संदेश

कीसाईट ने भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग किया शुरू

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 26 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  हाई-प्रेसिज़न टेस्ट और मेज़रमेंट हार्डवेयर प्रोडक्शन बढ़ाया, ताकि एयरोस्पेस और डिफेंस, उद्योग, शिक्षा जगत और रिसर्च के सेक्टरों को मदद मिल सके और भारत का ‘‘मेक इन इंडिया’’ अभियान वैश्विक स्तर पर आगे बढ़े। भारत कीसाईट टेक्नोलॉजीज़ द्वारा भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जा रही है, जिससे इसके ग्लोबल प्रोडक्शन फुटप्रिंट बढ़ेंगे और देश में महत्वपूर्ण उद्योगों को स्थानीय स्तर पर निर्मित समाधान मिल सकेंगे। यह महत्वपूर्ण विस्तार कीसाईट को अपने दीर्घकालिक ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने में समर्थ बनाएगा, जिनमें एयरोस्पेस, डिफेंस, सरकारी आरएंडडी, उद्योग एवं शिक्षा जगत के शोध संस्थान शामिल हैं। इस विस्तार की मदद से कंपनी इन सेक्टर्स को विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी ज्यादा व्यवस्थित रूप से उपलब्ध करा सकेगी। भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होती हुई इनोवेशन अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसलिए यहाँ पर सभी औद्योगिक और रिसर्च सेक्टर्स में आधुनिक टेस्ट एवं मेज़रमेंट टेक्नोलॉजी की मांग बढ़ रह...

द ओमैक्स स्टेट स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर के नाम पर पिंक स्टैंड का किया नामकरण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 26 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर ओमैक्स, ने आज घोषणा की कि उनके द्वारका स्थित 'द ओमैक्स स्टेट' के क्रिकेट स्टेडियम में एक मुख्य स्टैंड का नाम भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान, हरमनप्रीत कौर के नाम पर रखा जाएगा। यह घोषणा प्रोजेक्ट साइट पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें हरमनप्रीत कौर, मोहित गोयल (एमडी, ओमैक्स लिमिटेड) और अवनीत सोनी (बिजनेस हेड, ओमैक्स)। हरमनप्रीत कौर स्टैंड', जिसे पिंक स्टैंड के नाम से भी जाना जाएगा नॉर्थ (पैवेलियन) लोअर बाउल में स्थित होगा और इसमें कुल 1,500+ सीटें होंगी। ये स्टेडियम की सर्वश्रेष्ठ सीटों में से हैं, जो मैदान का बिल्कुल नज़दीक से और ऊंचाई से शानदार दृश्य प्रदान करेंगी। यह स्टैंड 30,000 दर्शक क्षमता वाले उस स्टेडियम का हिस्सा है, जो ‘द ओमैक्स स्टेट’, का मुख्य आकर्षण है। यह एक एकीकृत स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन है, जो द्वारका सेक्टर 19बी में 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें लगभग 2,500 करोड़...

एमआईटी-डब्‍ल्‍यूपीयू के शोधकर्ताओं ने तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए विकसित किए एआई मॉडल

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 26 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  पुणे। वैश्विक ऊर्जा बाजार इस समय भू-राजनीतिक तनाव और तेल आपूर्ति में बाधाओं के चलते अस्थिरता का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (एमआईटी-डब्‍ल्‍यूपीयू), पुणे के शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) आधारित उन्नत मॉडल विकसित किए हैं, जो पुराने तेल भंडारों (मैच्योर फील्ड्स) से अधिक तेल निकालने और भविष्य के उत्पादन का सटीक अनुमान लगाने में मदद कर सकते हैं। यह शोध भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ रही है। देश की कुल ऊर्जा खपत में तेल और गैस की हिस्सेदारी लगभग 32–37% है, और सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कच्चे तेल के आयात पर करीब 161 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए गए। ऐसे में मौजूदा तेल क्षेत्रों से उत्पादन बढ़ाना एक रणनीतिक प्राथमिकता बन गया है। एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग—जो महाराष्ट्र में अपस्ट्रीम ऑयल एंड गैस...

राजस्थान उत्सव का भव्य समापन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 26 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख और बहुप्रतीक्षित आयोजनों में शुमार राजस्थान उत्सव-2026 ने अपनी विशिष्ट और अविस्मरणीय छाप छोड़ते हुए बुधवार को भव्य समापन किया। बीकानेर हाउस परिसर में आयोजित इस 11 दिवसीय उत्सव में जहां एक ओर राजस्थान की समृद्ध कला, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का आकर्षक संगम देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों के लजीज स्वाद ने आगंतुकों को मंत्रमुग्ध करते हुए व्यापक सराहना अर्जित की। राज्य की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया राजस्थान उत्सव अपनी पूरी अवधि में राजधानी वासियों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। पूरे उत्सव में महिलाओं, पुरूषों के साथ-साथ हर उम्र के बच्चों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया। बीकानेर हाउस का प्रांगण मेले की आभा से आलोकित रहा और पूरा परिसर ‘राजस्थानमय’ नजर आया। 11 दिवसीय इस उत्सव ने न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया, ...

क्रॉम्पटन ने हेल्दी चॉइसेस मेड ईज़ीयर सीरीज़ के तहत किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 26 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुंबई।  आज की तेज़ रफ़्तार जीवनशैली में, संतुलित पोषण बनाए रखना अक्सर पीछे रह जाता है। लंबे कार्यदिवस, व्यस्त दिनचर्या और सुविधा-आधारित खानपान के चलते दैनिक आहार में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना एक चुनौती जैसा लग सकता है। सहज स्वास्थ्य की इस बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए, भारत के सबसे भरोसेमंद उपभोक्ता विद्युत ब्रांडों में से एक, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, क्रॉम्पटन एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर पेश करता है, जिसे हर दिन स्वास्थ्यवर्धक विकल्प चुनना आसान हो जाता है। क्रॉम्पटन की विश्वसनीयता और विचारशील नवाचार की विरासत पर बना एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर उन उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है जो एक स्वस्थ, अधिक संतुलित जीवन शैली की ओर पहला कदम बढ़ाना चाहते है।  सौम्य कोल्ड प्रेस तकनीक से संचालित, यह जूसर आवश्यक पोषक तत्वों, विटामिनों और एंटीऑक्सीडेंटों को संरक्षित करते हुए अधिकतम जूस निकालना सुनिश्चित करता है - जिससे हर गिलास एक स्वास्थ्यवर्धक...

फोर्टिस मानेसर ने विश्व गुर्दा दिवस पर पुलिस कर्मियों के लिए हाइड्रेशन ड्राइव का किया आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 25 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मानेसर। गुर्दों (किडनी) समेत शरीर के अन्य अंगों के संपूर्ण स्वास्थ्य की दृष्टि, फोर्टिस हॉस्पीटल मानेसर ने आज मानेसर के पुलिस कर्मियों के लिए हाइड्रेशन ड्राइव आयोजित की। इस अनूठी पहल के अंतर्गत अस्पताल ने पुलिस अधिकारियों को लगभग 250 वॉटर कैम्पर्स (प्रत्येक 12 लीटर) वितरित किए। इस मौके पर गुर्दों की देखभाल तथा शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखने के महत्व के बारे में एक जागरूकता सत्र का भी आयोजित किया गया। अस्पताल की रीनल साइंस टीम द्वारा इस पहल का आयोजन किया गया था।  साथ ही, अस्पताल ने अपने सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम साइक्लोथॉन 2.0 पेडल फॉर किडनीज़, हेल्थी किडनीज़ फॉर ऑल’ का भी आयोजन किया। इसमें आसपास के इलाकों के लगभग 300 बाशिंदों ने हिस्सा लिया जिनमें परिवारों के अलावा फिटनेस प्रेमी और अन्य कई लोग भी शामिल थे जो गुर्दों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एकजुट हुए थे। इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य लोगों को अधिक सेहतमंद लाइफस्टाइल की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित क...

दो ग्लोबल आइकन्स आए एक साथ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 25 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  एक ऐतिहासिक पल में, पहली बार भारतीय सुपरस्टार ऋतिक रोशन और हॉलीवुड एक्टर रायन गोसलिंग एक एक्सक्लूसिव वर्चुअल बातचीत के लिए साथ आए दो बड़े सितारों की मुलाकात, जो स्पेस, साइंस और स्टोरीटेलिंग के प्रति अपने साझा जुनून से जुड़े हुए हैं। यह बातचीत प्रोजेक्ट हेल मैरी के साथ ऋतिक रोशन की जुड़ाव से बनी उस जबरदस्त ग्लोबल चर्चा को आगे बढ़ाती है, जो उनके कोलैबोरेशन वीडियो के बाद दुनियाभर में देखने को मिली थी। यह नया एक्सचेंज इस दशक के सबसे एक्साइटिंग क्रॉस-कल्चरल कोलैबोरेशन्स में से एक माना जा रहा है। दुनिया के दो बड़े और प्रभावशाली सितारों को साथ लाते हुए, यह बातचीत फैंस को उनके क्रिएटिव वर्ल्ड की एक खास और ईमानदार झलक देती है। उनकी बातचीत के केंद्र में फिल्म ही रही, जहां दोनों सितारों ने प्रोजेक्ट हेल मैरी को एक अलग और खास सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाने वाली चीज़ों पर बात की, और यह भी बताया कि इस कहानी को भारतीय दर्शकों तक लाना उनके लिए क्या मायने रखता है। बातचीत का एक हिस्सा न...

नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर शारदा केयर-हेल्थसिटी में हुआ उद्घाटन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 25 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा के सबसे बड़े सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शारदा केयर-हेल्थसिटी ने नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) सेंटर के उद्घाटन की घोषणा की। यह क्षेत्र में एडवांस्ड टर्शियरी केयर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सेंटर का औपचारिक उद्घाटन उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, श्री ब्रजेश पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि, मेडिकल एक्सपर्ट्स और शारदा ग्रुप का नेतृत्व भी उपस्थित रहा। शारदा केयर-हेल्थसिटी में शुरू किया गया यह नया BMT सेंटर जटिल हेमेटोलॉजिकल कंडीशन्स से पीड़ित मरीजों को व्यापक और वर्ल्ड-क्लास इलाज प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें ल्यूकेमिया, लिंफोमा, थैलेसीमिया, एप्लास्टिक एनीमिया और अन्य जानलेवा ब्लड डिसऑर्डर्स शामिल हैं। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस्ड इंफेक्शन-कंट्रोल यूनिट्स और अनुभवी स्पेशलिस्ट्स की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम के साथ यह सेंटर नॉर्थ इंडि...
चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 25 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  एशिया की अग्रणी इंटीग्रेटेड स्किलिंग और उच्च शिक्षा कंपनी अपग्रेड ने जर्मनी के म्यूनिख बिज़नेस स्कूल (MBS) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत भारतीय पेशेवरों के लिए दो तेज़-रफ्तार हाइब्रिड प्रोग्राम लॉन्च किए गए हैं: एक MBA 60 ECTS (1 वर्ष) और एक मास्टर्स इन फाइनेंस।  यह सहयोग उन मिड-कैरियर पेशेवरों की जरूरतों को पूरा करता है जो अंतरराष्ट्रीय डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन उच्च लागत या पूरे समय नौकरी छोड़ने की बाध्यता से बचना चाहते हैं। इस प्रोग्राम में पाठ्यक्रम को भारत के एक शीर्ष संस्थान और म्यूनिख के प्रतिष्ठित बी-स्कूल के बीच विभाजित किया गया है, जिससे यूरोप के जॉब मार्केट में प्रवेश के लिए एक संरचित और सीधा रास्ता मिलता है। म्यूनिख बिज़नेस स्कूल में एक सामान्य MBA की लागत लगभग €32,000 (₹35 लाख) होती है। अपग्रेड के इस मॉडल के माध्यम से ऑन-कैंपस ट्यूशन फीस घटाकर €10,000 (₹11 लाख) कर दी गई है, इसके अतिरिक्त भारतीय संस्थान की ...