संदेश

फिल्म समीक्षा : हिट द थर्ड केस (Hit-The Third Case)

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 2 मई 2025  फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म हिट द थर्ड केस जो सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को प्रदर्शित हुई है। फिल्म को वीरवार को विशेष प्रेस शो में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म हिट द थर्ड केस में नानी, श्रीनिधि शेट्टी, सूर्या श्रीनिवास, आदिल पाला,राव रमेश, इत्यादि  मुख्य कलाकार हैं फिल्म का निर्देशन सैलेश कोलानू ने किया है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए का प्रमाण पत्र दिया है फिल्म की अवधि 2 घंटे और 36 मिनट है। फिल्म हिट द थर्ड केस में नानी और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म हिट द थर्ड केस हिट का तीसरा भाग है। फिल्म एक्शन और खून-खराबे से भरपूर है फिल्म में किसी को बेहरमी से मारना आम बात है और इसमें ससपेंस भी भरपूर मात्रा में हैं। फिल्म हिट द थर्ड केस वर्लडवाइड तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। जब आप फिल्म देखना शरू करेंगे तो पूरी फिल्म में शायद सीट नहीं छोड़ेंगे कियोंकि आगे क्या होने वाला है उसकी उत्साहिता बनी रहेगी।...

श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर जमकर थिरके श्रद्धालु

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 2 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में चल रही श्रीमद्भगवत कथा एवं श्री विष्णु महायज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य अमित दीक्षित ने वामन अवतार, राम जन्म , कृष्ण जन्म की कथा सुनाई । कंस ने अपने पिता उग्रसेन को राजगद्दी से उतारकर खुद राजा बन बैठा ,उसने अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव से कर दिया।जब कंस अपनी बहन को विदा करता है तो आकाशवाणी होती है कि देवकी का आठवां लाल तेरा काल होगा। कंस वासुदेव को मारने दौङता है लेकिन देवकी के समझाने पर कि वह अपनी सभी संतानों को उसे सौंप देंगे। कंस बासुदेव व देवकी को कारागार में डाल देता है। उनकी पैदा होने वाली संतानों को उसने एक एक कर मार डाला। आठवीं संतान के रूप में भगवान कृष्ण के रूप में जन्म लेते हैं और वासुदेव जी गोकुल में नंद के यहां कृष्ण को सौंप देते हैं और उनकी कन्या को लेकर वापस मथुरा आ जाते हैं। नंद बाबा के यहां कृष्ण का जन्म धूमधाम से मनाया जाता है। कृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिर...

रोशनी कमल फाउंडेशन द्वारा आयोजित चेत जो सिंधी मेला हुआ संपन्न

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 2 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुम्बई। रोशनी कमल फाउंडेशन द्वारा कल्याण में आयोजित चेत जो सिंधी मेला दिनांक 25, 26 और 27 अप्रैल को भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह तीन दिवसीय आयोजन सिंधी संस्कृति, भक्ति और सौहार्द का जीवंत उत्सव बना, जिसे श्रद्धालुओं और नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ सराहा।मेले की शुरुआत संत काली साईं जी के करकमलों से हुई जिनके साथ ओमी साईं भाऊ लीलाराम और जसप्रीत भाईसाहेब भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस आयोजन की शोभा बढ़ाने पहुंचे कई विशिष्ट अतिथि, जिनमें प्रमुख रूप से माननीय विधायक श्री कुमार ऐलानी, मुरली अदनानी, गुरमुख जगवानी, महेश सुखरामानी, लाधाराम दादा, अजीत मणियाल, राजू जागियासी, लाल पंजाबी, महेश अग्रवाल, समाजसेविका जया साधवानी, दीपक रंगीला, और कल्याण के डीसीपी श्री अतुल जेंडे शामिल थे। सभी ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे सिंधी संस्कृति की सेवा में एक सराहनीय प्रयास बताया। पहले दिन, प्रेम भारतीय ने श्री झूलेलाल जी की महिमा का भव्य गायन प्रस्तुत किया। दूसरे दिन, जतिन उदासी ने अपनी संगीतमयी प्रस...

तुली रिसर्च सेंटर फ़ॉर इंडिया स्टडीज़ ने tuliresearchcentre.org का किया शुभारंभ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 1 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  तुली रिसर्च सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज़’ (T.R.I.S.) आज बहुत गर्व के साथ tuliresearchcentre.org के शुभारंभ की घोषणा करता है। यह एक क्रांतिकारी डिज़िटल प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत की आधुनिक और समकालीन ललित कला, पॉपुलर आर्ट, सिनेमा, फ़ोटोग्राफ़ी, स्थापत्य की विरासत, ग्राफ़िक आर्ट, पशु कल्याण और सांस्कृतिक अर्थशास्त्र व चिंतन पर सबसे व्यापक विज़ुअल-टेक्स्चुअल ज्ञान के भंडार को एक मंच पर बिना किसी शुल्क के, सभी के लिए खुली पहुँच के साथ प्रस्तुत करता है। इस तरह यह मंच ‘भारत अध्ययन’ के लिए एक नवीन वैचारिक ढांचा प्रदान करता है। इस प्लेटफ़ॉर्म की शुरुआत नेविल तुली की तीन दशक लंबी यात्रा की परिणति है। यादगार सांस्कृतिक संस्थानों के निर्माता के रूप में नेविल तुली का यह सफ़र प्रेरणादायी रहा है। इसकी शुरुआत HEART (दि तुली फॉउंडेशन फ़ॉर होलिस्टिक एजुकेशन एंड आर्ट, 1995-99) की स्थापना से हुई, ‘ओसियांस कॉनोसर्स ऑफ़ आर्ट’ (2000-2021) और ‘वनराजा सेंचुरी एंड हॉस्पाइस’ (2015-) के माध्यम से यह सफ़...

कपिलोपाख्यान और ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 1 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुध नगर। सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में  आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य अमित दीक्षित ने कपिलोपाख्यान के उपरांत ध्रुव चरित्र का रोचक वर्णन किया। मनु और शतरूपा के दो पुत्र हुए और तीन पुत्रियां। पुत्रों के नाम प्रियव्रत और उत्तानपाद। राजा उत्तानपाद की दो रानियां हैं एक का नाम सुरुचि और दूसरी का नाम सुनीति है। राजा सुरुचि को अधिक प्यार करते हैं जिनके पुत्र का नाम उत्तम है और सुनीति के पुत्र का नाम ध्रुव है। बालक ध्रुव एक बार पिता की गोद में बैठने की जिद करने लगता है लेकिन सुरुचि उसे पिता की गोद में बैठने नहीं देती है। ध्रुव रोता हुआ मां सुनीति को सारी बात बताता है , मां की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह ध्रुव को भगवान की शरण में जाने को कहती हैं। पांच वर्ष का बालक ध्रुव राज्य छोड़कर वन में तपस्या के लिए चला जाता है। नारद जी रास्ते में मिलते हैं और ध्रुव को समझाते हैं कि मैं तुम्हें पिता की गोद में बैठाउँगा ल...

NRAI ने नई दिल्ली में फूड डिलीवरी समिट 2025 के चौथे संस्करण का किया आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 1 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारतीय रेस्तरां उद्योग की आवाज़ नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (NRAI) ने आज नई दिल्ली के ले मेरिडियन में NRAI फ़ूड डिलीवरी समिट 2025 के चौथे संस्करण का समापन किया। “अपने फ़ूड बिज़नेस को बढ़ावा देने के लिए नए विचार प्रदान करना” थीम के साथ, इस समिट में भारत के फ़ूड डिलीवरी इकोसिस्टम से 2000+ से अधिक प्रमुख हितधारकों ने एक दिन के लिए अंतर्दृष्टि, नेटवर्किंग और भविष्य की सोच के साथ एक साथ आए। इस समिट का उद्घाटन माननीय सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज द्वारा दीप प्रज्वलन समारोह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शहजाद पूनावाला की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति से और भी सम्मानित किया गया। सहयोग और विचार-विमर्श के लिए एक मंच के रूप में काम करने वाले इस शिखर सम्मेलन में रेस्तरां उद्योग, क्लाउड किचन संचालकों, एग्रीगेटर्स, डिलीवरी पार्टनर्स और तकनीकी उद्यमियों की शीर्ष आवाज़ें एक साथ आईं। विकसित हो रहे उपभोक्ता परिदृश्य, हाइपर-दक्ष...

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 1 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार कर रहे हैं जबकि यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। यह जानकारी सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहन दास लाधानी ने पत्रकारों को दिया उन्होंने एस.कुमार के निलंबन के बारे में बताया काशी सिंधी समाज मंदिर की भूमि को लगभग 30 वर्ष पूर्व चार भाइयों द्वारा दानस्वरूप दी गई थी। परंतु उस भूमि को दानस्वरूप देने वाले एक भाई के पोते जो बनारस के रहने वाले एस.कुमार ने काशी सिंधी समाज मंदिर के प्रबंधक कमेटी से काशी सिंधी समाज मंदिर को उनके दादा द्वारा दान में दिए भूमि को सिंधी समाज मंदिर के प्रबंधक कमेटी से वापसी मांगने लगे। नहीं देने पर एस.कुमार ने सिंधी समाज मंदिर की भूमि को लेकर कोर्ट केस कर दिया।  इस पर उनके खिलाफ कई सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों द्वारा विरोध किया गया था। उस समय एस.कुमार सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे इस कारण इनक...

इसोफेगल स्टेंटिंग चिकित्सा प्रक्रिया मरीजों के लिए जीवनरक्षक

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 30 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  जयपुर। इसोफेगल स्टेंटिंग एक चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसमें भोजन की नली में एक पतला, लचीला स्टेंट डाला जाता है ताकि वह संकुचन या रुकावट की स्थिति में भी खुला रह सके। यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है जिन्हें भोजन निगलने में कठिनाई हो या जिनकी नली में ट्यूमर या चोट के कारण रुकावट हो। इस पर बताते हुए, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी कंसलटेंट डॉ.अभिनव गुप्ता कहते हैं कि इसोफेगल स्टेंटिंग न सिर्फ भोजन निगलने में सहूलियत देती है, बल्कि कुछ जटिल मामलों में यह जान बचाने वाली भी हो सकती है। भोजन की नली में रुकावट या संकुचन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे: इसोफेगल का कैंसर, स्कार टिशू फाइब्रोसिस के कारण सिकुड़न, चोट या अन्य चिकित्सीय जटिलताएं।नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर में हाल ही में 90 साल के बुज़ुर्ग को बार-बार निमोनिया होने की वजह से इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ता था। उन्हें सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही थी, जब उनकी एंडोस्कोपी की गई, तो प...

द बॉडी शॉप इंडिया ने कीमतों में कटौती की रणनीति अपनाई

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 30 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  द बॉडी शॉप इंडिया ने अपने 12 सबसे लोकप्रिय उत्पादों की कीमतें कम करने की रणनीति शुरू की है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इस ब्रांड से जोड़ना और उन्हें इसकी दुनिया से परिचित कराना है। यह रणनीति भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद को समझने और ब्यूटी बाजार में प्रतिस्पर्धा में आगे बने रहने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। क्वेस्ट रिटेल के ग्रुप सीईओ राहुल शंकर ने कहा, “यह दूरदर्शी रणनीति हमारे मूल्यों पर आधारित है और ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों से प्रेरित है। बीते दो दशकों से भारतीय ग्राहकों ने हमारे मूल्यों और सिद्धांतों के लिए हमें पसंद किया है। यदि हमें सचमुच समावेशी बनना है, तो उत्पादों की पहुंच को अधिक सार्थक और स्थायी बनाना होगा। हमारा उद्देश्य अगली पीढ़ी के लिए नैतिक सौंदर्य को सुलभ बनाना है, चैनल और जेंडर से परे, मूल्यों से प्रेरित और जागरूक उपभोग को ध्यान में रखते हुए। इस रणनीति के समर्थन में द बॉडी शॉप इंडिया ने मोर लव फॉर लेस नाम से एक नया अ...

Instamart ने आयोजित किया Milky Ways

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 30 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  Instamart, भारत के टॉप Quick Commerce प्लेटफॉर्म्स में से एक, ने ‘Milky Ways - Legendairy Brands of India’ इनिशिएटिव लॉन्च किया। यह पहल भारत के Dairy Cooperatives के साथ मजबूत संबंधों को दिखाती है और उनके साथ आगे भी मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन Union Minister of Food Processing Industries, Chirag Paswan ने नई दिल्ली में किया। इस अवसर पर Instamart ने Ministry of Cooperation के साथ एक MoU भी साइन किया, जिसमें National Dairy Development Board (NDDB), Amul, Mother Dairy और Milma जैसे प्रमुख Dairy Cooperatives मौजूद रहे। Instamart के लॉन्च पर Swiggy के Co-Founder और Group CEO Shriharsha Majety ने कहा Instamart पर Milk और Dairy सबसे ज्यादा बिकने वाली कैटेगरी में आते हैं। हर तीन में से एक ऑर्डर में Milk या Dairy प्रोडक्ट शामिल होता है। Dairy Cooperatives के साथ हमारा जुड़ाव बहुत मजबूत है और आज NDDB, Amul, Mother Dairy और Milma ...

स्विगी रेस्टोरेंट अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं की हुई घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 30 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  स्विगी, भारत का प्रमुख ऑन-डिमांड कंवीनियंस प्लेटफ़ॉर्म, ने आज स्विगी रेस्टोरेंट अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं का ऐलान किया। एक महीने तक चले रोमांचक वोटिंग अभियान के बाद, स्विगी ने उन रेस्टोरेंट्स को सम्मानित किया है जिन्होंने न केवल स्वाद में, बल्कि अपने अनुभव में भी लोगों का दिल जीता है। इस साल के पुरस्कारों में देशभर के 130+ शहरों से 16,000 से अधिक नॉमिनेशन और 60 लाख से ज्यादा वोट मिले, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय खाद्य प्रेमी स्विगी रेस्टोरेंट अवॉर्ड्स को लेकर कितने उत्साहित हैं। ये पुरस्कार भारत के विविध और बदलते खाद्य परिदृश्य को दर्शाते हैं, जहां परंपरागत स्वादों को आधुनिकता के साथ मिलाकर नई दिशा दी जा रही है। स्विगी के सीबीओ, सिद्धार्थ भाकू ने इस मौके पर कहा स्विगी में, हम मानते हैं कि खाना सिर्फ भोजन नहीं है, यह एक अनुभव है जो लोगों, संस्कृतियों और परंपराओं को जोड़ता है। स्विगी रेस्टोरेंट अवॉर्ड्स 2025 में हम उन रेस्टोरेंट्स, शेफ और पाक कला नवप्रवर्तकों को...

एचसीएल फाउंडेशन ने 2025 एचसीएलटेक ग्रांट के विजेताओं की किया घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 30 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतम बुध नगर। एचसीएलफाउंडेशन, जो भारत में वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएलटेक  के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एजेंडे को आगे बढ़ाता है, ने आज एचसीएलटेक ग्रांट के 2025 संस्करण के विजेताओं की घोषणा की। एचसीएलटेक ग्रांट शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में परिवर्तनकारी बदलाव लाने वाले भारतीय गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) का समर्थन करता है। इस वर्ष, एचसीएलटेक ग्रांट को देश भर के एनजीओ से 13,925 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए। प्रत्येक श्रेणी में तीन विजेता एनजीओ को उनकी प्रभावशाली परियोजनाओं के लिए ₹5 करोड़ ($580,700) का अनुदान दिया जाता है और प्रत्येक श्रेणी में छह उपविजेता एनजीओ को ₹25 लाख ($29,000) का अनुदान दिया जाता है। अब तक एचसीएलफाउंडेशन ने अधिक प्रभाव वाली परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एचसीएलटेक ग्रांट पहल के माध्यम से ₹152.8 करोड़ (~$18.4 मिलियन) का पुरस्कार दिया है। अपने 10वें संस्करण में, एचसीएलटेक ग्रांट ने 22 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 14...

LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने अर्जुन पुरस्कार विजेता वंतिका अग्रवाल को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 30 अप्रैल 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज भारत की सबसे सफल और प्रतिष्ठित शतरंज खिलाड़ियों में से एक वंतिका अग्रवाल को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। युवा महिला ग्रैंडमास्टर, तीन बार शतरंज ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता, 45वें शतरंज ओलंपियाड में दो स्वर्ण पदक हासिल करने वाली वंतिका को हाल ही में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार दिया गया है, जो खेल में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों का प्रमाण है।  यह साझेदारी उपलब्धि हासिल करने युवाओं को सशक्त बनाने और उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले नवाचारों के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने की LG इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इस पर टिप्पणी करते हुए, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के एमडी श्री होंग जू जियोन ने कहा LG इलेक्ट्रॉनिक्स में, हमें अपने उपभोक्ताओं को गहराई से समझने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार नवाचार करने पर गर्व है। वंतिका अपनी उत्कृष्टता की निरंतर खोज और अपनी दूरदर्शी मानसिकता के माध्यम ...