संदेश

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान किया आयोजित

चित्र
सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। देशभर में सुरक्षित वाहन चलाने की आदतों को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने नई दिल्ली स्थित के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल में एक इंटरैक्टिव सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस पहल में 2100 से अधिक छात्रों और स्कूल स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान का उद्देश्य युवा सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सड़क सुरक्षा शिक्षा को अधिक सुलभ, व्यावहारिक और उनके जीवन से जुड़ा बनाना था। युवाओं से जुड़ाव का लक्ष्य एक व्यापक प्रभाव उत्पन्न करना है, जिससे उनके परिवार और समुदाय भी सुरक्षित सवारी के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हों। इस अभियान को विशेष रूप से रोजमर्रा के यातायात परिदृश्यों को लेकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया था। इस दौरान खतरे की पूर्वानुमान प्रशिक्षण, क्विज़, खेल, हेलमेट जागरूकता गतिविधियाँ और अन्य संवादात्मक सत्रों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों ने प्रतिभागियों को सड़क पर अपनी जिम्मेदारी को समझने, सड़क सुरक्षा के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने और उन्ह...

ज़ोरा मॉल और पीवीआर आईनॉक्स के 5-स्क्रीन लक्स सिनेमा का रायपुर में हुआ उद्घाटन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 26 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  रायपुर। भारत की सबसे बड़ी और प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शक कंपनी पीवीआर आईनॉक्स ने आज रायपुर के नव उद्घाटित ज़ोरा मॉल में अपने 5 स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स का भव्य शुभारंभ किया। यह मॉल छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शॉपिंग और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन है। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मॉल और मल्टीप्लेक्स दोनों का उद्घाटन किया, जिससे रायपुर को मध्य भारत में संस्कृति, जीवनशैली और खुदरा कारोबार का उभरता हुआ केंद्र स्थापित किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में पहली बार पीवीआर लक्स की शुरुआत हुई है, जो राज्यवासियों को एक शानदार और विश्वस्तरीय सिनेमा अनुभव प्रदान करेगा। यह नई सुविधा पीवीआर आईनॉक्स के नवीन फ्रैंचाइज वॉन्ड कंपनी ऑपरेटेड (एफओसीओ) मॉडल के तहत विकसित की गई है। यह एक रणनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य टियर 2 और टियर 3 शहरों में प्रीमियम सिनेमा फॉर्मेट्स को तेजी से विस्तार देना है। 2018 में शुरू किया गया यह अनोखा और एसेट-लाइट मॉडल पीवीआर आईनॉक्स को उन...

सदर बाजार में फेडरेशन के साथ सभी धर्म के लोगों ने किया आंतकवाद के खिलाफ प्रदर्शन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 26 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में 28 पर्यटकों के मारे जाने व्यापारी जगत में काफी रोष था जिसको लेकर पूरी दिल्ली के आज बाजार बंद थे और साथ ही एशिया की सबसे बड़ी मार्केट सदर बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा,  अध्यक्ष राकेश यादव व पर मेयर जयप्रकाश जेपी भाई की अध्यक्षता में संकड़ों व्यापारियों के साथ-साथ सभी धर्म के लोगों ने मिलकर सड़क धरना प्रदर्शन किया। जिसमें वाहिद खान, सदर खान, आमिर खान, जाने आलम शिवकुमार,श्री नारायण गुप्ता, मुकेश जैन, मुकेश अग्रवाल आंतकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की। परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव  ने बताया सदर बाजार में लगभग 40 हज़ार दुकाने हैं और आए दिन लाखों व्यापारी यहां पर व्यापार करने आते हैं पूरी तरह से दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद करके रोज प्रकट किया। यहां तक की आए दिन रोग लगने वाली रेडी पटरी भी आज नहीं लगी। इस अवसर पर जेपी भाई ने कहा कि पूर...

लिवगार्ड ने नए सीईओ की किया नियुक्ति

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 26 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  SAR समूह के अंतर्गत ऊर्जा भंडारण और सौर समाधानों में भारत के अग्रणी ब्रांड लिवगार्ड ने श्री समीर नागपाल को अपने नए प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में, समीर ऊर्जा भंडारण और सौर समाधान उद्योग में कंपनी को गति देने में मदद करेंगे। लिवगार्ड में शामिल होने से पहले, समीर ने डालमिया भारत लिमिटेड, शालीमार पेंट्स, ट्रैन टेक्नोलॉजीज, ZICOM इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटी सिस्टम्स और कैरियर कॉर्पोरेशन जैसे प्रसिद्ध संगठनों में प्रमुख पदों पर कार्य किया है। उनके पास भारतीय और बहुराष्ट्रीय संगठनों में बदलाव, परिवर्तन और विकास को आगे बढ़ाने का एक प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड है।  लिवगार्ड के एमडी और सीईओ समीर नागपाल ने कहा मैं इस गतिशील और दूरदर्शी कंपनी में ऐसे समय में शामिल होने पर उत्साहित हूं जब ऊर्जा उद्योग एक मौलिक बदलाव से गुजर रहा है। अत्याधुनिक ऊर्जा समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता अ...

ग्लोबल निवेश के नए द्वार खोलेगा मिरे असेट का ग्लोबल एलोकेशन फंड

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 26 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गांधी नगर। मिरे असेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की आईएफएससी शाखा ने ‘मिरे एसेट ग्लोबल एलोकेशन फंड आईएफएससी’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक कैटेगरी-III का क्लोज़-एंडेड (नॉन-रिटेल) अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ) है, जिसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी-IFSCA) के विनियमों के तहत लाया गया है। एक आउटबाउंड फंड के रूप में यह स्कीम वैश्विक बाजार सूचकांकों और नई उभरती प्रवृत्तियों पर आधारित ग्लोबल इक्विटी ईटीएफ में निवेश कर निवेशकों के लिए दीर्घकालिक पूंजी वृद्ध‍ि का अवसर प्रदान करती है। निवासी व्यक्तिगत निवेशक लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के तहत प्रति वित्त वर्ष 2.5 लाख डॉलर तक निवेश कर सकते हैं, जबकि फैमिली ऑफिस और संस्थागत निवेशक ओपीआई (ओवरसीज़ पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट) के ज़रिए अपनी निवल संपत्ति के 50% तक निवेश कर सकते हैं। गिफ्ट सिटी स्थित भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र म...

युवा छात्र हर्ष शर्मा क़ो कब मिलेगा न्याय को लेकर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 26 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पहलगांव शहीदों के प्रति सवेदना प्रकट करतें है, इस दुख कि घड़ी मे पारस परिवार उनके साथ है!वहीं शारदा यूनिवर्सिटी मे पढ़ने वाले स्व. हर्ष शर्मा के लिए न्याय की माँग पिता की  दोनों सरकारों से गुहार कब तक मिलेगा न्याय, जीरो टोलरेन्स वाली योगी सरकार एक होनहार छात्र की हत्या पर मौन क्यों!पारस परिवार गत चार महीनों से न्याय के लिए भटक रहा हैं।हर्ष शर्मा की याद मे हर्षि फाउंडेशन की स्थापना भी की है प्रशासन के साथ मिलकर लापता, बिछड़े बच्चों क़ो प्रशासन के साथ मिलकर पुरे देश मे मुहीम चलाएंगे, हमने संकल्प लिया है कि अब कोई नहीं बिछड़ेगा,खोजेंगे मिलाएंगे,जिनका कोई नहीं होगा उन्हें शिक्षित करने, और समाज कि मुख्य धारा मे भी लाने का काम करेंगे।  हम आज फ़िर जंतर मंतर पर न्याय के लिए मृतक हर्ष शर्मा जिसकी 3 दिसंबर को  एमिटी यूनिवर्सिटी के पीछे, थार गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा यूनिवर्सिटी के युवा छात्र  का शव मिला था,उसको जल्द न्याय मिलेगा ऐसी मांग लेकर हम ए...

शिरोमणि अकाली दल ने सरदार प्रकाश सिंह बादल की याद में किया कीर्तन दरबार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 26 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल की बरसी के मौके पर उनकी याद में के.के. बिड़ला लेन, लोदी एस्टेट स्थित संसद सदस्य बीबी हरसिमरत कौर बादल के आवास पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली की सिख संगत और अकाली कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के प्रधान और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह सरना ने कहा, “सरदार प्रकाश सिंह बादल में निर्णय लेने की अद्वितीय क्षमता थी और उन्होंने पूरी ज़िंदगी पंथ, पंजाब और पार्टी के लिए समर्पित की।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मास्टर तारा सिंह से लेकर आज तक सरदार सुखबीर सिंह बादल तक हर अकाली नेता की चरित्र हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की जाती रही है और हमारे ही बीच से कुछ लोग सरकारी हथियार बन बैठे हैं, लेकिन आज का यह एकत्र सरकार को यह बताने के लिए काफी है कि सिख अकाली दल के स...

वैद के तंत्र-मंत्र में जादू टोना नहीं, मन की आवाज़ : देवगुरु डॉ.ज्ञानचंद्रा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 25 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देवगुरु डॉ. ज्ञानचंद्रा भारतीय पुरातन विद्या के ज्ञानी है साथ ही पेंटिंग में महारत हासिल है। इनकी पेंटिंग का विषय अधिकतर 2500 वर्ष पूर्व वेद के तंत्र-मंत्र पर पेंटिंग बनाते है। देवगुरु डॉ. ज्ञानचंद्रा कहते है वर्तमान में तंत्र-मंत्र को जादू टोना समझते है जबकि तंत्र-मंत्र जादू टोना नहीं होता है वेद में तंत्र-मंत्र एक विधा के रूप में वर्णन है। जिसका प्रमाणित आज का विज्ञान भी शायद करता है बेशक आज के विज्ञान ने उसको कोई और नाम दे दिया है। ज्ञानचंद्रा आगे कहते आगे कहते है तंत्र-मंत्र मानव में आत्मा जैसी कुछ चीज है क्योंकि जब कोई भी मानव अच्छा या बुरा कार्य करता है तो उसको अंदर से कोई अहसास होता है और उसे उस कार्य को करने से पहले और बाद तक कुछ शकुन या आत्मग्लानि सी करवाती है। शायद वो कुछ तो है जो ऐसा करता है। देवगुरु डॉ. ज्ञानचंद्रा उसी को आधार मानकर अपनी पेंटिंग बनाते हैं इसलिए हर पेंटिंग को उसी शक्ति के बुलबुले जप करते हुए बगैर देखे पेंटिंग बनाते हैं और जब पेंटिंग बन जा...

ग्रेविटी बाथ ने नई दिल्ली और मुंबई में अपना पहला कंपनी-स्वामित्व वाला स्टोर किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 25 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते बाथवेयर ब्रांड, ग्रेविटी बाथ प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली और मुंबई में अपने पहले कंपनी-स्वामित्व वाले स्टोर के लॉन्च की घोषणा की है। यह ब्रांड की 2006 में दो लोगों के मामूली संचालन से लेकर पूरे भारत में मौजूदगी वाले ₹200+ करोड़ के उद्यम तक की यात्रा में एक प्रमुख मील का पत्थर है। इस लॉन्च के साथ, ग्रेविटी ने सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए अनुभवात्मक खुदरा प्रारूप के माध्यम से बाथरूम समाधानों की अपनी पूरी श्रृंखला को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाने की दिशा में एक साहसिक कदम उठाया है। अपनी पेशकशों के मूल में नवाचार, गुणवत्ता और स्थिरता प्रदान करने के मिशन के साथ स्थापित, ग्रेविटी बाथ प्राइवेट लिमिटेड सैनिटरीवेयर और बाथ फिटिंग उद्योग में एक विश्वसनीय नाम बन गया है। नए स्टोर ब्रांड के दर्शन का सीधा विस्तार हैं- "जीवन के क्षणों में खुशी लाने के लिए डिज़ाइन किया गया।" यह एक ही छत के नीचे बेहतरीन बाथवेयर तकनीक, डिज़ाइन और उपयोगकर्ता-केंद्रित सोच को...

आदिवासी बच्चों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय संस्थान के कारण प्रो.अच्युत सामंत बने मसीहा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 25 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  हमारी दुनिया में जहां विशेषज्ञता को सराहा जाता है वहीं जीवन में कुछ  ऐसे भी शख्स आते है जो शिक्षा, सामाजिक कार्य, आदिवासी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवा, खेल, आध्यात्मिकता, संस्कृति और ग्रामीण विकास को अपने जीवन की निर्बाध यात्रा में शामिल करता है। वो शख्स इन सभी को एक छत के नीचे, एक नजरिये से, और एक ही जीवनकाल में साथ लेकर आए है। प्रो. अच्युत सामंत ने न केवल इनमें से प्रत्येक क्षेत्र में काम किया है, बल्कि उन्होंने इन सभी में उत्कृष्टता भी हासिल की है। और ऐसा उन दो संस्थानों के माध्यम से किया जिन्हें उन्होंने अपने पसीने से सींचा है। वो हैं-  द कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज। उन्होंने अपने शैक्षिक संस्थानों को प्रभावशाली केंद्र के रूप में तब्दील किया। द कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी भारत के टॉप के निजी विश्वविद्यालयों में से एक है, जो 70 से अधिक देशों के छात्रों को आकर्षित करता है। कलिंगा इंस्टी...

सस्टेनेबल बिज़नेस प्रैक्टिसेज़ एंड इनोवेटिव मॉडल्स-2025 विषय पर हुआ सम्मेलन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 25 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  स्कूल ऑफ बिज़नेस एंड मैनेजमेंट, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर ने 23-24 अप्रैल को सस्टेनेबल बिज़नेस प्रैक्टिसेज़ एंड इनोवेटिव मॉडल्स-2025 विषय पर आधारित आईसीएसएसआर प्रायोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें दुनिया भर से विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और प्रोफेशनलों ने टिकाऊ विकास के लिए नवाचारों पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन की शुरुआत डॉ. जीन पौलोस, डीन, क्राइस्ट विश्वविद्यालय स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद सम्मेलन संयोजक डॉ. पंकज धौंडियाल ने जानकारी दी कि सम्मेलन के लिए लगभग 600 शोध-पत्र प्राप्त हुए हैं। उद्घाटन सत्र का समापन डॉ. रामजी के धन्यवाद भाषण से हुआ।

अर्जुन वैद्य ने किरानाप्रो में किया निवेश

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 25 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के पूरी तरह ओएनडीसी-इंटिग्रेटेड एआई-संचालित क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म किरानाप्रो ने अपनी लीडरशिप टीम को और सशक्त करते हुए वी3 वेंचर्स के सह-संस्थापक अर्जुन वैद्य को निवेशक और मेंटर के रूप में शामिल किया है। देशभर के 1.2 करोड़ किराना स्टोर्स को तकनीक-संचालित समाधान से सशक्त बनाने के किरानाप्रो के मिशन से प्रेरित होकर अर्जुन ने कंपनी में अघोषित राशि का निवेश भी किया है। अर्जुन अब कंपनी के अगले विकास चरण को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वह अग्रणी डी2सी ब्रांड्स के साथ रणनीतिक साझेदारियाँ बनाने और किरानाप्रो के एआई-पावर्ड प्लेटफॉर्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए नए अवसरों की खोज में सहायक होंगे। बतौर मेंटर, अर्जुन कंपनी की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर ग्रोथ, एक्सपैंशन और प्रोडक्ट इनोवेशन पर केंद्रित रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। डॉ. वैद्य’ज़ जैसे न्यू-एज आयुर्वेदिक ब्रांड के संस्थापक और सीईओ के रूप में अर्जुन की उद्यमशील सफलता उन्हें किरानाप्रो की यात...

इंश्योरेंसदेखो से जुड़कर पंकज सिंह ने बदली ज़िंदगी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 25 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। भारत की प्रमुख इंश्योरटेक कंपनियों में से एक इंश्योरेंसदेखो (ID - आईडी) बीमा को अधिक सुलभ और सरल बनाकर न केवल लोगों को आर्थिक रूप से जागरूक बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दे रही है। बीमा की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ यह डिजिटल प्लेटफॉर्म अपने एजेंट पार्टनर्स को आजीविका का अवसर भी उपलब्ध करा रही है। इसी पहल से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी है दिल्ली के पंकज सिंह की, जो पेशे से एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। पंकज सिंह का सफर दिखाता है कि सही मौका मिलने से मुश्किल घड़ी में भी कैसे उम्मीद जाग सकती है। महामारी में अपने दोनों पैरेंट्स को खोने के बाद पंकज के भविष्य में अनिश्चितता थी। उनका कोई मार्गदर्शक नहीं था, और उनके डांस करियर में ठहराव आ गया था। पंकज अपने भाई के साथ रहते थे, अपने पैरेंट्स की अनुपस्थिति से दुखी थे और नई जिम्मेदारियों से परेशान थे। उन्हें पता नहीं था कि अब कौन-सा रास्ता चुनना है, लेकिन दोबारा खड़े होकर अपनी ज़िंदगी बनाने के लिए ...

क्लियरदेखो का जयपुरिया ग्रुप में विलय

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 25 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुंबई। देश का प्रमुख किफायती आईवियर ब्रांड ‘क्लियरदेखो’ अब देश के प्रतिष्ठित कारोबारी समूह ‘जयपुरिया ग्रुप’ का हिस्सा बन गया है। विविध क्षेत्रों में कार्यरत जयपुरिया ग्रुप, जिसकी मौजूदगी रिटेल, बेवरेज (पेप्सी बॉटलिंग) और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भागीदारी में है, ने क्लियरदेखो का पूर्ण अधिग्रहण कर लिया है। यह सौदा क्लियरदेखो के भारत के हर वर्ग के लिए गुणवत्तापूर्ण और सुलभ आईवियर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को और पुख्ता करता है। इस अधिग्रहण के तहत जयपुरिया ग्रुप कंपनी का अधिकांश स्वामित्व अपने हाथों में ले चुका है और आने वाले दो वर्षों में सभी मौजूदा शेयरधारक इससे बाहर हो जाएंगे। क्लियरदेखो एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में काम करता रहेगा, लेकिन उसका संपूर्ण प्रबंधन अब जयपुरिया ग्रुप के पास होगा, जो इसके लिए एक सुव्यवस्थित विकास और विस्तार योजना लेकर आया है। भविष्य में इसे समूह की मुख्य इकाई में भी सम्मिलित किया जा सकता है। क्लियरदेखो की सोच भारत के टियर-2, 3 और 4 शहरों में बिखरे आईवियर...