संदेश

आईएमटीईएक्स फॉर्मिंग 2026 एशिया का सबसे बड़ा मेटल फॉर्मिंग टेक्नोलॉजी का प्रदर्शनी लगाएगा

चित्र
मेटल फॉर्मिंग और विनिर्माण प्रौद्योगिकियों पर आधारित एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी में 20 देशों के 600 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे। यह प्रदर्शनी 46,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थित 4 प्रदर्शनी हॉल में आयोजित की जाएगी टूलटेक: मशीन टूल एक्सेसरीज़, मेट्रोलॉजी सॉल्यूशंस, CAD/CAM टूल्स, टूलिंग सिस्टम्स और टूलिंग उद्योग के नवीनतम रुझानों पर केंद्रित है डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग: एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री 4.0 में रियल-टाइम सॉल्यूशंस का प्रदर्शन वेल्डएक्सपो: भारतीय वेल्डिंग संस्थान (IIW-इंडिया) के सहयोग से वेल्डिंग तकनीकों की नवीनतम प्रगति का प्रदर्शन मोल्डेक्स इंडिया और फास्टेनेक्स इंडिया: मेसे स्टुटगार्ट द्वारा आयोजित, क्रमशः मोल्डिंग, फास्टनर्स और फिक्सिंग टेक्नोलॉजी पर केंद्रित ये दोनों आयोजन भी आईएमटीईएक्स फॉर्मिंग 2026 के साथ सह-स्थान पर आयोजित होंगे इंटरनेशनल सेमिनार ऑन फॉर्मिंग टेक्नोलॉजी (9वां संस्करण): 22–23 जनवरी 2026 को आयोजित, जिसमें मेटल फॉर्मिंग से संबंधित नई प्रवृत्तियों, उपकरणों, प्रक्रियाओं और तकनीकों पर चर्चा होगी शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 19 नवंबर 2025 ( प्रबं...

पी सेफ ने पिकलबॉल प्ले-ऑफ़ के ज़रिए छेड़ी टॉयलेट हाइजीन की जंग

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 18 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम।  भारत का जाना-माना पर्सनल हाइजीन एंड वैलनेस ब्रांड पी सेफ (Pee Safe) जिसने हाल ही में गुरुग्राम के 'द ब्लू कोर्ट' में सफलतापूर्वक पी सेफ पिकलबॉल प्ले ऑफ (Pee Safe Pickleball Play Off) नाम की खेल प्रतियोगिता आयोजित की. यह आयोजन वर्ल्ड टॉयलेट डे से ठीक पहले किया गया,  जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच टॉयलेट की स्वच्छता को लेकर बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाना था। इस पहल की पहुंच को बढ़ाने और ज़्यादा लोगों को जोड़ने के लिए, Pee Safe ने 'द पब' (The Pub) के साथ मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया। यह इवेंट बहुत ही एनर्जेटिक रहा था, जिसने पिकलबॉल जैसे पॉपुलर गेम को स्वच्छता के बारे में बात करने का एक जबरदस्त जरिया बना दिया। इस आयोजन में डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कंपनियों के मालिक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स (Influencers), जर्नलिस्ट, प्लेयर्स, फिटनेस पसंद लोग और युवा ग्राहक शामिल हुए। सबसे खास बात यह थी कि इस 'प्ले ऑफ' को इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा भी आधि...

स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में नए सेल्‍स शोरूम के साथ अपनी उपस्थिति किया मजबूत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 18 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए मजलिस पार्क, नई दिल्ली में एक नया सेल्स शोरूम शुरू किया है। मालवा मोटर सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में खुला यह शोरूम दिल्ली-एनसीआर में कंपनी के कुल टचप्वाइंट की संख्या को बढ़ाकर 21 कर देता है। मजलिस पार्क का यह नया शोरूम, जो मालवा मोटर सेल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित है, 4,200 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें चार कारों के लिए डिस्प्ले स्पेस उपलब्ध है। यह शोरूम स्‍कोडा के ‘मॉडर्न सॉलिड’ ग्लोबल डिजाइन दर्शन को दर्शाता है—जहाँ ग्राहकों को स्वागतपूर्ण माहौल और बेहतरीन सेल्स अनुभव मिलता है। इस नए शोरूम के साथ, स्‍कोडा ऑटो इंडिया अब दिल्ली-एनसीआर के पाँच प्रमुख क्षेत्रों—दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद—में 15 सेल्स शोरूम और 11 सर्विस सुविधाएँ संचालित कर रहा है। आशीष गुप्ता, ब्रांड डायरेक्टर, स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने कहा मजलिस पार्क में नए सेल्स शोरूम क...

बिहार में लोजपा (रामविलास) का शानदार प्रदर्शन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 18 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मुख्य प्रधान महासचिव श्री युवा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गुजरात प्रदेश _अध्यक्ष श्री जावेडकर गौरव नगर यात्रा महोत्सव समिति ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक बार फिर एनडीए की मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। एनडीए ने बहुमत के साथ स्पष्ट जीत हासिल कर सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। गठबंधन के घटक दलों में लोजपा (रामविलास) ने इस चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे पार्टी की राजनीतिक प्रतिष्ठा और जनाधार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। लोजपा (रामविलास) की जीत को युवाओं, महिलाओं और विकास समर्थक वोटरों के बड़े पैमाने पर मिले समर्थन का परिणाम माना जा रहा है। पार्टी के उम्मीदवारों ने कई क्षेत्रों में कड़े मुकाबले के बीच निर्णायक बढ़त हासिल की। एनडीए को मिली यह जीत सुशासन और विकास के एजेंडे पर जनता के भरोसे की पुनः पुष्टि है। वहीं, लोजपा (रामविलास) का उभरता हुआ प्रदर्शन आने वाले वर्षों...

आइटेल ने 128 GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ A90 लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 18 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के अग्रणी टेक्नोलॉजी ब्रांड आइटेल ने अपने लोकप्रिय A90 लिमिटेड एडिशन का नया 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है। टिकाऊ, भरोसेमंद और किफ़ायती प्रोडक्ट्स के लिए पहचाना जाने वाला आइटेल इस नए मॉडल को स्टाइल, परफ़ॉर्मेंस और मजबूती के बेहतरीन संयोजन के साथ पेश कर रहा है। यह स्मार्टफोन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए “पावर और प्राइस” का आदर्श संतुलन प्रस्तुत करता है। भारत में 11 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के भरोसे और 1,000+ सर्विस सेंटर्स तथा 1.3 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स के विस्तृत नेटवर्क के साथ आइटेल पूरे देश में अपनी मजबूत मौजूदगी रखता है — जो हर भारतीय परिवार के लिए इसे एक विश्वसनीय ब्रांड बनाती है। आइटेल A90 लिमिटेड एडिशन को कंपनी के 3P प्रॉमिस के साथ विकसित किया गया है धूल, पानी और गिरने से सुरक्षा। डिवाइस IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह बारिश, धूल और हल्के स्पिलेज से सुरक्षित रहता है। सिर्फ 7,299 रुपये की आकर्षक कीमत में उपलब्ध यह स्मार्टफोन अब देशभर के रिटेल स्ट...

EaseMyTrip ने शीतकालीन यात्रा योजनाओं के लिए अनरैप ट्रैवल डील्स सेल की किया शुरुआत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 18 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  EaseMyTrip, जो भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपने विशेष ‘अनरैप ट्रैवल डील्स सेल’ की घोषणा की है। यह सेल यात्रियों को क्रिसमस और नए साल की पीक छुट्टियों से पहले बेहतरीन किराए सुनिश्चित करने और उनकी यात्रा योजनाओं को समय से पहले सुरक्षित करने में मदद करने के लिए तैयार की गई है। 11 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक लाइव रहने वाली यह सेल फ्लाइट, होटल, हॉलिडे पैकेज, बस और कैब सहित कई ट्रैवल कैटेगरी पर रोमांचक व सीमित अवधि की छूट प्रदान करती है। साल के अंत में यात्रा की मांग में भारी वृद्धि देखते हुए, ‘अनरैप ट्रैवल डील्स सेल’ ग्राहकों को पहले से यात्रा की योजना बनाने और घरेलू या अंतरराष्ट्रीय—किसी भी उत्सव यात्रा पर महत्वपूर्ण बचत का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है। ग्राहक AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और HSBC के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके बुकिंग करने पर विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। EaseMyTrip अनरैप ट्रैवल डील्स सेल के तहत, सबसे अधिक खर्च करने वाले ग्राह...

आइफ़ा के मंच से इस्पात क्षेत्र को नई दिशा, शोध एवं तकनीक पर दिया ज़ोर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 17 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली के होटल शांग्री-ला के महोगनी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में लोहे और इस्पात उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई जिसकी अगवाई आईफा सस्टेनेबल स्टील मनुफक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मंधानि एवं महासचिव कमल अग्रवाल  के द्वारा की गयी।  सत्र की शुरुआत संध्या सात बजे हरित इस्पात प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुई। यह प्रमाणपत्र केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के संयुक्त सचिव वी.के. त्रिपाठी, एनआईएसएसटी निदेशक परमजीत सिंह तथा आइफ़ा अध्यक्ष योगेश मंधानी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किए गए। इस अवसर पर कई इस्पात संस्थानों को उनके उत्कृष्ट योगदान और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन पद्धतियों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें एस.के.ए इस्पात एंड पावर लिमिटेड के आदित्य अग्रवाल, एस.के.ए इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के ईशान अग्रवाल, अम्बिका स्टील्स लिमिटेड इकाई–दो एवं इकाई–चार के अम्बेश त्यागी, एम.एस मेटल्स एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के नमन पलावत, रासिक उद्योग के रमेश गोयल, फॉर्...

सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के प्रमुख सदस्यों को मीडिया प्रेस क्लब की सदस्यता किया प्रदान

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 16 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मीडिया और मीडिया के पाठकों व् दर्शकों के बीच विश्वाश बढ़ाने के लिए देश की जानी-मानी मीडिया संस्थानों व् मीडिया कर्मियों की संस्था मीडिया प्रेस क्लब ने सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के प्रमुख व् समाज सेवी सदस्य श्री  नरेंद्र मसंद, सुश्री रश्मि इंडिया, श्री महेश चांदवानी, श्री  श्री गोपालदास देवनानी, श्री अभिषेक सोनका, श्री ललित कुमार जयसिंह, श्री  विपन लाम्बा, सुश्री रोशनी कमल तोलानी को मीडिया प्रेस क्लब की सदस्यता प्रदान किया गया कियोंकि भारत के इस लोकतांत्रिक में किसी भी संवैधानिक सपना को पूरा करना या सामाजिक समस्या को आगे लाने के लिए मीडिया की अहम भूमिका होती है। मीडिया के माध्यम से ही अपनी बात और सोच को जल्द से जल्द सरकार और प्रशासन सहित हर व्यक्तिक तक पहुंचा जा सकता है। इसलिए सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के प्रमुख सदस्यों व् समाज सेवी को मीडिया के साथ जोड़ा है। ताकि पाठक और दर्शकों को मीडिया स्पोर्ट के साथ-साथ लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का हिस्सा का अनुभव हो सके।

दंगों का दर्द और नेताओं की साजिश को पेश करती एक फिल्म 2020 दिल्ली

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 16 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  तारीफ करनी चाहिए इस फिल्म के मेकर्स की जिन्होंने बेहद साहस लगन और पूर्ण समर्पण के साथ एक ऐसे सब्जेक्ट पर फिल्म बनाई और अनेकों मुश्किलों का सामना पार करके सिनेमा के पर्दे तक लाए। इस फिल्म की कहानी एक दिन की सच्ची स्टोरी बयां करती है। कैसे शाहीनबाग से शुरू हुआ सी ए ए विरोध का आंदोलन ‘नमस्ते ट्रम्प’ तक पहुंच गया। पूरी फिल्म ’ 24 फरवरी 2020 के दिन की  है, जब यू एस ए के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प दिल्ली में आए हुए थे और दूसरी तरफ पूरा  शहर दंगों की आग में जल रहा था. अगर सरकारी आंकड़ों की भी माने तो इन दंगों में 53  बेगुनाहों की जान गई। इस फिल्म के माध्यम से निर्माता देवेंद्र मालवीय ने दिल्ली दंगों की कड़वी सच्चाई को देश के सामने लाने की अच्छी कोशिश की है, जो हाल के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है।  इस फिल्म की शूटिंग करना आसान टास्क नहीं था भयावह दंगों मारकाट और आगजनी के दृश्यों कोबिना  रीटेक लिए सिंगल शॉट में शूट करना निर्देशक देवेंद्र क...

मंगलुरु में बहुभाषी फिल्म कोरगज्जा का भव्य संगीत विमोचन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 16 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मंगलुरु। मंगलुरु शहर ने शनिवार को एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक आयोजन का साक्षी बनते हुए बहुप्रतीक्षित बहुभाषी फिल्म ‘कोरगज्जा’ के भव्य संगीत विमोचन समारोह का स्वागत किया। सुप्रसिद्ध निर्देशक सुधीर अट्टावर के निर्देशन में बनी यह फिल्म त्रिविक्रम सिनेमाज और सक्सेस फिल्म्स के बैनर तले निर्मित है। कोरगज्जा—लोक आस्था के पूज्य देवता—की कथा को पहली बार बड़े परदे पर सजीव करने का यह प्रयास भारतीय सिनेमा में एक उल्लेखनीय अध्याय जोड़ता है। छह भाषाओं में बनी देश की सांस्कृतिक गाथा फिल्म कोरगज्जा को कन्नड़, मलयालम, हिंदी, तेलुगू, तमिल और तुलु—इन छह भारतीय भाषाओं में बनाया गया है। यह बहुभाषिक प्रस्तुति भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता का उत्सव मनाती हुई इसे एक सशक्त अखिल भारतीय फिल्म बनाती है। फिल्म का संगीत ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा जारी किया गया। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध संगीतकार गोपी सुंदर ने संगीत दिया है, जबकि सभी गीतों के बोल निर्देशक सुधीर अट्टावर द्वारा लिखे गए हैं। अट्टावर को उनके साहित्...

हिमालया वेलनेस ने भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ किया साझेदारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 16 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के सबसे भरोसेमंद पर्सनल केयर ब्रांडों में से एक, हिमालया वेलनेस ने भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी करते हुए अपना नया अभियान #StrongWomenSoftSkin लॉन्च किया है, जिसके तहत ब्रांड ने हिमालया कोकोआ बटर इंटेंसिव सीरम बॉडी लोशन पेश किया है। अपने श्रेणी का पहला, यह इनोवेटिव लोशन सीरम के लाभों और 100% प्राकृतिक अवयवों से तैयार किया गया है, जो त्वचा को गहन पोषण और दीर्घकालिक देखभाल प्रदान करता है। यह सहयोग उन महिलाओं का सम्मान करता है जो सीमाओं को लांघकर चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करती हैं। डिजिटल वीडियो कैंपेन में भारतीय महिला आइस हॉकी टीम को दिखाया गया है। फिल्म की शुरुआत लॉकर रूम से होती है, जहाँ खिलाड़ी बर्फ पर उतरने से पहले हिमालय कोकोआ बटर इंटेंसिव सीरम बॉडी लोशन का उपयोग करती हैं। फिल्म लोशन के गहन, सुरक्षात्मक पोषण को एथलीटों की ताकत और लचीलेपन के बीच समान रुप से रखती है, तथा यह दिखाती है कि यह लोशन अत्यधिक सर्दियों के हालात में भी त्वचा को नमीयुक्त बन...

कृत्रिम बुद्धिमता-संचालित ऊर्जा समाधान प्रदर्शित करने के लिए नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को किया आमंत्रित

चित्र
● सार प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 21 नवंबर 2025 ● अध्यायों का प्रारूपण: दिसंबर 2025 ● भारत-एआई इम्पैक्ट समिट, 2026 में केसबुक का विमोचन: 19-20 फरवरी 2026 शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 14 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिसंबर 2025 तक अध्याय प्रस्तुत करना; केसबुक ऊर्जा उत्पादन, वितरण और उपभोग में चुनौतियों का समाधान करने में कृत्रिम बुद्धिमता-के वास्तविक-विश्व प्रभाव को उजागर करेगी। केसबुक ऊर्जा में वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमता नवाचारों को प्रदर्शित करेगी और सहयोग को बढ़ावा देगी; भारत-कृत्रिम बुद्धिमता  प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 में प्रदर्शित होने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत, इंडियाएआई मिशन ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सहयोग से, ऊर्जा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वास्तविक-विश्व प्रभाव पर आगामी केसबुक के लिए सार-संक्षेप हेतु एक वैश्विक आह्वान की घोषणा की है। इस सहयोग का उद्देश्य आईईए की वैश्विक विशेषज्ञता और विश्लेषणात्मक ढाँचे का लाभ उ...

सैमको एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने सैमको स्मॉल कैप फंड की किया घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 14 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सैमको एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने सैमको स्मॉल कैप फंड की घोषणा की यह भारत का पहला ऐसा स्मॉल कैप फंड है जो मोमेंटम स्ट्रैटेजी पर आधारित है। यह फंड उन उभरते व्यवसायों में निवेश करेगा जिनमें राजस्व, मुनाफे और शेयर मूल्य में निरंतर वृद्धि का रुझान दिखाई देता है। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 14 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो मुख्यतः 251वें से 750वें स्थान पर रैंक किए गए स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश करेगी, ताकि भारत के बढ़ते बाज़ार में शुरुआती विकास चरण के अवसरों को कैप्चर किया जा सके। यह फंड सैमको के स्वामित्व वाली C.A.R.E. मोमेंटम स्ट्रैटेजी पर आधारित है — जिसमें C.A.R.E. का अर्थ है Cross-sectional, Absolute, Revenue, और Earnings Momentum। यह मॉडल मात्रात्मक (quantitative) और मौलिक (fundamental) दोनों कारकों को मिलाकर उन कंपनियों की पहचान करता है जिनमें मजबूत मूल्य और व्यवसायिक मोमेंटम हो, ताकि निवेशकों को दी...

जानवरों की संवेदना व्यक्त करने वाली फिल्मों के लिए सिनेकाइंड अवॉर्ड की घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 14 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली के द पार्क होटल में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और पीपल फॉर एनिमल्स के तत्वाधान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एफएफआई के अध्यक्ष फिरदौसुल हसन और पीएफए की अध्यक्षा श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कोलकाता में 20 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले सिने काइंड अवॉर्ड के बारे में पत्रकारों को संबोधित किया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए ऐसे 10 फिल्मकारों और अन्य पेशेवरों को चुना जाएगा जिन्होंने जानवरों की संवेदनाओं को समझते हुए उनके हितों के लिए वर्षों कार्य किया है। पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमती मेनका गांधी ने बताया कि 20 दिसंबर को कोलकाता में सिने काइंड अवॉर्ड करने के बाद इसे 4 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमल डे के अवसर पर सालाना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “यह मेरा 20 वर्ष पुराना सपना था जो अब जाकर फलीभूत हुआ है। श्रीमती मेनका गांधी ने आगे कहा कि हम ऐसे संसार का निर्माण नहीं कर पाए जिसमें मनुष्यों के साथ-साथ जानवरों के हकों को समझा जाए। विशेष तौर पर...