संदेश

गर्मियों में बालों के लिए विटामिन ई युक्त हल्का हेयर ऑयल लगाएं

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 28 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस में बालों की देखभाल करना चुनौती बन जाता है। ठंडक पाने की कोशिश में हम अक्सर बालों को नज़रअंदाज़ कर बैठते हैं, लेकिन तेज़ धूप, पसीना और बार-बार सिर धोने से बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए हो जाते हैं। गर्मी में तेल लगाना थोड़ा अटपटा लग सकता है, खासकर जब स्कैल्प पहले से ही चिपचिपा महसूस हो रहा हो, लेकिन बालों को स्वस्थ बनाए रखने का यह एक असरदार तरीका है। मैरिको लिमिटेड की चीफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑफिसर डॉ. शिल्पा वोरा का मानना है कि यह आम धारणा गलत है कि गर्मी में बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए। गर्मी में स्कैल्प क्यों लगता है चिपचिपा? गर्मी में स्कैल्प से निकलने वाला पसीना और प्राकृतिक तेल मिलकर सिर की त्वचा को चिपचिपा, खुजली वाला और कई बार बदबूदार बना देते हैं। ऐसे में बहुत से लोग तेल लगाना छोड़ देते हैं, लेकिन यह समाधान नहीं है। इसके बजाय, डॉ. वोरा एक आसान सा रूटीन अपनाने की सलाह देती हैं जो बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण देता है। एक सिंपल रूटी...

विजय सेल्स में ऐपल डेज़ सेल शानदार डील्स, स्पेशल सेल का समापन 1 जून, 2025 को होगा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 28 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत की प्रीमियर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन, विजय सेल्स को अपने बहुप्रतीक्षित ऐपल डेज़ सेल की वापसी की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसकी शुरुआत 24 मई, 2025 को होने वाली है। इस स्पेशल सेल का समापन 1 जून, 2025 तक हो सकता है, जिसमें नवीनतम आईफ़ोन, आईपैड, मैकबुक्स, ऐपल वॉच, एयरपॉड्स सहित पूरे ऐपल प्रोडक्ट लाइनअप और अन्य पर उल्लेखनीय डील्स मिलेंगे। आईफ़ोन पर लाजवाब डील्स ऐपल डेज़ सेल की हाइलाइट पूरे आइफ़ोन लाइनअप पर मिलने वाली बेहतरीन छूट है मौजूदा फ्लैगशिप आईफ़ोन 16 सीरीज़ अभूतपूर्व कीमतों पर उपलब्ध होगी, जिसमें आईसीआईसीआई, एक्सिस और कोटक महिन्द्रा बैंक कार्ड पर ₹4,000 तक की तत्काल छूट शामिल है |

त्रिकाल का विजु़अल डिज़ाइन इल्युज़न, टेक्नो एवं साई-फाई आकर्षण से प्रेरित

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 28 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  त्रिकाल का विजु़अल डिज़ाइन इल्युज़न, टेक्नो एवं साई-फाई आकर्षण से प्रेरित है, जो टाईम एवं मल्टीपल- डाइमेंशन्स के संयोजन के साथ बेहद स्टाइलिश प्रतीत होता है। पैकेजिंग की कला अपने आप में बेहद कल्पनाशील है, जो बोल्ड ज्योमेट्रिक लाइनों, आकर्षक सिमिट्री और स्लीक मैटेलिक लुक के साथ आर्ट डेको एवं फ्युचुरिज़्म से प्रभावित है। यह मनुष्य की सोच और आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स के संयोजन का बेहतरीन उदाहरण है। फॉरहैड पर एक दूसरे से मिलती लाईनों के साथ सर्कुलर आकार बनाया गया है, जो मनमोहक मैकेनिकल डायल जैसा दिखता है। जिसे देखते ही आपके मन में कुछ ऐसा विचार आता है जैसे टाईम, कई डाइमेंशन्स में तरल की तरह बह रहा हो। गहरा टरकॉइज़ ग्रीन कलर और मैटेलिक गोल्ड फॉयल आपको लक्ज़री का अहसास देते हैं, जैसे किसी कीमती रत्न को सोने में जड़ा गया हो। रिच टरकॉइज़ कलर भावी भव्यता का अनुभव देता है, वहीं चमकदार गोल्ड फॉयल अपनी अनूठी चमक के साथ इस पैकेजिंग को अपने आप में खास बना देते हैं। कुल मिलाकर यह पैकेजिंग हाई-ट...

इंदिरापुरम में 84 करोड रुपए से करवाए जा रहे सौंदर्य करण का उदघाट्न के लिए मीटिंग

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 28 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  स्वर्ण जयंती पार्क की पार्किंग में महापौर श्रीमती सुनीता दयाल जी की इंदिरापुरम में 84 करोड रुपए से करवाए जा रहे सौंदर्य करण का उदघाट्न के लिए मीटिंग रखी गई जिसमें आर्य समाज के काफी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महापौर श्रीमती सुनीता दयाल को महर्षि दयानंद सरस्वती का एक चित्र भेंट किया और एक ज्ञापन दिया जिसमें महर्षि दयानंद के जन्मदिन को 200 वर्ष पूर्ण होने पर महर्षि दयानंद के नाम से एक चौक का नाम रखने के लिए आग्रह किया गया, आर्य समाज को स्थापित हुए 150 वर्ष पूर्ण होने पर आर्य समाज के सामने वाले रोड का नाम आर्य समाज मार्ग रखने का आग्रह किया गया महर्षि दयानंद सरस्वती का आजादी की लड़ाई में  क्रांतिकारी भगत सिंह राम प्रसाद बिस्मिल लाला लाजपत राय सुखदेव राज गुरु, आदि महर्षि की प्रेरणा से क्रांतिकारी बने महापौर श्रीमती सुनीता दयाल ने एक चौक महर्षि दयानंद के नाम पर रखने का आश्वासन दिया है और एक मार्ग आर्य समाज मंदिर के सामने के मार्ग का नाम आर्य समाज मार्ग रखने का भी आश्वासन दि...

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ने भारत में पहली बार कंबाइंड रोबोट-एसिस्टेड हार्ट बायपास और ब्रेस्ट कैंसर का किया सर्जरी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 27 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ मेडिकल मामले में सफलता हासिल करते हुए भारत में पहली बार जीवनरक्षक दोहरी सर्जरी को अंजाम दिया जिसमें हार्ट बायपास सर्जरी (कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्टिंग) और ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी (रेडिकल मेस्टेक्टॅमी) को ही एक ही सेशन में किया गया। बांग्लादेश की 72-वर्षीय बुजुर्ग महिला की यह सर्जरी सफल रही। डॉ ऋत्विक राज भुयान, डायरेक्टर, एडल्ट कार्डियोथोरेसिक एंड वास्क्युलर सर्जरी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला रोड, डॉ अचित पंडित, डायरेक्टर, सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला रोड और डॉ विनीत गोयल, कंसल्टेंट, सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला रोड ने रोबोट-एसिस्टेड कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्टिंग (सीएबीजी) के बाद कैंसरग्रस्त ब्रेस्ट और आसपास की ग्रंथियों को निकाला। सर्जरी करीब 11 घंटे चली और मरीज को 12 दिनों के बाद, स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दी गई।  फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला में भर्ती के बाद मरीज को सांस लेने म...

JJ Tax ने किया रीब्रांड ने नए नाम Uniqey के साथ लॉन्च किया अपडेटेड ऐप

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 27 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते डिजिटल टैक्स प्लेटफॉर्म्स में से एक JJ Tax ने अपने स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने पर Uniqey के रूप में खुद को रीब्रांड करने की घोषणा की है। यह नई पहचान कंपनी के उस सफर को दर्शाती है जिसमें वह एक ही ऐप के माध्यम से केवल टैक्स सेवा से आगे बढ़कर टैक्सेशन, कंप्लायंस, लीगल और अकाउंटिंग जैसी सेवाओं का एक समग्र प्लेटफॉर्म बन चुकी है। 2020 में स्थापित, JJ Tax ने एक चैट-बेस्ड टैक्स सहायता ऐप के रूप में शुरुआत की थी। केवल पांच वर्षों में, यह भारत भर में 1.5 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं और व्यवसायों के लिए एक भरोसेमंद बिज़नेस पार्टनर बन चुका है। नया नाम Uniqey है, जो कि Unique Key से बनाया गया है, यह नाम कंपनी के विस्तारित विजन को दर्शाता है, जो कि व्यापारिक स्पष्टता, कंप्लायंस और वित्तीय सशक्तिकरण के लिए एकमात्र कुंजी के रूप में पहचान स्थापित करती है। Uniqey, जिसे पहले JJ Tax के नाम से जाना जाता था, भारत का प्रमुख ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जो टै...

सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया की हुई 2025 की दूसरी कार्यकारणी समिति की बैठक

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 26 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया की 2025 की दूसरी कार्यकारणी समिति की बैठक हुई जिसमे आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा हुई। साथ ही 2025 में नूज़ीलैण्ड और आस्टेलिया के क्रूज़ सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया की वार्षिक सम्मेलन में गए प्रतिनिधियों को पुरुस्कृत कर सम्मान किया। 

यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ.पी.एन.अरोड़ा ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 26 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. अरोड़ा ने इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद में यू पी इन्वेस्ट के तहत बन कर तैयार यशोदा मेडिसिटी की जानकारी दी। यह अस्पताल उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी स्वास्थय परियोजनाओं में से एक है तथा राज्य में हो रहे निवेश योजना के उद्देश्यों के मुताबिक है। 8 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र में बन रहे इस अस्पताल में 1200 बेड की सुविधा होगी जहाँ आधुनिक सुविधाएं, नई तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम भी मौजूद होगी। यशोदा मेडिसिटी का मकसद राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाना है तथा इसे जल्दी ही प्रदेश के लोगो के लिए खोल दिया जायेगा।

शिव नाडर यूनिवर्सिटी 11वें दीक्षांत समारोह का मनाया जश्न

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 26 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। शिव नाडर यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर, जो एक अग्रणी बहु-विषयक और शोध-केंद्रित यूनिवर्सिटी और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त चार प्रतिष्ठित निजी संस्थान में से एक है, ने विश्वविद्यालय परिसर में अपना शानदार 11वां दीक्षांत समारोह मनाया। भारत के G20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ श्री अमिताभ कांत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। संकाय सदस्‍यों अभिभावकों और स्नातकों सहित 3,000 से अधिक अतिथि इस समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शिव नाडर यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर के चांसलर शिखर मल्होत्रा और वाइस चांसलर प्रोफेसर अनन्या मुखर्जी ने तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उल्‍लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्‍मानित किया। डॉ. वी. नारायणन, सचिव, अंतरिक्ष विभाग; अध्यक्ष, अंतरिक्ष आयोग; अध्यक्ष, इसरो को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया। CERN की प्रतिष्ठित भौतिक विज्ञानी और प्रिंसिपल स्टाफ साइंटिस्ट ड...

ऑडी इंडिया ने लॉन्च किया ड्राइव श्योर प्रोग्राम

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 26 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुंबई। जर्मनी के लग्ज़री ऑटो ब्रांड ऑडी ने आज एक खास ड्राइविंग ट्रेनिंग प्रोग्राम ‘ड्राइव श्योर’ लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम खास उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो तेज़ और पावरफुल कारें चलाते हैं, ताकि वे और भी सुरक्षित, दक्ष और ज़िम्मेदार ड्राइवर बन सकें। ‘ऑडी ड्राइव श्योर’ उन्हें आधुनिक तकनीक समझने और सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाने में मदद करेगा। यह पहल भारत में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, जो नई कार टेक्नोलॉजी और ड्राइवर की तैयारियों के बीच की दूरी को पाटने का काम करेगी। ऑडी ड्राइव श्योर में दो तरह के ट्रेनिंग कोर्स शामिल हैं — एक युवा ड्राइवरों के लिए और दूसरा पेशेवर ड्राइवरों (चौफर्स) के लिए। यह प्रोग्राम ऑडी की भारत में दो दशक से ज़्यादा की मौजूदगी और 1 लाख से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी के अनुभव पर आधारित है। ब्रांड के प्रति ग्राहकों का भरोसा इसकी सबसे बड़ी ताकत है , आज भारत में बिकने वाली हर चौथी ऑडी, किसी पुराने ग्राहक को ही जाती है। ऑडी इंडिया ...

फिल्म परम सुंदरी का एक्सक्लूसिव फर्स्ट लुक जारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 25 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  निर्माता दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक तुषार जलोटा ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म परम सुंदरी का एक्सक्लूसिव फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसे फिल्म 'भूल चूक माफ' के दौरान सिनेमाघरों में देखा जा सकता है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की यह नई रोमांटिक जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही है और ऑन-स्क्रीन इस नई जोड़ी अपनी बेमिसाल रोमांटिक केमिस्ट्री सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पर्दे पर यह नई जोड़ी अनूठा रोमांस करती दिखेगी, जिनके साथ दर्शकों को भी प्यार में पड़ने के लिए तैयार रहना होगा! दरअसल, 'परम सुंदरी' उत्तर-दक्षिण भारत की एक खूबसूरत लवस्टोरी है और इसी के साथ यह अपने दर्शकों को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है, जो लुभावना ही नहीं, बल्कि अविस्मरणीय भी होगा। माना जाता है कि पहली फ्रेम ही नहीं, बल्कि हर एंगल से यह नई जोड़ी अपने आकर्षण में दर्शकों को बांधे रखेगी। यही वजह है कि सिनेप्रेमी अभी से इ...

फिल्म समीक्षा : भूल चूक माफ़

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 24 मई 2025,  फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म भूल चूक माफ़ जो सिनेमाघरों में 23 मई 2025 को प्रदर्शित हुई है। फिल्म भूल चूक माफ़ वीरवार को विशेष प्रेस शो में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म भूल चूक माफ़ में राजकुमार राव, वामिका गब्बी, संजय मिश्रा, इत्यादि मुख्य कलाकार हैं फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है संगीत दिया है तनिष्क बागची। फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है। इसका मतलब है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों को इस फिल्म को देखने के लिए किसी वयस्क के साथ जाना होगा। फिल्म की अवधि 2 घंटे 1 मिनट है। फिल्म हास्य और समाज को संदेश देने वाली फिल्म है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को ज्यादा हसने के कारण अपना पेट बार बार पकड़ना पड़ सकता है। फिल्म की कहानी बनारस की गलियों से शुरू होती है। वहां के रहने वाले एक प्रेमिका और प्रेमी शादी करने के लिए घर से भाग जाते है। रास्ते में उनकी पुलिस पकड़ लेती है पुलिस उनको दोनों के परिवार को कुछ शर्तों के साथ छोड़ देती है। प...

एचसीएलफाउंडेशन ने ग्रामीण भारत में जल और जैव विविधता के लिए एचसीएलटेक ग्रांट का किया विस्तार

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 24 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। भारत की ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी एचसीएलटेक के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी  ने अपने प्रमुख कार्यक्रम एचसीएलटेक ग्रांट के लिए बजट बढ़ाकर ₹24 करोड़ कर दिया है। यह पहल देश के ग्रामीण इलाकों में काम कर रहे एनजीओ को मदद देती है ताकि वे समाज के लिए बेहतर काम कर सकें। अब से एचसीएलटेक ग्रांट में एक नई श्रेणी जल जोड़ी गई है, और पर्यावरण श्रेणी की जगहअब जैव विविधता श्रेणी रहेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य की श्रेणियाँ पहले की तरह जारी रहेंगी। हर श्रेणी में जो एनजीओ पहले स्थान पर रहेगा, उसे चार साल के लिए ₹5 करोड़ की मदद मिलेगी। इसके अलावा, आठ दूसरे एनजीओ को दो साल के लिए ₹50 लाख की राशि दी जाएगी। इस बार कुल ₹24 करोड़ की सहायता दी जाएगी, जो पिछले साल ₹16.5 करोड़ थी। जल श्रेणी उन परियोजनाओं को मदद देगी जो पानी बचाने, सही तरीके से इस्तेमाल करने और ग्रामीण इलाकों में जल संकट को दूर करने के लिए काम करती हैं। जैव विविधता श्रेणी ऐसे कामों को बढ़ावा देगी जो पेड़-पौधों और जानवरों...

बचत के नए मायने गढ़ता है फेडरल बैंक का सेविंग की विद्या केंपेन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 24 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  निजी क्षेत्र के एक प्रमुख कर्जदाता फेडरल बैंक ने अपना नया एकीकृत मार्केटिंग केंपेन "सेविंग की विद्या' लॉन्च किया है। इसका प्रमुख उद्देश्य बैंक की सेविंग को बढ़ाना है। यह केंपेन प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री और बैंक की ब्रांड एंबेसडर विद्या बालन को बिलकुल नए अंदाज में पेश करता है। यह बचत की एक नई कहानी गढ़कर इस श्रेणी यानी डिपॉजिट केटेगरी के लिए ग्राहकों के मन में एक खास स्थान बनाता है। यह केंपेन 'रिश्ता आपसे है, सिर्फ ऐप से नहीं' की कहानी को और ताकत देता है। यह बताता है कि जब स्मार्ट सेविंग की बात आती है, तो बेहतरीन सेवा और सार्थक संबंध लंबे समय तक चलने वाली वैल्यू बनाते हैं। यह दैनिक जीवन के खास पलों को दर्शाता है। यह केंपेन हमें रोजर्रा के जीवन में जीवन के उन खास पलों को याद दिलाता है, जो हमारे ध्यान से कुछ पलों के लिए ओझल हो जाते हैं। जीवन के यह खास पल हमारे अपनों के साथ होते हैं जो हमसे प्यार करते हैं। इन सभी पलों में हमें उन अपनों के लिए बचत के लिए प्रेरित ...

एबीवीपी ने शुरू किया धरना कहा छात्र हितों से नहीं होगा कोई समझौता

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 24 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  फरीदाबाद। अभाविप जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकताओं ने आज से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया व जोरदार प्रदर्शन किया, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन के माध्यम से दबाव बनाकर प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया गया जिसके तहत पुलिस प्रशासन द्वारा चार से पांच गिरफ्तारियां की गई जिसमें विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज कॉलेज अध्यक्ष ऋषभ भड़ाना देव व देव वशिष्ठ नाम के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई,मगर विद्यार्थी परिषद किसी भी हालत में झुकने को तैयार नहीं है और ना ही किसी दबाव में आने वाली है जिसके चलते विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन दिन भर जारी रहा  एबीवीपी इकाई अध्यक्ष नरेन सैनी ने बताया कि अभाविप गत् दो दिवस पहले ही प्रशासन को जगाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया मगर विश्वविद्यालय प्रशासन की नींद टूट नहीं रहीं, ऐसे में एबीवीपी इकाई ने निर्णय लिया है कि जब तक विधार्थी हितों में निर्णय नहीं होगा हम लगातार धरना प्रदर्शन पर ब...