संदेश

फिल्म समीक्षा : 2020 दिल्ली

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025,  फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन,  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म 2020 दिल्ली जो सिनेमाघरों में 14 नवंबर 2025 को प्रदर्शित होने वाली फिल्म है। फिल्म 2020 दिल्ली बुधवार को विशेष प्रेस शो डिलाइट डायमंड में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म 2020 दिल्ली में बृजेन्द्र काला, समर जय सिंह, भूपेश सिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, देवेंद्र मालवीय, चेतन शर्मा, आकाशदीप अरोड़ा, दीक्षा अस्थाना, विक्की यादव, इत्यादि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म 2020 दिल्ली को देवेंद्र मालवीय द्वारा निर्देशित और नंदकिशोर मालवीय, आशु मालवीय और अमित मालवीय द्वारा निर्मित यह फिल्म मिडास टच फिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से सामान्य सार्वजनिक प्रदर्शन प्रमाणपत्र मिला है जिसका मतलब है कि इसे सभी लोग देख सकते हैं। और फिल्म की अवधि लगभग 135 मिनट है। फिल्म 2020 दिल्ली 2025 में बनी भारतीय हिंदी भाषा की दिल्ली दंगों से प्रेरित फिल्म है। फिल्म की कहानी 2020 में दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद, चांदबाग, इत्यादि क्षेत्रों में बनाम ह...

नेलोफर करीमबॉय की नई किताब तारा द ड्रीम चेज़र का हुआ विमोचन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लेखिका नेलोफर करीमबॉय ने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपने नए उपन्यास तारा द ड्रीम चेज़र का अनावरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर अभिनेता कबीर बेदी के पाठ से हुई, जिनके भावपूर्ण वर्णन ने तारा की कहानी को जीवंत कर दिया। इसके बाद नेलोफर करीमबॉय के साथ एक दिलचस्प बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने अपनी किताब के विषयों, लेखन यात्रा और इस कहानी के पीछे की प्रेरणाओं के बारे में खुलकर बात की। एक छोटी सी ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति में दर्शकों को नेलोफर के लेखन सफर और उनकी रचनात्मकता की झलक देखने को मिली। शाम का समापन बुक साइनिंग सेशन के साथ हुआ, जहाँ मेहमानों ने लेखिका से मुलाकात की और इस खूबसूरत शाम का आनंद लिया।

क्यों वर्जिन कोकोनट ऑयल हर मौसम में असरदार : डॉ. शिल्पा वोरा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत में नवजात की मालिश एक पारंपरिक परंपरा रही है। यह न सिर्फ़ बच्‍चों के ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और हड्डियों को मज़बूत बनाती है, बल्कि पाचन में मदद करती है और बच्चे की नींद को भी बेहतर बनाती है। इसके साथ ही रोज़ की मालिश से बच्चे को आराम मिलता है, वह बेहतर नींद लेता है और उसका रूटीन ठीक रहता है। मालिश से न सिर्फ़ माता-पिता और बच्चे के बीच रिश्ता मज़बूत होता है, बल्कि यह बच्चे के सही विकास में भी मदद करती है। लेकिन कई बार माता-पिता यह समझ नहीं पाते कि कौन-सा ऑयल उनके बच्चे के लिए सही है। जो ऑयल सर्दियों में पोषण देता है, वही गर्मियों में भारी लग सकता है। इसी तरह, जो ऑयल नमी वाले मौसम में अच्छा रहता है, वह सूखे मौसम के लिए सही नहीं होता। ऐसे में वर्जिन कोकोनट ऑयल एक ऐसा हल्का और हर मौसम में सही विकल्प बन जाता है, जो बच्चे की कोमल त्वचा के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। डॉ. वोरा के अनुसार नवजात शिशु की त्वचा बहुत नाज़ुक होती है और वयस्कों की तुलना में लगभग 30% पतली ह...

फोर्स मोटर्स की आय और लाभ में ऐतिहासिक वृद्धि

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फोर्स मोटर्स लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी वैन निर्माता और विशेष परिवहन वाहनों की अग्रणी कंपनी, ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही और वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए। इस अवधि में कंपनी ने राजस्व, लाभ और ईबीआईटीडीए मार्जिन, तीनों स्तरों पर अपना अब तक का सर्वोच्च प्रदर्शन दर्ज किया। ये उपलब्धि फोर्स मोटर्स की मजबूत उत्पाद श्रृंखला, बाज़ार में बढ़ती मांग और बेहतर संचालन क्षमता का प्रमाण है। वित्‍तीय परिणामों पर टिप्पणी करते हुए फोर्स मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री प्रसन फिरोदिया ने कहा यह तिमाही फोर्स मोटर्स के लिए एक शानदार तिमाही रही है। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही में हमने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि दर्ज की है। यह प्रदर्शन हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो की विश्वसनीयता, संचालन क्षमता और ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। भारत में साझा मोबिलिटी के क्षेत्र को आकार देने और आगे बढ़ाने ...

वायना इलेक्ट्रिक लॉन्च हुई

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सग्स लॉयड जो भारत की ऊर्जा संरचना को मज़बूती देने में दो दशकों से अधिक समय से अग्रणी रहा है, ने आज अपने नए उपभोक्ता ब्रांड वायना इलेक्ट्रिक की घोषणा की ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स में सफल यात्रा के आधार पर अब समूह अपनी विशेषज्ञता को एक आधुनिक श्रेणी की लाइटिंग, स्विचगियर और मॉड्यूलर इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन्स के माध्यम से  भारतीय घरों और कारोबारों तक विस्तारित कर रहा है। वायना इलेक्ट्रिक वास्तव में इस बदलाव का प्रतीक है कि कैसे इलेक्ट्रिकल उत्पाद अब सिर्फ़ ज़रूरत नहीं बल्कि अनुभव बन जाते हैं Iजहाँ सुरक्षा, विश्वसनीयता और बुद्धिमत्तापूर्ण डिज़ाइन एक साथ आते हैं यह ब्रांड भारतीय जीवनशैली के अनुरूप एक डिज़ाइनफ़र्स्ट दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया गया है, जिसके उत्पाद पोर्टफोलियो में एलईडी पैनल, डाउनलाइटर, COB स्पॉटलाइट्स, ल्यूमिनेयर, मॉड्यूलर स्विच, डिस्ट्रिब्यूशन बोर्ड, RCCB, MCB और अन्य एक्सेसरीज़ शामिल हैंहर उत्पाद भारतीय परिस्थितियों के अनुसार डिज़ाइन किया ग...

आरटीएक्स के कॉलिंस एयरोस्पेस ने बैंगलुरू में नया विनिर्माण संयंत्र किया शुरू

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  बैंगलुरू। आरटीएक्स बिज़नेस, कॉलिंस एयरोस्पेस ने आज अपने कॉलिंस इंडिया ऑपरेशंस सेंटर (सीआईओसी) का उद्घाटन किया। बैंगलुरू के केआईएडीबी एयरोस्पेस पार्क में स्थित 26 एकड़ का यह विनिर्माण संयंत्र वैश्विक बाजारों के लिए आधुनिक एयरोस्पेस उत्पादों का निर्माण करने की कंपनी की क्षमता बढ़ाएगा। इस संयंत्र में आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस, एडिटिव मैनुफैक्चरिंग एवं रोबोटिक्स जैसी आधुनिक मैनुफैक्चरिंग टेक्नोलॉजीज़ का उपयोग किया जाएगा। यहाँ पर पहले सीटों, लाईटिंग और कार्गो सिस्टम, टेंपरेचर सेंसर, कम्युनिकेशन और नैविगेशन सिस्टम, वॉटर सॉल्यूशंस और इवैक्युएशन स्लाईड्स का निर्माण किया जाएगा। कॉलिंस एयरोस्पेस में सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस, रॉय गुलिक्सन ने कहा कॉलिंस इंडिया के ऑपरेशन सेंटर द्वारा 70 से अधिक कॉलिंस उत्पादों के संचालन और विनिर्माण में मदद मिलेगी, जिससे पूरे विश्व में हमारी सेवाएं मजबूत होंगी और हमारी ऑपरेशनल एक्सिलेंस बढ़ेगी। भविष्य में होने वाले विकास और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के ...

सौरऊर्जा जागरूकता के लिए भारत सोलर यात्रा ने अपनी वेबसाइट किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 13 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सतत और ऊर्जा-सुरक्षित भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, भारत सोलर यात्रा ने सौर ऊर्जा के प्रसार के अपने अभियान के तहत आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की, जो इसके सफर का एक अहम पड़ाव है। इस अवसर पर श्री अरुण कुमार त्रिपाठी, पूर्व महानिदेशक, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (NISE) एवं मुख्य वैज्ञानिक एवं सलाहकार, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE); श्री पुरुषोत्तम पांडे, संस्थापक, भारत सोलर यात्रा; श्री चरनजीत सिंह, संस्थापक एवं सीईओ, इंटरटेक अर्थिंग सॉल्यूशंस; तथा श्री नरेश पिपलानी, सीईओ, परफेक्ट इम्पैक्ट डिज़ाइनिंग प्रा. लि. उपस्थित रहे। भारत सोलर यात्रा की शुरुआत 79वें स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2025 को अयोध्या से की गई थी। अब यात्रा का दूसरा चरण 16 नवम्बर 2025 से राजस्थान से प्रारंभ होगा। यह यात्रा 180 दिनों में लगभग 25,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में जाएगी, जहाँ यह नागरिकों, संस्थानों और स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों के साथ संवाद स्थापित क...

श्री गोपालदास देवनानी बने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (नॉर्थ इंडिया) के उपाध्यक्ष

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 12 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  श्री गोपालदास देवनानी जी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (नॉर्थ इंडिया) का उपाध्यक्ष का मनोनीत किया गया है। श्री गोपालदास देवनानी विगत कई वर्षों से सिंधी समाज की सेवा में निरंतर समर्पित रहे हैं। वे एक सक्रिय, कर्मठ एवं संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। उनका व्यक्तित्व अत्यंत शालीन, मर्यादित एवं प्रेरणादायी है। उनकी नेतृत्व क्षमता, सेवाभाव और संगठनात्मक दक्षता निश्चय ही नॉर्थ इंडिया में सिंधी समाज को नई दिशा और ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी।

जज पकड़े गये कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़ने के कानून का पालन करें : हिन्दू संगठन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 12 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा के नेतृत्व में राजधानी दिल्ली के 2 दर्जन हिन्दू संगठनों ने महमहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर कुत्तों पर किये जा रहे अत्याचार के निवारण का अनुरोध किया। ज्ञापन में हिन्दू संगठनों ने महामहिम राष्ट्रपति जी को बताया कि सामूदायिक पालतू पशु कुत्तों पर सर्वोच्च न्यायालय के जजों द्वारा महामहिम द्वारा पारित पशु जन्म नियन्त्रण कानून 2023 की जानबूझकर अवज्ञा करके अत्याचार किया जा रहा है। पशु जन्म नियन्त्रण कानून 2023 की धारा 11.3 और 11.19 सामुदायिक पालतू पशु यानि मार्ग के कुत्तों की आबादी नियन्त्रण के लिये पकड़ने के बाद उन्हें उसी स्थान और इलाके में छोड़ने का आदेश देती है। जिसकी जानबूझकर अवज्ञा करके सर्वोच्च न्यायालय के जजों ने उन्हें आश्रय स्थल में बन्दी बनाने का आदेश दिया है। जिस कानून के प्रति सत्य आस्था की शपथ ली है, उसे मानने से जजों द्वारा इंकार करना चिन्ता जनक है। ज्ञापन में हिन्दू संगठनों ने महामहिम राष्ट्...

विश्व कप जीतने वाली हर महिला खिलाड़ी को मिलेगा टाटा सिएरा का टॉप वेरियंट

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 12 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  टाटा सिएरा भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तोहफा: कहते हैं कि हौसलों की उड़ान को कोई नहीं रोक सकता और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर साबित कर दिया कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं. भारतीय विमिन्स क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद हर चेहरे पर मुस्कान और दिलों में गर्व था. इस खुशी के मौके को खास बनाने के लिए टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हर खिलाड़ी को अपनी अपकमिंग एसयूवी सिएरा गिफ्ट करेंगे।  25 नवंबर को लॉन्च होगी टाटा सिएरा टाटा मोटर्स की आइकॉनिक एसयूवी सिएरा की वापसी 25 नवंबर को हो रही है. यह एसयूवी टाटा मोटर्स की अब तक की सबसे अडवांस्ड और फीचर लोडेड एसयूवी होगी, जिसमें मॉडर्न एक्सटीरियर डिजाइन के साथ ही प्रीमियम इंटीरियर और अल्ट्रा लग्जरी फीचर्स होंगे. इसमें 3-3 स्क्रीन के साथ ही कंफर्ट और कन्वीनियंस से जुड़ी सारी खूबियां देखने को मिलेंगी। टाटा मोटर्स विश्व कप जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम की हर खिलाड़ी को ब्रैंड न्यू सिएर...

BRIC-THSTI और BIRAC ने सेल और जीन थेरेपी मैन्युफैक्चरिंग पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग प्रोग्राम किया लॉन्च

चित्र
* CliniMACS Prodigy सिस्टम और MACSQuant®️ Analyzer के माध्यम से CAR-T सेल मैन्युफैक्चरिंग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण * इन-प्रोसेस कंट्रोल और क्वालिटी कंट्रोल वर्कफ्लोज़ (CAR-T एक्सप्रेस मोड्स) * मिल्टेनी यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन करिकुलम का सतत वर्चुअल एक्सेस शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 12 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  पाली, हरियाणा। BRIC-ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (BRIC-THSTI) ने मिल्टेनी बायोटेक और बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (BIRAC) के साथ मिलकर फाउंडेशन ओफ सेल एन्ड जीन थेरेपी (CGT)मैन्युफैक्चरिंग  पर भारत का पहला हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें CAR-T सेल थेरेपी पर विशेष जोर दिया गया है। यह पहल एकेडेमिक रीसर्च और क्लीनिकल एप्लिकेशन के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से की गई है। इसका मकसद शुरुआती करियर के वैज्ञानिकों और चिकित्सकों को प्री-क्लीनिकल डेवलपमेंट, GMP-अनुरूप मैन्युफैक्चरिंग और क्लीनिकल ट्रांसलेशन सहित व्यापक प्रेक्टिकल अनुभव प्रदान करना है। CAR-T सेल थेरेपी मैन्य...

मासिक भंडारे का आयोजन हुआ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 11 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली के ईस्ट पटेल नगर में सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया (उत्तर भारत) और मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी के कार्यालय में सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया की और से भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे के आयोजन के अवसर पर सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया (उत्तर भारत) और मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने कहा यह मासिक भंडारा जरूरत मंदों के साथ प्यार बांटता है। उन्होंने आगे कहा यह मासिक भंडारा प्रत्येक महीने के दूसरे सप्ताह भंडारे में सहयोग करने वालों सहित सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के सहयोग से होता रहेगा। उन्होंने सभी से अपील किया भंडारे में आर्थिक सहयोग सहित जिस किसी के पास कपड़े या कोई भी जरूरत का समान बेकार पड़ा है जिसकी अब उनको जरूरत नहीं है वो चीजें लाकर जरूरत मंद को देकर उनकी खुशियां में शामिल हो सकते है। 

रोहतक पुलिस ने नकली सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की प्रोडक्ट किया जब्त, फिर भी FIR दर्ज नहीं

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 11 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),   रोहतक। सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नकली उत्पाद बेचने वालों पर की गई पुलिस की छापेमारी के बावजूद अब तक पुलिस द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से अधिकृत प्रोटेक्ट आई.पी. कंपनी के जांच अधिकारी ने थाना सिटी रोहतक में शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र में कुछ दुकानदार सुप्रीम कंपनी के नकली प्रोडक्ट बेच रहे हैं। इस शिकायत के आधार पर रोहतक पुलिस ने छापेमारी करते हुए दुकान से भारी मात्रा में नकली और अवैध उत्पाद बरामद किए, जिन पर सुप्रीम कंपनी का रजिस्टर्ड लोगो लगा हुआ था। इसके बावजूद, पुलिस द्वारा अब तक किसी भी आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। कंपनी ने इसे कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई में गंभीर लापरवाही बताया है और मांग की है कि दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही करें। 

महिला समिट 2025 सशक्तिकरण और नवाचार के दस वर्षों का शानदार उत्सव

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 11 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  वीमेन मैनिफेस्टो के तत्वावधान में वीमेन समिट 2025 का भव्य आयोजन शनिवार को नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित इंडियन सोशल इंस्टीट्यूट में हुआ। यह कार्यक्रम संगठन की दस वर्ष की प्रेरणादायक यात्रा का उत्सव था, जिसने शिक्षा, उद्यमिता और नेतृत्व के क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें एक साझा मंच पर जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। समिट की शुरुआत पंजीकरण और आत्मीय नेटवर्किंग सत्र से हुई। इसके बाद महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी लगाई गई, जहाँ युवा उद्यमियों ने अपने नवोन्मेषी उत्पादों और व्यावसायिक विचारों का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी ने महिलाओं की सृजनशीलता, साहस और दृढ़ता को दर्शाया और उद्यमियों, मार्गदर्शकों तथा निवेशकों के बीच उपयोगी संवाद का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ वीमेन मैनिफेस्टो की अध्यक्ष सुश्री स्वालिहा सी.ए. के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का अभिवादन किया और संगठन के उद्देश्य को दोहराते हुए कह...

नीतू चंद्रा बनीं बदलाव की प्रतीक बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग से झलका प्रभाव

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 11 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), पटना ।  बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान प्रतिशत ने नया इतिहास रच दिया है। राज्य में 61–62% की रिकॉर्ड वोटिंग के पीछे एक नाम सबसे अधिक चर्चा में है अभिनेत्री और निर्माता नीतू चंद्रा। बिहार के चुनाव आयोग की स्वीप आइकन के रूप में नीतू चंद्रा की सक्रिय भूमिका ने मतदाताओं खासकर युवाओं और महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह जगाया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता, हॉलीवुड और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने अपने प्रभाव और जुड़ाव से मतदान को एक “अभियान” नहीं, बल्कि “अभिमान” बना दिया। हर वोट बिहार को मजबूत बनाता है उनका यह संदेश लोगों के दिलों तक पहुंचा। नीतू ने न केवल सोशल मीडिया के ज़रिए जागरूकता फैलाई, बल्कि विभिन्न जिलों का दौरा कर युवाओं और पहली बार वोट देने वालों से सीधा संवाद किया। उनके प्रेरक प्रयासों का असर शहरी इलाकों में साफ दिखा पटना साहिब में 58.92% और फुलवारी शरीफ में 57.89% मतदान हुआ, जो पिछले चुनावों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। बिहार की एकमात्र राष्ट...

कोरिया की पेपेरो चॉकलेट से 11 नवंबर को मनाएँ पेपेरो डे और फैलाएं मिठास

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 11 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  हर साल 11 नवंबर को, दक्षिण कोरिया में और अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में मिठास और स्नेह की एक लहर फैल जाती है। यह कोई पारंपरिक त्यौहार नहीं है, न ही कोई भव्य अवकाश, लेकिन यह प्रेम, मित्रता और कृतज्ञता का सबसे प्यारा उत्सव बन गया है। यह है पेपेरो डे जो चॉकलेट से ढकी एक साधारण बिस्किट स्टिक से शुरू हुआ, लेकिन इसमें छिपा संदेश प्रेम जितना गहरा है। पेपेरो डे की शुरुआत 1980 के दशक की शुरुआत में दक्षिण कोरिया से हुई। कहा जाता है कि कुछ स्कूली लड़कियों ने आपस में पेपेरो स्टिक्स को शुभकामना और मित्रता के प्रतीक के रूप में बांटना शुरू किया। 11 नवंबर (11/11) की तारीख यूँ ही नहीं चुनी गई चार 1’अंक बिल्कुल चार पेपेरो स्टिक्स जैसे दिखते हैं, जो इस दिन के प्रतीक को मज़ेदार और खास बना देते हैं। जो शुरुआत में एक हल्की-फुल्की परंपरा थी, वह जल्द ही पूरे देश में लोकप्रिय हो गई। आज इस दिन लोग अपने साथियों के साथ-साथ दोस्तों, परिवार, सहकर्मियों और सहपाठियों को भी पेपेरो उपहार में देते हैं...