सस्टेनेबल फ्यूचर की ओर गोवा
नई दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर दिखाया इंफ्रास्ट्रक्चर का नया अत्याधुनिक रूप शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 1 अगस्त 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। गोवा स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (जीएसआई डीसी) की ओर से नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित द लीला पैलेस में गोवा आर्किटेक्चर और सस्टेनेबिलिटी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसमें पॉलिसीमेकर्स, जाने-माने आर्किटेक्ट्स, अर्बन प्लानर्स, सस्टेनेबिलिटी एक्सपर्ट्स, इंडस्ट्री लीडर्स और इंटरनेशनल रिप्रेजेंटेटिव्स ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट और हेरिटेज-लेड ग्रोथ के भविष्य पर विस्तार से चर्चा की गई। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन गोवा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत; भारत सरकार के माननीय केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद सदानंद शेट तनावड़े के साथ भारत और विदेश से आए खास मेहमानों ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन के बाद सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास के लिए गोवा के कमिटमेंट पर रोशनी डाली गई। इस मौके पर मीडिया से ...