AI से छेड़छाड़ कर फिल्म जुगनी के गाने को बदनाम करने की साजिश
गायक सोनू ठुकराल ने साइबर क्राइम में की शिकायत शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 2 अगस्त 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। लोकप्रिय गायक का नया गाना ‘जुगनी’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस सफलता के बीच गाने को लेकर एक विवाद भी खड़ा हो गया है, जिसने गायक को मानसिक रूप से आहत कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ‘जुगनी’ गाने में फिल्मांकन के दौरान अभिनेत्री के एक दृश्य में तकनीकी त्रुटि के कारण एक गलत कैमरा एंगल का शॉट शामिल हो गया था। इस गाने में अभिनेत्री डांस करते वक्त एक सीन में ब्लाउज के अंदर का दृश्य नजर आ रही हैं। गाने के रिलीज के बाद कुछ शरारती तत्वों ने इस छोटे से दृश्य को मुद्दा बनाते हुए AI तकनीक का इस्तेमाल कर उसे एडिट और मॉर्फ करके सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक तरीके से फैलाना शुरू कर दिया। इन लोगों ने गाने के उस हिस्से को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और गायक सोनू ठुकराल व अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाने लगे। बढ़ते विवाद और गलतफहमि...