संदेश

डाक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 12 जून 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विभागीय नीतियों के संबंध में अपनी चिंताओं को सामने रखते हुए राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। महासंघ के महासचिव अनंत कुमार पाल ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि संगठन का मानना है कि कुछ नीतिगत निर्णयों और व्यवस्थागत बदलावों से कर्मचारियों के हितों तथा डाक सेवाओं की कार्यप्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है। अनंत कुमार पाल ने कहा कि डाक विभाग में लागू की जा रही कुछ सुधारात्मक प्रक्रियाओं और परामर्शदाता संस्थाओं की सिफारिशों को लेकर कर्मचारियों के बीच आशंकाएं हैं। उनका कहना है कि विभिन्न बचत योजनाओं और अन्य कार्यों के लिए निर्धारित लक्ष्यों के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार और दबाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिस पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है। इस प्रेस वार्ता में महासंघ के पूर्व महासचिव एवं संरक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मेल मोटर सेवा तथा सिविल...

चन्दन कुमार की पुस्तक समर्पण के माध्यम से सामने आया पं. दीनदयाल उपाध्याय का समग्र जीवन-दर्शन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 12 जून 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए), क्षेत्रीय केन्द्र, वाराणसी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचारों पर आधारित पुस्तक समर्पण पर पुस्तक परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय ज्ञान-परंपरा के मर्मज्ञ विद्वान एवं सामाजिक चिंतक श्री विद्याप्रसाद मिश्र रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य श्री रामाशीष सिंह ने की। पुस्तक के लेखक श्री चन्दन कुमार भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर आधारित एक वृत्तचित्र के प्रदर्शन से हुआ। इसके बाद भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर श्री बृहस्पति पाण्डेय ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। स्वागत उद्बोधन में आईजीएनसीए, वाराणसी के निदेशक डॉ. अभिजित दीक्षि...

फोर्टिस मानेसर ने एएलपीआई ट्यूब टेक्नोलॉजी का किया प्रयोग

चित्र
बेहद जटिल रेक्टल कैंसर सर्जरी के लिए  इनोवेटिव फीकल डायवर्जन सिस्टम ने रेक्टल कैंसर से पीड़ित मरीज को बाहरी स्टोमा बैग की तकलीफ और दूसरी बार रिवर्सल सर्जरी से दिलायी मुक्ति शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 12 जून 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  कोलोरेक्टलकैंसर केयर के मामले में क्लीनिकल उत्कृष्टता का परिचय देते हुए, फोर्टिस हॉस्पीटल मानेसर देश का पहला ऐसा अस्पताल बन गया है जिसने स्टेज 3 रेक्टल कैंसर से पीड़ित, बांग्लादेश के 55-वर्षीय मरीज का इनोवेटिव एएलपीआई ट्यूब फीकल डायवर्जन सिस्टम की मदद सेसफल उपचार किया है। इस जटिल प्रक्रिया को डॉ विनय सैमुअल गायकवाड़, सीनियर डायरेक्टर – सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल मानेसर के नेतृत्व में रोबोटिक असिस्टेड कैंसर सर्जरी के तहत् नई तकनीक की मदद से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। मरीज श्री मोयज्ज़म हुसैन पिछले करीब पांच महीनों से लगातार मलाशय में दर्द (रेक्टल पेन) की शिकायत से ग्रस्त थे। अपने देश में एडवांस ट्रीटमेंट की सुविधा नहीं होने के कारण वह इलाज के लिए भारत आए और फोर्टिस मानेसर में विशेषज्ञों से ...

शिमला में 23 जून से पर्यावरण संरक्षण के लिए बनेगी विशाल मानव श्रृंखला

चित्र
क्लीन हिल्स ग्रीन हिल्स मुहिम का होगा आगाज़ शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 11 जून 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), शिमला। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए आगामी 23 जून 2026 से शिमला में एक भव्य पर्यावरण संरक्षण मुहिम Clean Hills Green Hills का आधिकारिक शुभारंभ होने जा रहा है। इस अनूठी मुहिम की शुरुआत एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर की जाएगी। यह पूरा अभियान नेशनल ह्युमन वेलफेयर काउन्सिल द्वारा एमिन्टास मीडिया वर्क्स एलएलपी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत चलाया जा रहा है। ​काउन्सिल द्वारा पिछले कई दिनों से स्थानीय लोगों और पर्यटकों से पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने और स्वच्छता अपनाने की निरंतर अपील की जा रही है। इस अभियान के शुभारंभ का मुख्य आकर्षण शिमला में बनने वाली एक विशाल मानव श्रृंखला होगी। इसमें किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि समाज के हर तबके की भागीदारी देखने को मिलेगी। आयोजन में स्थानीय नागरिकों, दूर-दराज से आए पर्यटकों, सामाजिक संगठनों, स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थियों सहित भारी संख...

कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जताया आभार

चित्र
भारत भाग्य विधाता को किया टैक्स फ्री शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 11 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली  स्टारर फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म की रिलीज़ से पहले कंगना अपनी टीम के साथ देशभर में यात्रा कर रही हैं, जहां वे उन असली नायकों को सम्मानित कर रही हैं जो संकट के समय चुपचाप देश की सेवा करते हैं। भुवनेश्वर और रायपुर के बाद यह अभियान दिल्ली पहुंचा जहां फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस मौके पर दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री भी मौजूद रहीं। कंगना और मुख्यमंत्री ने मिलकर दिल्ली के कई रियल-लाइफ हीरोज को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत भाग्य विधाता को दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित करने का ऐलान किया। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए, जिनमें अन्नपूर्णा देवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. राज भूषण चौधरी, प्रताप राव जाधव, गिरिराज सिंह और आशीष सूद प्रमुख रहे। इस अवसर पर कंगना रनौत ने कहा मैं हमारी फिल्म की पूरी ट...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 वर्षों की उपलब्धियों पर गुरुद्वारा बांग्ला साहिब में अरदास

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 11 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में जनकल्याण, सुशासन, विकास एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में हुए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सिख समाज के प्रतिनिधियों द्वारा ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बांग्ला साहिब में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद भाई तरुण चुघ ने गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में मत्था टेककर देश की उन्नति एवं प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए अरदास की। उन्होंने उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया...

मोदी सरकार के 12 वर्ष में खेल और पैरा खेलों में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ : पारुल सिंह

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 11 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली राज्य पैरा ओलंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह ने कहा कि बेहतर खेल अवसंरचना, मजबूत नीतिगत समर्थन और खिलाड़ियों को मिले व्यापक अवसरों के कारण भारत ने खेल और पैरा खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल देश के विकास का एक महत्वपूर्ण आधार बने हैं। प्रशिक्षण सुविधाओं में निवेश, प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग मिलने से भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पैरा खेलों पर बात करते हुए पारुल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा "दिव्यांग" शब्द को अपनाने से दिव्यांगजनों को सम्मानजनक पहचान मिली और खेलों के प्रति अधिक समावेशी सोच को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि इस सोच को बेहतर वित्तीय सहायता, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और देशभर के पैरा खिलाड़ियों के लिए बढ़े हुए सहयोग के माध्यम से मजबूती दी गई है।  उन्होंने कहा आज...

भीषण गर्मी में जरूरतमंदों के लिए राहत बने : अवतार सिंह

चित्र
आमजन के लिए 150 लीटर क्षमता का ठंडे पानी का वाटर कूलर किया स्थापित शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 10 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पूर्व मेयर एवं समाजसेवी डॉ. जत्थेदार अवतार सिंह ने मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यालय के बाहर आमजन के लिए 150 लीटर क्षमता का ठंडे पानी का वाटर कूलर स्थापित कराया। इस पहल से स्कूल जाने वाले बच्चों, रिक्शा चालकों, राजमिस्त्रियों, मजदूरों तथा राहगीरों को गर्मी से बड़ी राहत मिल रही है। इसके साथ ही डॉ. अवतार सिंह ने रिक्शा चालक भाइयों को गर्मी से बचाव हेतु अंग वस्त्र (गमछा) एवं पानी की बोतलों का वितरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में श्रमिक वर्ग और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हमारा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि यह सेवा कार्य दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के आह्वान पर चलाए जा रहे "सेवा पखवाड़ा" के अंतर्गत किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज...

बल्‍लभगढ़ की श्रमिक आपूर्ति करने वाली कंपनियों पर करोड़ों के PF, ESI एवं GST घोटाले के आरोप

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 9 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  बल्‍लभगढ़/फरीदाबाद। बल्‍लभगढ़ क्षेत्र में श्रमिक आपूर्ति का कार्य करने वाले तथाकथित बालाजी ग्रुप से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के संचालकों पर श्रमिकों के PF, ESI एवं GST में बड़े स्तर पर अनियमितताओं और घोटालों के गंभीर आरोप सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री योगेश कुमार निवासी फरीदाबाद, श्री दीपांशु कुमार पुत्र श्री योगेश कुमार, श्री मनोज गुलाटी पुत्र श्री कृष्ण गोपाल गुलाटी निवासी बल्‍लभगढ़ तथा श्री मोहन सिंह पटवाल पुत्र श्री उम्मेद सिंह पटवाल द्वारा संचालित कंपनियां बालाजी रिक्रूटमेंट सर्विसेज, बालाजी मैनपावर रिक्रूटमेंट प्राइवेट लिमिटेड, बालाजी एसोसिएट्स, बालाजी इंडस्ट्रियल सर्विसेज एवं बालाजी इंडस्ट्रियल मैनपावर प्राइवेट लिमिटेड जैसी विभिन्न निर्माण सामग्री बनाने वाली कंपनियों में श्रमिक आपूर्ति का कार्य करती हैं। सूत्रों एवं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोप है कि उक्त कंपनियां श्रमिकों का PF एवं ESI नियमित रूप से जमा नहीं करतीं तथा मजदूरों के अधिकारों से जुड़े धन का ...

दिल्ली में आयोजित हुआ फिल्म हम अंग्रेजों के ज़माने के जेलर हैं का प्रेस कॉन्फ्रेंस

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 9 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म “हम अंग्रेजों के ज़माने के जेलर हैं” का भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस राजधानी दिल्ली के फिल्म डिवीजन में आयोजित किया गया। यह फिल्म दिग्गज अभिनेता असरानी की आखिरी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसके चलते इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों और फिल्म प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर अभिनेता मुश्ताक खान, निर्देशक राकेश सावंत और निर्माता भंवर सिंह पुंडीर उपस्थित रहे और उन्होंने मीडिया के साथ फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए। फिल्म में मिलिंद गुणाजी, जरीना वहाब, मुश्ताक खान सहित कई अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राकेश सावंत ने किया है, जबकि इसे श्वेता चौहान, भंवर सिंह पुंडीर और राकेश सावंत ने प्रोड्यूस किया है। इससे पहले मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी सावंत ने असरानी जी को श्रद्धांजलि देते हुए फिल्म शोले के उनके आइकॉनिक जेलर किरदार पर एक विशेष प्रस्तुति दी थी, जिसने सभी को भावुक कर दिया...

अटारी बॉर्डर पर फिल्म मैं वापस आऊंगा ने रचा इतिहास

चित्र
ए.आर. रहमान और इम्तियाज़ अली ने दी देश के वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 9 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म मैं वापस आऊंगा ने आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया, जब इसके संगीतकार पद्म भूषण सम्मानित, ऑस्कर और ग्रैमी विजेता ए.आर. रहमान ने पहली बार प्रतिष्ठित अटारी बॉर्डर पोस्ट पर लाइव परफॉर्मेंस दी। यह प्रस्तुति देश के बहादुर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को समर्पित थी। प्रसिद्ध बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान आयोजित ‘जय हो ए म्यूज़िकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स’ कार्यक्रम में हजारों दर्शक JCP स्टेडियम में जुटे। देशभक्ति, गर्व और कृतज्ञता के भाव से सराबोर यह माहौल बेहद भावुक और ऊर्जा से भरपूर रहा। स्टेडियम में गूंजती तालियों और जयकारों ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक क्षण बना दिया। अटारी बॉर्डर पर इस आयोजन का फिल्म से विशेष संबंध भी है। ‘मैं वापस आऊंगा’ भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है, जो उस दौर के लोगों की यादों और अनुभवों से प्रेरित है। यह कहानी बिछड़े रिश्तों, अधूरी मोहब्बत और दिलों...