गेल को एक्सटेल 2025 एशिया कार्यकारी टीम सर्वेक्षण में मिला कई श्रेणियों में सम्मान
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 7 सितम्बर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड को प्रतिष्ठित एक्सटेल 2025 एशिया कार्यकारी टीम सर्वेक्षण में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इन सम्मानों ने एशिया और भारत के ऊर्जा क्षेत्र में गेल की अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है। गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संदीप कुमार गुप्ता को एशिया (एक्स-मेनलैंड चाइना) – केमिकल्स, ऑयल एंड गैस सेक्टर और कंट्री लीडर्स – इंडिया (ओवरऑल) श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ सीईओ घोषित किया गया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और दूरदर्शी रणनीति का प्रमाण है। इसी प्रकार, श्री राकेश कुमार जैन, निदेशक (वित्त), को भी इन्हीं श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ सीएफओ का सम्मान मिला है, जो कंपनी की सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शी गवर्नेंस को दर्शाता है। गेल के निदेशक मंडल और निवेशक संबंध कार्यक्रम को भी अपने-अपने वर्गों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। यह कंपनी की मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस और हितधारकों के साथ पारदर्शी संवाद की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। एक्सटेल कंट्री लीडर्स सर्वे (भारत - समग्र) में गेल को सर्वश्रेष्ठ ईएसजी प्रैक्टिसेस वाली कंपनी घोषित किया गया है, वहीं एशिया (एक्स-मेनलैंड चाइना) – केमिकल्स, ऑयल एंड गैस सेक्टर श्रेणी में कंपनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन उपलब्धियों ने गेल को एशिया की मोस्ट ऑनर्ड कंपनियों में शामिल कर दिया है। गेल ने निवेशक और विश्लेषक समुदाय के निरंतर विश्वास, समर्थन और मान्यता के लिए आभार व्यक्त किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें