संदेश

सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के प्रमुख सदस्यों को मीडिया प्रेस क्लब की सदस्यता किया प्रदान

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 16 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मीडिया और मीडिया के पाठकों व् दर्शकों के बीच विश्वाश बढ़ाने के लिए देश की जानी-मानी मीडिया संस्थानों व् मीडिया कर्मियों की संस्था मीडिया प्रेस क्लब ने सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के प्रमुख व् समाज सेवी सदस्य श्री  नरेंद्र मसंद, सुश्री रश्मि इंडिया, श्री महेश चांदवानी, श्री  श्री गोपालदास देवनानी, श्री अभिषेक सोनका, श्री ललित कुमार जयसिंह, श्री  विपन लाम्बा, सुश्री रोशनी कमल तोलानी को मीडिया प्रेस क्लब की सदस्यता प्रदान किया गया कियोंकि भारत के इस लोकतांत्रिक में किसी भी संवैधानिक सपना को पूरा करना या सामाजिक समस्या को आगे लाने के लिए मीडिया की अहम भूमिका होती है। मीडिया के माध्यम से ही अपनी बात और सोच को जल्द से जल्द सरकार और प्रशासन सहित हर व्यक्तिक तक पहुंचा जा सकता है। इसलिए सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के प्रमुख सदस्यों व् समाज सेवी को मीडिया के साथ जोड़ा है। ताकि पाठक और दर्शकों को मीडिया स्पोर्ट के साथ-साथ लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का हिस्सा का अनुभव हो सके।

दंगों का दर्द और नेताओं की साजिश को पेश करती एक फिल्म 2020 दिल्ली

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 16 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  तारीफ करनी चाहिए इस फिल्म के मेकर्स की जिन्होंने बेहद साहस लगन और पूर्ण समर्पण के साथ एक ऐसे सब्जेक्ट पर फिल्म बनाई और अनेकों मुश्किलों का सामना पार करके सिनेमा के पर्दे तक लाए। इस फिल्म की कहानी एक दिन की सच्ची स्टोरी बयां करती है। कैसे शाहीनबाग से शुरू हुआ सी ए ए विरोध का आंदोलन ‘नमस्ते ट्रम्प’ तक पहुंच गया। पूरी फिल्म ’ 24 फरवरी 2020 के दिन की  है, जब यू एस ए के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प दिल्ली में आए हुए थे और दूसरी तरफ पूरा  शहर दंगों की आग में जल रहा था. अगर सरकारी आंकड़ों की भी माने तो इन दंगों में 53  बेगुनाहों की जान गई। इस फिल्म के माध्यम से निर्माता देवेंद्र मालवीय ने दिल्ली दंगों की कड़वी सच्चाई को देश के सामने लाने की अच्छी कोशिश की है, जो हाल के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है।  इस फिल्म की शूटिंग करना आसान टास्क नहीं था भयावह दंगों मारकाट और आगजनी के दृश्यों कोबिना  रीटेक लिए सिंगल शॉट में शूट करना निर्देशक देवेंद्र क...

मंगलुरु में बहुभाषी फिल्म कोरगज्जा का भव्य संगीत विमोचन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 16 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मंगलुरु। मंगलुरु शहर ने शनिवार को एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक आयोजन का साक्षी बनते हुए बहुप्रतीक्षित बहुभाषी फिल्म ‘कोरगज्जा’ के भव्य संगीत विमोचन समारोह का स्वागत किया। सुप्रसिद्ध निर्देशक सुधीर अट्टावर के निर्देशन में बनी यह फिल्म त्रिविक्रम सिनेमाज और सक्सेस फिल्म्स के बैनर तले निर्मित है। कोरगज्जा—लोक आस्था के पूज्य देवता—की कथा को पहली बार बड़े परदे पर सजीव करने का यह प्रयास भारतीय सिनेमा में एक उल्लेखनीय अध्याय जोड़ता है। छह भाषाओं में बनी देश की सांस्कृतिक गाथा फिल्म कोरगज्जा को कन्नड़, मलयालम, हिंदी, तेलुगू, तमिल और तुलु—इन छह भारतीय भाषाओं में बनाया गया है। यह बहुभाषिक प्रस्तुति भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता का उत्सव मनाती हुई इसे एक सशक्त अखिल भारतीय फिल्म बनाती है। फिल्म का संगीत ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा जारी किया गया। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध संगीतकार गोपी सुंदर ने संगीत दिया है, जबकि सभी गीतों के बोल निर्देशक सुधीर अट्टावर द्वारा लिखे गए हैं। अट्टावर को उनके साहित्...

हिमालया वेलनेस ने भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ किया साझेदारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 16 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के सबसे भरोसेमंद पर्सनल केयर ब्रांडों में से एक, हिमालया वेलनेस ने भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी करते हुए अपना नया अभियान #StrongWomenSoftSkin लॉन्च किया है, जिसके तहत ब्रांड ने हिमालया कोकोआ बटर इंटेंसिव सीरम बॉडी लोशन पेश किया है। अपने श्रेणी का पहला, यह इनोवेटिव लोशन सीरम के लाभों और 100% प्राकृतिक अवयवों से तैयार किया गया है, जो त्वचा को गहन पोषण और दीर्घकालिक देखभाल प्रदान करता है। यह सहयोग उन महिलाओं का सम्मान करता है जो सीमाओं को लांघकर चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करती हैं। डिजिटल वीडियो कैंपेन में भारतीय महिला आइस हॉकी टीम को दिखाया गया है। फिल्म की शुरुआत लॉकर रूम से होती है, जहाँ खिलाड़ी बर्फ पर उतरने से पहले हिमालय कोकोआ बटर इंटेंसिव सीरम बॉडी लोशन का उपयोग करती हैं। फिल्म लोशन के गहन, सुरक्षात्मक पोषण को एथलीटों की ताकत और लचीलेपन के बीच समान रुप से रखती है, तथा यह दिखाती है कि यह लोशन अत्यधिक सर्दियों के हालात में भी त्वचा को नमीयुक्त बन...

कृत्रिम बुद्धिमता-संचालित ऊर्जा समाधान प्रदर्शित करने के लिए नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को किया आमंत्रित

चित्र
● सार प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 21 नवंबर 2025 ● अध्यायों का प्रारूपण: दिसंबर 2025 ● भारत-एआई इम्पैक्ट समिट, 2026 में केसबुक का विमोचन: 19-20 फरवरी 2026 शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 14 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिसंबर 2025 तक अध्याय प्रस्तुत करना; केसबुक ऊर्जा उत्पादन, वितरण और उपभोग में चुनौतियों का समाधान करने में कृत्रिम बुद्धिमता-के वास्तविक-विश्व प्रभाव को उजागर करेगी। केसबुक ऊर्जा में वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमता नवाचारों को प्रदर्शित करेगी और सहयोग को बढ़ावा देगी; भारत-कृत्रिम बुद्धिमता  प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 में प्रदर्शित होने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत, इंडियाएआई मिशन ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सहयोग से, ऊर्जा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वास्तविक-विश्व प्रभाव पर आगामी केसबुक के लिए सार-संक्षेप हेतु एक वैश्विक आह्वान की घोषणा की है। इस सहयोग का उद्देश्य आईईए की वैश्विक विशेषज्ञता और विश्लेषणात्मक ढाँचे का लाभ उ...

सैमको एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने सैमको स्मॉल कैप फंड की किया घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 14 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सैमको एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने सैमको स्मॉल कैप फंड की घोषणा की यह भारत का पहला ऐसा स्मॉल कैप फंड है जो मोमेंटम स्ट्रैटेजी पर आधारित है। यह फंड उन उभरते व्यवसायों में निवेश करेगा जिनमें राजस्व, मुनाफे और शेयर मूल्य में निरंतर वृद्धि का रुझान दिखाई देता है। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 14 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो मुख्यतः 251वें से 750वें स्थान पर रैंक किए गए स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश करेगी, ताकि भारत के बढ़ते बाज़ार में शुरुआती विकास चरण के अवसरों को कैप्चर किया जा सके। यह फंड सैमको के स्वामित्व वाली C.A.R.E. मोमेंटम स्ट्रैटेजी पर आधारित है — जिसमें C.A.R.E. का अर्थ है Cross-sectional, Absolute, Revenue, और Earnings Momentum। यह मॉडल मात्रात्मक (quantitative) और मौलिक (fundamental) दोनों कारकों को मिलाकर उन कंपनियों की पहचान करता है जिनमें मजबूत मूल्य और व्यवसायिक मोमेंटम हो, ताकि निवेशकों को दी...

जानवरों की संवेदना व्यक्त करने वाली फिल्मों के लिए सिनेकाइंड अवॉर्ड की घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 14 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली के द पार्क होटल में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और पीपल फॉर एनिमल्स के तत्वाधान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एफएफआई के अध्यक्ष फिरदौसुल हसन और पीएफए की अध्यक्षा श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कोलकाता में 20 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले सिने काइंड अवॉर्ड के बारे में पत्रकारों को संबोधित किया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए ऐसे 10 फिल्मकारों और अन्य पेशेवरों को चुना जाएगा जिन्होंने जानवरों की संवेदनाओं को समझते हुए उनके हितों के लिए वर्षों कार्य किया है। पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमती मेनका गांधी ने बताया कि 20 दिसंबर को कोलकाता में सिने काइंड अवॉर्ड करने के बाद इसे 4 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमल डे के अवसर पर सालाना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “यह मेरा 20 वर्ष पुराना सपना था जो अब जाकर फलीभूत हुआ है। श्रीमती मेनका गांधी ने आगे कहा कि हम ऐसे संसार का निर्माण नहीं कर पाए जिसमें मनुष्यों के साथ-साथ जानवरों के हकों को समझा जाए। विशेष तौर पर...

ओडिशा भारत की ऊर्जा दिशा तय करेगा, दिसंबर में वैश्विक ऊर्जा शिखर सम्मेलन का आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 14 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ओडिशा सरकार के ऊर्जा विभाग ने वैश्विक ऊर्जा शिखर सम्मेलन (GELS) 2025 की घोषणा की है, जो 5-7 दिसंबर, 2025 तक पुरी, ओडिशा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का लोगो और आधिकारिक वेबसाइट, www.gelsodisha2025.com, केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाल येसो नाइक और ओडिशा के उपमुख्यमंत्री (ऊर्जा, कृषि एवं किसान सशक्तिकरण) श्री कनक विधान सिंह देव द्वारा संयुक्त रूप से लॉन्च किया गया। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय भारत को सशक्त बनाना: पर्याप्तता, संतुलन, नवाचार होगा। इस विषय के तीन आयाम पर्याप्त और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन, और ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार—भारत के ऊर्जा भविष्य को आकार देंगे। जीईएलएस 2025 एक राष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करेगा जो केंद्रीय और राज्य ऊर्जा मंत्रियों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों को भारत की साझा ऊर्जा रणनीति के लिए ठोस दिशा निर्धारित करने हेतु एक साथ लाएगा...

फिल्म समीक्षा : 2020 दिल्ली

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025,  फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन,  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म 2020 दिल्ली जो सिनेमाघरों में 14 नवंबर 2025 को प्रदर्शित होने वाली फिल्म है। फिल्म 2020 दिल्ली बुधवार को विशेष प्रेस शो डिलाइट डायमंड में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म 2020 दिल्ली में बृजेन्द्र काला, समर जय सिंह, भूपेश सिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, देवेंद्र मालवीय, चेतन शर्मा, आकाशदीप अरोड़ा, दीक्षा अस्थाना, विक्की यादव, इत्यादि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म 2020 दिल्ली को देवेंद्र मालवीय द्वारा निर्देशित और नंदकिशोर मालवीय, आशु मालवीय और अमित मालवीय द्वारा निर्मित यह फिल्म मिडास टच फिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से सामान्य सार्वजनिक प्रदर्शन प्रमाणपत्र मिला है जिसका मतलब है कि इसे सभी लोग देख सकते हैं। और फिल्म की अवधि लगभग 135 मिनट है। फिल्म 2020 दिल्ली 2025 में बनी भारतीय हिंदी भाषा की दिल्ली दंगों से प्रेरित फिल्म है। फिल्म की कहानी 2020 में दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद, चांदबाग, इत्यादि क्षेत्रों में बनाम ह...

नेलोफर करीमबॉय की नई किताब तारा द ड्रीम चेज़र का हुआ विमोचन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लेखिका नेलोफर करीमबॉय ने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपने नए उपन्यास तारा द ड्रीम चेज़र का अनावरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर अभिनेता कबीर बेदी के पाठ से हुई, जिनके भावपूर्ण वर्णन ने तारा की कहानी को जीवंत कर दिया। इसके बाद नेलोफर करीमबॉय के साथ एक दिलचस्प बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने अपनी किताब के विषयों, लेखन यात्रा और इस कहानी के पीछे की प्रेरणाओं के बारे में खुलकर बात की। एक छोटी सी ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति में दर्शकों को नेलोफर के लेखन सफर और उनकी रचनात्मकता की झलक देखने को मिली। शाम का समापन बुक साइनिंग सेशन के साथ हुआ, जहाँ मेहमानों ने लेखिका से मुलाकात की और इस खूबसूरत शाम का आनंद लिया।

क्यों वर्जिन कोकोनट ऑयल हर मौसम में असरदार : डॉ. शिल्पा वोरा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत में नवजात की मालिश एक पारंपरिक परंपरा रही है। यह न सिर्फ़ बच्‍चों के ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और हड्डियों को मज़बूत बनाती है, बल्कि पाचन में मदद करती है और बच्चे की नींद को भी बेहतर बनाती है। इसके साथ ही रोज़ की मालिश से बच्चे को आराम मिलता है, वह बेहतर नींद लेता है और उसका रूटीन ठीक रहता है। मालिश से न सिर्फ़ माता-पिता और बच्चे के बीच रिश्ता मज़बूत होता है, बल्कि यह बच्चे के सही विकास में भी मदद करती है। लेकिन कई बार माता-पिता यह समझ नहीं पाते कि कौन-सा ऑयल उनके बच्चे के लिए सही है। जो ऑयल सर्दियों में पोषण देता है, वही गर्मियों में भारी लग सकता है। इसी तरह, जो ऑयल नमी वाले मौसम में अच्छा रहता है, वह सूखे मौसम के लिए सही नहीं होता। ऐसे में वर्जिन कोकोनट ऑयल एक ऐसा हल्का और हर मौसम में सही विकल्प बन जाता है, जो बच्चे की कोमल त्वचा के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। डॉ. वोरा के अनुसार नवजात शिशु की त्वचा बहुत नाज़ुक होती है और वयस्कों की तुलना में लगभग 30% पतली ह...

फोर्स मोटर्स की आय और लाभ में ऐतिहासिक वृद्धि

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फोर्स मोटर्स लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी वैन निर्माता और विशेष परिवहन वाहनों की अग्रणी कंपनी, ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही और वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए। इस अवधि में कंपनी ने राजस्व, लाभ और ईबीआईटीडीए मार्जिन, तीनों स्तरों पर अपना अब तक का सर्वोच्च प्रदर्शन दर्ज किया। ये उपलब्धि फोर्स मोटर्स की मजबूत उत्पाद श्रृंखला, बाज़ार में बढ़ती मांग और बेहतर संचालन क्षमता का प्रमाण है। वित्‍तीय परिणामों पर टिप्पणी करते हुए फोर्स मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री प्रसन फिरोदिया ने कहा यह तिमाही फोर्स मोटर्स के लिए एक शानदार तिमाही रही है। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही में हमने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि दर्ज की है। यह प्रदर्शन हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो की विश्वसनीयता, संचालन क्षमता और ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। भारत में साझा मोबिलिटी के क्षेत्र को आकार देने और आगे बढ़ाने ...

वायना इलेक्ट्रिक लॉन्च हुई

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सग्स लॉयड जो भारत की ऊर्जा संरचना को मज़बूती देने में दो दशकों से अधिक समय से अग्रणी रहा है, ने आज अपने नए उपभोक्ता ब्रांड वायना इलेक्ट्रिक की घोषणा की ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स में सफल यात्रा के आधार पर अब समूह अपनी विशेषज्ञता को एक आधुनिक श्रेणी की लाइटिंग, स्विचगियर और मॉड्यूलर इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन्स के माध्यम से  भारतीय घरों और कारोबारों तक विस्तारित कर रहा है। वायना इलेक्ट्रिक वास्तव में इस बदलाव का प्रतीक है कि कैसे इलेक्ट्रिकल उत्पाद अब सिर्फ़ ज़रूरत नहीं बल्कि अनुभव बन जाते हैं Iजहाँ सुरक्षा, विश्वसनीयता और बुद्धिमत्तापूर्ण डिज़ाइन एक साथ आते हैं यह ब्रांड भारतीय जीवनशैली के अनुरूप एक डिज़ाइनफ़र्स्ट दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया गया है, जिसके उत्पाद पोर्टफोलियो में एलईडी पैनल, डाउनलाइटर, COB स्पॉटलाइट्स, ल्यूमिनेयर, मॉड्यूलर स्विच, डिस्ट्रिब्यूशन बोर्ड, RCCB, MCB और अन्य एक्सेसरीज़ शामिल हैंहर उत्पाद भारतीय परिस्थितियों के अनुसार डिज़ाइन किया ग...

आरटीएक्स के कॉलिंस एयरोस्पेस ने बैंगलुरू में नया विनिर्माण संयंत्र किया शुरू

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  बैंगलुरू। आरटीएक्स बिज़नेस, कॉलिंस एयरोस्पेस ने आज अपने कॉलिंस इंडिया ऑपरेशंस सेंटर (सीआईओसी) का उद्घाटन किया। बैंगलुरू के केआईएडीबी एयरोस्पेस पार्क में स्थित 26 एकड़ का यह विनिर्माण संयंत्र वैश्विक बाजारों के लिए आधुनिक एयरोस्पेस उत्पादों का निर्माण करने की कंपनी की क्षमता बढ़ाएगा। इस संयंत्र में आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस, एडिटिव मैनुफैक्चरिंग एवं रोबोटिक्स जैसी आधुनिक मैनुफैक्चरिंग टेक्नोलॉजीज़ का उपयोग किया जाएगा। यहाँ पर पहले सीटों, लाईटिंग और कार्गो सिस्टम, टेंपरेचर सेंसर, कम्युनिकेशन और नैविगेशन सिस्टम, वॉटर सॉल्यूशंस और इवैक्युएशन स्लाईड्स का निर्माण किया जाएगा। कॉलिंस एयरोस्पेस में सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस, रॉय गुलिक्सन ने कहा कॉलिंस इंडिया के ऑपरेशन सेंटर द्वारा 70 से अधिक कॉलिंस उत्पादों के संचालन और विनिर्माण में मदद मिलेगी, जिससे पूरे विश्व में हमारी सेवाएं मजबूत होंगी और हमारी ऑपरेशनल एक्सिलेंस बढ़ेगी। भविष्य में होने वाले विकास और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के ...

सौरऊर्जा जागरूकता के लिए भारत सोलर यात्रा ने अपनी वेबसाइट किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सतत और ऊर्जा-सुरक्षित भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, भारत सोलर यात्रा ने सौर ऊर्जा के प्रसार के अपने अभियान के तहत आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की, जो इसके सफर का एक अहम पड़ाव है। इस अवसर पर श्री अरुण कुमार त्रिपाठी, पूर्व महानिदेशक, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (NISE) एवं मुख्य वैज्ञानिक एवं सलाहकार, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE); श्री पुरुषोत्तम पांडे, संस्थापक, भारत सोलर यात्रा; श्री चरनजीत सिंह, संस्थापक एवं सीईओ, इंटरटेक अर्थिंग सॉल्यूशंस; तथा श्री नरेश पिपलानी, सीईओ, परफेक्ट इम्पैक्ट डिज़ाइनिंग प्रा. लि. उपस्थित रहे। भारत सोलर यात्रा की शुरुआत 79वें स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2025 को अयोध्या से की गई थी। अब यात्रा का दूसरा चरण 16 नवम्बर 2025 से राजस्थान से प्रारंभ होगा। यह यात्रा 180 दिनों में लगभग 25,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में जाएगी, जहाँ यह नागरिकों, संस्थानों और स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों के साथ संवाद स्थापित क...