पॉपॉईज® ने मुंबई में पूरा किया एक साल
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 30 जुलाई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), मुंबई। अमेरिका के लुइसियाना का प्रसिद्ध फ्राइड चिकन ब्रांड, पॉपॉईज® मुंबई में अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है। भारत के सबसे बड़े फूड मार्केट्स में से एक, मुंबई में कंपनी का यह पहला साल ज़बरदस्त ग्रोथ और ग्राहकों के बेहतरीन रिस्पॉन्स के नाम रहा। इस सफलता के बाद, ब्रांड अब अपने विस्तार के अगले चरण के लिए तैयार है। पॉपॉईज® भारत के पश्चिमी क्षेत्र में अपने रेस्टोरेंट की संख्या को दोगुना करने की योजना बना रहा है, ताकि लुइसियाना का यह खास स्वाद और अधिक लोगों तक पहुँचाया जा सके। इससे पहले हाल ही में, जून 2026 में ब्रांड ने पुणे में 4 नए रेस्टोरेंट खोलकर अपनी शुरुआत की थी। बीते एक साल में मुंबई पॉपॉईज® की सफलता का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। ब्रांड अब तक यहाँ 1 लाख से अधिक ग्राहकों को अपना बोल्ड लुइसियाना फ्लेवर परोस चुका है। ग्राहकों का यह प्यार उनके रेस्टोरेंट की रेटिंग में भी दिखता है, जहाँ डाइन-इन रेटिंग लगातार 4.6+ बनी हुई है जोकि एक अनूठा डाइनिंग अनुभव प्रदान करने में ब्रांड की क्षमता को दिखाता है। मुंबई में अपनी पहली सालगिरह और ग्राहकों के मिले बेइंतहा प्यार का जश्न मनाने के लिए, पॉपॉईज® एक खास बोल्ड एनिवर्सरी ऑफर लेकर आया है। यह ऑफर 24 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा और मुंबई के चुनिंदा रेस्टोरेंट में ग्राहक सिर्फ 399 रुपये में पॉपॉईज®चिकन के 14 पीस का आनंद ले सकते हैं। इस खास ऑफर के ज़रिए पुराने और नए दोनों ग्राहक पॉपॉईज®के सिग्नेचर चिकन का स्वाद ले सकते हैं, जिसे 12 घंटे तक मैरीनेट किया जाता है और इसमें खास काजुन फ्लेवर्स डाले जाते हैं।
यह जश्न सिर्फ रेस्टोरेंट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे शहर में एक शानदार एनिवर्सरी कैंपेन के जरिए मनाया जा रहा है। इसमें डिजिटल और सोशल मीडिया, क्रिएटर्स के साथ पार्टनरशिप, शहर भर में बड़े होर्डिंग्स, स्थानीय स्तर की गतिविधियां और इन-स्टोर अनुभव शामिल हैं। यह कैंपेन खासतौर पर जेन ज़ी, कामकाजी युवाओं, परिवारों और खाने के शौकीनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका मकसद मुंबई के साथ ब्रांड के बनते रिश्ते का जश्न मनाना और पॉपॉईज® के खास स्वादिष्ट अनुभव को और आगे बढ़ाना है। इस मौके पर, पॉपॉईज® इंडिया के ईवीपी और चीफ बिजनेस ऑफिसर, विभोर गुप्ता ने कहा मुंबई ने भारत में पॉपॉईज®के सफर में एक बेहद अहम भूमिका निभाई है। पिछले एक साल में मुंबई के निवासियों ने हमारे ब्रांड को जिस प्यार और उत्साह के साथ अपनाया है, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं। ग्राहकों के इसी भरोसे ने हमें बड़ा सोचने और इस मार्केट में और निवेश करने का हौसला दिया है। हम आने वाले 12 महीनों में पश्चिमी क्षेत्र में अपने रेस्टोरेंट की संख्या को दोगुना करने का वादा करते हैं, ताकि और अधिक लोगों तक लुइसियाना का यह खास स्वाद पहुँच सके। यह वर्षगांठ मुंबई में हमारे पहले मील के पत्थर का जश्न तो है ही, साथ ही यह हमारी आगे की ज़बरदस्त ग्रोथ की शुरुआत भी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें