केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया समन्वय समिति की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का शुभारंभ

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 16 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति (28 राज्यों के 151 सामाजिक संगठनों का महासंघ) द्वारा आज दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन और आगामी तीन वर्षीय रणनीतिक रोडमैप की आधिकारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जत्थेदार डॉ. अवतार सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजभूषण चौधरी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि परंपरागत जल पोषित समाज जिसे कि भारत वर्ष में - निषाद, धीवर, मल्लाह, कश्यप, मेहरा, झीमर, कोली, केवट, कहार, भोई, बिंद, तिरदेश आदिवासी आदि की जल संसाधनों और प्रकृति के संरक्षण में इतिहास के प्रारंभ से ही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने संगठन के 'जल पोषित समाज' विजन की सराहना करते हुए कहा कि जल शक्ति मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में समन्वय समिति एक सेतु का कार्य करेगी। उन्होंने समाज के युवाओं से कौशल विकास (PMKVY) के माध्यम से उद्यमी बनने का आह्वान किया।

दिल्ली प्रदेश समन्वयक जत्थेदार डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि समिति अगले एक माह के भीतर सभी 25 प्रमुख सदस्यों के व्यक्तिगत दायित्व निर्धारित करेगी। संगठन का मुख्य ध्यान मत्स्य व्यापार केंद्र स्थापित करने, जीवन रक्षक दलों (एनडीआरएफ/एसडीआरएफ के सहयोग हेतु) का पंजीकरण करने और समाज के लिए पारदर्शी वैवाहिक समन्वय प्रणाली विकसित करने आदि पर रहेगा। राष्ट्रीय नेतृत्व से श्री राजाराम कश्यप (राष्ट्रीय समन्वयक), श्री दिलीप कश्यप (राष्ट्रीय महासचिव), श्री बाल मुकुंद कश्यप (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), श्री गुरचरण सिंह कश्यप (राष्ट्रीय सह-संयोजक) एवं श्रीमती नीलम कश्यप (राष्ट्रीय सह-संयोजक, महिला विंग) सहित अन्य प्रदेशो से आये प्रांतीय पदाधिकारियों कि गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत (तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश) और मध्य भारत के सभी महत्वपूर्ण स्तंभ एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने संकल्प लिया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही संगठन की प्राथमिकता है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों श्री कोमल निषाद, वीरेन्द्र निषाद (छत्तीसगढ़), श्री राजवीर सिंह (दिल्ली), प्रो. रमेश साहनी (दिल्ली), श्री दर्शन कश्यप (जम्मू), श्री किशन कश्यप (चंडीगढ़), श्री सुखदेव राज (पंजाब), श्री रघुनाथ कश्यप, श्री आर.डी. कल्याण, श्री अनूप भारद्वाज, श्री तरसेम सिंह (हरियाणा), श्री हीरालाल निषाद (गुजरात), श्री मदन कहार, श्री देवी सिंह गोंड, श्री तूफान केवट, श्रीमती विजय लक्ष्मी आरोण्या, श्री शंकर लाल रायकवार, (मध्यप्रदेश), श्रीमती हेमलता बाथम (राजस्थान), श्री तिलकराज रपोत्रा (हिमांचल), श्री रामसिंह कश्यप (उत्तराखंड), श्री कुन्दन (महाराष्ट्र), श्री विठ्ठल राव (कर्नाटक), श्री के. सुधीर (केरल), श्रीमती मीरां रायकवार (उत्तरप्रदेश), श्री आर.सी. रामकुमार (तमिलनाडु), श्री अवधेश चौधरी (गोवा), श्री पी.एन. जनार्दन (आंध्रप्रदेश), श्री कृत राम वर्मा एवं श्री विनोद कुमार कश्यप (उत्तराखंड) उपस्थित रहे ।

नवनिर्वाचित दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी में जत्थेदार डॉ. अवतार सिंह (अध्यक्ष), श्री राज सिंह कश्यप (संरक्षक), श्री विजय निषाद (सलाहकार), श्री विनोद निषाद, श्री सुंदर मेहरा, श्री हंसराज मेहरा (उप-प्रधान), श्री श्याम सुंदर कश्यप (कोषाध्यक्ष), श्री विक्रान्त कश्यप, श्री बलबीर कश्यप (मन्त्री), श्री डॉ. विनोद कुमार (ऑडिटर), श्री राहुल कश्यप (कानूनी सलाहकार), श्री अनिरुद्ध निषाद (IT प्रमुख) एवं श्री गौरी शंकर रायकवार (वरिष्ठ सदस्य)। प्रदेश सदस्य श्री देवेन्द्र कश्यप, श्री राकेश कश्यप, श्री मांगे राम कश्यप, श्री डॉ. पी. एस. कश्यप, श्री सुच्चा सिंह, श्री धर्मपाल कश्यप, श्री जय प्रकाश निषाद, श्री सुरेन्द्र कश्यप, श्री एन. के. कश्यप, श्री मदन लाल कश्यप, श्री राज कुमार कश्यप, श्री राज कश्यप, श्री भूषण लाल कश्यप, श्री प्रेम चंद कश्यप, श्री अमर नाथ कश्यप, श्री बी. आर. कश्यप, श्री आर. पी. कश्यप, श्री सतीश कश्यप, मास्टर जसवंत कश्यप, श्री डॉ. जे. पी. कश्यप, श्री डॉ. रमेश कश्यप, श्री डॉ. आर. के. निषाद, श्री देश राज कश्यप, श्री पी. एल. कश्यप, श्री डॉ. डी. आर. कश्यप, श्री ज्ञान प्रकाश कश्यप, श्री राम निवास कश्यप, श्री सोहन लाल कश्यप, श्री डॉ. एस. पी. कश्यप, श्री मुनीश कश्यप, श्री ब्रह्म प्रकाश कश्यप, श्री चमन लाल कश्यप, श्री आदित्य कश्यप एवं श्री संजय कश्यप।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही