संदेश

फिल्म समीक्षा : सायरा खान केस (मुस्लिम समाज में 3 बार तलाक के खिलाफ कोर्ट का निर्णय पर आधारित फिल्म)

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 11 अक्टूबर 2025,  फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म सायरा खान केस जो सिनेमाघरों में 10 अक्टूबर 2025 को प्रदर्शित हुई है। फिल्म सायरा खान केस बुधवार 8 अक्टूबर 2025 को विशेष प्रेस शो फिल्म डिवीज़न ऑडिटोरियम महादेव रोड में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म सायरा खान केस में ऐक्टर:रजनीश दुग्गल,पूनम दुबे, आराधना शर्मा, करण राजदान, राजीव वर्मा इत्यादि मुख्य कलाकार हैं फिल्म का निर्देशन करण राजदान ने किया है फिल्म की अवधि 2 घंटे 11 मिनट है। फिल्म सायरा खान केस 2025 में बनी भारतीय हिंदी भाषा की सामाजिक नाट्य फिल्म है। फिल्म सायरा खान केस लंबे समय से ट्रिपल तलाक का मुद्दा न केवल समाज में, बल्कि फिल्मों की कहानियों में भी महत्वपूर्ण रहा है। भारत में इसे मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो तलाक-ए-बिद्दत (एक ही बार में तीन तलाक कहने की प्रक्रिया) को दंडनीय अपराध बनाता है। इस्लाम में भी तलाक-ए-बिद्दत को नापसंद और गुनाह माना जाता है, क्...

ईस्ट पटेल नगर में सामूहिक करवा चौथ व्रत पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 11 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  करवा चौथ का पावन पर्व जहाँ नारी शक्ति, श्रद्धा और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिलता है उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ईस्ट पटेल नगर में सामूहिक करवा चौथ पूजा का रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (43, 45 व 47 ब्लॉक), शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया, नारी शक्ति फाउंडेशन (कवच), मीडिया प्रेस क्लब तथा अन्य प्रतिष्ठित संस्थाएँ के सहयोग से 27वाँ सामूहिक करवा चौथ व्रत पूजन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं सांस्कृतिक सौहार्द के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के व्रत महोत्स्व समिति के संयोजक श्री अरविंद गुप्ता ने बताया करवा चौथ व्रत पूजन कार्यक्रम को पिछले 27 वर्षों से लगातार किया जा रहा है आज करवा चौथ व्रत पूजन में 2700 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर पूजा किया। पूजा उपरान्त डांडिया एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा चाँद निकलने तक किया गया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक, निगम पार्षद सहित अनेको विशेष अतिथियाँ आकर व्रत महिलाओं...

फिल्म डर्टी एंटरटेनर्स: द बिज़नेस ऑफ़ इंडियन इरोटिका’ ने दिखाए परदे के पीछे का सच

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 11 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  आईएन10 मीडिया नेटवर्क के वैश्विक डॉक्यूमेंट्री प्लेटफ़ॉर्म डॉक्यूबे ने अपनी नई और साहसिक ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री ‘डर्टी एंटरटेनर्स: द बिज़नेस ऑफ़ इंडियन इरोटिका’ रिलीज़ की है। हीना डी’सूजा के निर्देशन और ह्यूमरा मूवी (HumaraMovie) के निर्माण में बनी यह फ़िल्म भारत के भूमिगत इरोटिका उद्योग की उस हकीकत को सामने लाती है, जो अब तक परदे के पीछे रही है। डॉक्यूमेंट्री में इस उद्योग से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं की निजी कहानियों के ज़रिए यह दिखाया गया है कि सेंसरशिप, सामाजिक कलंक और ओटीटी प्रतिबंधों के बीच यह इंडस्ट्री कैसे अपने अस्तित्व को बनाए रखती है। फ़िल्म में शेक्सपीयर, माया जाफ़र और राजसी वर्मा जैसे नामचीन कलाकारों के साक्षात्कार शामिल हैं, जो इस दुनिया की सच्चाई और संघर्ष को खुलकर सामने रखते हैं। आईएन10 मीडिया नेटवर्क के प्रबंध निदेशक आदित्य पिट्टी ने कहा हमारी कोशिश हमेशा से ऐसे विषयों पर काम करने की रही है, जिन पर लोग खुलकर बात नहीं करते।  डर्टी एंटरटेनर्स ए...

नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम में स्तन कैंसर पर जागरूकता अभियान

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 11 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुड़गांव। स्तन कैंसर आज भी दुनिया भर में और भारत में महिलाओं में सबसे आम कैंसर बना हुआ है, जो कुल महिला कैंसर मामलों का लगभग 28% है। आईसीएमआर और ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी 2024 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 2.1 लाख नए मामले और 92,000 मौतें दर्ज की जाती हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में इसकी दर सबसे अधिक है, जहां प्रति 1 लाख महिलाओं पर लगभग 179 मामले सामने आते हैं। हालांकि उपचार में काफी प्रगति हुई है, लेकिन भारत में आधे से अधिक महिलाओं का निदान अभी भी कैंसर के अंतिम चरणों में होता है, जिससे मृत्यु दर प्रति 1 लाख महिलाओं पर 43–45 तक पहुंच जाती है। वैश्विक स्तर पर, स्तन कैंसर फेफड़ों के कैंसर को पछाड़कर सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसर के रूप में उभरा है, जिसके हर साल करीब 26 लाख नए मामले और 6.7 लाख मौतें होती हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन की ग्लोबल ब्रेस्ट कैंसर इनिशिएटिव का उद्देश्य समय पर जांच, शीघ्र निदान और सभी के लिए समान उपचार सुविधा सुनिश्चित कर हर साल 2.5% तक मृत्यु द...

जर्नी ऑफ़ सिंधी समाज, सिंधी समाज की सस्कृति, सभ्यता और पहचान के लिए होगा सम्मेलन

चित्र
जर्नी ऑफ सिंधीज़ के माध्यम से सिंध, सिंधी व सिंधियत का प्रदर्शन भारत मंडपम मे 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई केन्द्रीय मंत्री व नेता होंगे शामिल शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 11 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विश्व की पुरातन संस्कृति सिंधु संस्कृति है जिससे ही इस भरत खंड का नामकरण सिंधु व सिंधु से बिगड़कर हिंदु व हिंदुस्थान हो गया। उसी सिंधु संस्कृति के वाहक, वेदों की रचना के साक्षी समाज सिंधी समाज 1947 में हुए विभाजन की त्रासदी के बाद आज तक अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करता नजर आता है। पहले रोजी रोटी के लिए, फिर अपनी भाषा व संस्कृति के साथ साथ अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। पूरे विश्व के सिंधी समाज को एक मंच पर लाने वाली 'फैडरेशन आफॅ वर्ल्ड सिंधी ऐसोसिएशन ऐसे ही ज्वंलत विषयों पर मंथन के साथ साथ अपनी संस्कृति व भाषा के विकास के लिए राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से आगामी 12 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे से भारत म...

पूर्वी पटेल नगर में आंखों का राजेंद्र प्लेस में रक्तदान शिविर लगा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  8 अक्टूबर 2025 को श्री जितिन निश्चल और श्री अशोक लालवानी के सहयोग से पूर्वी पटेल नगर में आंखों का एवं राजेंद्र प्लेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और साथ ही आँखों की जांच में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान शिविर में 62 (यूनिट्स) रक्तदानियो ने रक्तदान किया और इन दोनों कार्यक्रमों में मा.वीरेंद्र बब्बर जी करोल बाग जिलाध्यक्ष का मुख्य अतिथि के रूप मे आगमन हुआ उनके लिए सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया (उत्तर भारत) के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने साधुवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। 

गेल ने साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथ 2025 की किया शुरुआत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अपने कॉरपोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह  2025 की औपचारिक शुरुआत की। यह एक महीने तक चलने वाली पहल है, जिसका उद्देश्य आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री आर.के.जैन, निदेशक (वित्त), गेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशभर में स्थित गेल के प्रमुख कार्यालयों से कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। अपने संबोधन में श्री जैन ने इस वर्ष की थीम “साइबर जागृत भारत” पर जोर दिया, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे — जैसे गेल की निगरानी और नियंत्रण प्रणाली (एससीएडीए सिस्टम) की सुरक्षा, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री जैन ने यह भी कहा कि साइबर सुरक्षा केवल सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) या प्रबंधन टीम की नहीं, बल्कि संगठन के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने गेल की ...

सरस्वती मेडिकल कॉलेज में मरीज़ों के साथ अनैतिक खिलवाड़

चित्र
  गलत बिमारी बताकर मेरठ के लिए करते हैं रैफर  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी  (8803818844),  पिलखुवा। सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, पिलखुवा में मरीज़ों की बीमारी का गलत डाइग्नोज़, गलत इलाज और फिर केस बिगड़ने पर मेरठ के बड़े अस्पतालों में रैफर करना आम हो गया है। दरअसल मेडिकल छात्रों को ऑन ग्राउंड एक्सपीरिएंस देने के लिए मरीज़ों का इलाज उन छात्रों से करवाया जाता है, जिनकों अभी मेडिकल डिग्री नहीं मिली है। ज़ाहिर है कि गैरतज़ुरबा छात्रों से अकसर चूक हो जाती है, जिसका खामयाज़ा मरीजों और उनके घर वालों को झेलना पड़ता है। हाल ही में हापुड़ निवासी 77 वर्षीय वीर सिंह को पेट में दर्द की तकलीफ हुई, जिसके इलाज के लिए उन्हें सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दर्द की वजह जानने के लिए ज़रूरी जांच के साथ अल्ट्रासाउंड भी किया गया, लेकिन बावजूद इसके बिमारी का गलत डाइग्नोज़ हुआ। चौंकाने वाली बात है कि जूनियर रेसिडेंट डॉक्टर मोहित सिआग ने पेट में अलसर की तकलीफ बताई और मरीज़ को तुरंत मेरठ के किसी बड़े अस्पताल ...

मैंने कैंसर को जीत लिया पुस्तक का केंद्रीय मंत्री श्री जी.किशन रेड्डी ने किया विमोचन

चित्र
- प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विजय आनंद रेड्डी ने लिखी पुस्तक, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में हुआ विमोचन - कैंसर से जंग जीतने वालों की प्रेरक यात्राएं बनीं एक किताब की पहचान - आशा, साहस और जीवन की जीत: 108 कैंसर विजेताओं की कहानियां एक किताब में, अंग्रेजी के अलावा हिंदी और तेलुगु में भी हुआ अनुवाद शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में आज प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी की पुस्तक “मैंने कैंसर को जीत लिया” (I Am a Cancer Survivor) का भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक कैंसर से उबर चुके 108 लोगों की प्रेरक वास्तविक कहानियों का संग्रह है जिनमें से प्रत्येक कहानी असाधारण साहस, दृढ़ संकल्प और निराशा पर आशा की विजय को दर्शाती है। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह पुस्तक आशा और दृढ़ता की किरण है। इसकी हर कहानी मानवीय भावना की शक्ति और शीघ्र पहचान व जागरू...

FNP के हैम्पर्स के साथ करवा चौथ का मनाएँ जश्न

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ करवा चौथ के पावन अवसर का जश्न मनाएँ, जो प्रेम और भक्ति के इस त्योहार को और भी खास बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। चाहे आप पारंपरिक थाली, स्वादिष्ट व्यंजन, व्यक्तिगत उपहार या टिकाऊ हैम्पर्स की तलाश में हों, FNP हर स्वाद और पसंद को पूरा करने वाले विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। ये विशेष रूप से तैयार किए गए उपहार आपके प्यार का इजहार करने और अपने साथी के साथ खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाने के लिए एकदम सही हैं। यहाँ FNP के कुछ बेहतरीन करवा चौथ गिफ्ट हैम्पर्स दिए गए हैं जिन्हें आप देख सकते हैं: करवा चौथ थाली सेट: FNP के इस खूबसूरत थाली सेट के साथ करवा चौथ पूजा को यादगार बनाएँ, जिसमें इस अनुष्ठान के लिए आवश्यक पारंपरिक सामान भी शामिल हैं। आपके प्रियजन के लिए एक बेहतरीन उपहार।, शानदार करवा चौथ हैम्पर: FNP के इस शानदार हैम्पर के साथ स्टाइल से जश्न मनाएँ, जिसमें मिठाइयाँ, सूखे मेवे और चुनिंदा त्योहारी उपहार शामिल ह...

राष्ट्रीय फोरम एग्रीकॉन हुआ शुरू

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव है। यह लगभग आधी आबादी को रोजगार प्रदान करती है, और देश के जीडीपी में लगभग पाँचवें हिस्से के बराबर योगदान देती है। गाँवों और शहरों में एक बड़ी आबादी की रोजीरोटी कृषि से चलती है। लेकिन फिर भी कृषि क्षेत्र के बारे में होने वाली बातचीत काफी बिखरी हुई है। एक जगह कृषि में टेक्नोलॉजी के बारे में बात होती है, तो किसी दूसरी जगह फाईनेंस, वहीं नीतियों की चर्चा कहीं और होती है। इन सभी वार्ताओं को संगठित करने के उद्देश्य से मेसे मुंशेन ने सोमवार को एग्रीकॉन इंडिया का लॉन्च किया। यह 16 दिसंबर से 18 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाला एक राष्ट्रीय ट्रेड फेयर है। इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। एग्रीकॉन इंडिया एक राष्ट्रीय संगोष्ठी केंद्र के रूप में काम करेगा, जहाँ संपूर्ण कृषि क्षेत्र के हितधारक एक जगह एकत्रित होंगे। इनमें नीतिनिर्माताओं से लेकर शोधकर्ता, किसान और इनोवेटर्स शामिल होंगे। एग्रीकॉन इंडिया का उद्देश्य है, भार...

गायत्री देवी का आकस्मिक निधन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राष्ट्रीय महामंत्री ऑल इंडिया सारस्वत विचार मंच सम्वत्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जाने माने ब्राम्हण समाजसेवी विवेक शर्मा की  बुआ श्रीमती गायत्री देवी का आकस्मिक निधन हो गया है ।  उनकी तेरहवीं में दिल्ली सहित भारत के कई राज्यों से समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सुपुत्र रघुनंदन शर्मा उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा नजफगढ़ जिला दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने अपनी माता जी के लिए भावुक हो गए।

नक़ली Hyundai छापने वालों पर पुलिस की छापेमारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  DIU नार्थ ईस्ट पुलिस ने प्रोटेक्ट आई पी कंपनी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए  नकली Hyundai के नाम व लोगो छापने बाली  प्रिंटिंग प्रेस पर पुलिस की छापेमारी करते हुए कार्यवाही करते हुए मुक़दमा दर्ज किया। Hyundai द्वारा अधिकृत प्रोटेक्ट आई.पी.कंपनी के जाँच अधिकारी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि कुछ लोग थाना करावल नगर एरिया में hyundai  कंपनी के  नकली लोगो (चिन्ह) ब नाम छाप रहे हैं। जिस पर पुलिस ने रेड डाल कर भारी  मात्रा में hyundai की प्रिंटेड शीट्स, डाई जब्त कर आरोपी धर्म पाल पर केस दर्ज किया गया।

मिशन आईसीयू और सीपीआर ने मिशन क्रिटिकल 2025’ का किया सफल समापन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के क्रिटिकल केयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए समर्पित स्वयंसेवी आधारित गैर-लाभकारी संस्था मिशन  आईसीयू ने कम्पैशनेट पेशेंट रिस्पॉन्स, इंक. (सीपीआर) के सहयोग से 9 अक्टूबर को नई दिल्ली के हॉलिडे इन, एरोसिटी में एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘मिशन क्रिटिकल: 2047 तक महामारी-प्रतिरोधी भारत की परिकल्पना’ का सफल आयोजन किया। इस सम्मेलन में सरकार, स्वास्थ्य सेवा, सीएसआर, अनुसंधान आदि क्षेत्रों के अग्रणी प्रतिनिधियों ने भाग लिया और भारत की दीर्घकालिक महामारी तैयारी एवं स्वास्थ्य प्रणाली की सुदृढ़ता के लिए एक सामूहिक रोडमैप तैयार करने पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री, भारत सरकार थे। अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य सुरक्षा और महामारी तैयारी राष्ट्रीय प्राथमिकताएं हैं, जिनके लिए सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के सहयोग की आवश्यकता है। कार्यक्रम की शुरुआत सीपीआर के स...

बॉबी देओल ने स्माइल फाउंडेशन में बच्चों के बीच बिखेरी खुशियां

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 8 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में स्माइल फाउंडेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। यह दोपहर प्यार, हंसी और उत्साह से भरपूर रही। जैसे ही बॉबी देओल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, बच्चों में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। उनका स्वागत करने के लिए बच्चों ने जोश और मासूमियत से भरे डांस परफॉर्मेंस पेश किए। बच्चों ने देशभक्ति गीत “रंग दे बसंती चोला” पर नृत्य किया और बॉबी देओल की प्रसिद्ध फिल्म “सोल्जर” के सुपरहिट गाने “सोल्जर सोल्जर” पर भी प्रस्तुति दी। यह पल भावनाओं और यादों से भरा था, जब बॉबी बच्चों की परफॉर्मेंस पर ताली बजाते और मुस्कुराते दिखे। एक बच्चे ने अपनी खुशी जताते हुए कहा जब बॉबी सर आए तो मैं बहुत खुश हुआ। हमने रंग दे बसंती चोला पर डांस किया और उन्होंने बहुत आनंद लिया। वहीं एक अन्य बच्चे ने कहा उन्होंने हमें सलाह दी कि पढ़ाई ईमानदारी से करनी चाहिए, क्योंकि मेहनत से ही जीवन में कुछ हासिल किया जा सकता है। बॉब...

एक्सपीरियन डेवलपर्स ने एक्सपीरियन विरसा के दूसरे चरण का किया लॉन्च

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 8 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  अमृतसर। प्रमुख एफडीआई-निधि प्राप्त रियल एस्टेट डेवलपर, एक्सपीरियन डेवलपर्स, अमृतसर में ग्रैंड ट्रंक रोड पर अपनी लक्ज़री आवासीय टाउनशिप, एक्सपीरियन विरसा के दूसरे चरण के लॉन्च की घोषणा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त कर रहा है। दूसरे चरण का लॉन्च, पहले चरण की असाधारण सफलता के बाद आया है, जो क्षेत्र में एक्सपीरियन के विजन में बाजार के जबरदस्त विश्वास की पुष्टि करता है। मजबूत मांग को पूरा करने और शहर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के लिए, एक्सपीरियन अमृतसर में और निवेश कर रहा है, जिसके दूसरे चरण के समापन तक कुल नियोजित निवेश ₹250 करोड़ से अधिक हो जाएगा। इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए एक्सपीरियन डेवलपर्स के उपाध्यक्ष, श्री बी.के. मलागी ने कहा, "एक्सपीरियन विरसा पंजाब की साहसी चेतना को हमारी श्रद्धांजलि है। जैसे ही हम दूसरे चरण का शुभारंभ करते हैं और इस मील के पत्थर परियोजना में अपने निवेश को बढ़ाते हैं, हम एक ऐसा घर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहाँ जीवंत परंपरा और आधुनिक ...

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने किया अबव एंड बियॉन्ड पुस्तक का विमोचन

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 8 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  हवाई चप्पल से हवाई यात्रा तक भारत की विमानन यात्रा का विकास इस बात का प्रतीक है कि जो हवाई उड़ान आम लोगों के लिए कभी सिर्फ एक सपना था, आज हकीकत बन चुका है। विमानन के क्षेत्र में यह व्यापक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विज़न के अनुरूप है।” यह बात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के उप महानिरीक्षक शिव कुमार मोहंका द्वारा लिखित पुस्तक ‘अबव एंड बियॉन्ड (Above and Beyond)’ का विमोचन करते हुए कही। भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र की उल्लेखनीय परिवर्तन यात्रा को रेखांकित करते हुए श्री नायडू ने कहा यह पुस्तक बेहद दुर्लभ और सराहनीय प्रयास है और भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र का एक तरह का विश्वकोश है। मेरे लिए यह विशेष क्षण है, क्योंकि ऐसी पुस्तक कम ही मिलती है जो एयरसाइड से लेकर टर्मिनल और लैंडसाइड तक विमानन जगत के हर पहलू को समेटे। इस पुस्तक में डीआईजी मोहंका ने विमानन क्षेत्र से जुड़ी हर एजेंस...