संदेश

श्री राजेन्द्र मनवानी मीडिया प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष बने

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 1 जनवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मीडिया प्रेस क्लब के विस्तार योजना के अंतर्गत मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अशोक लालवानी के नेतृत्व में श्री राजेन्द्र मनवानी को मीडिया प्रेस क्लब मध्य प्रदेश का अध्यक्ष भारी मतों के प्रस्ताव पर मनोनीत किया गया है। श्री राजेन्द्र मनवानी मीडिया जगत से जुड़े है और वर्तमान में द वीकली टाइम्स और सिंधी संसार में मध्य प्रदेश के सम्पादक हैं। इनकी सामाजिक एवं जनसेवी गतिविधियों में भागीदारी निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायक रही इसलिए श्री राजेन्द्र मनवानी मीडिया प्रेस क्लब मध्य प्रदेश का अध्यक्ष बनने से मध्य प्रदेश के मीडिया जगत सहित पाठकों व् दर्शकों की उन्नति के लिए मध्य प्रदेश में कार्य करेंगे।  मीडिया प्रेस क्लब समाचार पत्र/ पत्रिकाओं, समाचार एजेंसीओं, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजिटल, सहित पाठकों/दर्शकों का सशक्त मंच है। वर्तमान में 500 से अधिक सदस्य हैं वर्ष 2026 के अंत तक सम्पूर्ण भारत में 7000 हजार सदस्यों सहित मीडिया प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए द...

दिल्ली बार काउंसिल के चुनाव में उम्मीदवार बने अधिवक्ता अभिषेक सोनकर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 1 जनवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली बार काउंसिल के महत्वपूर्ण चुनाव जो कि 20, 21 और 22 फरवरी को होने वाले है चुनाव में इस बार अधिवक्ताओं के बीच एक युवा और सक्रिय नाम चर्चा में है अधिवक्ता अभिषेक सोनकर। वर्ष 2013 से बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में पंजीकृत अभिषेक सोनकर वर्तमान में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों में सक्रिय रूप से वकालत कर रहे हैं। अधिवक्ता सोनकर लीगल एडिक्टम लॉ फर्म में वरिष्ठ विधिक सलाहकार हैं तथा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस और ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के पैनल अधिवक्ता भी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एल.एल.बी. और इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट से एल.एल.एम. की पढ़ाई की है।  वे कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मामलों में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं। वर्ष 2022 में दलबीर बनाम भारत संघ मामले में सर्वोच्च न्यायालय का चर्चित निर्णय तथा Satpal बनाम दिल्ली राज्य (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा घोटाला तथा अन्य महत्वप...

सुनो सरकार उसकी गली में कितने कुत्ते?

चित्र
अब बताएंगे डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, बैरिस्टर बनाने वाले अध्यापक  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 1 जनवरी 2026,  लेखक ललिता अध्यापक एवं अध्यक्ष, प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच महिला मोर्चा,  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, चाणक्य की धरती के शिक्षक अब कुत्तों के खानदान को गली-गली, घूम घूम, कलम से कागज पर उतार सरकार के पास भेजेंगे। सरकार के लिए कुकुर गणना एक महत्वपूर्ण,समझदारी, जिम्मेदारी,होशियारी भारत भविष्य निर्माण विकास की बुनियाद का महत्वपूर्ण काम प्रतीत हो रहा है। जिसे आर्यव्रत भारतखंड मे शिक्षकों के अलावा इस राष्ट्र निर्माण के बेहद असरदार श्वान गिनती के अस्मिता से  परिपूर्ण कार्य को बेहतर तरीके से कर ही नहीं सकता। कुत्तों के नवजात पिल्लो समेत पूरा कुत्ता परिवार को कोई और गिनेगा तो चूक होने की प्रबल सम्भावना बरकरार है, और एक भी कुत्ता छूट गया तो सुरक्षा चक्र टूट गया। अध्यापक की इस दुर्दशा पर आसू बहाऊं,रुदन, करंदन, विलाप करूं या उत्सव की आतिशबाजी से पूरा आसमान जगमग कर दूं कि जिस महान मनोरथ के लिए मैं ग...

एशिया और ओशिनिया में क्रिप्टो नियमन की नई दिशा तय

चित्र
लाइसेंसिंग, स्टेबलकॉइन और टोकनाइज़ेशन पर फोकस शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 1 जनवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  एशिया और ओशिनिया में क्रिप्टो को लेकर बहस अब बदल चुकी है। नीति-निर्माता अब यह सवाल नहीं कर रहे कि डिजिटल एसेट्स को वित्तीय प्रणाली का हिस्सा होना चाहिए या नहीं। अब चर्चा इस बात पर केंद्रित है कि इन्हें प्रणाली के भीतर किस तरह से संचालित किया जाए।नियामक स्टेबलकॉइन, टोकनाइज़्ड एसेट्स और लाइसेंस प्राप्त ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट और निगरानी वाले रास्ते खोल रहे हैं, जबकि अधिक लीवरेज वाले उत्पादों, केवल ऑफशोर मॉडल पर आधारित कारोबार और कमजोर अनुपालन पर सख्ती बढ़ा रहे हैं। अलग-अलग देशों के कदम ऊपर से बिखरे हुए दिख सकते हैं, लेकिन वास्तविकता में यह एक परिचित रेगुलेटरी ढांचे के हिस्से हैं, जो अलग-अलग गति से आकार ले रहे हैं। लाइसेंसिंग, कस्टडी मानक, बाजार आचरण के नियम और टैक्स पारदर्शिता साझा आधार बनते जा रहे हैं। उत्तर एशिया में जून का महीना पूंजी बाजार जैसे नियमन की ओर एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ। जापान के नियामक ने संकेत द...

नीम करोली बाबा पर आधारित 7-भागीय मल्टीलिंगुअल वेब सीरीज़ संत की घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 1 जनवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अलमाइटी मोशन पिक्चर ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण परियोजना ‘संत’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह 7-भागों की प्रीमियम मल्टीलिंगुअल वेब सीरीज़ भारत के महान संत नीम करोली बाबा के जीवन, दर्शन और वैश्विक प्रभाव पर आधारित होगी—वही संत जिन्होंने स्टीव जॉब्स, मार्क ज़करबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को भी गहराई से प्रभावित किया। यह सीरीज़ नीम करोली बाबा की असाधारण आध्यात्मिक यात्रा, उनके प्रेम, सेवा, भक्ति और करुणा के दर्शन को आधुनिक सिनेमा की भाषा में वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास है। ‘संत’ को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो भारतीय अध्यात्म और विश्व सिनेमा के बीच सेतु का कार्य करेगा। संत को 20 भाषाओं में तैयार किया जाएगा, जिससे यह भारतीय प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जा रही सबसे व्यापक मल्टीलिंगुअल आध्यात्मिक सीरीज़ में से एक होगी। सीरीज़ में लाइव-एक्शन सिनेमैटिक शूट, ह...

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 31 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ईश्वर ने हमें इस पृथ्वी पर एक साफ़-सुथरा वायुमंडल बनाकर दिया जिसमे नाइट्रोजन (N2) 78%, ऑक्सीजन (O2) 21%, कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) 0.03%, अन्य गैसें (जैसे नियॉन, हीलियम, मीथेन, हाइड्रोजन, आदि जो बहुत कम मात्रा में होती हैं), उपस्थित थीं जिसके कारण पृथ्वी पर जीवन सम्भव हो सका। परन्तु जब जीवन आया तो हमने इस पृथ्वी के वायुमंडल को गन्दा अर्थात प्रदूषित करना शुरू कर दिया। फिर भी ईश्वर ने वायुमंडल को लाखों वर्षों तक साफ़-सुथरा बनाये रखने के लिए संतुलन बनाये रखा हुआ था। वर्ष 1776 के बाद जब हम विकास की तरफ बढे  तब जीवन में उद्योगीकरण किया, परिवहन व्यवस्था बनायी, प्राकृतिक जंगलो से कंक्रीट के जंगल बनाने शुरू किये और वातानुकूलित घर, ऑफिस व वाहन बनाने शुरू किये, ऊँची-ऊँची भवन का निर्माण शुरू किया, दूर-दूर तक घनी आबादी वाला कॉलोनी बनाना शुरू किया जिससे प्रकृति को अपने वायुमंडल को साफ़-सुथरा करने में ज्यादा प्रयास करना पड़ने लगा। फिर भी प्रकृति ने कई सदियों  तक कार्बन डाइआक्स...

दिल्ली में जॉय की नकल करने वाले नकली स्किन केयर उत्पाद जब्त

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 31 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  उपभोक्ताओं की सुरक्षा और नकली उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई एक अहम कार्रवाई में, दिल्ली के प्रमुख बाजारों में आज अदालत द्वारा नियुक्त तीन लोकल कमिश्नरों ने एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई सदर बाजार की दो जगहों और दिलशाद गार्डन की एक जगह पर की गई। यह छापेमारी माननीय दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा पारित एकपक्षीय आदेश के तहत की गई, जो जॉय क्रिएटर्स LLP द्वारा ट्रेडमार्क और कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में दायर याचिका पर दिया गया था। अदालत के निर्देशों के अनुसार लोकल कमिश्नरों ने चिन्हित स्थानों पर समन्वित छापेमारी की और वहां से बड़ी मात्रा में कथित तौर पर उल्लंघन करने वाले कॉस्मेटिक उत्पाद बरामद किए। इसके साथ ही पैकेजिंग सामग्री, लेबल और प्रचार सामग्री भी मिली, जिन पर ‘JOY’ से मिलती-जुलती भ्रामक ब्रांडिंग की गई थी। ज़ब्त किए गए प्रोडक्ट्स जॉय पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के ट्रेड ड्रेस और ओवरऑल लुक की काफी नकल करते पाए गए, यह एक ऐसा ब्रांड है जिस पर भारतीय कस्टमर...

एमाइलोडिओसिस के लिए बहु-विषयक उपचार मॉडल की जरूरत : डॉ. तुलिका

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 31 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। एमाइलोडिओसिस जैसी अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता, शिक्षा तथा इससे जुड़े सहायक मुद्दों पर केंद्रित एक दिवसीय कार्यशाला एवं संवाद का आयोजन विश्व युवक केंद्र परिसर में किया गया। एमाइलोडिओसिस अवेयरनेस, एजुकेशन एंड कोलेटरल इश्यूज़ – फ्रॉम डिस्पेयर टू कनेक्टेड केयर” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन राम दयालु सिंह सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (आरडीएसएसडीएफ) के अंतर्गत एमाइलोडिओसिस सपोर्ट ग्रुप ऑफ इंडिया (एएसजीआई) द्वारा विश्व युवक केंद्र के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एम्स दिल्ली के हेमाटोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. तुलिका सेठ, आरडीएसएसडीएफ एवं एएसजीआई के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सतीश चंद्रा, सर गंगाराम अस्पताल के डॉ. बी.एस. विवेक, डॉ. सुधीर, डॉ. नीतिशा तथा विश्व युवक केंद्र के सीईओ उदय शंकर सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस मौके पर आरडीएसएसडीएफ के ट्रस्टी पीएस सिंह, मुक्ता भारद्वाज, सौम्या, अंकिता, अभिजीत, डॉ. डीडी तीवारी सहित कई अऩ...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने नामामी गौ मात्रम फाउंडेशन के 2026 कैलेंडर का किया विमोचन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 31 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री श्री धन सिंह रावत जी ने आज जयपुर स्थित नामामी गौ मात्रम फाउंडेशन द्वारा निर्मित 2026 कैलेंडर का विमोचन किया। यह कैलेंडर देशी गायों और बैलों के संरक्षण, प्रशिक्षण और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। समारोह में माननीय राज्यपाल को मिलेट (श्रीअन्न) आधारित पारंपरिक पेयों के महत्व के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि मिलेट न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि मिट्टी की उर्वरता, भू-जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। इस अवसर पर बैलोदय गुरुकुल पहल की जानकारी भी दी गई, जो देशी बैलों के प्रशिक्षण, संरक्षण और उपयोगिता को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रही है। साथ ही उन्हें बताया गया कि उत्कर्षिणी बहुउद्देशीय सहकारी समिति, हरिद्वार ने गुरुकुल से प्रशिक्षित बैल खरीदे हैं और शीघ्र ही हरिद्वार में बैल-चालित पारंपरिक घान...

जज पशु नियंत्रण कानून का पालन करें : हिन्दू संगठन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 31 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पशु जन्म नियंत्रण कानून 2023 के प्रावधानों के पालन की मांग को लेकर मंगलवार को जंतर-मंतर, नई दिल्ली पर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने किया। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मुकेश जैन  का कहना है कि पशु जन्म नियंत्रण कानून 2023 की धारा 11.3 एवं 11.19 के तहत टीकाकरण के बाद सामुदायिक कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़े जाने का स्पष्ट प्रावधान है, जिसका विभिन्न स्थानों पर पालन नहीं हो रहा है। इसी विषय पर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से जंतर-मंतर से भैरव मंदिर तक रैली निकाली गई तथा वहां पूजा-अर्चना भी की गई। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रस्तुत किए जाने की जानकारी दी गई, जिसमें कानून के प्रावधानों को सख्ती से लागू कराने और संबंधित सभी पक्षों को दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। प्रदर्शन में...

आवारा कुत्तों का आतंक

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 30 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर के पॉकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक चरम पर है। खूंखार कुत्ते आए दिन किसी ना किसी को काट रहे हैं। रविवार को रात में 31/10 में रहने वाले 10 वर्ष के ईशान दास को कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया जिससे उसके पैर का मांस भी निकल आया। बच्चे को देखने उसके घर गया तो वह बहुत डरा हुआ था। इसके कुछ दिन पहले ही एक बच्चे और एक व्यक्ति को कुत्ते ने बुरी तरह काटा था लेकिन लापरवाह प्राधिकरण के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्राधिकरण के आला अधिकारियों से आग्रह है कि इस गंभीर समस्या पर तुरंत संज्ञान लेकर खूंखार कुत्तों को पकड़वाने का कार्य करें। कई कुत्ते पॉकेट में ऐसे हैं जो लोगों को लगातार काट रहे हैं जिससे महिलाओं, बच्चों में विशेष रूप से भय व्याप्त है। इससे पहले छियालीस वर्षीय अनूप शर्मा और पांच वर्ष के केशव को कुत्ते ने काटा था। इसकी शिकायत आर के शर्मा से की थी उन्होंने प्रबंधक राहुल गुप्ता को  कार्रवाई करने को कहा था। राहुल गुप्ता से बात हुई तो उन...

केयर हेल्थ इंश्योरेंस ट्रेंड्स रिपोर्ट 2025 जारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 30 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने अपनी बड़ी 2025 एनुअल ट्रेंड्स रिपोर्ट अनाउंस किया। रिपोर्ट में बदलते कंज्यूमर बिहेवियर, डिजिटल अपनाने और उभरते हेल्थ क्लेम पैटर्न के एनालिसिस में प्रोएक्टिव हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने की तरफ एक बड़ा बदलाव और डिजिटल एंगेजमेंट के लिए एक मज़बूत प्रेफरेंस को हाईलाइट किया गया है। रिपोर्ट के डेटा के मुताबिक, भारतीयों में एक्टिवली हेल्थ इंश्योरेंस लेने का एक पक्का ट्रेंड है। अंडरराइटिंग ईयर 2023–2024 से 2024–2025 तक इंश्योर्ड मेंबर्स की संख्या में 27% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है — यह बढ़ते मेडिकल खर्चों की वजह से कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ कवर की ज़रूरत के बारे में बढ़ती जागरूकता को दिखाता है। केयर हेल्थ इंश्योरेंस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, मनीष डोडेजा ने कहा हमारी सालाना ट्रेंड्स रिपोर्ट से यह साफ़ है कि भारतीय हेल्थ इंश्योरेंस कंज्यूमर पहले से ही कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ कवरेज की तलाश कर रहे हैं और ज़्यादा टेक-सैवी बन रहे हैं। कंज्यूमर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और...

भारत गौरव रत्न श्री सम्मान से कर्मयोगियों को किया सम्मान

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 30 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद द्वारा प्रतिष्ठित भारत गौरव रत्न श्री सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित होटल द अशोक में किया गया। इस गरिमामय समारोह में सेवा, खेल, संस्कृति और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के साथ-साथ राजनयिकों, सामाजिक नेताओं, नीति-निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के 200 से अधिक विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। समारोह में अभिनेत्री अनु अग्रवाल, जिन्हें उनकी प्रसिद्ध फिल्म आशिकी के लिए जाना जाता है, शामिल रहीं। उन्हें योग, वेलनेस और समग्र जीवनशैली के क्षेत्र में उनके निरंतर और प्रेरणादायी योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सिनेमा से आगे बढ़कर अनु अग्रवाल ने आध्यात्मिक संतुलन, मानसिक शांति और सजग जीवनशैली को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है। इसके अतिरिक्त, देश के विभिन्न राज्यों से आए अन्य सम्मानित व्यक्तियों को शिक्षा, स्वास्थ्...

अम्बर फ़ाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को दिया स्वेटर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 30 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  लखनऊ। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद बच्चों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से लखनऊ इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया में अम्बर फ़ाउंडेशन की ओर से स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अम्बर फ़ाउंडेशन के संस्थापक वफ़ा अब्बास की पहल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ईदगाह के इमाम मौलाना ख़ालिद रशीद फ़िरंगी महली साहब और मौलाना नईम-उर-रहमान क़िदवई साहब अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। अम्बर फ़ाउंडेशन के संस्थापक वफ़ा अब्बास स्वयं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और बच्चों को स्वेटर वितरित किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में उतरौला स्टेट के नवाब अली अकबर, पूर्व पार्षद प्रत्याशी ऐनुद्दीन अहमद, ऑल इंडिया जमाअतुल क़ुरैशी के शहाबुद्दीन क़ुरैशी, अम्बर फ़ाउंडेशन के सलाहकार ज़मानत अली, समर मेहंदी, अम्बर एजुकेशन हेड शाज़िया हसन और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुजाहिद क़िदवई साहब ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। उपस्...