कीसाईट ने भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग किया शुरू
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 26 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। हाई-प्रेसिज़न टेस्ट और मेज़रमेंट हार्डवेयर प्रोडक्शन बढ़ाया, ताकि एयरोस्पेस और डिफेंस, उद्योग, शिक्षा जगत और रिसर्च के सेक्टरों को मदद मिल सके और भारत का ‘‘मेक इन इंडिया’’ अभियान वैश्विक स्तर पर आगे बढ़े। भारत कीसाईट टेक्नोलॉजीज़ द्वारा भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जा रही है, जिससे इसके ग्लोबल प्रोडक्शन फुटप्रिंट बढ़ेंगे और देश में महत्वपूर्ण उद्योगों को स्थानीय स्तर पर निर्मित समाधान मिल सकेंगे। यह महत्वपूर्ण विस्तार कीसाईट को अपने दीर्घकालिक ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने में समर्थ बनाएगा, जिनमें एयरोस्पेस, डिफेंस, सरकारी आरएंडडी, उद्योग एवं शिक्षा जगत के शोध संस्थान शामिल हैं। इस विस्तार की मदद से कंपनी इन सेक्टर्स को विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी ज्यादा व्यवस्थित रूप से उपलब्ध करा सकेगी। भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होती हुई इनोवेशन अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसलिए यहाँ पर सभी औद्योगिक और रिसर्च सेक्टर्स में आधुनिक टेस्ट एवं मेज़रमेंट टेक्नोलॉजी की मांग बढ़ रही है। भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का सेक्टर साल 2026 तक बढ़कर 300 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाने का अनुमान है, जिसमें घरेलू प्रोडक्शन और आधुनिक शोध अभियानों में आ रही तेजी से मदद मिल रही है। इस नई सुविधा की चरणबद्ध शुरुआत में टेस्ट उपकरणों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, भारतीय और ग्लोबल ग्राहकों को सेवाएं दी जाएंगी तथा सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा। यह विस्तार भारत के लिए कीसाईट की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है और देश के फ्लैगशिप अभियानों, जैसे मेक इन इंडिया, सेमीकॉन इंडिया, नेशनल क्वांटम मिशन और एयरोस्पेस एवं डिफेंस मॉडर्नाईज़ेशन प्रोग्राम्स आदि के अनुरूप है।
कीसाईट में वाईस प्रेसिडेंट एवं जनरल मैनेजर, एशिया पैसिफिक, सुधीर तांगड़ी ने कहा भारत इनोवेशन के एक ऐसे दशक में प्रवेश कर रहा है, जो एक पीढ़ी में केवल एक बार आता है। स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग की स्थापना से कीसाईट को भारत के ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने तथा अपनी ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। विश्व के लिए भारत में निर्माण होने से व्यापक उद्योगों में टेक्नोलॉजी के विकास में तेजी आएगी। कीसाईट द्वारा भारतीय सरकारी संस्थाओं, रिसर्च लैबोरेटरीज़ और मुख्य इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों को अपना सहयोग जारी रखा जाएगा, ताकि टेक्नोलॉजी के विकास में तेजी आए और देश में इनोवेशन का परिवेश मजबूत हो। यह विस्तार उच्च विकास वाले टेक्नोलॉजी केंद्रों में निवेश करने की कीसाईट की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है, ताकि ग्राहकों को नैक्स्ट जनरेशन के कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन और नेशनल सिक्योरिटी सिस्टम का विकास करने में मदद मिले।
कीसाईट टेक्नोलॉजीज़ के बारे में कीसाईट में हम इनोवेटर्स को प्रेरणा देकर उन्हें विश्व में परिवर्तन लाने वाली टेक्नोलॉजी का विकास करने में समर्थ बनाते हैं। एसएंडपी 500 कंपनी के रूप में हम बाजार के अग्रणी डिज़ाईन, एम्युलेशन, और टेस्ट सॉल्यूशन पेश करते हैं, जिनकी मदद से इंजीनियर प्रोडक्ट की पूरी लाईफसायकल में ज्यादा गति से विकास करते हैं और कम जोखिम के साथ उन्हें तैनात करते हैं। हम एक ग्लोबल इनोवेशन पार्टनर हैं, जो ग्राहकों को कम्युनिकेशन, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, एयरोस्पेस और डिफेंस, ऑटोमोटिव, सेमीकंडक्टर और जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में इनोवेशन बढ़ाने और दुनिया को कनेक्टेड एवं सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें