संदेश

सिंधु समाज दिल्ली ने एयर इंडिया विमान दुर्धटना पर कैंडल जलाकर मनाया शोक

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 19 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) ने अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया का बोइंग विमान के दुर्धटना होने पर एक यात्री को छोड़कर सभी यात्री, एयर इंडिया का बोइंग विमान के पायलट व् क्रू मेंबर सहित जहां विमान गिरा वहां के हॉस्टल में रहने वाले डॉक्टर के मरने पर सेकड़ो लोगो ने कैंडल जलाकर मनाया शोक और ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के अध्यक्ष श्री जगदीश नागरानी, महासचिव श्री नरेश कुमार बेलानी, कोषाध्यक्ष श्री कमल टेकचांदानी सहित समस्त कार्यकारणीय सदस्य व् क्षेत्र की आम जनता उपस्तिथ थे। 

क्रॉम्पटन को महाराष्ट्र ऊर्जा विकास एजेंसी (एमईडीए) से मिला 101 करोड़ रुपए का सौर पंप ऑर्डर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 19 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के पंप उद्योग में एक विश्वसनीय नाम, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने सौर वाटर पंप क्षेत्र में अपना सबसे बड़ा ऑर्डर हासिल करके ग्रीन एनर्जी की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने महाराष्ट्र ऊर्जा विकास एजेंसी (एमईडीए) से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) योजना के कंपोनेंट बी के तहत 101 करोड़ रुपए (जीएसटी के अलावा) का लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए)  हासिल किया है। इसके तहत महाराष्ट्र में 4,500 ऑफ-ग्रिड सोलर फोटोवोल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्स (एसपीडब्लूपीएस) की डिजाइनिंग, निर्माण, सप्लाई, ट्रांसपोर्ट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। यह महत्वपूर्ण ऑर्डर क्रॉम्पटन की भारत भर में किसानों को सशक्त बनाने वाले टिकाऊ सिंचाई समाधानों को प्रदान करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाताता है।इस पूरे प्रोजेक्ट के साथ 5 साल की मेंटेनेंस सर्विस (सीएमसी) का अनुबंध भी शामिल है ताकि स्थापित व प्रणालियां लंबे स...

सांसद मनोज तिवारी ने जिद्दी जाट का ट्रेलर किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 19 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  रांझा विक्रम सिंह और सिंगा स्टारर फिल्म जिद्दी जट्ट का हिंदी वर्जन का ट्रेलर दिल्ली के ले मेडियन होटल में लॉन्च किया गया। दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि थे। इस फिल्म का निर्माण रनिंग हॉर्स फिल्म्स और ग्लोबल टाइटन्स ने किया है और इसका निर्देशन सिमरनजीत सिंह ने किया है। इससे पहले वे 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्ट दे 25 किल्ले रब्बा रब्बा मिन्ह वर्सा जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। पंजाब में अवैध रेत खनन पर आधारित और एक्शन थ्रिलर फिल्म जिद्दी जट्ट में रांझा विक्रम सिंह, सिंघा, सारा गुरपाल और बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप रावत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और माफिया संस्कृति का तड़का देती है। रांझा विक्रम सिंह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं और उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में भी अहम भूमिका निभाई है।  इसके अलावा अभिनेता रांझा विक्रम सिंह ने 'हीरोपंती', 'हीरोपंती' में मुख्य नकारात्मक भूमिका, '25 किल्ले या रब्ब...

सेकेंडरी इनफर्टिलिटी क्या है और क्यों बढ़ रही है इसकी समस्या : डॉ चंचल शर्मा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 19 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  इनफर्टिलिटी के बारे में आप सभी जानते होंगे लेकिन आपको यह जानकर बहुत आश्चर्य होगा कि भारत में सेकेंडरी इनफर्टिलिटी की समस्या बहुत तेज गति से बढ़ती जा रही है। प्रायः लोगों को पहले संतान के जन्म में दिक्कतों का सामना करना होता है, जिसे मेडिकल साइंस की भाषा में प्राथमिक निःसंतानता कहते हैं। लेकिन जब किसी शादी शुदा जोड़े को पहली संतान के बाद प्रेगनेंसी नहीं हो पाती है तो उसे सेकेंडरी इनफर्टिलिटी कहते हैं। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने बताया कि सेकेंडरी इनफर्टिलिटी की समस्या कई कारणों से बढ़ रही है जिसमे महत्वपूर्ण स्थान आपकी जीवनशैली का भी है। अगर किसी महिला ने पहले गर्भधारण किया था लेकिन किसी कारणवश उनका गर्भपात हो गया और अब दूसरा बच्चा करने में दिक्कत हो रही है तो उसे भी द्वितीयक निःसंतानता कहा जाएगा।  सेकेंडरी इनफर्टिलिटी क्यों होती है? कई बार दूसरे बच्चे की प्लानिंग करते करते आपकी उम्र ज्यादा हो जाती है, जिसकी वजह से फर्टिलिटी घटने ...

एचएमएसआई ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से रोड सेफ्टी समर कैंप का किया आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 19 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सड़क सुरक्षा की आधारशिला जागरूकता से शुरू होती है न केवल वर्तमान में सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी। दो-पहिया वाहन भारत के शहरी क्षेत्रों और युवा आबादी के बीच दैनिक आवागमन का महत्वपूर्ण साधन हैं, इसलिए सही आदतों का प्रारंभिक विकास दीर्घकालिक सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना भारत की सड़कों पर टिकाऊ और प्रभावी बदलाव लाने के सर्वोत्तम उपायों में से एक है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से दिल्ली ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क (बाबा खरक सिंह रोड, कनॉट प्लेस) में रोड सेफ्टी समर कैंप का आयोजन किया। इस पहल में 11-17 वर्ष के 1200 से अधिक छात्रों को सड़क सुरक्षा की मजबूत नींव स्थापित करने हेतु व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। समर कैंप में विद्यालयों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने सहभागिता की, जिससे छात्रों के लिए एक संरचित और ...

तनिष्क ने शुरू किया रिवाह ब्राइडल इनसाइडर का सीज़न 1

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 19 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  तनिष्क का वेडिंग-एक्सक्लूसिव सब-ब्रांड रिवाह ने 'रिवाह ब्राइडल इनसाइडर' की शुरूआत की है। बहुत ही सोच-समझकर चुनी गयी स्टाइलिंग सीरीज़ को जल्द ही दुल्हन बनने जा रही लड़कियों का मार्गदर्शन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ज़िन्दगी के सबसे बड़े दिन के लिए तैयारी करने में 'रिवाह ब्राइडल इनसाइडर' उनका साथ देगा। समर वेडिंग सीज़न के लिए, नए ब्राइडल स्टाइलिंग ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए, शुरू की गयी इस सीरीज़ में रिवाह और नामचीन मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट नम्रता सोनी के बीच एक अनोखा सहयोग किया गया है। तनिष्क के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत किए गए, रिवाह ब्राइडल इनसाइडर केवल ज्वेलरी गाइड नहीं, बल्कि ब्राइडल स्टाइलिंग मास्टरक्लास है। आभूषण चुनने से लेकर अपनी पसंद और ज़रूरतों के अनुसार स्टाइलिंग करने तक, प्रमुख ब्राइडल थीम के बारे में ऐसी जानकारी दी जाएगी जिसका उपयोग करके दुल्हन अपनी स्टाइलिंग खुद कर सकेगी। इन थीम को भारतीय शादी में होने वाले कई अलग-अलग प्रसंगों ...

भारत के प्लास्टिक कचरा बाजार के बराबर भी नहीं है पाकिस्तान का वार्षिक बजट : गिरिराज सिंह

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 19 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि दुनिया में जहां लगभग 70 प्रतिशत कचरा सिंथेटिक (कृत्रिम) होता है, वहीं भारत में यह आंकड़ा अभी 50 से 60 प्रतिशत के बीच है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि कॉटन जैसे जैविक कपड़ों को रीसायकल करना अपेक्षाकृत आसान है, लेकिन सिंथेटिक कचरे के पुनर्चक्रण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। मंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में प्लास्टिक कचरे का बाजार 50 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है, जो पाकिस्तान जैसे देश के पूरे वार्षिक बजट से भी अधिक है। उन्होंने कहा, "हमारे कचरे में वह ताकत है जिसे हम ‘सोना’ बना सकते हैं। वे यह वक्तव्य नई दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय ‘द्वितीय ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन प्लास्टिक रीसाइक्लिंग एंड सस्टेनेबिलिटी (जीसीपीआरएस)’ में भाग लेने के दौरान दे रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ ऑल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईपीएमए) के गवर्निंग काउंसिल चेयरमैन श्री अरविंद डी. मेहता...

आमिर खान और सलमान खान ने दर्शील सफारी के फिल्मी व ओटीटी डेब्यू, गेमरलॉग डेब्यू को दिया आशीर्वाद

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 18 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  जब बॉलीवुड के भाईजान, यानी सलमान खान बोलते हैं, तो उसे दुनिया सुनती है। इस बार सलमान खान ने अमेज़न एमएक्स प्लेयर की दर्शील सफारी और अंजलि शिवरामन की मुख्य भूमिका से सजी नवीनतम और अब तक की सबसे अनूठी सीरीज 'गेमरलॉग' की टीम के लिए के प्रशंसा के शब्द बोले हैं। खास बात यह है कि 'गेमरलॉग' दर्शील सफारी का ओटीटी डेब्यू भी है, जो इसे और भी अधिक प्रतीक्षित लॉन्च बनाता है। आर्य देव के निर्देशन से सजी इस सीरीज का निर्माण अभिनय देव, नीता शाह, भारत कुमार शाह और युग देव ने अपने बैनर आरडीपी पल्प फिक्शन एंटरटेनमेंट के तहत किया है। बता दें कि अमेज़न की नई सीरीज 'गेमरलॉग' प्रतिस्पर्धी ई-स्पोर्ट्स के उच्च दांव-पेंच और भावनात्मक रूप से चार्ज की गई दुनिया में गहराई से गोता लगाता है। निर्माता-निर्देशकों का दावा है कि यह एक ऐसा ब्रह्मांड है, जिसे कभी भी किसी फिक्शन वेब सीरीज या फिल्म में अब तक नहीं दिखाया गया है। उनका तो यहां तक कहना है कि पहली बार किसी मुख्यधारा की भारती...

फोर्टिस शालीमार बाग में 30-वर्षीय पुरुष की आंत से 8 से.मी.आकार का चम्मच सफलतापूर्वक निकाला

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 18 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फोर्टिस शालीमार बाग में एक 30-वर्षीय पुरुष की दुर्लभ और असामान्य मेडिकल इमरजेंसी की गई। डॉ रमेश गर्ग, सीनियर डायरेक्टर एवं एचओडी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल शालीमार बाग के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी प्रक्रिया को 30 मिनट में किया गया और मरीज को अगले ही दिन स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दी गई। मरीज को उत्तरी दिल्ली में मल्टी सुपर-स्पेश्यलिटी हॉस्पीटल्स में शुरूआती जांच के बाद फोर्टिस शालीमार बाग के इमरजेंसी विभाग को रेफर किया गया था। जब मरीज यहां आए थे तो उनकी हालत स्थिर दिखायी दे रही थी। यहां उनके पेट के एक्स-रे समेत तत्काल डायग्नॉस्टिक इमेजिंग की गई, जिससे पता चला कि उनकी आंत के ऊपरी हिस्से में एक धातु का चम्मच फंसा हुआ था। मरीज की एनेस्थीसिया में तत्काल इमरजेंसी अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी की गई। सर्जिकल टीम ने फोरसेप की मदद से सावधानीपूर्वक मरीज के पेट से चम्मच निकाला। इस सर्जरी के बाद उन्हें 24 घंटे तक निगरानी म...

बैटरी स्मार्ट ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियम जागरूकता अभियान चलाया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 18 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सुरक्षित और ज्यादा जिम्मेदारी भरे परिवहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती देते हुए, भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स के सबसे बड़े बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क बैटरी स्मार्ट ने दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों के लिए सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ भागीदारी की। इस पहल के माध्यम से 100 से ज्यादा  ई-रिक्शा चालकों से संपर्क किया गया और उन्हें सड़क सुरक्षा के मुख्य पहलुओं के बारे में शिक्षित किया गया। इन पहलुओं में जिम्मेदाराना ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों का पालन, सुरक्षित बैटरी हैंडलिंग और मानसून से जुड़ी सावधानियां शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य शहरी परिवहन के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा से जुड़ी रोजमर्रा की गतिविधियाँ को सिखाना और जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार, कार्यपालक मजिस्ट्रेट, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली ने, जो श्री लक्षय सिंगल, आईएएस, जिला मजि...

ईपीआर जैसे कड़े नियम अब अवसर में बदल रहे हैं : दीपक मिश्रा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 18 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  प्लास्टिक अब सिर्फ एक पर्यावरणीय चुनौती नहीं, बल्कि आर्थिक और तकनीकी अवसर का माध्यम भी बन चुका है। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित ‘द्वितीय ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन प्लास्टिक रिसाइक्लिंग एंड सस्टेनेबिलिटी (जीसीपीआरएस)’ के उद्घाटन के अवसर पर रसायन एवं पेट्रो रसायन तथा उर्वरक मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री दीपक मिश्रा ने कहा कि प्लास्टिक उद्योग ने ईपीआर (एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पॉन्सिबिलिटी) जैसे कड़े नियमों को अवसर में बदलकर नई संभावनाओं को जन्म दिया है। जैसे प्लास्टिक हर जगह मौजूद और लगभग अजर-अमर है, वैसे ही यह उद्योग भी लचीला और जीवंत है। जो भी चुनौती आती है, वह उसे पार कर लेता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में अब पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) बोतलों की लगभग 90% रीसाइक्लिंग की जा रही है, और यह उद्योग की नवाचार क्षमता और तकनीक को अपनाने की तत्परता का प्रमाण है।  रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग की निदेशक सुश्री वंदना ने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट अब केवल एक देश की सम...

सेल्सफोर्स ने जैक्वार ग्रुप के साथ किया साझेदारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 18 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सेल्सफोर्स, जो दुनिया का नंबर 1 एआई सीआरएम है, ने आज भारत की जानी-मानी बाथरूम और लाइटिंग सॉल्यूशंस कंपनी जैक्वार ग्रुप के साथ एक अहम साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का मकसद है जैक्वार ग्रुप के डिजिटल बदलाव को तेज़ करना। इस सहयोग से कंपनी को अपने अलग-अलग बिज़नेस सेक्टर्स में ग्राहकों से जुड़ाव को एकसाथ लाने, कमाई बढ़ाने, काम की उत्पादकता बेहतर करने और पूरे संचालन को ज्यादा स्मार्ट और असरदार बनाने में मदद मिलेगी और ये सब कुछ एक एआई-पावर्ड और मोबाइल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म के ज़रिए होगा। अपने डिजिटल बदलाव के तहत जैक्वार ग्रुप अब सेल्सफोर्स के कई सॉल्यूशंस का इस्तेमाल करेगा, जिससे उसके अलग-अलग कामों की कार्यक्षमता बेहतर हो सके। इसमें शामिल हैं: कंज्यूमर गुड्स क्लाउड, जिससे बिक्री की प्रक्रिया और तेज़ व असरदार होगी, सीपीक्यू और पार्टनर कम्युनिटी क्लाउड, जो प्राइसिंग को आसान बनाएंगे और कंपनी के पार्टनर्स के साथ तालमेल को मज़बूत करेंगे, और फील्ड सर्विस जिससे कंपनी की टीम और कॉ...

स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने नोएडा में नई सर्विस फैसिलिटी के किया आरम्भ

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 18 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। अपनी नेटवर्क विस्तार रणनीति और ग्राहक-प्राथमिकता को आगे बढ़ाते हुए, स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने नोएडा के सेक्टर 60 में एक नई 2एस सर्विस फैसिलिटी की शुरुआत की है। इस फैसिलिटी का संचालन ब्राइट ऑटोव्हील्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। यह नोएडा में कंपनी का चौथा टचपॉइंट है, जिससे उत्तर प्रदेश में इसकी उपस्थिति बढ़कर 20 टचपॉइंट्स हो गई है। यह पहल स्‍कोडा द्वारा ग्राहकों को बेहतर स्वामित्व अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। यह नई सर्विस फैसिलिटी 51,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैली हुई है और यहां 25 सर्विस बे मौजूद हैं, जिससे ग्राहकों को तेज़, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सकेगी। इस सेंटर का डिज़ाइन स्‍कोडा की वैश्विक ‘मॉडर्न सॉलिड’ फिलॉसफी पर आधारित है, जो एक प्रीमियम और ग्राहक-केन्द्रित अनुभव सुनिश्चित करता है। स्‍कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक प्रमुख क्षेत्र है और नोएडा तेजी से एक ऑटोमोटिव हब क...

Sparks ऐप का ग्लैमरस फैशन शो के साथ भव्य लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 17 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ट्रैवल और टेक्नोलॉजी की दुनिया को जोड़ते हुए Sparks ऐप ने बीती रात राजधानी दिल्ली में एक शानदार फैशन शो के माध्यम से अपना आधिकारिक लॉन्च किया। दिल्ली के प्रतिष्ठित Deladine वेन्यू में आयोजित इस कार्यक्रम में फैशन, ट्रैवल और डिजिटल इनोवेशन का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान न केवल ऐप के स्मार्ट फीचर्स को प्रस्तुत किया गया, बल्कि रैंप पर उभरते फैशन डिज़ाइनर्स के कलेक्शंस ने Sparks की “स्टाइल-बेस्ड ट्रैवल कनेक्शन” थीम को जीवंत किया। यात्रा केवल गंतव्य तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि साथ चलने वाले को खोजने का अवसर है। डॉ. अजय यादव, सीईओ, स्पार्क्स ग्लोबल ऑपरेशन्स ने कहा Sparks एक AI-संचालित ट्रैवल पार्टनर ऐप है, जो यूज़र्स को उनके डेस्टिनेशन, ट्रैवल स्टाइल और साझा रुचियों के आधार पर कनेक्ट करता है। चाहे आप सोलो एक्स्प्लोरर हों, लक्ज़री वायेजर या कल्चरल नोमाद स्पार्क्स आपके ट्रैवल अनुभव को और भी स्टाइलिश, सुरक्षित और पर्सनल बनाता है। रैंप पर पेश किए गए लुक्स ...

सेक्टर 82 के ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 17 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में आरडब्ल्यूए के संयोजन में नेक्सिस हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई। जनरल सर्जन डॉ श्रेया, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ जैनाब, फिजिशियन डॉ विशाल ने लोगों की जांच की और उन्हें परामर्श दिया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपनी जांच कराई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि संयमित दिनचर्या और नियमित अंतराल पर जांच से हम गंभीर रोगों से बच सकते हैं। अनियमित जीवन शैली , फास्ट फूड की अधिकता ,भागदौड़ की जिंदगी में स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देना हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है इसके लिए सजग रहना जरूरी है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, गोरे लाल, सुभाष शर्मा, सर्वेश तिवारी, जगपाल यादव, किशोर कपूर, गुड्डू चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आकाश एजुकेशनल ने किया आकाश इनविक्टस कैंपस का शुभारंभ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 17 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो कि परीक्षा तैयारी सेवाओं में देश का अग्रणी संस्थान है, ने आज प्लॉट नंबर 08, गगन विहार, नई दिल्ली में आकाश इन्विक्टस कैम्पसका शुभारंभ किया। यह अत्याधुनिक और अपने प्रकार की पहली उन्नत सुविधा है, जिसे विशेष रूप से JEE की तैयारी कर रहे देश के सबसे मेधावी और प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रतिष्ठित, उच्च-गहनता वाला, व्यक्तिगत, एआई-समर्थित और परिणाम-केंद्रित उपक्रम उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो IIT या प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिले की तैयारी कर रहे हैं। आकाश इन्विक्टस कैम्पस एक उन्नत शैक्षणिक अनुभव के लिए पर्याप्त स्थान प्रदान करता है। इस परिसर में 13 आधुनिक क्लासरूम हैं, जो JEE की तैयारी के लिए एक केंद्रित और व्यक्तिगत वातावरण प्रदान करते हैं। अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और विशाल डिज़ाइन के साथ, यह परिसर दो शिफ्टों में 1,300 छात्रों को समायोजित कर सकता है, जिससे उन्हें विश...

मॉन्ट वर्ट ग्रुप का कजाकिस्तान में 500 मिलियन डॉलर का करार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 17 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पुणे की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी मॉन्ट वर्ट ग्रुप ने कजाकिस्तान की बिग बी कॉर्पोरेशन के साथ 500 मिलियन डॉलर (लगभग ₹4,300 करोड़) का करार किया है। इस समझौते के तहत कजाकिस्तान में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी और मल्टीस्पेशालिटी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। यह घोषणा SRAM & MRAM ग्रुप की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर लंदन के Raven’s Ait प्राइवेट आइलैंड पर आयोजित एक समारोह में की गई। इस अवसर पर मॉन्ट वर्ट ग्रुप के चेयरमैन श्री जयंतीलाल कनारिया, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नीरज कनारिया, बिग बी कॉर्पोरेशन (कजाकिस्तान) के डायरेक्टर श्री अजय भंडारी, SRAM & MRAM ग्रुप के डायरेक्टर श्री महेंद्र जोशी, श्री नितिन गुप्ता, और डॉ. स्वप्नील कांबळे आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस परियोजना के निर्माण और विकास की जिम्मेदारी मॉन्ट वर्ट ग्रुप को दी गई है। यह हेल्थकेयर प्रोजेक्ट SRAM & MRAM ग्रुप, बिग बी कॉर्पोरेशन, और कजाकिस्तान की KAZIND मेडिकल ग्रुप क...