संदेश

मेरठ मावेरिक्स ने शानदार वापसी कर बनाई लगातार तीसरी फाइनल में जगह

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 8 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  लखनऊ। मेरठ मावेरिक्स ने गुरुवार को खेले गए दूसरे क्वालिफायर में लखनऊ फाल्कन्स को 19 रनों से हराकर 2025 एएनएएक्स यूपीटी20  के फाइनल में लगातार तीसरी बार प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की टीम 20 ओवर में 143 रन पर आठ विकेट खोकर रुकी। भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए डबल विकेट मेडन डाला और विप्रज निगम ने दो और झटके देकर मेरठ को 29 पर चार विकेट की स्थिति में धकेल दिया। लेकिन इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट दिव्यांश राजपूत (35 गेंदों पर 67 रन) और प्रशांत चौधरी (30 रन) ने पारी को संभाला। राजपूत ने कई बेहतरीन छक्के-चौके लगाकर रनगति को आगे बढ़ाया और आखिरी ओवरों में अहम रन जोड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में लखनऊ फाल्कन्स ने शानदार शुरुआत की। पावरप्ले में टीम का स्कोर 55 पर एक था और रनरेट छह से भी नीचे चला गया था। आराध्य यादव (54 रन) और अभय सिंह ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन इसके बाद मेरठ के स्पिनरों ने मैच का पासा पलट दिया। जीशान अंसारी, यश गर्ग और व...

यशोदा मेडिसिटी ने इंदिरापुरम में मेगा पल्मोनोलॉजी स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 8 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गाजियाबाद। यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम ने रविवार को मेगा पल्मोनोलॉजी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में फेफड़ों की शुरुआती जांच, विशेषज्ञ परामर्श और सांस की सेहत पर जागरूकता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में वरिष्ठ पल्मोनोलॉजी विशेषज्ञ—डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. के.के. पांडे, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अंकित भाटिया और डॉ. शेखर वर्शने—ने सेवाएँ दीं। इसी संदर्भ में, यशोदा इंस्टिट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी मेडिसिन एंड इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी विशेष रूप से फेफड़ों और स्लीप डिसऑर्डर्स के लिए व्यापक एवं विशेषज्ञ देखभाल प्रदान करता है।यहाँ अस्थमा, COPD, फेफड़ों के इंफेक्शन, इंटरस्टिशियल लंग डिज़ीज, टीबी और स्लीप एपनिया जैसी बीमारियों का सटीक निदान और प्रभावी उपचार उपलब्ध है।संस्थान में Advanced PFT with Bodybox, Cardio-Pulmonary Exercise Testing, Advanced Bronchoscopy, EBUS, Thoracoscopy, Cryotherapy और Therapeutic Airway Procedures जैस...

फिल्मी सितारों से सजेगी भव्य लव कुश रामलीला

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 8 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता कान्सीट्यूशन क्लब, रफी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित की गयी। इस अवसर पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए लीला कमेटी के प्रेसीडेन्ट श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन 22 सितम्बर से 03 अक्तूबर 2025 तक होगा एवं दशहरा पर्व 02 अक्तूबर 2025 को पूरे विश्व में धूम-धाम से मनाया जायेगा। श्री अर्जुन कुमार ने मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि इस वर्ष की रामलीला कई मायनों में ऐतिहासिक, अद्भुत और भव्य होगी। देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को मंच पर जीवंत करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार ओर परम्पराओं का संगम मंच पर देखने को मिलेगा। इस बार बालिवुड के 15 नामचीन स्टार्स के साथ-साथ टीवी ओर रंगमंच 140 कलाकार विभिन्न किरदारों में नजर आयेंगे। श्री अर्जुन कुमार ने यह भी बताया कि इस बार रामलीला मंचन बहुत दिव्य होगा । मंच पर मौजदू रामलीला में श्री राम, सीता जी और हनुमान जी का किरदार निभा रहें मुं...

दो दिवसीय फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का समापन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 8 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मीडिया फोटो जर्नलिस्ट ट्रस्ट ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया, जिसका सफल समापन आज हुआ। इस आयोजन में राष्ट्रीय मीडिया के 25 प्रख्यात फोटो जर्नलिस्टों ने भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट कृतियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विशिष्ट गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। इनमें प्रमुख रूप से आकाश कुमार (संस्थापक, बीइंग हार्ट फाउंडेशन), मनोज जैन (निगम पार्षद), विपिन गोयल (बीजेपी सदस्य), डॉ. संजय सोलंकी (सर गंगा राम अस्पताल), निशी सिंह (संस्थापक, नाद फाउंडेशन), नित्यानंद तिवारी (सिंगर,), शैलेश गिरी (फिल्म पी .आर. ओ), परमजीत सिंह पम्मा, नीरज ठाकुर (सेक्रेटरी जनरल), अभय सोपोरी (प्रसिद्ध संतूर वादक), रागिनी रेनू (सूफी गायिका), डॉ. धीरेन्द्र कुबेर (आरएमएल अस्पताल), दीपक तंवर (पूर्व प्रत्याशी, देवली विधान सभा), जी.सतेंद्र त्रिपाठी...

अंजना दीक्षित को शिक्षक दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा पुरस्कृत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 7 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विष्णु गार्डन स्थित नवजीवन मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजना दीक्षित को 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान माननीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार एवं श्री आशीष सूद शिक्षा मंत्री दिल्ली सरकार भी विशेष रूप से उपस्थित थेl यह कार्यक्रम शिक्षा निदेशालय द्वारा हर साल शिक्षक दिवस पर आयोजित किया जाता है जिसमें दिल्ली में स्थित अच्छा काम करने वाले विद्यालयों को और उनकी प्रधानाचार्य को पुरस्कृत किया जाता है। 

गेल को एक्सटेल 2025 एशिया कार्यकारी टीम सर्वेक्षण में मिला कई श्रेणियों में सम्मान

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 7 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  गेल (इंडिया) लिमिटेड को प्रतिष्ठित एक्सटेल 2025 एशिया कार्यकारी टीम सर्वेक्षण में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इन सम्मानों ने एशिया और भारत के ऊर्जा क्षेत्र में गेल की अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है। गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संदीप कुमार गुप्ता को एशिया (एक्स-मेनलैंड चाइना) – केमिकल्स, ऑयल एंड गैस सेक्टर और कंट्री लीडर्स – इंडिया (ओवरऑल) श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ सीईओ घोषित किया गया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और दूरदर्शी रणनीति का प्रमाण है। इसी प्रकार, श्री राकेश कुमार जैन, निदेशक (वित्त), को भी इन्हीं श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ सीएफओ का सम्मान मिला है, जो कंपनी की सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शी गवर्नेंस को दर्शाता है। गेल के निदेशक मंडल और निवेशक संबंध कार्यक्रम को भी अपने-अपने वर्गों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। यह कंपनी की मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस और हितधारकों के साथ पारदर्शी संवाद की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। एक्सटेल क...

मीडिया फोटो जर्नलिस्ट ट्रस्ट द्वारा भव्य फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 7 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मीडिया फोटो जर्नलिस्ट ट्रस्ट द्वारा प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में एक भव्य फोटो एग्ज़िबिशन एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद (मनोनीत) श्री मनोज कुमार जैन उपस्थित हुए और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। श्री जैन ने फोटोग्राफर्स की कला, मेहनत और दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि “मीडिया जगत से जुड़े प्रतिभाशाली फोटोग्राफर्स समाज को सही दिशा में प्रेरित कर रहे हैं। उनकी कला न केवल पत्रकारिता को सशक्त बनाती है, बल्कि समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता भी उत्पन्न करती है। इस अवसर पर नवल हंस (अध्यक्ष), कमर सिब्तैन (महासचिव), विजय वर्मा (उपाध्यक्ष), वसीम सरवर (कोषाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही शैलेश गिरी जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। फोटो एग्ज़िबिशन में प्रदर्शित चित्रों ने मीडिया कर्मियों की रचनात्मकता, दृष्टिकोण और समाज के प्रति समर्पण को उजागर किया। ऐसे सार्थक आयोजनों से कला और ...

भारत ने वैश्विक व्यापार की बदलती गतिशीलता के बीच किया फार्मा क्षेत्र में अपने नेतृत्व का प्रदर्शन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय फार्मास्यूटिकल्स निर्यात संवर्धन परिषद (फार्मेक्सिल) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदर्शनी (आईफेक्स 2025) के 11वें संस्करण का आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सत्र में माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, श्री पीयूष गोयल ने भाग लिया, जिन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य सेवा में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका और किफायती, गुणवत्तापूर्ण दवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करने की देश की ज़िम्मेदारी पर ज़ोर दिया। उन्होंने "विश्व की फार्मेसी" के रूप में भारत की स्थिति को रेखांकित किया और दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को मज़बूत करने के लिए गहरे वैश्विक सहयोग का आह्वान किया। श्री पीयूष गोयल ने यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाज़ार पहुंच को सुगम बनाने, व्यापार बाधाओं को कम करने और भारतीय निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए सरकार की प...

पंजाबी फिल्म मेहर के पहले दिन की कमाई जाएगी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के नाम : राज कुंद्रा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सुर जागृति फाउंडेशन ने गर्व से पंजाबी फिल्म मेहर के साथ एक एनजीओ पार्टनर के रूप में हाथ मिलाया। फिल्म के निर्माता दिव्या भटनागर, अभिनेता-निर्माता राज कुंद्रा और अभिनेत्री गीता बसरा को इस मौके पर दिल्ली पहुंचना था, लेकिन भारी बारिश के कारण उनकी फ्लाइट चंडीगढ़ डायवर्ट हो गई। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। बंगला साहिब गुरुद्वारे के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने राज कुंद्रा को दोबारा बाल व पगड़ी धारण करने और सिख धर्म अपनाने पर शुभकामनाएँ दीं। इस पर बंगला साहिब गुरुद्वारे के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह  ने कहा कि इससे सिख भाइयों में खुशी की लहर दौड़ी है। राज कुंद्रा ने कार्यक्रम में घोषणा की कि पंजाब में आई बाढ़ को देखते हुए ‘मेहर’ फिल्म के पहले दिन की पूरी कमाई बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिलीज डेट टालने से कोई लाभ नहीं, बल्कि पीड़ितों की मदद ज़रूरी है। इसके अलावा स्वामी...

शारदा अस्पताल ने मनाया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 हर वर्ष की तरह 1 से 7 सितम्बर तक पूरे देश में मनाया गया। इस वर्ष की थीम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए पौष्टिक भोजन” है । शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में 2 सितम्बर 2025 को इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन इस संस्था के डीन (संकाय अध्यक्ष), डॉ. निरुपमा गुप्ता, डॉ. राम मूर्ति शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, शारदा अस्पताल, सहायक डीन डॉ. अमित सिंह पवैया, आयोजन सचिव डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, प्रोफेसर - विभाग अध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन, डॉ. हर्ष महाजन, प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन, के नेतृत्व में किया गया।  इस अवसर पर प्रो. डॉ. जुगल किशोर, निदेशक एवं प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग, वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली, प्रो. डॉ. आराधना, बाल रोग विभाग, यूसीएमएस एवं जीटीबी अस्पताल, नई दिल्ली, सुश्री मयूरी रस्तोगी, सहायक प्रोफेसर, एसयूएसएएच, शारदा विश्वविद्यालय, सुश्री गरिमा तिवारी, प्रमुख, नैदानिक पोषण एवं डा...

अराइज़र ने क्रिकेट स्‍टार रविन्‍द्र जडेजा को बनाया ब्रांड एंबेसेडर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  स्मार्ट-कैज़ुअल ब्रांड अराइज़र ने आज भारतीय क्रिकेट स्‍टार रविंद्र जडेजा को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की है। जडेजा का मैदान पर शानदार प्रदर्शन और उनका हरफनमौला अंदाज़ अराइज़र के वादे के साथ बिल्‍कुल मेल खाता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि उनका स्टाइल एकदम फिट हो, सही लगे, और उनके हर कदम के साथ चले। मेंसवियर के बदलते बाज़ार में, अराइज़र आराम, शिल्पकला और समकालीन डिज़ाइन के मेल के साथ अलग पहचान रखता है। यह ब्रांड प्रिंटेड, स्ट्रिप्‍ड और सॉलिड शर्ट्स से लेकर पोलो, चिनोज़, डेनिम और एक्टिववेयर तक एक शानदार वॉर्डरोब प्रदान करता है, और रोज़मर्रा की कार्यक्षमता को आधुनिक सौंदर्य के साथ जोड़ता है। हर पीस को आसानी, पहनने की सुविधा और मौसमों के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है, ताकि पुरुष दिन से रात तक आकर्षक दिखें, अच्छा महसूस करें और अपनी स्‍टाइल को आत्मविश्वास के साथ अपनाएं। अराइज़र के प्रबंध निदेशक श्री बी.आर. अरुणेश्वर ने कहा हमें गर्व है कि रविंद्र जडेजा अराइज़र परिव...

एस्के हेयरड्रेसिंग स्कूल की सपनों का आईना ने बदली 12 युवाओं की ज़िंदगी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। एसके ब्यूटी रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत संचालित एसके हेयरड्रेसिंग स्कूल ने आज अपने सीएसआर उपक्रम “सपनों का आइना” के विजेताओं की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य हेयरड्रेसर बनने की आकांक्षा रखने वाले युवाओं को उनके करियर की पहली सीढ़ी प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता के लिए पूरे देश से 8,670 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से पहले बैच के लिए 12 युवाओं का चयन किया गया। चयनित विजेताओं को कंपनी के “केयर फॉर स्माइल” कार्यक्रम के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क व्यावसायिक हेयरड्रेसिंग शिक्षा दी जाएगी। शिक्षक दिवस पर की गई यह घोषणा ज्ञान-साझेदारी की परंपरा का प्रतीक है। ये विजेता विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन उन्हें जोड़ती है हेयरड्रेसिंग के प्रति गहरी लगन और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने की दृढ़ इच्छा। पूरे देश से मिले जबरदस्त प्रतिसाद के चलते यह प्रतियोगिता बेहद सफल रही। 24 अगस्त से 4 सितम्बर 2025 की छोटी-सी पंजीकरण अवधि में ह...

इस्पात उद्योग ने मानकों में सुधार, ग्रीन स्टील पहल और जीएसटी सरलीकरण की किया मांग

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। एआईआईएफए (AIIFA) सस्टेनेबल स्टील मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, जो देशभर में 1,800 से अधिक सदस्यों का प्रतिनिधित्व करती है, ने भारत के इस्पात क्षेत्र की मजबूती और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए मानकों, सतत विकास प्रथाओं और कराधान में व्यापक सुधार की मांग की है। देश के कुल इस्पात उत्पादन में लगभग 47% योगदान देने वाला द्वितीयक इस्पात क्षेत्र विकेन्द्रीकृत औद्योगिक विकास, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, और 2030 तक 300 मिलियन टन इस्पात क्षमता के भारत के लक्ष्य को समर्थन देने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसके महत्व के बावजूद, यह क्षेत्र कच्चे माल की कीमतों में अस्थिरता, बढ़ती ऊर्जा लागत, लॉजिस्टिक अक्षमताओं और डिकार्बोनाइजेशन (कार्बन उत्सर्जन घटाने) के दबाव जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। एआईआईएफए ने जोर देकर कहा कि क्षेत्र की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए तत्काल नीतिगत और संरचनात्मक हस्तक्षेप आवश्यक हैं। इसी संदर्भ में, एआईआईएफए स्टील मैन्युफैक्चरर्स ...

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने जीता मुकदमा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 5 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश ए.केशवानी और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया श्रवण कुमार के बीच सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया किसका है इस पर चल रहा विवाद पटियाला हाउस कोर्ट, दिल्ली ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश ए.केशवानी की  सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया सही मानते हुए उनके पक्ष में कर दिया ज्ञात रहे सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने श्रवण कुमार को वर्ष 2023 में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन उमके प्रति समाज की तरफ से कुछ शिकायतें आने के कारण 16 जून 2024 को AGM में पद से हटाया दिया गया। परन्तु तब से श्रवण कुमार सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया को अपना बताकर अपने नाम से सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की मीटिंग, कार्यक्रम, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की विस्तार करने के लिए पदों का वितरण के साथ-साथ झूठे संदेश, पोस्टर व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करते रहे। जब इस मामले को लेकर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया पटियाला हाउस कोर्ट, दिल्ली...

जीएसटी का बड़ा बदलाव,अब सिर्फ 5% और 18% टैक्स : अनिल राजपूत गौड़

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 5 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अनिल राजपूत गौड़ गढ़ी ईस्ट ऑफ़ कैलाश नई दिल्ली ने बताया जीएसटी को अब सिर्फ दो दरों 5% और 18% में बांट दिया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव है। इससे टैक्स की जटिलताएं खत्म होंगी और व्यवस्था आसान व पारदर्शी बनेगी।जरूरी और आम सामान सस्ते होंगे, जिससे परिवारों का खर्च घटेगा और एफएमसीजी, गाड़ियां, घरेलू उपकरण और बीमा जैसे क्षेत्रों में मांग बढ़ेगी। सरकार ने महंगे सामान और नशे से जुड़ी चीज़ों पर 40% टैक्स रखकर संतुलन बनाया है। इससे जिम्मेदार खपत बढ़ेगी और सरकार को राजस्व भी मिलेगा। त्योहारी सीजन से पहले आया ये कदम अर्थव्यवस्था को गति देगा और निवेशकों का भरोसा मजबूत करेगा।

आइटेल ने मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन MIL STD 810H के साथ किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 5 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  आइटेल ने आज अपना नया A90 लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लॉन्‍च किया है। यह फोन 7,000 रुपये से कम कीमत में बेहतरीन डिज़ाइन और मजबूती का शानदार मिश्रण है। इसका खास कैमरा डिज़ाइन इसे स्टाइलिश और आकर्षक बनाता है। आइटेल A90 लिमिटेड एडिशन का सबसे खास आकर्षण इसका देखने में आकर्षक कैमरा डेको है, जो इसे मैक्स स्वैग के साथ शानदार लुक देता है। यह फोन आइटेल के 3P वादे के साथ आता है, जो धूल, पानी और गिरने से बचाव देता है। इसमें IP54 रेटिंग है, जो इसे बारिश, धूल और छोटे-मोटे रिसाव से सुरक्षित रखती है।  यह इस सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी** है। यह खूबी इसे इस सेगमेंट में उपलब्ध एकमात्र ऐसा स्मार्टफोन बनाती है जिसे अपनी मजबूती के लिए जाना जाता है। इस स्मार्टफोन में आइटेल का सुपर इंटेलिजेंट एआई असिस्टेंट ऐवाना दिया गया है, जो आपके दिन को आसान और जीवन को और सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा - यह सुविधा 7,000 रुपये से कम ...