बिहार में लोजपा (रामविलास) का शानदार प्रदर्शन


शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 18 नवंबर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मुख्य प्रधान महासचिव श्री युवा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गुजरात प्रदेश _अध्यक्ष श्री जावेडकर गौरव नगर यात्रा महोत्सव समिति ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक बार फिर एनडीए की मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। एनडीए ने बहुमत के साथ स्पष्ट जीत हासिल कर सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। गठबंधन के घटक दलों में लोजपा (रामविलास) ने इस चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे पार्टी की राजनीतिक प्रतिष्ठा और जनाधार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। लोजपा (रामविलास) की जीत को युवाओं, महिलाओं और विकास समर्थक वोटरों के बड़े पैमाने पर मिले समर्थन का परिणाम माना जा रहा है। पार्टी के उम्मीदवारों ने कई क्षेत्रों में कड़े मुकाबले के बीच निर्णायक बढ़त हासिल की। एनडीए को मिली यह जीत सुशासन और विकास के एजेंडे पर जनता के भरोसे की पुनः पुष्टि है। वहीं, लोजपा (रामविलास) का उभरता हुआ प्रदर्शन आने वाले वर्षों में बिहार की राजनीति में नए समीकरण गढ़ सकता है। में चिराग पासवान ने बिहार की जनता और अपनी पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।" मतदाताओं ने शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण मतदान के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया। विजयी उम्मीदवारों ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए राज्य के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही