संदेश

राजीव आचार्य की आवाज़ में गूंजा चलो फिर से अयोध्या नगरीया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  टी-सीरीज़ ने भक्ति संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पेश किया अपना नया राम भजन “चलो फिर से अयोध्या नगरीया”, जिसे अपनी अद्भुत आवाज़ में गाया है प्रसिद्ध गायक राजीव आचार्य ने। यह भजन भगवान श्रीराम और पवित्र नगरी अयोध्या को समर्पित है, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम दिखाई देता है। राजीव आचार्य अपनी गहरी और आत्मीय गायकी के लिए जाने जाते हैं। “चलो फिर से अयोध्या नगरीया” में उनकी आवाज़ श्रोताओं को भक्ति के उस भाव से जोड़ देती है, जहाँ संगीत सिर्फ सुनाई नहीं देता महसूस होता है। हर सुर में ऐसी आस्था झलकती है, मानो यह भजन नहीं बल्कि एक साधना हो। भजन के संगीतकार एस.वाई. ने इसे मधुर सुरों में सजाया है, जबकि गीतकार शकील अजमी के शब्दों ने इसमें भक्ति की गहराई और भावनात्मक जुड़ाव जोड़ा है।  इस भजन का वीडियो भी उतना ही मनमोहक है इसमें अयोध्या की दिव्यता और भगवान श्रीराम की महिमा को शानदार दृश्यों के माध्यम से दिखाया गया है। राजीव आचार्य की प्रस्तुति इस गीत को...

अपनी त्वचा की सुरक्षा करें, हर स्किनकेयर रूटीन में ये दो जरूरी कदम

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  स्वस्थ और दमकती त्वचा पाने के लिए दो महत्वपूर्ण स्किनकेयर गलतियों से बचना ज़रूरी है: प्रदूषण से सुरक्षा की अनदेखी और सनस्क्रीन का सही तरीके से इस्तेमाल न करना। प्रदूषण त्वचा को छुपकर नुकसान पहुँचाने वाला एक बड़ा कारण है। स्मॉग, धूल और महीन कण त्वचा में प्रवेश कर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा करते हैं, जिससे त्वचा की प्राकृतिक बाधा प्रभावित होती है। इसके परिणामस्वरूप हाइपरपिगमेंटेशन, संवेदनशीलता बढ़ना और एक्ने व एक्ज़ीमा जैसी त्वचा समस्याओं में वृद्धि हो सकती है। इन प्रभावों से बचने के लिए रोज़ाना एंटीऑक्सीडेंट्स को अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना महत्वपूर्ण है।  एडेलवाइस, एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, प्रदूषण से होने वाले नुकसान को कम करने और फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज़ करने में प्रभावशाली है। एडेलवाइस एक्सट्रैक्ट में रेटिनोल की तुलना में 43% अधिक एंटीऑक्सीडेंट शक्ति है। फूल की प्राकृतिक शक्ति की तरह, एडेलवाइस स्किनकेयर रेंज त्वचा को मजबूत, चिकनी, प्लम्प, ताजगी...

अमित शाह के नेतृत्व में देश नक्सली ईसाई आतंकवाद का पूर्ण खात्मा करेगा : हिन्दू संगठन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई हिन्दू संगठनों की ऑन लाइन बैठक में हिन्दू संगठनों ने नक्सली ईसाई आतंकवाद के खिलाफ केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के वक्तव्य पर खुशी जतायी। हिन्दू संगठनों का मानना है कि सी आई ए की फंडिंग पर पल रहे नक्सली ईसाई आतंकवाद का खात्मा करने की जो तारीख 31 मार्च 26 श्री अमित शाह ने तय की उसमें उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। बैठक में दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने बताया कि नक्सली ईसाई आतंकवादियों के शहर में और सर्वोच्च न्यायालय में छुपे बैठे रहनुमाओं और रणनीतिकारों का जिस प्रकार से श्री अमित शाह ने खात्मा किया वहीं श्री अमित शाह की सफलता का राज है। गृहमंत्री श्री अमित शाह ने नक्सली ईसाई आतंकवादियों से वार्ता की वकालत करने में लगे सी आई ए की फंडिंग पर पल रही कम्युनिष्ट पार्टीयों का आवरण ओढ़ने वाले नक्सलवादियों और सोनिया के नक्सलवादी ईसाई गिरोह का जिस प्रकार से बा...

विद्यार्थी परिषद समर्थित उम्मीदवारों की जीत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  फरीदाबाद। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लास रिप्रेजेंटेटिव (CR) नॉमिनेट किए गए, जो आगे चलकर छात्र संघ का चुनाव करते हैं। इस प्रक्रिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नितेश नागर को अध्यक्ष व आंचल तिवारी ने सचिव पद एवं कुणाल संयुक्त सचिव पद पर विजयी बनाया है। यह जीत छात्र एकता, परिषद कार्यकर्ताओं के परिश्रम और विश्वविद्यालय परिसर में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में छात्रों के विश्वास की प्रतीक है। विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित, अनुशासन, राष्ट्रवाद और रचनात्मक गतिविधियों के लिए समर्पित रही है। परिषद परिवार ने तीनों विजेता पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह जीत “संघर्ष से सेवा” के पथ पर अग्रसर रहने वाले परिषद कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

तीन प्रतिष्ठित गोल्फ कोर्स पर होगा कुतुब गोल्फ लीग 2025 का दूसरा संस्करण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के तीन प्रसिद्ध गोल्फ कोर्स  कुतुब गोल्फ कोर्स, क्लासिक गोल्फ रिसॉर्ट और जेपी ग्रीन्स गोल्फ रिजॉर्ट  नवंबर 2025 से शुरू होने वाले कुतुब गोल्फ लीग (Qutab Golf League QGL) 2025 की मेजबानी करेंगे। यह लीग भारत की पहली पब्लिक गोल्फ कोर्स, कुतुब गोल्फ कोर्स (QGC) से 7 नवंबर को टी-ऑफ करेगी। चार हफ्तों तक चलने वाली इस रोमांचक लीग में पांच मैच डे होंगे, जिनका फाइनल मुकाबला 6 दिसंबर को कुतुब गोल्फ कोर्स पर खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट गेम ऑफ लाइफ स्पोर्ट्स (GOLS) के संस्थापकों अमित खर्बंदा और समंत सिक्का की पहल है, जिसका उद्देश्य भारत में एक रोमांचक और समावेशी गोल्फ लीग तैयार करना है। इसे साकार करने के लिए GOLS ने डिगराज गोल्फ इंक. (DGI) के साथ साझेदारी की है, जिसने पहले भी कई सफल गोल्फ लीग आयोजित की हैं। इस बार कुतुब गोल्फ लीग 2025 टीम चैम्पियनशिप फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में 14 से 16 खिलाड...

बढ़ते प्रदूषण के कारण पॉकेट 7 सेक्टर 82 आरडब्ल्यूए ने बांटे मास्क

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर।   ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में आरडब्ल्यूए द्वारा प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने पर यहां के निवासियों को मास्क बांटने का काम किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि नोएडा में प्रदूषण का लगातार बढ़ता स्तर लोगों की दम घोंट रहा है। प्रदूषण के कारण आंखों में जलन हो रही है साथ ही सांस लेने में बेहद तकलीफ हो रही है। नोएडा प्राधिकरण को इस प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए। सेक्टरों में पानी का छिड़काव हो जिससे प्रदूषण से कुछ राहत मिल सके साथ ही एनजीटी को नियमों का कड़ाई से पालन कराना चाहिए। खतरनाक प्रदूषण को देखते हुए छोटे बच्चों की छुट्टी कर  देना चाहिए। जानलेवा प्रदूषण से बचने के लिए सभी लोग मास्क का प्रयोग जरूर करें। यह प्रदूषण कई घातक बीमारियों को जन्म दे सकता है। बचाव ही सुरक्षा है

स्वास्तिक स्टोरीज़ ने सीरियल हमारा विनायक 31 अक्टूबर 2025 से शुरू

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 30 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुंबई। भारत के कुछ सबसे पसंदीदा महाकाव्यों के पीछे का रचनात्मक घर, स्वास्तिक स्टोरीज़, गर्व से अपनी पहली डिजिटल ओरिजिनल सीरीज़ हमारा विनायक प्रस्तुत कर रहा है - एक गर्म, मानवीय कहानी जो भगवान गणेश को एक ऐसे मित्र के रूप में फिर से कल्पना करती है जिसकी हर कोई कामना करता है। शुक्रवार, 31 अक्टूबर को शाम 6 बजे IST पर प्रीमियर होने वाला, हमारा विनायक, स्वास्तिक के डिजिटल-प्रथम युग में साहसिक प्रवेश का प्रतीक है, जो दुनिया भर के दर्शकों के लिए अपनी विशिष्ट कहानी कहता है। नए एपिसोड हर शुक्रवार को स्वास्तिक स्टोरीज़ के YouTube चैनल पर आते हैं और उसी शाम को JioTV, LG, Xiaomi और RunnTV पर स्वास्तिक स्टोरीज़ FAST (फ्री ऐड-सपोर्टेड स्ट्रीमिंग टीवी) चैनलों पर प्रसारित होते हैं - स्मार्ट टीवी से लेकर स्मार्टफोन तक हर जगह दर्शकों तक पहुँचते हैं। आज की डिजिटल पीढ़ी के लिए निर्मित, हमारा विनायक लघु-प्रारूप कथा को अपनाता है हमारा विनायक उस व्यक्ति की कल्पना विनायक के रूप में करता है - दूर नहीं,...

सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड और जर्मनी की आईएससी कोंस्टांज के बीच गठबंधन

चित्र
भारत के पहले रियर कॉन्टैक्ट सोलर मॉड्यूल, तापी रियर कॉन्टैक्ट (टीआरसी) का अनावरण विज़न 2030 का लक्ष्य ₹1 लाख करोड़ का वैल्यूएशन 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश और 25,000 कर्मचारियों की वर्कफोर्स शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 30 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र (रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर) के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एनएसई: सोलेक्स में सूचीबद्ध एक प्रमुख सोलर मैन्युफैक्चरर, सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड (Solex Energy Limited ) ने सोलर सेल निर्माण में उन्नत अनुसंधान एवं विकास और तकनीकी सहयोग के लिए जर्मनी की आईएससी कोंस्टांज (ISC Konstanz) के साथ एक करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह घोषणा आज नई दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें सोलेक्स लीडरशिप, आईएससी कोंस्टांज के प्रतिनिधि और प्रमुख इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए। इस रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, आईएससी कोंस्टांज, सोलेक्स को अपनी आगामी टॉपकॉन सेल लाइन को अपग्रेड करने और नेक्स्ट जनरेशन रियर कॉन्टैक्ट और सी-एसआई टैंडम/पेरोव्स्काइट सौर तकन...

हिन्दू संगठनों ने नरेन्द्र मोदी के जीवन की रक्षा और सी आई ए के विनाश के लिये छठ मैय्या की किया पूजा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 30 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  बिहारी भाई सुरक्षा समिति, दारा सेना, हिन्दू महासभा, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी, हिन्दू सेना,अटल जनशक्ति पाटी्र हिन्दू संगठनों ने एक जुट होकर यमुना मैय्या के वजीराबाद घाट पर छठ मैय्या की पूजा की और प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जीवन रक्षा के लिये और उनकी हत्या की साजिश रचने वाली सी आई ए जैसी अंग्रेजी ईसाई ताकतों के विनाश के लिये सूर्यदेव देव को अर्घ्य देकर छठ मैय्या से प्रार्थना की। इस अवसर पर बिहारी भाई सुरक्षा समिति के संरक्षक और दारा सेना के अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने छठ घाट पर छठ व्रत धारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हाल ही में अमेरीका की खुफिया ऐजेन्सी सी आई ए ने चीन यात्रा के दौरान प्रघानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश को अंजाम देने जा रही थी। जिसे हमारे मित्र देश रूस के राष्ट्रपति पुतिन जी ने वक्त रहते श्री नरेन्द्र मोदी को अपनी गाड़ी में बैठाकर विफल कर दिया। छठ घाट पर छठ व्रत धारियों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्री...

ज़ूपी स्टूडियो बना भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता शॉर्ट-फ़ॉर्म एंटरटेनमेंट ऐप

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 29 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। ज़ूपी स्टूडियो, ज़ूपी केशॉर्ट-फ़ॉर्म एंटरटेनमेंट ऐप, ने लॉन्च के कुछ ही महीनों में  गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है — जो भारत में माइक्रोड्रामा और बाइट-साइज़ स्टोरीटेलिंग की ज़बरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध ज़ूपी स्टूडियो ऐप में 1 से 3 मिनट तक के एपिसोड्स की विविध रेंज उपलब्ध है, जिसमें रोमांस, थ्रिलर, कॉमेडी, ऐक्शन समेत कई शैलियाँ शामिल हैं। वर्टिकल व्यूइंग के लिए डिज़ाइन किया गया यह प्लेटफ़ॉर्म कई लोकप्रिय ग्लोबल सीरीज़ को हिंदी भाषा में डब कर भारतीय दर्शकों तक पहुँच रहा है। ऐप का प्रीमियम  मॉडल दर्शकों को मुफ़्त टीज़र एपिसोड देखने की सुविधा देता है, और  ₹499 प्रति तिमाही की ज़ूपी प्लस सब्सक्रिप्शन सेवा में पूरे सीज़न का एड-फ़्री एक्सेस और सब्सक्राइबर्स के लिए विशेष गेमिंग फ़ायदे उपलब्ध कराए गए हैं। इस उपलब्धि पर ज़ूपी के चीफ़ स्पोक्सपर्सन गोविंद मित्तल ने कहा ज़ूपी स्टूडियो को हमने अपने गेमिंग...

नाबार्ड समर्थित दीवाली हाट 2025 का रंगारंग समापन समारोह सम्पन्न

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 29 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दस दिवसीय दिवाली हाट 2025, जिसे नाबार्ड (NABARD) के सहयोग से आयोजित किया गया था, आज एम्पोरिया कॉम्प्लेक्स, कनॉट प्लेस में एक रंगारंग समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने भारत की समृद्ध हस्तशिल्प परंपराओं और ग्रामीण उद्यमिता की भावना का उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले प्रमुख अतिथियों में श्री राजेश कुमार, महाप्रबंधक एवं संयोजक, एसएलबीसी दिल्ली, और श्री पुनित जैन, निदेशक, एनआईबीएसकॉम सहित बैंकिंग क्षेत्र तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। देशभर से आए शिल्पकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य और भागीदारी के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री नवीन कुमार रॉय, महाप्रबंधक/प्रभारी अधिकारी, नाबार्ड, नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा कि नाबार्ड निरंतर ग्रामीण शिल्पकारों के सशक्तिकरण, भौगोलिक संकेतक (GI) आधारित आजीविकाओं के संवर्धन और जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि...

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महोत्सव संपन्न

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 29 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के तत्वावधान में सेक्टर 31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महोत्सव का समापन हुआ। सुबह 4 बजे से ही छठ वृतियों ने घाट पर आना शुरू कर दिया था। जलते दीपों के बीच छठी मैया के गीत वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। छठ वृतियों ने सूर्योदय पर भगवान भास्कर को दूध और जल का अर्घ्य दिया साथ ही प्रसाद अर्पित किया। सभी ने परिवार की उन्नति, आरोग्यता , संपन्नता के लिए छठी मैया से आशीर्वाद मांगा। इसके उपरांत ठेकुआ, केला, सेव का प्रसाद श्रद्धालुओं में बांटा गया। आयोजन समिति के महासचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा परिवार और समाज की सामूहिकता को प्रमुख बनाती है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर व्यक्ति इसमें शामिल होता है। यह पूजा व्यक्तिगत उपभोग से निकालकर  सहयोग, साझेदारी, सामूहिक चेतना की संस्कृति को बढ़ावा देती है। छठ पूजा ऐसा अनुष्ठान है जिसमें महि...

आईएमएस 2025 का सातवाँ संस्करण 6-8 नवंबर, 2025 को बेंगलुरु में आयोजित

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 29 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  एयरोस्पेस, रक्षा और सामान्य इंजीनियरिंग क्षेत्रों के लिए भारत का प्रमुख व्यापार मेला, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो (आईएमएस 2025) का सातवाँ संस्करण, 6-8 नवंबर, 2025 को बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (बीआईईसी), बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। आईएमएस फाउंडेशन के सहयोग से लघु उद्योग भारती - कर्नाटक द्वारा आयोजित और रक्षा मंत्रालय, कर्नाटक सरकार और एमएसएमई मंत्रालय द्वारा समर्थित, इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक मंच पर भारत के विनिर्माण नेतृत्व को गति प्रदान करना है। इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) IMS 2025 का आधिकारिक आयोजन और मार्केटिंग पार्टनर है। इस शो का उद्घाटन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी; माननीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी; और भारत सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री सुश्री शोभा...