संदेश

वेब सीरीज़ लफंगे में हर्ष बेनीवाल का धमाकेदार कमबैक

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 8 जून 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  Amazon miniTV, जो कि Amazon शॉपिंग ऐप पर मुफ्त में उपलब्ध वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है, अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ Lafangey को 6 जून 2025 को लॉन्च करने जा रही है। इस दिल को छू लेने वाली कहानी में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैं यूट्यूब और डिजिटल दुनिया के सुपरस्टार हर्ष बेनीवाल, जो कमलेश के किरदार में एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। निर्देशन किया है प्रेम मिस्त्री ने और लेखन किया है अभिषेक यादव ने। इस सीरीज़ में हर्ष के साथ अनुद सिंह ढाका, गगन अरोड़ा, बर्खा सिंह और सलोनी गौर जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी नजर आएंगे। लेकिन हर्ष बेनीवाल का किरदार कमलेश, एक ऐसा सपना देखने वाला, हंसाने वाला और भावनात्मक पात्र है जो कहानी की जान बन जाता है। हर्ष बेनीवाल का कहना है कमलेश सिर्फ एक फनी कैरेक्टर नहीं है—वो हर उस छोटे शहर के लड़के का चेहरा है जो बड़े सपने देखता है। इस रोल को निभाना मेरे लिए बहुत खास और इमोशनल था। यह सीरीज़ दिल्ली की पृष्ठभूमि में तीन दोस्तों की कहानी है, जो जिंदगी, रि...

एल्डो ने जान्हवी कपूर के साथ स्टाइल में रखा कदम

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 8 जून 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फैशन-फॉरवर्ड फुटवियर और एक्सेसरीज़ की दुनिया में अग्रणी वैश्विक ब्रांड एल्डो ने राजधानी दिल्ली के डीएलएप प्रॉमेनेड मॉल में एक भव्य और यादगार ग्लैमरस इवेंट के साथ सबका ध्यान खींचा। इस खास मौके की खासियत बनीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, फैशन आइकन और एल्डो की ब्रांड एंबेसडर जान्हवी कपूर जो ब्रांड की ऊर्जा और जोश की सजीव प्रतिमूर्ति हैं। जान्हवी कपूर ने डीएलएफ प्रॉमेनेड स्थित एल्डो स्टोर का दौरा किया, जहां उन्होंने ब्रांड के प्रति अपने प्यार का जश्न प्रशंसकों के साथ मनाया। उन्होंने अपने पसंदीदा एल्डो फुटवियर और हैंडबैग्स को प्रदर्शित किया और फैन्स से मुलाकात कर हर पल को एक स्टाइल स्टेटमेंट में बदल दिया। यही तो है जान्हवी का एल्डो के लिए प्यार! यह एक ऐसा ग्लैमरस शो था, जिसने हर किसी को आकर्षित किया। एपैरल ग्रुप इंडिया के सीईओ श्री अभिषेक बाजपेई ने कहा,“जान्हवी कपूर के साथ एल्डो का यह सहयोग हमारे ब्रांड की आत्मा को पूरी तरह दर्शाता है व्यक्तित्व, बोल्ड स्टाइल और सहज आत्मविश्वास का उत्सव...

आर्य समाज इंदिरापुरम द्वारा मीठे शरबत की छबील लगी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 8 जून 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  शनिवार महर्षि दयानंद चौक पर आर्य समाज इंदिरापुरम द्वारा मीठे शरबत की छबील लगाई गई जिसमें भाजपा मंडलाध्यक्ष श्रीमती मंजुला गुप्ता श्रीमान अजय गुप्ता भाजपा नगरध्यक्ष श्रीमान हरमीत बक्शी जी भाजपा नगरउपाध्यक्ष श्री विनोद त्यागी जी श्री संजीव तेवतिया जी श्रीमती जयश्री सिन्हा जी श्री अशोक बंसल जी श्रीमती अरुण बंसल जी श्रीमती शशि प्रभा सराफ श्री राकेश आर्य श्री हर्ष भाटिया जी कोषाध्यक्ष आर्य समाज इंद्रापुरम श्री आर पी सिंह जी श्री प्राण मल्होत्रा श्री सुशील सिन्हा श्रीमती पूनम बंसल,श्रीमती गायत्री पाण्डेय, श्री प्रदीप आर्य प्रधान आर्य समाज इंद्रापुरम आदि सम्मिलित हुए मंडलाध्यक्ष श्रीमती मंजुला गुप्ता ने चौक पर महर्षि दयानंद के बोर्ड पर माल्यार्पण किया और उनको श्रद्धांजलि दी,और उनके किए कार्यों को याद किया उनके द्वारा लिखा गया अमर ग्रन्थ सत्यार्थ प्रकाश के विषय में चर्चा की आर्य समाज इंद्रापुरम द्वारा लगाई गई मीठे शरबत की छबील पर लगभग 4 हजारों लोगों ने मीठे शरबत को पीकर अपनी प्यास बुझाई न...

कट एंड स्टाइल एकेडमी महत्‍वाकांक्षी ब्‍यूटी प्रोफेशनल्‍स के लिए काम के लिए कोर्सेस तैयार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 6 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  कट एंड स्टाइल एकेडमी, हेयर, स्किन, मेकअप और ब्यूटी में प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए एक प्रमुख संस्थान, ने देश भर के महत्वाकांक्षी ब्यूटी विशेषज्ञों के लिए नई और खास पहल शुरू की है। अब स्‍टूडेंट्स आसान ईएमआई और पहले कमाओ, बाद में भुगतान करो (अर्न नाउ, पे लेटर) मॉडल के जरिए अपनी पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। इस मॉडल में छात्र बॉन्ड के तहत प्रशिक्षण लेते हैं और नौकरी मिलने के बाद ही फीस का भुगतान करते हैं।  एकेडमी ब्‍यूटी एजुकेशन में स्‍टूडेंट्स को एडवांस्‍ड ट्रेनिंग देती है और उन्‍हें नौकरी दिलाने, नए-नए प्रोडक्‍ट्स पेश करने और अपनी पहुंच बढ़ाने पर फोकस कर रही है। एकेडमी अब फ्लेक्सिबल भुगतान योजनाएं और ईएमआई विकल्प प्रदान करती है, जिससे प्रोफेशनल एजुकेशन को ज्‍यादा से ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स के लिए सुलभ बनाया जा सके। एक खास विशेषता "पहले कमाओ, बाद में भुगतान करो" (अर्न फर्स्‍ट, पे लेटर) मॉडल में स्‍टूडेंट को बॉन्ड समझौते के तहत प्रशिक्षण शुरू करने और नौकरी मिलने के बाद ही फीस ...

भारत-रोमानिया आर्थिक सहयोग के नए युग की शुरुआत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 6 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत में रोमानिया के द्विपक्षीय वाणिज्य मंडल संघ (UBCCR) ने 4 जून को दिल्ली के पुलमैन होटल, ऐरोसिटी में INRO बिजनेस समिट 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह समिट भारत और रोमानिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को नए आयाम देने वाली एक ऐतिहासिक पहल रही।यह सम्मेलन दो मित्र राष्ट्रों के बीच संवाद, रणनीतिक सहयोग और व्यावसायिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें निर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण, डिजिटल तकनीक और आधारभूत ढांचे सहित कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर विचार हुआ। INRO बिजनेस समिट 2025 में सीमाओं से परे साझेदारी की भावना को साकार करते हुए कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इनमें UBCCR के उपाध्यक्ष श्री अल्बू एलिन मारियस, भारत और नेपाल में रोमानिया की माननीय राजदूत श्रीमती सेना लतीफ, भारत सरकार के सांसद माननीय श्री महेश कुमार पुट्टा, UBCCR की अध्यक्ष सुश्री शिवा मुनजल,...

बिसलेरी इंटरनेशनल ने प्‍लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए शुरू किया सामाजिक अभियान

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 6 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विश्‍व पर्यावरण दिवस 2025 के मौके पर और इस वर्ष की वैश्विक थीम “प्‍लास्टिक प्रदूषण को खत्‍म करना” के अनुरूप, बिसलेरी इंटरनेशनल ने प्‍लास्टिक कचरे की चुनौती से निपटने के लिए समुदायों, संस्‍थानों और प्रभावशाली व्‍यक्तियों को एकजुट करने वाली कई दूरगामी पहलों की शुरुआत की है। इस बात की पुष्टि करते हुए कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्‍मेदारी है, कंपनी ने उत्‍तर भारत में कई अभियान शुरू किए हैं। उत्‍तर भारत में इस साल बिसलेरी ने उत्‍तराखंड में गंगोत्री से हरसिल तक के पवित्र क्षेत्र को प्‍लास्टिक मुक्‍त बनाने का प्रण लिया है और इसके लिए अतुल्‍य गंगा ट्रस्‍ट (एजीटी) के साथ भागीदारी भी की है। 5 जून से 7 जून के बीच निर्धारित इस पहल में भारतीय सेना के पूर्व सैनिक, युवा स्‍वयंसेवक, सामाजिक संगठनों के सदस्‍य और पर्यावरण प्रेमी गंगा नदी के ईकोसिस्‍टम को सुधारने के लिए एकजुट हुए। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेनगुप्‍ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ सेंट्रल कमांड, के साथ राज्‍...

किशोर उपाध्याय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जलवायु संकट को लेकर दी वैश्विक चेतावनी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 6 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वौइस् ऑफ़ गंगा एंड हिमालय – A Global Organization’ के तत्वावधान में मेल्टिंग हिमालयन ग्लाइडस, डाईंग गंगा विषय पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम IIC, नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से पर्यावरणविद, नीति-निर्माता, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा हिमालय और गंगा न केवल हमारी प्रकृति के प्रतीक हैं, बल्कि भारत की आत्मा भी हैं। इनका संरक्षण केवल पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। हमें इसे जन आंदोलन बनाना होगा। वरिष्ठ विधायक, पर्यावरणविद और द ग्लोबल हिमालय आर्गेनाईजेशन के मेंटर किशोर उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा हिमालय केवल उत्तर भारत का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण दक्षिण एशिया का जीवन-स्रोत है। यदि इसके ग्लेशियर इसी तरह पिघलते रहे तो आने वाली पीढ़ियों को पीने का प...

कुर्बानी का खून यमुना में न जाने देने के एनजीटी के आदेश का पालन हो : हिन्दू संगठन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 6 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  हिन्दू महासभा भवन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हिन्दू संगठनों ने दिल्ली सरकार और नगर निगम को ज्ञापन देकर मांग की कि सरकार एनजीटी के 24 सितम्बर 2015 के आदेश वध किए गए पशुओं का खून सीधे यमुना नदी में प्रवाहित नहीं किया जाये का पालन सुनिश्चित करे। श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि एन जी टी में दायर ओजस्वी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी ओम जी की अवमानना याचिका में दिल्ली सरकार ने बताया था कि उसने आदेश दिया हे कि कुर्बानी गाजीपुर बूचड़खानें में ही करने की इजाजत दी गयी है और मुसलमानों को इस आदेश की इत्तला दी जा रही है। हिन्दू संगठनों ने घरों में कुर्बानी करने से पूरी दिल्ली में एक सप्ताह तक जो सड़ाध फैलती है उसे भी रोकना सरकार, पुलिस और प्रशासन और प्रदूषण विभाग की जिम्मेदारी बताकर इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की। हिन्दू संगठनों ने पशु क्रूरता निवारण कानून का पालन करते हुए तड़फा-तड़फा कर पशुओं को हलाल...

उंदंकार महिला शक्ति समिति द्वारा वृक्षारोपण एवं बाल प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 6 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गैरसैंण। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उंदंकार महिला शक्ति समिति द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत गैरसैंण द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। छोटे-छोटे नौनिहालों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति उनकी समझ को देखकर उपस्थित सभी जनों ने उनकी सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया

गॉडरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप ने प्लास्टिक मुक्त भविष्य की दिशा में बढ़ाया कदम

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विश्व पर्यावरण दिवस 2025 से पहले गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप (जीईजी) ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया। कंपनी ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं में अपनी उपलब्धियों को साझा किया। भारत की चुनिंदा ‘प्लास्टिक नेगेटिव’ कंपनियों में से एक जीईजी 2018 से अपने उत्पादों की बिक्री में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक पैकेजिंग के बराबर प्लास्टिक का पुनर्चक्रण कर रही है। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना’के अनुरूप, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने यह दिखाया है कि कंपनियां पर्यावरण संरक्षण में किस तरह अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप में एनवॉयरमेंट सस्‍टेनेबिलिटी प्रमुख, तेजाश्री जोशी ने कहा प्लास्टिक प्रदूषण अब एक गंभीर वैश्विक संकट बन चुका है, जो हमारी धरती को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे निपटने के लिए तुरंत और मिलकर काम करना जरूरी है। हमें इस बात पर गर्व है कि हमने पर्यावरण सुरक्षा को अपन...

ल्यूमे ने गुड़गांव में टीनेजर्स के बीच स्किनकेयर को लेकर जागरुकता बढ़ाई

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुड़गांव। ल्यूमे, भारत के नए जमाने के स्किनकेयर ब्रांड जो त्वचा की सेहत को सबसे अधिक महत्‍व देता है, ने स्किनकेयर अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया है। ल्यूमेकी को-फाउंडर गुंजन शर्मा ने हाल ही में गुरुग्राम के मेड ईज़ी स्कूल में 13 वर्ष और उससे अधिक उम्र के स्‍टूडेंट्स के लिए एक शानदार और जानकारी से भरे स्किनकेयर सेशन का आयोजन किया। इस सेशन में 30-40 स्‍टूडेंट्स और टीचर्स ने हिस्‍सा लिया और इसका उद्देश्य टीनेजर्स में हो रहे हार्मोनल बदलाव, तनाव, पसीने और पर्यावरण के कारण होने वाली त्वचा की आम समस्याओं को समझना और उन्‍हें हल करना था। इस सेशन में बताया गया कि त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग और इसकी पहली सुरक्षा रेखा है। ल्यूमेकी टीम ने आसान तरीके से रोज़मर्रा की स्किनकेयर आदतों के बारे में समझाया, जैसे कि त्वचा की सफाई करना, रोज़ाना मॉइश्‍चराइज़र लगाना, पानी पीकर हाइड्रेटेड रहना और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी साफ किया कि पिंपल्स गंदगी से नहीं, बल्कि हार्मोन्स की व...

शैलेश सी.मेहता फर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नए चेयरमैन बने

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देश के सार्वजनिक क्षेत्र, संयुक्त क्षेत्र और निजी क्षेत्र की फर्टिलाइज़र कंपनियों की प्रतिनिधि संस्था फर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) ने श्री शैलेश सी. मेहता को अपना नया चेयरमैन चुना है। श्री मेहता, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड और महाधन एग्रीटेक लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। फर्टिलाइजर उद्योग में चार दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, श्री मेहता ने पांच वर्षों से अधिक समय तक फर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पश्चिमी क्षेत्र के चेयरमैन के रुप में कार्य कर चुके है। फर्टिलाइजर उद्योग की पिछले दो दशकों में भारत की कृषि उपज में 60 फीसदी और बागवानी उपज में 40 फीसदी की वृद्धि में अहम भूमिका रही है। यह उद्योग अपनी परिचालन दक्षताओं को वैश्विक मानकों के अनुरुप बनाए रखते हुए करोड़ो भारतीय किसानों तक सब्सिडीयुक्त उर्वरकों की प्रभावी आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर श्री मेहता ने कहा भारत की खाद्य संकट की स्थिति से वैश्व...

गुरुग्राम की स्वास्थ्य सेवाओं में जुड़ी आर्टेमिस हॉस्पिटल्स की 5जी इनेबल्ड एडवांस्ड एंबुलेंस

चित्र
आर्टेमिस हॉस्पिटल्स और मेडुलेंस ने की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ क्रांतिकारी इमर्जेंसी केयर की पहल शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। इमर्जेंसी मेडिकल सर्विस के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए आर्टेमिस हॉस्पिटल्स और मेडुलेंस ने गुरुग्राम की पहली 5जी इनेबल्ड एडवांस्ड एंबुलेंस का अनावरण किया है। गुरुग्राम के सेक्टर-51 स्थित आर्टेमिस हॉस्पिटल्स ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस मीट में इसका अनावरण किया गया। यह अभूतपूर्व पहल नेक्स्ट जनरेशन 5जी कनेक्टिविटी, एआई-संचालित डायग्नोस्टिक्स और रियल-टाइम टेलीमेडिसिन की ताकत से इमर्जेंसी केयर में बदलाव लाने के लिए तैयार है। इससे क्रिटिकल मामलों में प्रभावी रिस्पॉन्स सुनिश्चित होगा। इस एडवांस्ड एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत आर्टेमिस हॉस्पिटल्स द्वारा अत्याधुनिक तकनीक की मदद से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उसके समर्पण का हिस्सा है। यह अस्पताल के नए अभियान द पावर ऑफ 3 को भी दर्शाता है, जो इमर्जेंसी सर्विस में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है। ये मानक हैं, तीन घ...

मुझे अमिताभ बच्चन एवं ऐश्वर्या राय पसंद है : एरोल मस्क

चित्र
दक्षिण अफ़्रीकी व्यवसायी एरोल मस्क और एक्टर रांझा विक्रम सिंह ने एफडीआई के जरिये भारत में निवेश पर की चर्चा शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  हाल ही में, अमेरिकी/दक्षिण अफ़्रीकी व्यवसायी एरोल मस्क और हिंदी, पंजाबी, तेलुगु फिल्मों में हीरो और विलेन के कई उल्लेखनीय भूमिकाएं निभा चुके और फिल्म 'हीरोपंती' में रज्जो फौजी के रूप में बेहतरीन सराहना पा चुके प्रसिद्ध अभिनेता रांझा विक्रम सिंह और उनके भाई और दुबई से उद्यमी उदयजीत सिंह भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के जरिये बेहतरीन निवेश पर कई दौर की चर्चा की। एफडीआई के जरिये बेहतरीन निवेश पर चर्चा की शुरुआत उदयजीत सिंह ने की। चूंकि एरोल मस्क को बॉलीवुड बहुत पसंद है, ऐसे में उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रति अपने प्यार और अपने पसंदीदा एक्टर अमिताभ बच्चन को भी अपनी चर्चा के केंद्र में रखा। साथ ही अपने बेटे एलन मस्क और अपने भविष्य के विजन के बारे में भी बात की। उन्होंने यह भी जानकारी साझा की कि एलन मस्क के सवाल पर उन्होंने कहा बहुत मेहनती है बहु...

श्री मनोज सिंधी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  श्री मनोज सिंधी,  उपाध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) को श्री अशोक लालवानी, अध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) एवं सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के समस्त सदस्यों की और से उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भगवान से यही प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, अनंत खुशियाँ और लंबी आयु प्रदान करें। आप जिस लगन, निष्ठा और आत्मीयता के साथ सिंधी समाज की सेवा कर रहे हैं वह अत्यंत प्रेरणादायक है। ईश्वर से कामना है कि आप यूँ ही अपनी ऊर्जावान सोच और सेवाभाव से सिंधी समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाते रहें। 

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) का हुआ विस्तार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) ने महासचिव सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत), यूथ उपाध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) पदों पर सर्वसमति से मनोनीत किया है। इसकी जानकारी श्री अशोक लालवानी, अध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (नॉर्थ इंडिया) ने दिया।  श्री नरेश कुमार बेलानी, महासचिव सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) श्री नरेश कुमार बेलानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) क्षेत्र का महासचिव मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति उनके द्वारा समाज के प्रति दिखाए गए समर्पण, प्रेमभावना और निष्ठा का प्रमाण है। श्री बेलानी ने सदैव समाज के हित में कार्य करते हुए अपनी सेवाओं से सभी को प्रेरित किया है। उनकी यह नई भूमिका न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना है, बल्कि यह पूरे सिंधी समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी है। श्री महेश चंदवानी, यूथ उपाध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) श्री महेश चंदवानी जो लंबे समय से सिंधी समाज के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण ...

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का हुआ विस्तार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 4 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) ने उपकोषाध्यक्ष, प्रचार एवं मीडिया सचिव सहित कार्यकारी सदस्यों के पदों पर सर्वसमति से मनोनीत किया है। इसकी जानकारी श्री अशोक लालवानी, अध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (नॉर्थ इंडिया) ने दिया।  श्री अजीत कुमार रावतानी, उपकोषाध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) श्री अजीत कुमार रावतानी काफी सालों से सिंधु समाज अथवा अन्य संस्थाओं के लिए कार्य कर रहे हैं और उनके निष्ठा पूर्वक कार्यों को देखते हुए उन्हें सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का उपकोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।  श्री अशोक मनवानी, प्रचार एवं मीडिया सचिव सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) श्री अशोक मनवानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) का प्रचार एवं मीडिया सचिव मनोनीत किया गया है। श्री मनवानी विगत कई वर्षों से सिंधी समाज के लिए निष्ठा, समर्पण और पूर्ण ईमानदारी के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्य न केव...