बाद...

फोर्टिस गुरुग्राम में 70-वर्षीय मरीज के गॉल ब्लैडर से 8,125 पथरी निकाला

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 23 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ सर्जरी कर 70 वर्षीय मरीज के पित्ताशय से 8,125 स्टोन्स (पथरी) सफलतापूर्वक निकालकर मरीज को पिछले लंबे समय से हो रही पीड़ा और बेचैनी से राहत दिलायी। मरीज कई वर्षों से पेट के दर्द, बीच-बीच में बुखार आने, भूख न लगने और कमजोरी की शिकायत से जूझ रहे थे और उन्हें सीने में भी भारीपन महसूस हो रहा था। डॉ अमित जावेद, सीनियरडायरेक्टर, गैस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल ओंकोलॉजी, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम तथा डॉ नरोला येंगर, प्रिंसीपल कंसल्टेंट – जीआई, जीआई ओंकोलॉजी, मिनीमल एक्सेस एंड बेरियाट्रिक सर्जरी, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के नेतृत्व में डॉक्टरों की कुशल टीम ने इस जटिल एवं चुनौतीपूर्ण मामले को संभाला और करीब घंटे भर चली सर्जरी के दौरान मरीज के पेट में पित्ताशय की थैली से पथरी निकालकर उनकी वर्षों पुरानी तकलीफ का दूर किया।  मरीज शुरुआत में इलाज को लेकर अनिच्छुक थे। लेकिन उनक...

जज के घर मिली नकदी नक्सलियों की रिहाई की एवज में मिली : हिन्दू संगठनों की आशंका

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 23 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  धर्मरक्षक श्री दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन की अध्यक्षता में हुई हिन्दू संगठनों की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह को बधाई दी कि उन्होंने नक्सली ईसाई आतंकवादियों के सरगना 1 करोड़ के ईनामी बसवाराजू को मार गिराने में सफलता प्राप्त की। बैठक में दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने बताया कि जब से हमारे केन्द्रीय कानूनमंत्री श्री किरन रिजीजू ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व जजों के देशद्रोह में संलिप्तता की पोल पट्टी खोली तब से सर्वोच्च न्यायालय में बैठे नक्सली ईसाई आतंकवादियों के सरपरस्त प्रशान्त भूषण, दुष्यन्त दवे और इन्दिरा जय सिंह जैसे वकीलों को भी साफ संदेश मिल गया कि जज ही नहीं वें भी ऐजेन्सियों के रडार पर हैं। यही कारण है कि जिस प्रकार से सर्वोच्च न्यायालय के बी सुदर्शन रेड्डी और एस एस निज्झर जैसे जजों ने छत्तीसगढ़ में सलवा जुड़ूम पर रोक लगाकर नक्सली ईसाई आतंकवादियों को मौत के मुंह से बचाकर उन्हें ...

छात्र हितों की मांगों को लेकर जेसी बोस विश्वविद्यालय पर अभाविप का विरोध प्रदर्शन‌

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 23 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  फरीदाबाद। अभाविप जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, इकाई अध्यक्ष नरेन सैनी ने बताया कि अभाविप इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कुलपति को दो बार 16 सुत्रीय मांग पत्र छात्र हितों को लेकर  सौंप चुकी है, जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिसमें वाटर कूलर, सुचारू रूप से क्लास न चलना, छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन की उचित व्यवस्था, लैब में सामान उपलब्ध न होना, क्लास में माइक और स्पीकर की उचित व्यवस्था ना , क्लब की मुलभूत सुविधाएं और उनके फंड, एकेडमिक कैलेंडर और कैंपस टाइमिंग, समेत अनेक विषयों पर ज्ञापन दिया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही थी जिसको लेकर आज जेसी बोस विश्वविद्यालय इकाई द्वारा मुख्य गेट को बंद कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रशासन ने हाथपाई कर विधार्थियों पर दबाव बनाने व अपनी कमियां छिपाने का प्रयास किया गया,मगर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को...

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने किया अपना विस्तार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 22 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, उपाध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (नॉर्थ इंडिया), सचिव सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (नॉर्थ इंडिया), जनसंपर्क अधिकारी PRO सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (नॉर्थ इंडिया), उपाध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली-एनसीआर) पदों पर सर्वसमति से मनोनीत किया। इसकी जानकारी श्री अशोक लालवानी, अध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (नॉर्थ इंडिया) ने दिया।  श्री अशोक कुमार मकिजा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया श्री अशोक कुमार मकिजा काफी सालों से सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली-एनसीआर) का समन्वयक (coordinater) थे। इनकी कार्य निष्ठा और संघर्ष व सिंधी समाज के प्रति सेवा भावना को देखते हुए अब इनको सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनकी कार्य क्षमता के आधार पर इनकी नियुक्ति से समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।  श्री महेश हिंगोरानी, उपाध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (नॉर्थ इं...

स्टैर्स फाउंडेशन ने आयोजित किया एक भारत एक लक्ष्य अवार्ड्स 2025

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 22 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  समर्पण, दूरदर्शिता और जमीनी स्तर पर प्रभाव के भव्य उत्सव में, STAIRS Foundation, जो कि युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त एक नेशनल गेम्स प्रचार संगठन है, ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रतिष्ठित Ek Bharat Ek Lakshya Awards 2025 और STAIRS National Sports Excellence Awards 2025 प्रदान किए। ये पुरस्कार विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किए गए, जिनमें भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त माननीय Patrick John Rata, श्री विक्रम के. पोर्वाल (IPS), डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (इकोनॉमिक ऑफेन्स विंग/EOW), दिल्ली, जो विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए, तथा STAIRS Foundation के सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व सचिव, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार, श्री अजीत एम. शरण शामिल थे। श्री पंकज कुमार सिंह, माननीय मंत्री, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। श्री संजय सेठ जी, माननीय राज्य मंत्री, र...