लव कुश रामलीला कमेटी के निमंत्रण पत्रों पर जल, थल एवं वायु सेना के चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 15 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। लालकिला मैदान में आयोजित विश्व विख्यात लव कुश रामलीला कमेटी की एक प्रेस वार्ता में कमेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने मीडिया को बताया इस वर्ष लीला कमेटी ने जेन एक्स को प्रभु श्रीराम की लीला के प्रति और अधिक आकर्षित करने, देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह करने की भावना को उजागर करने के मकसद से इस बार निमंत्रण पत्रों पर जल, थल एवं वायु सेना के शौर्य, पराक्रम को दिखाते चित्र प्रकाशित किए गये है। श्री अर्जुन कुमार ने कहा मशहूर एक्टर सिंगर और सांसद श्री मनोज तिवारी इस वर्ष रामलीला में भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे हैं, इससे पूर्व भी केवट और अंगद आदि का किरदार भी निभा चुके है। ए आई तकनीक से बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म रामायण रामलीला मंचन से पूर्व प्रतिदिन रामभक्तों को दिखाई जायेगी। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मेगा हेल्थ कैंप, विशाल भंडारा, स्पेशल स्कूली बच्चों को बैग वितरण, स्टेशनरी, महिलाओं को साड़ी वितरण किया जायेगा। इस ...