संदेश

दिल्ली में धार्मिक स्थलों के पास मांस व मदिरा की दुकानों पर रोक लगाने की मांग

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 16 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन ने दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री तरणजीत सिंह संधू, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, माननीय महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा तथा एमसीडी आयुक्त श्री संजीव खिरवार से एक महत्वपूर्ण जनभावना से जुड़े विषय पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। मनोज कुमार जैन ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ-साथ विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का संगम है। यहाँ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च एवं अन्य उपासना स्थलों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और प्रार्थना के लिए आते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों के आसपास का वातावरण शांत, स्वच्छ और श्रद्धापूर्ण बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के आसपास मांस (नॉन-वेज) और मदिरा की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएँ आहत होती हैं और इन पवित्र...

आशीर्वाद बाय अलियाक्सिस ने देश के गुमनाम नायकों को दिया सम्मान

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 16 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  आशीर्वाद बाय अलियाक्सिस, जो भारत में प्लंबिंग और पानी से जुड़े समाधान देने वाली प्रमुख कंपनी है, ने वर्ल्ड प्लंबिंग डे के अवसर पर एक भावुक और दिल को छू लेने वाली फिल्म जारी की है। इस फिल्म के जरिए देश के प्लंबर समुदाय को सम्मान दिया गया है। प्लंबर वे लोग हैं जो हमारे घरों, अस्पतालों, निर्माण स्थलों, रेस्तरां और कई जरूरी इमारतों में पानी की सप्लाई को सुचारु बनाए रखते हैं। हमारे रोज़मर्रा के जीवन में उनकी बड़ी भूमिका होती है, लेकिन अक्सर उनके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता। यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि उस समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करने की कोशिश है जो पानी जैसे जीवन के सबसे जरूरी संसाधन को हमारे घरों तक पहुंचाता है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मशहूर संगीतकार बिक्रम घोष का संगीत है, जबकि इसका कॉन्सेप्ट और स्क्रिप्ट लियो इंडिया ने तैयार की है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक अहम संदेश भी देती है। इसमें उन लोगों...

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया समन्वय समिति की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का शुभारंभ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 16 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति (28 राज्यों के 151 सामाजिक संगठनों का महासंघ) द्वारा आज दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन और आगामी तीन वर्षीय रणनीतिक रोडमैप की आधिकारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जत्थेदार डॉ. अवतार सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजभूषण चौधरी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि परंपरागत जल पोषित समाज जिसे कि भारत वर्ष में - निषाद, धीवर, मल्लाह, कश्यप, मेहरा, झीमर, कोली, केवट, कहार, भोई, बिंद, तिरदेश आदिवासी आदि की जल संसाधनों और प्रकृति के संरक्षण में इतिहास के प्रारंभ से ही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने संगठन के 'जल पोषित समाज' विजन की सराहना करते हुए कहा कि जल शक्ति मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) ...

मिलेनियम सिटी में कॉमिक कॉन का हुआ आगाज़

चित्र
गुरुग्राम में पहले दिन उमड़ा पॉप-कल्चर के प्रशंसकों का सैलाब शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 15 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। मारुति सुज़ुकी एरिना द्वारा प्रस्तुत और क्रंचीरोल द्वारा पावर्ड 'गुरुग्राम कॉमिक कॉन' का आज जिमखाना क्लब ग्राउंड में भव्य शुभारंभ हुआ। मिलेनियम सिटी में पहली बार आयोजित हो रहे इस पॉप-कल्चर फेस्टिवल को लेकर प्रशंसकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। 14 और 15 मार्च को होने वाले इस दो दिवसीय उत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। कॉमिक्स, गेमिंग, एनीमे और पॉप-कल्चर के इस अनूठे संगम ने शहर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया, जिससे यह आयोजन वैश्विक स्तर का महसूस हो रहा था। जैसे ही कार्यक्रम के द्वार खुले, प्रशंसकों का हुजूम आयोजन स्थल पर उमड़ पड़ा। पूरे दिन प्रतिभागियों ने 'आर्टिस्ट एली' में कलाकारों से संवाद किया, दुर्लभ कलेक्टिबल्स) खरीदे और ग्राफिक नॉवेल्स की दुनिया का आनंद लिया। इसके अलावा, स्टेज सेशन्स, रोमांचक गतिविधियों और लाइव मनोरंजन ने दर्शकों को दिन भर बांधे रखा। आयोजन स्थल के बाहर जि...

त्रिशूर में हुआ राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 का आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 15 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  त्रिशूर। त्रिशूर में शनिवार को नेशनल CAT स्टूडेंट्स कन्वेंशन 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से लगभग 1000 योग्य CAT छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सीएमए टी.सी.ए. श्रीनिवास प्रसाद तथा CAT कमेटी के चेयरमैन सीएमए राजेंद्र सिंह भाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अपने मार्गदर्शन से उन्हें प्रेरित किया। सम्मेलन के दौरान CAT कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही CAT कोर्स के विकास और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्रेष्ठ चैप्टर्स और ROCCs को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जहां उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने और संस्थान के साथ अपने संबं...

सिक्‍सइट के अर्शदीप सिंह बने ब्रांड एंबेसडर, 300 करोड़ रुपये का टर्नओवर का लक्ष्य

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 14 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिक्‍सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉल सेगमेंट में अग्रणी ब्रांड, ने आज अपने अगले विकास चरण की घोषणा की। कंपनी अब औपचारिक क्रिकेट इक्विपमेंट कैटेगरी में विस्तार कर रही है। वर्तमान में लगभग 125 करोड़ रुपये का ब्रांड बन चुका सिक्‍सइट अगले तीन वर्षों में 300 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने का लक्ष्य रखता है। यह विकास उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार, वितरण नेटवर्क को मजबूत करने और ग्रासरूट क्रिकेट समुदायों के साथ गहरे जुड़ाव के माध्यम से हासिल किया जाएगा। अपने विकास रोडमैप के तहत, सिक्‍सइट ने क्रिकेट किट्स, बल्ले और लेदर क्रिकेट गेंदों के लॉन्च की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी क्रिकेट फुटवियर और अपैरल कैटेगरी में भी अपनी मौजूदगी को मजबूत कर रही है, जिससे वह पूर्ण क्रिकेट इक्विपमेंट सेगमेंट में प्रवेश कर रही है। इस बदलाव को समर्थन देने के लिए कंपनी ने एक रिफ्रेश्ड ब्रांड आइडेंटिटी भी पेश की है, जो विभिन्न प्रारूपों के खिलाड़ि...

पीयूष गोयल ने भारत पैकेजिंग एग्ज़ीबिशन 2027 की किया घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 14 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को भारतीय पैकेजिंग संस्थान (IIP) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 6वें इंटरनेशनल समिट फॉर पैकेजिंग इंडस्ट्री (ISPI 2026) के दूसरे दिन वर्चुअल माध्यम से ‘भारत पैकेजिंग एग्ज़ीबिशन 2027’ का शुभारंभ किया। पैकेजिंग 5S-AI – सेफ, सिक्योर, स्टैंडर्डाइज्ड, स्मार्ट, सस्टेनेबल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” थीम पर आयोजित इस समिट के दूसरे दिन उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। संसद का सत्र जारी रहने के कारण केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों के लिए एक विशेष वीडियो संदेश भेजकर अपने विचार साझा किए। अपने संदेश में पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में पैकेजिंग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। बदलते खाद्य तंत्र, उपभोग के नए पैटर्न और जलवायु से जुड़ी चुनौतियों के कारण सुरक्षित और टिकाऊ खाद्य उत्पादो...

40-मिनट के नवजात की फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में किया मिनीमॅली इन्वेसिव कार्डियाक सर्जरी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 मार्च 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  यह एक परिवार के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की तरह था – जिसमें प्रेग्नेंसी पर अनिश्चितताओं और आशंकाओं के काले बादल मंडराते रहे, लेकिन अंततः दृढ़ता, सटीक उपचार और मानवीय साहस की जीत हुई। जन्म के मात्र 40 मिनट बाद ही, जब इस नवजात को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला लाया गया तो वह जिंदगी की जंग लड़ रहा था। उसका नन्हा-सा हृदय तरल पदार्थ से घिरा था और मुश्किल से काम कर पा रहा था – यह जन्मजात हृदय रोग का लक्षण था। इस नवजात के पेरेंट्स चिंता और डर के साथ इससे पहले 30 सप्ताह की प्रेग्नेंसी में भी फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला आए थे क्योंकि उन्हें शहर के ही एक अन्य अस्पताल ने भ्रूण की अल्ट्रासाउंड जांच के बाद बताया था कि इस अजन्मे शिशु का एक हार्ट वाल्व खतरनाक रूप से संकरा है। इसके अलावा, जांच में उसके हृदय की मांसपेशियां भी काफी कमजोर पायी गई थीं तथा हृदय के आसपास तरल पदार्थ का जमाव भी था और ये सभी स्थतियां काफी गंभीर चुनौतियां बन सकती हैं। नवजात की जोखिमपूर्ण अवस्था के बावजूद, डॉ नीर...

राष्ट्रपति 17 मार्च को अक्षय पात्र के कार्यक्रम में शामिल होंगी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 मार्च 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 17 मार्च को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा देशभर के बच्चों को 5 अरब (5 बिलियन) संचयी भोजन उपलब्ध कराने की उपलब्धि और संस्था के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम ‘विकसित भारत के लिए सुपोषित और सुशिक्षित भारत’ रखी गई है, जो बाल पोषण और शिक्षा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण के दृष्टिकोण को रेखांकित करती है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मधु पंडित दास, उपाध्यक्ष श्री चंचलापति दास और ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। समारोह में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, नीति विशेषज्ञ, परोपकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, साझेदार और अन्य हितधारक शामिल होंगे। इसके साथ ही अक्षय पात्र के कुछ पूर...

एस्टर डीएम हेल्थकेयर को एस्टर-क्यूसीआईएल विलय योजना से शेयरधारकों और लेनदारों ने किया समर्थन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 मार्च 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  एस्टर डीएम हेल्थकेयर लिमिटेड ने आज घोषणा की कि प्रस्तावित क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड (क्यूसीआईएल) के साथ विलय योजना को उसके शेयरधारकों से 96.68% का भारी समर्थन मिला है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक शेयरधारकों और लेनदारों के एक बड़े बहुमत ने भी इस योजना के पक्ष में मतदान किया है। विलय से पहले प्रस्तावित शेयर स्वैप को भी कंपनी के शेयरधारकों का समर्थन मिला था, जो इस पूरे सौदे के लिए निवेशकों के व्यापक समर्थन को दर्शाता है। आवश्यक नियामकीय और वैधानिक एनसीएलटी अनुमोदन मिलने के बाद इस विलय के अगले तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। इस मजबूत समर्थन पर टिप्पणी करते हुए एस्टर डीएम हेल्थकेयर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आजाद मूपेन ने कहा, “हमारे शेयरधारकों का मजबूत समर्थन इस विलय के रणनीतिक महत्व और इससे मिलने वाले दीर्घकालिक मूल्य में उनके विश्वास को दर्शाता है। एस्टर डीएम हेल्थकेयर और क्वालिटी केयर इंडिया को एक साथ लाकर हम एक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म बना रहे...