सेक्टर 82 के ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 17 जून 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में आरडब्ल्यूए के संयोजन में नेक्सिस हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई। जनरल सर्जन डॉ श्रेया, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ जैनाब, फिजिशियन डॉ विशाल ने लोगों की जांच की और उन्हें परामर्श दिया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपनी जांच कराई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि संयमित दिनचर्या और नियमित अंतराल पर जांच से हम गंभीर रोगों से बच सकते हैं। अनियमित जीवन शैली , फास्ट फूड की अधिकता ,भागदौड़ की जिंदगी में स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देना हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है इसके लिए सजग रहना जरूरी है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, गोरे लाल, सुभाष शर्मा, सर्वेश तिवारी, जगपाल यादव, किशोर कपूर, गुड्डू चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान