मैक्स नोएडा ने रोबोटिक हाई-इंटेंसिटी फोकस्ड अल्ट्रासाउंड तकनीक की किया शुरुआत
लोकलाइज्ड प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए उत्तर भारत की पहली तकनीक
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 1 अगस्त 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने आज लोकलाइज्ड प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के लिए उत्तर भारत की पहली रोबोटिक हाई-इंटेंसिटी फोकस्ड अल्ट्रासाउंड (HIFU) – फोकल वन (Focal One) तकनीक की शुरुआत की। यह अत्याधुनिक रोबोटिक HIFU प्लेटफॉर्म अत्यधिक केंद्रित अल्ट्रासाउंड ऊर्जा का उपयोग कर प्रोस्टेट में मौजूद कैंसरस टिशूस को बेहद सटीकता से नष्ट करता है, जिसमें किसी प्रकार की सर्जिकल चीरा या रेडिएशन की आवश्यकता नहीं होती। एडवांस्ड इमेजिंग और रोबोटिक तकनीक की मदद से यह उपचार कैंसरस हिस्से को लक्षित करता है, जबकि आसपास के स्वस्थ टिशूस को अधिकतम सुरक्षित रखने का प्रयास करता है। यह तकनीक लोकलाइज्ड प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित सावधानीपूर्वक चयनित मरीजों के लिए एक नया उपचार विकल्प उपलब्ध कराती है। इसके संभावित लाभों में अस्पताल में कम समय तक भर्ती रहना, तेजी से रिकवरी, कॉम्प्लीकेशन्स का कम जोखिम तथा उपयुक्त मरीजों में यूरिन कंट्रोल और यौन क्षमता को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने की संभावना शामिल है।
इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा, में यूरोलॉजी विभाग के ग्रुप चेयरमैन और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर प्रोस्टेट एंड यूरोलॉजिकल कैंसर्स एंड मेल हेल्थ के चेयरमैन - डॉ. (प्रो.) राजेश अहलावत, ने कहा, “प्रोस्टेट कैंसर दुनिया भर में पुरुषों में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसरों में से एक है। भारत में भी बढ़ती जीवन प्रत्याशा, जागरूकता और स्क्रीनिंग के विस्तार के कारण इसके मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि सर्जरी और रेडिएशन थेरेपी जैसे पारंपरिक उपचार प्रभावी हैं, लेकिन अब मरीज ऐसे विकल्प चाहते हैं जो प्रभावी होने के साथ-साथ कम इनवेसिव भी हों। रोबोटिक HIFU (फोकल वन) एक अत्यंत सटीक और लक्षित उपचार विकल्प है, जो मरीजों की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह प्रोस्टेट कैंसर के व्यक्तिगत और मिनिमली इनवेसिव उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट एवं यूनिट हेड - श्री अरविंद पाहवा, ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा ऐसी अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाना रहा है जो मरीजों के उपचार परिणामों को बेहतर बनाएं। हमें विश्वास है कि यह तकनीक उत्तर भारत में प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के मानकों को नई दिशा देगी और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। दुनिया के सबसे एडवांस्ड फोकल थेरेपी प्लेटफॉर्म में से एक को उत्तर भारत में उपलब्ध कराकर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने अत्याधुनिक, पेशेंट सेंट्रिक उपचार सुविधाओं तक लोगों की पहुंच को और व्यापक बनाया है तथा कैंसर उपचार के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें