संदेश

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 11 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फोनपे ने दिल्ली के एक इवेंट में उद्यम असिस्ट प्रोग्राम (UAP) के माध्यम से डिजिटल-फर्स्ट उद्यम रजिस्ट्रेशन की घोषणा की। इस कार्यक्रम की शोभा माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री, श्री जीतन राम मांझी ने बढ़ाई। उनके साथ भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की चीफ़ जनरल मैनेजर श्रीमती वाई.एम. कुमारी भी उपस्थित रहीं। इस लॉन्च के साथ ही फोनपे पहली फिनटेक कंपनी बन गई है जो अपने मर्चेंट्स को सीधे तौर पर एंड-टू-एंड डिजिटल समाधान उपलब्ध कराती है, जो अधिकांश अन्य प्लेटफ़ॉर्म द्वारा अपनाई गई पारंपरिक उद्यम सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया से बिल्कुल अलग है। इस पहल के तहत असंगठित माइक्रो मर्चेंट्स (IMEs) को औपचारिक पहचान मिलेगी, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ, टैक्स में छूट, बिज़नेस अकाउंट की खोलने की सुविधा और डिजिटल पेमेंट व वित्तीय सेवाओं तक सीधी पहुँच मिलेगी। लॉन्च इवेंट के दौरान इस नई डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से व्यापारियों को उद्यम असिस्ट सर्टिफिकेट जार...

ब्रदर इंटरनेशनल इंडिया ने भारतीय बाजार को मजबूत करने के लिए छह इंक टैंक प्रिंटर किया पेश

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 11 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ब्रदर इंटरनेशनल इंडिया ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में छह उच्च दक्षता वाले इंक टैंक प्रिंटरों की एक नई श्रृंखला लॉन्च की, जिसे घरेलू उपयोगकर्ताओं, कार्यालय पेशेवरों और छोटे व्यवसायों की उभरती मुद्रण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। क्षमता, उपयोग में आसानी और कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित करते हुए निर्मित, यह नवीनतम लाइनअप भारतीय बाजार के लिए स्मार्ट, विश्वसनीय और लागत प्रभावी प्रिंटिंग समाधान प्रदान करने के लिए ब्रदर इंटरनेशनल इंडिया की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। हाल के वर्षों में, दूरस्थ शिक्षा उपकरणों की बढ़ती माँग और छोटे व्यवसायों के डिजिटलीकरण के कारण, बहुमुखी और कॉम्पैक्ट प्रिंटिंग उपकरणों की आवश्यकता अनिवार्य हो गई है। ब्रदर इंटरनेशनल इंडिया के नए इंक टैंक प्रिंटर उपयोगकर्ता-अनुकूल सुविधाओं को उच्च-गुणवत्ता वाले फीचार्ष के साथ जोड़कर, इन ज़रूरतों को पूरा करने का लक्ष्य रखते हैं जो आधुनिक जीवनशैली के लिए बिल्कुल उपयुक्...

केकेसीएल के किलर ने आई वियर इंडिया प्राइड कैंपेन के साथ एशिया कप 2025 की साझेदारी की किया शुरुआत

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 11 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के प्रमुख डेनिम ब्रांड किलर, जो 1989 से केवल किरण क्लॉदिंग लिमिटेड (NSE: KKCL, BSE: 532732) का अग्रणी ब्रांड है, ने आज अपना नया कैम्पेन ‘आई वियर इंडिया, आई वियर किलर’ लॉन्च किया। इस कैंपेन की शुरुआत एशिया कप 2025 का ऑफिशियल पार्टनर बनने के अवसर पर की गई। यह पहल भारतीय शिल्पकला, युवा संस्कृति और विश्व-स्तरीय स्टाइल का जश्न मनाती है और यह संदेश देती है कि इंडियन डेनिम न केवल भारत का लीडर है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी दमदार पहचान बना रहा है। इस कैम्पेन का चेहरा हैं किलर के ब्रांड एंबेसडर और एक्टर मीज़ान जाफरी, जो इंटरनेशनल फैशन की श्रेष्ठता के मिथक को तोड़ते हुए इंडियन डेनिम को बोल्ड, ऐस्पिरेशनल और ग्लोबली कॉम्पिटिटिव रूप में पेश कर रहे हैं। इस कैम्पेन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केवल किरण क्लॉदिंग लिमिटेड के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हेमंत जैन ने कहा किलर हमेशा से मानता है कि भारत को किसी की नकल करने की ज़रूरत नहीं। हमारी डेनिम स्थानीय विविधता से...

टीवीएस मोटर कंपनी ने लॉन्च किया टीवीएस एनटॉर्क 150

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 11 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दोपहिया और तिपहिया वाहन सेगमेंट में वैश्विक अग्रणी, टीवीएस मोटर कंपनी (TVSM) ने आज भारत के सबसे तेज़ हाइपर स्पोर्ट स्कूटर, TVS NTORQ 150 के लॉन्च की घोषणा की। यह 149.7cc रेस-ट्यून्ड इंजन द्वारा संचालित है और स्टील्थ एयरक्राफ्ट डिज़ाइन वाला यह स्कूटर उच्च प्रदर्शन, स्पोर्टी लुक और अत्याधुनिक तकनीक का संगम है जो नई पीढ़ी के राइडर्स को आकर्षित करेगा। इसकी विशेष शुरुआती कीमत 1,19,000 रुपये (एक्स-शोरूम, ऑल इंडिया) रखी गई है। डिज़ाइन और तकनीक नए NTORQ 150 में MULTIPOINT® प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एरोडायनेमिक विंगलेट्स, कलर्ड अलॉय व्हील्स और रेसिंग डीएनए को दर्शाता सिग्नेचर मफलर नोट शामिल है। इसमें हाई-रेज़ TFT क्लस्टर दिया गया है, जो 50+ स्मार्ट फीचर्स से लैस है। इनमें Alexa और स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन, लाइव ट्रैकिंग, नेविगेशन और OTA अपडेट शामिल हैं, जिससे यह अपने सेगमेंट का सबसे एडवांस्ड स्कूटर बनता है। लॉन्च के अवसर पर टीवीएस मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हेड कम्यूटर एव...

बालको मेडिकल सेंटर में आयोजित होगा मध्य भारत का सबसे बड़ा कैंसर कॉन्क्लेव

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 11 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  कोरबा। मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) 19 से 21 सितम्बर 2025 तक नया रायपुर स्थित मयफेयर लेक रिज़ॉर्ट में अपने वार्षिक ‘छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव’ के तीसरे संस्करण का आयोजन करेगा। इस कॉन्क्लेव के साथ ही ‘चूज़िंग वाइज़ली इंडिया’ मीटिंग के छठे वर्ष का भी आयोजन होगा, जिसका आयोजन ई-कैंसर, टाटा मेमोरियल सेंटर (मुंबई) और नेशनल कैंसर ग्रिड के सहयोग से किया जाएगा। इस साल का कैंसर कॉन्क्लेव ’ड्राइविंग कॉमन-सेंस ऑन्कोलॉजी–गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, जेनिटोयूरिनरी और लंग कैंसर का मल्टी-डिसिप्लिनरी मैनेजमेंट’ विषय पर आधारित है। इसका उद्देश्य बेहतर इलाज परिणामों के लिए बहु-विशेषज्ञ सहयोग की अहमियत को बढ़ावा देना है। तीन दिन तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में 20 से ज़्यादा पैनल डिस्कशन होंगी, जिनमें पूरे भारत से 200 से अधिक कैंसर विशेषज्ञ और अमेरिका, यूनाईटेड किंगडम, स्विट्ज़रलैंड, न्यूज़ीलैंड, सिंगापुर, लेबनान और ऑस्ट्रेलिया से आए 10 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शा...

मेघालय सरकार ने एशियन वन जापान के साथ अनुबंध पर किया हस्ताक्षर

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 10 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मेघालय सरकार ने मेघालय स्टेट स्किल डेवलपमेंट सोसायटी (MSSDS) के माध्यम से 5 सितम्बर 2025 को टोक्यो, जापान में एशियन वन कंपनी लिमिटेड के साथ एक महत्वपूर्ण अनुबंध (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह पहल माननीय मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के संगमा की अप्रैल 2025 की जापान यात्रा का परिणाम है। अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर के रास्ते खोलने और उन्हें वैश्विक स्तर पर उपयोगी कौशल देने की दूरदर्शी सोच प्रस्तुत की थी। इसी सोच के आधार पर हुई चर्चाएँ इस अनुबंध तक पहुँची हैं। यह साझेदारी मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवाओं, देखभाल (केयरगिविंग), आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी), सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और अन्य ऐसे क्षेत्रों पर केंद्रित होगी, जहाँ जापान को कामकाज के लिए लोगों की आवश्यकता है। इसके साथ ही युवाओं को जापानी भाषा और संस्कृति की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि वे वहाँ आसानी से घुल-मिल सकें। इस पहल के तहत पहले साल में 500 युवाओं को प्रशिक्षित कर विद...

हैककल्चर और गिटहब के सहयोग से वीएलआईवी ने शीबिल्ड्स 2025 का किया आयोजन

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 10 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मैनेज्ड लिविंग प्लेटफ़ॉर्म वीएलआईवी ने शीबिल्ड्स ( शीबिल्ड्स ) 2025 का सफल आयोजन किया एक अखिल भारतीय, केवल महिलाओं के लिए हैकाथॉन, जिसे हैककल्चर ( हैककल्चर ) ने पावर किया और गिटहब (GitHub) ने सहयोग दिया। ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में वीएलआईवी के प्रमुख विमंस रेसिडेंस में आयोजित इस 24 घंटे के लाइव-इन इवेंट ने देश की प्रतिभाशाली महिला तकनीकी विशेषज्ञों को वास्तविक एआई चुनौतियों पर काम करने और प्रभावशाली सॉल्युशंस को मिलकर बनाने का अवसर प्रदान किया। इस आयोजन को 23 राज्यों और 25+ शहरों से 1,500+ व्यक्तिगत पंजीकरण और 530 ऑल-विमेन टेक टीमों की एंट्रीज़ मिलीं। कठोर राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया के बाद 45 फ़ाइनलिस्ट टीमों को वीएलआईवी में आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने रहकर, बनाकर और प्रस्तुत कर मेंटर्स, जूरी और इकोसिस्टम के साझेदारों के साथ प्रतिस्पर्धा की। वीएलआईवी नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में स्थित है भारत का एक प्रमुख स्टूडेंट ज़ोन, जहाँ 5 किलोमीटर के दायरे में ...

एसडीओ ने विद्युत संबंधी समस्याओं को जानने के लिए गौतमबुद्ध नगर के पॉकेट 7 सेक्टर 82 का किया दौरा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 10 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। मंगलवार को विद्युत विभाग के एसडीओ दिनेश कुमार ने पॉकेट 7 सेक्टर 82 का दौरा कर वहां की समस्याओं को जाना। आरडब्ल्यूए की टीम ने उन्हें मौके पर ले जाकर समस्या से अवगत कराया । इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि कई मीटर पैनल बॉक्स अभी भी जर्जर अवस्था में हैं जिससे कोई हादसा हो सकता है जिनको तुरंत बदलवाने की आवश्यकता है। आधे से ज्यादा केबल को अंडर ग्राउंड कर दिया गया था लेकिन बाकी बची हुई केबल को अभी तक अंडर ग्राउंड नहीं किया गया है। जहां ट्रांसफार्मर लगे हैं उनके पैनल खुले में लगे हैं इसके लिए कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया है जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। ट्रांसफार्मर के पास लगे जाली के गेट बंद करवाए जाएं जिससे सुरक्षा बनी रहे। विद्युत पोल जो जर्जर अवस्था में हैं उनको प्राथमिकता से बदलने की बात अधिकारियों ने की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी आरडब्ल्यूए ने एसडीओ को अवगत कराया। एसडीओ दिनेश...

आईएमसी बिज़नेस ने मलेशिया में किया अपना विस्तार

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 10 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अपने वैश्विक लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आईएमसी बिज़नेस, जो 2007 से आयुर्वेद और स्वदेशी मूल्यों पर आधारित भारतीय कंपनी ने 17 से 20 अगस्त 2025 तक मलेशिया के कुआलालंपुर में तीन रात, चार दिनों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया। इस आयोजन में भारत और मलेशिया से 400 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए जिन्होंने मिलकर प्राकृतिक और भारत-निर्मित उत्पादों के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की साझा दृष्टि को आगे बढ़ाया। आईएमसी बिज़नेस के प्रबंध निदेशक श्री सत्यन भाटिया के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में कंपनी के नवीनीकृत मिशन पर चर्चा हुई—दुनिया की सबसे विश्वसनीय डायरेक्ट-सेलिंग कंपनी बनने की दिशा में, जो नवाचार, स्थायी और प्राकृतिक वेलनेस समाधानों के माध्यम से विभिन्न देशों के लोगों को सशक्त बनाएगी। सम्मेलन में कंपनी के प्रमुख उत्पाद आईएमसी तुलसी ड्रॉप्स, जो आयुर्वेदिक जड़ों का प्रतीक है, को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया और उत्पाद...

मेरठ मावेरिक्स ने शानदार वापसी कर बनाई लगातार तीसरी फाइनल में जगह

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 8 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  लखनऊ। मेरठ मावेरिक्स ने गुरुवार को खेले गए दूसरे क्वालिफायर में लखनऊ फाल्कन्स को 19 रनों से हराकर 2025 एएनएएक्स यूपीटी20  के फाइनल में लगातार तीसरी बार प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की टीम 20 ओवर में 143 रन पर आठ विकेट खोकर रुकी। भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए डबल विकेट मेडन डाला और विप्रज निगम ने दो और झटके देकर मेरठ को 29 पर चार विकेट की स्थिति में धकेल दिया। लेकिन इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट दिव्यांश राजपूत (35 गेंदों पर 67 रन) और प्रशांत चौधरी (30 रन) ने पारी को संभाला। राजपूत ने कई बेहतरीन छक्के-चौके लगाकर रनगति को आगे बढ़ाया और आखिरी ओवरों में अहम रन जोड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में लखनऊ फाल्कन्स ने शानदार शुरुआत की। पावरप्ले में टीम का स्कोर 55 पर एक था और रनरेट छह से भी नीचे चला गया था। आराध्य यादव (54 रन) और अभय सिंह ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन इसके बाद मेरठ के स्पिनरों ने मैच का पासा पलट दिया। जीशान अंसारी, यश गर्ग और व...

यशोदा मेडिसिटी ने इंदिरापुरम में मेगा पल्मोनोलॉजी स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 8 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गाजियाबाद। यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम ने रविवार को मेगा पल्मोनोलॉजी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में फेफड़ों की शुरुआती जांच, विशेषज्ञ परामर्श और सांस की सेहत पर जागरूकता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में वरिष्ठ पल्मोनोलॉजी विशेषज्ञ—डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. के.के. पांडे, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अंकित भाटिया और डॉ. शेखर वर्शने—ने सेवाएँ दीं। इसी संदर्भ में, यशोदा इंस्टिट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी मेडिसिन एंड इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी विशेष रूप से फेफड़ों और स्लीप डिसऑर्डर्स के लिए व्यापक एवं विशेषज्ञ देखभाल प्रदान करता है।यहाँ अस्थमा, COPD, फेफड़ों के इंफेक्शन, इंटरस्टिशियल लंग डिज़ीज, टीबी और स्लीप एपनिया जैसी बीमारियों का सटीक निदान और प्रभावी उपचार उपलब्ध है।संस्थान में Advanced PFT with Bodybox, Cardio-Pulmonary Exercise Testing, Advanced Bronchoscopy, EBUS, Thoracoscopy, Cryotherapy और Therapeutic Airway Procedures जैस...

फिल्मी सितारों से सजेगी भव्य लव कुश रामलीला

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 8 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता कान्सीट्यूशन क्लब, रफी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित की गयी। इस अवसर पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए लीला कमेटी के प्रेसीडेन्ट श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन 22 सितम्बर से 03 अक्तूबर 2025 तक होगा एवं दशहरा पर्व 02 अक्तूबर 2025 को पूरे विश्व में धूम-धाम से मनाया जायेगा। श्री अर्जुन कुमार ने मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि इस वर्ष की रामलीला कई मायनों में ऐतिहासिक, अद्भुत और भव्य होगी। देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को मंच पर जीवंत करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार ओर परम्पराओं का संगम मंच पर देखने को मिलेगा। इस बार बालिवुड के 15 नामचीन स्टार्स के साथ-साथ टीवी ओर रंगमंच 140 कलाकार विभिन्न किरदारों में नजर आयेंगे। श्री अर्जुन कुमार ने यह भी बताया कि इस बार रामलीला मंचन बहुत दिव्य होगा । मंच पर मौजदू रामलीला में श्री राम, सीता जी और हनुमान जी का किरदार निभा रहें मुं...

दो दिवसीय फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का समापन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 8 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मीडिया फोटो जर्नलिस्ट ट्रस्ट ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया, जिसका सफल समापन आज हुआ। इस आयोजन में राष्ट्रीय मीडिया के 25 प्रख्यात फोटो जर्नलिस्टों ने भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट कृतियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विशिष्ट गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। इनमें प्रमुख रूप से आकाश कुमार (संस्थापक, बीइंग हार्ट फाउंडेशन), मनोज जैन (निगम पार्षद), विपिन गोयल (बीजेपी सदस्य), डॉ. संजय सोलंकी (सर गंगा राम अस्पताल), निशी सिंह (संस्थापक, नाद फाउंडेशन), नित्यानंद तिवारी (सिंगर,), शैलेश गिरी (फिल्म पी .आर. ओ), परमजीत सिंह पम्मा, नीरज ठाकुर (सेक्रेटरी जनरल), अभय सोपोरी (प्रसिद्ध संतूर वादक), रागिनी रेनू (सूफी गायिका), डॉ. धीरेन्द्र कुबेर (आरएमएल अस्पताल), दीपक तंवर (पूर्व प्रत्याशी, देवली विधान सभा), जी.सतेंद्र त्रिपाठी...

अंजना दीक्षित को शिक्षक दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा पुरस्कृत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 7 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विष्णु गार्डन स्थित नवजीवन मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजना दीक्षित को 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान माननीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार एवं श्री आशीष सूद शिक्षा मंत्री दिल्ली सरकार भी विशेष रूप से उपस्थित थेl यह कार्यक्रम शिक्षा निदेशालय द्वारा हर साल शिक्षक दिवस पर आयोजित किया जाता है जिसमें दिल्ली में स्थित अच्छा काम करने वाले विद्यालयों को और उनकी प्रधानाचार्य को पुरस्कृत किया जाता है। 

गेल को एक्सटेल 2025 एशिया कार्यकारी टीम सर्वेक्षण में मिला कई श्रेणियों में सम्मान

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 7 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  गेल (इंडिया) लिमिटेड को प्रतिष्ठित एक्सटेल 2025 एशिया कार्यकारी टीम सर्वेक्षण में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इन सम्मानों ने एशिया और भारत के ऊर्जा क्षेत्र में गेल की अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है। गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संदीप कुमार गुप्ता को एशिया (एक्स-मेनलैंड चाइना) – केमिकल्स, ऑयल एंड गैस सेक्टर और कंट्री लीडर्स – इंडिया (ओवरऑल) श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ सीईओ घोषित किया गया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और दूरदर्शी रणनीति का प्रमाण है। इसी प्रकार, श्री राकेश कुमार जैन, निदेशक (वित्त), को भी इन्हीं श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ सीएफओ का सम्मान मिला है, जो कंपनी की सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शी गवर्नेंस को दर्शाता है। गेल के निदेशक मंडल और निवेशक संबंध कार्यक्रम को भी अपने-अपने वर्गों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। यह कंपनी की मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस और हितधारकों के साथ पारदर्शी संवाद की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। एक्सटेल क...

मीडिया फोटो जर्नलिस्ट ट्रस्ट द्वारा भव्य फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 7 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मीडिया फोटो जर्नलिस्ट ट्रस्ट द्वारा प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में एक भव्य फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद (मनोनीत) श्री मनोज कुमार जैन उपस्थित हुए और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। श्री जैन ने फोटोग्राफर्स की कला, मेहनत और दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि “मीडिया जगत से जुड़े प्रतिभाशाली फोटोग्राफर्स समाज को सही दिशा में प्रेरित कर रहे हैं। उनकी कला न केवल पत्रकारिता को सशक्त बनाती है, बल्कि समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता भी उत्पन्न करती है। इस अवसर पर नवल हंस (अध्यक्ष), कमर सिब्तैन (महासचिव), विजय वर्मा (उपाध्यक्ष), वसीम सरवर (कोषाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही शैलेश गिरी जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। फोटो एग्ज़िबिशन में प्रदर्शित चित्रों ने मीडिया कर्मियों की रचनात्मकता, दृष्टिकोण और समाज के प्रति समर्पण को उजागर किया। ऐसे सार्थक आयोजनों से कला और ...

भारत ने वैश्विक व्यापार की बदलती गतिशीलता के बीच किया फार्मा क्षेत्र में अपने नेतृत्व का प्रदर्शन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय फार्मास्यूटिकल्स निर्यात संवर्धन परिषद (फार्मेक्सिल) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदर्शनी (आईफेक्स 2025) के 11वें संस्करण का आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सत्र में माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, श्री पीयूष गोयल ने भाग लिया, जिन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य सेवा में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका और किफायती, गुणवत्तापूर्ण दवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करने की देश की ज़िम्मेदारी पर ज़ोर दिया। उन्होंने "विश्व की फार्मेसी" के रूप में भारत की स्थिति को रेखांकित किया और दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को मज़बूत करने के लिए गहरे वैश्विक सहयोग का आह्वान किया। श्री पीयूष गोयल ने यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाज़ार पहुंच को सुगम बनाने, व्यापार बाधाओं को कम करने और भारतीय निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए सरकार की प...