संदेश

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नागार्जुनकोंडा में राष्ट्रीय अकादमी की घोषणा

चित्र
उपेक्षित बौद्ध स्थलों के संरक्षण और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने पर वैश्विक सहमति शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 17 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत ने अपनी विशाल ग्रामीण बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। ई दिल्ली में आयोजित ग्रामीण बौद्ध विरासत संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन अवसर पर दिल्ली घोषणा को औपचारिक रूप से अपनाया गया, साथ ही आंध्र प्रदेश के नागार्जुनकोंडा में ग्रामीण बौद्ध विरासत संरक्षण एवं विकास के लिए एक राष्ट्रीय अकादमी की स्थापना की घोषणा की गई, जिसे इस क्षेत्र में समन्वित शोध, प्रशिक्षण और समुदाय-आधारित संरक्षण का केंद्र बनाने की परिकल्पना की गई है। भारतीय ग्रामीण विरासत एवं विकास ट्रस्ट (ITRHD) द्वारा आयोजित तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन में एशिया, यूरोप और अमेरिका से विद्वान, बौद्ध भिक्षु, विरासत संरक्षण विशेषज्ञ और नीति-निर्माता शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत के सैकड़ों कम-ज्ञात ग्रामीण बौद्ध स्थलों के संरक्षण की तत्...

सिंधी समाज अपनी संस्कृति को बचाने के लिए भूलेंगे अपने मतभेद

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 16 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित मासिक भंडारे के अवसर पर सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया (उत्तर भारत) के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने पत्रकारों से कहा सभी सरकारों ने भारत के सिंधी समाज को उनकी लुप्त होती संस्कृति, भाषा, वेशभूषा, खानपान, इत्यादि को बचाने की मांग पर उनसे वादा तो करती पर समय निकलने पर अपना वादा भूल जाती है। सिंधी समाज भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय से ही अपना सिंध राज्य की मांग और 26 जनवरी की झांकी में सिंध राज्य की झांकी को शामिल करने के साथ-साथ सिंधी समाज के भगवान चेटीचंड के अवतार दिवस पर एक छुट्टी की मांग करते आये है जबकि भगवान चेटीचंड के अवतार दिवस नववर्ष विक्रम संवत पर एक छुट्टी देना वर्तमान की केंद्र सरकार के लिए राजनितिक लाभदायक भी है कियोंकि उसी दिन हिंदू नववर्ष का पहला दिन होता है इसलिए भगवान चेटीचंड के अवतार दिवस छुट्टी देने से सिंधी समाज के साथ सभी हिन्दू समाज में ख़ुशी की लहर दौड़ जायेगी। उन्होंने आगे कहा अब सभी सिंधी समाज अपनी आपसी और राजनितिक...

आद्या कौशलम् ने जीता दिल्ली का दिल

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 16 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली की सर्द शामें जब कैलाश खेर की सूफियाना आवाज़ और योहानी की अंतरराष्ट्रीय पॉप धुनों से गूंज उठीं तो हजारों दीवाने संगीत में डूबकर झूमते नजर आए। सुरों के इस जादू के बीच देशभर के जायकों की खुशबू और भारतीय संस्कृति की आत्मा ने जो माहौल रचा, वह राजधानी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। इसी भव्य, जीवंत और सकारात्मक वातावरण के केंद्र में रही आद्या कौशलम्ए क ऐसी समर्पित संस्था, जिसने स्वाद, संगीत और सामाजिक चेतना को एक सूत्र में पिरोकर दिल्ली वासियों का दिल जीत लिया। यही वजह है कि लोगों ने एक स्वर में कहा आद्या कौशलम् को शुक्रिया। आद्या’ यानी मूल, शाश्वत और प्रारंभिक चेतना और कौशलम्या नी दक्षता, संतुलन और कुशलता—अपने नाम की तरह ही आद्या कौशलम् का कार्यदर्शन भी गहरे अर्थों से भरा है। यह संस्था केवल आयोजनों तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान-परंपरा, योग और ध्यान के माध्यम से व्यक्ति के समग्र विकास का संकल्प है। आद्या कौशलम् का उद्देश्य हर आदमी के भीतर छिपे सामर्थ्य को जाग...

QNET ने आयुर्वेद आधारित न्यूट्रीप्लस जॉइंटप्रो हेल्थ और डाइजेस्टप्रो हेल्थ किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 16 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),   बेंगलुरु। वैश्विक प्रत्यक्ष बिक्री क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक, QNET ने भारत में अपनी बढ़ती आयुर्वेदिक वेलनेस श्रृंखला में दो नए उत्पाद न्यूट्रीप्लस जॉइंटप्रो हेल्थ और न्यूट्रीप्लस डाइजेस्टप्रो हेल्थ लॉन्च करने की घोषणा की है। तनाव, लंबे कार्य घंटों और बैठे-बैठे रहने वाली आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखकर बनाए गए ये दोनों उत्पाद, दैनिक स्वास्थ्य और ऊर्जा को समर्थन देने के लिए प्राचीन आयुर्वेदिक अवयवों को वैज्ञानिक नवाचार के साथ जोड़ते हैं। न्यूट्रिप्लस डाइजेस्टप्रो हेल्थ एक आयुर्वेदिक प्रोप्रइटरी फ़ॉर्मूलेशन है और यह पाचन को सेहतमंद रखने, गट (अंदरूनी पेट) का संतुलन बनाए रखने और पोषक तत्वों का अच्छे से अवशोषण करने में मदद करता है।  डाइजेस्टप्रो हेल्थ में पाचन और डिटॉक्स के लिए जानी जाने वाली जड़ी-बूटियों का एक जबरदस्त मिश्रण है। इसमें पटोला (ट्राइकोसैंथेस डायोइका), हरीतकी (टर्मिनलिया चेबुला), बिभीतका (टर्मिनलिया बेलेरिका), आमलकी (एम्ब्लिका ऑफिसिनैलिस), चिरायता ...

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने ऑरेंज हेल्थ लैब्स के साथ किया साझेदारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 16 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत में रोगों की जाँच के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ती हुई कंपनी ऑरेंज हेल्थ लैब्स को दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (DMA) द्वारा रोगों की जाँच में एक रणनीतिक साझेदार के रूप में मान्यता दी गई है। यह सहयोग कंपनी को देश भर के डॉक्टरों का सबसे भरोसेमंद डायग्नोस्टिक पार्टनर बनने में एक बड़ा कदम है। ऑरेंज हेल्थ लैब्स को मिली यह मान्यता उसकी सटीक लगातार बेहतरीन नतीजे देने की क्षमता और बेहतरीन तकनीकी पर आधारित जाँच नतीजों के माध्यम से डॉक्टरों को सहयोग करने की प्रतिबद्धता दिखाती है। कंपनी ने 10,000 से अधिक डॉक्टरों के नेटवर्क के साथ, एडवांस डिजिटल सिस्टम, प्रमाणित प्रयोगशालाओं और मजबूत सप्लाई तथा रिवर्स-लॉजिस्टिक्स इंफ़्रास्ट्रक्चर पर आधारित 'डॉक्टर-सबसे-पहले' वाला मॉडल बनाया है। ऑरेंज हेल्थ लैब्स ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बड़ा निवेश किया है। यह कंपनी 10,000 वर्ग फुट में फैली दो अत्याधुनिक NABL से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं का संचालन कर रही है और अब तक 5 लाख से अधिक ऑ...

राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन का लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 14 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजस्थान ने एक बार फिर राष्ट्रीय नवाचार मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन को लॉन्च किया। यह हैकाथॉन विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (वीजीयू), जयपुर में राजस्थान डिजीफेस्ट 2025 तथा 10वें टाई ग्लोबल समिट के अंतर्गत आयोजित किया गया। यह पहल राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित की जा रही है, जो नवाचार, उद्यमिता और भविष्य के लिए तैयार स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के प्रति राज्य की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसी प्रयास के तहत, राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार राशि, टाई ग्लोबल समिट 2026 में समर्पित बूथ स्थान, प्रमुख निवेशकों से संभावित निवेश तक पहुँच और उनके समाधानों को और आगे बढ़ाने में सहायता के लिए अनुदान-आधारित समर्थन सहित एक व्यापक विकास अवसर पैकेज के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी। इस राष्ट्रीय स्तर की नवाचार प्रतियोगिता मे...

डॉ.के.ए.पॉल ने लियोनेल मेसी को दी जा रही राजनीतिक प्राथमिकताओं पर उठाए सवाल

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी ,  रविवार  14 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अंतरराष्ट्रीय शांति दूत और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. के. ए. पॉल ने भारत में विदेशी खेल हस्तियों के महिमामंडन को लेकर राजनीतिक नेतृत्व और सरकारों की कड़ी आलोचना करते हुए एक देशव्यापी बहस छेड़ दी है। उनका कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय खेल हस्तियों का महिमामंडन भारत के युवाओं, खिलाड़ियों और दीर्घकालिक विकास की कीमत पर किया जा रहा है, जो कि अनुचित है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो बयान में डॉ. पॉल ने अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के भारत दौरे पर किए गए राजनीतिक और आर्थिक इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय खिलाड़ियों की उपेक्षा करते हुए विदेशी खिलाड़ी को महत्व दिया जा रहा है। मेसी की यात्रा से जुड़े विशेष प्रबंधों और सार्वजनिक खर्च की खबरों का जिक्र करते हुए डॉ. पॉल ने इसे देश के लिए एक बड़ी त्रासदी करार दिया है। डॉ. पॉल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैदराबाद में मेसी से मिलने के लिए विशेष विमान से गए और पश्चिम बंग...

एबी इनबेव और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वैश्विक साझेदारी की किया घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी ,  रविवार  14 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने घोषणा की है कि दुनिया की अग्रणी ब्रेवर कंपनी एबी इनबेव (यूरोनेक्स्टः एबीआई) (NYSE: BUD) (MEXBOL: ANB) (JSE: ANH) वर्ष 2026 से शुरू होने वाले सभी प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंटों की ऑफिशियल बीयर पार्टनर होगी। यह साझेदारी भारत में बडवाइज़र की नो-अल्कोहल बीयर ‘बडवाइज़र 0.0’ से संचालित होगी, जबकि यूरोप और अफ्रीका में एबीआई के अन्य प्रमुख ब्रांड सक्रिय भूमिका निभाएंगे। स्टेडियम में लाइव मैच देखने से लेकर बार या पब में दोस्तों संग मुकाबला देखने तक, कम अल्कोहल-बाय-वॉल्यूम (एबीवी) और बडवाइज़र 0.0 जैसे नो-अल्कोहल विकल्प के साथ जिम्मेदारी से बीयर का आनंद लेने का स्वाभाविक चुनाव है। आईसीसी के साथ इस साझेदारी के माध्यम से एबी इनबेव दुनिया भर के कानूनी पीने की उम्र वाले क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अधिक ‘चियर्स’, विकल्प और उत्सव के क्षण बनाएगी। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा क्रिकेट दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है, ...

कर्तव्य पथ पर शुरू हुआ दिव्य कला मेला

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी ,  रविवार  14 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कर्तव्य पथ इंडिया गेट नई दिल्ली पर 13 से 21 दिसम्बर, 2025 सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक दिव्य कला मेला का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किया दिव्यांग मेला के मुख्य आकर्षण विभिन्न राज्यों के दिव्यांग कारीगरों और शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री, पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला, इत्यादि रहेगा। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा जो देश साथ मिलकर आगे बढ़ता है इसलिए हमारे दिव्यांग भाई-बहन हमसे अलग नहीं हैं वे समाज में हमारे साथी हैं। कोई भी देश किसी को पीछे छोड़कर सच में तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूर की सोच वाले लीडरशिप में एक्सेसिबल इंडिया कैंपेन, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्कॉलरशिप, रोज़गार मेले और दिव्य कला मेला जैसे सबको साथ लेकर चलने वाले प्लेटफॉर्म दिव...

सर्वोदय हॉस्पिटल ने 165 किलो वजन वाले मरीज के दोनों हिप का AVN ऑपरेशन किया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 13 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सर्वोदय हॉस्पिटल, सेक्टर 8, फरीदाबाद ने एक बेहद जटिल केस को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने 27 वर्षीय, 165 किलो वजन वाले मरीज के दोनों हिप में हुए Avascular Necrosis (AVN) का सफल इलाज किया है।मरीज रोहित मुंद्रा, जो कोलकाता के रहने वाले हैं, दोनों हिप में गंभीर AVN से परेशान थे—यह समस्या आजकल युवाओं में तेजी से बढ़ रही है और चलना-फिरना बेहद मुश्किल बना देती है। उनके लिए हालत और कठिन इसलिए थी क्योंकि उन्हें क्लास III मोटापा था, जो मोटापे का सबसे गंभीर स्तर माना जाता है। इससे डायबिटीज, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, नींद की समस्याएँ, जोड़ों का नुकसान और कई अन्य स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं। इतना वजन होने के कारण सर्जरी और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है और इसे केवल अनुभवी विशेषज्ञ ही कर सकते हैं। भारत में मोटापे से प्रभावित लोगों की संख्या 135 मिलियन से ज़्यादा हो चुकी है, और शहरी युवाओं में लगभग 5% क्लास III मोटापे के ...

सर्दियों में गठिया दर्द से बचने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 13 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सर्दियों का मौसम आते ही ठंड और वायुदाब में बदलाव के कारण जोड़ों में दर्द और जकड़न बढ़ सकती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप सर्दियों में भी गठिया दर्द से बच सकते हैं। दर्द से निजात पाने के लिए धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली के निदेशक एवं यूनिट हेड ऑर्थोपीडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट डॉ. मोहित मदान कहते हैं कि सर्दियों में  गठिया दर्द से निजात के कुछ आसान उपायों के बारे में जानकारी देते हुए कहते हैं कि  शरीर को गर्म रखें, लेयरिंग करें, थर्मल पहनें और घर का तापमान आरामदायक रखें। इससे आपके जोड़ों को आराम मिलेगा और दर्द कम होगा।नियमित व्यायाम करें और नियमित व्यायाम करने से जोड़ों की जकड़न कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। वॉकिंग, योग या स्टेशनरी साइक्लिंग जैसे लो-इम्पैक्ट व्यायाम रोज़ाना करें।  इससे जोड़ों की लचीलापन बढ़ेगा और दर्द कम होगा।धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली के निदेशक एवं ...

स्पष्ट नियमों और टोकनाइजेशन के साथ 2026 की ओर बढ़ता Web3

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 13 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  कई उतार-चढ़ावों और सावधानीपूर्ण पुनर्निर्माण की लंबी प्रक्रिया के बाद Web3 अब 2026 के मुहाने पर एक ऐसे चरण में पहुँच रहा है, जहां यह तकनीक अपने वास्तविक उद्देश्य की ओर स्थिर होती दिखाई देती है। वह समय, जब टोकन अधिक उत्साह और कम उपयोगिता के साथ जारी किए जाते थे, अब बीतता जा रहा है। इसके स्थान पर एक ऐसा उद्योग आकार ले रहा है जो व्यापक डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहा है और कई क्षेत्रों में यह प्रयास सफल भी हो रहा है। आगामी वर्ष किसी बड़े तकनीकी उछाल का नहीं, बल्कि धीरे-धीरे हो रहे संस्थागत सुदृढ़ीकरण का संकेत देता है। नियामक परिदृश्य में भी परिवर्तन स्पष्ट है। जो संस्थाएँ पहले विकेंद्रीकरण की अवधारणा से असहज थीं, वे अब उसकी कार्यप्रणाली को समझने लगी हैं। अमेरिका, यूरोप और सिंगापुर, जापान तथा हांगकांग जैसे वित्तीय केंद्रों में इस बात पर सहमति बन रही है कि स्थिर कॉइन को भुगतान साधनों की तरह नियंत्रित किया जाए, टोकनयुक्त संपत्तियों को मौजूदा प्रतिभूति क...

फिल्म समीक्षा : शोले- द फाइनल कट

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 12 दिसंबर 2025,  फिल्म समीक्षक ल रहना परवीन  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म शोले- द फाइनल कट के रूप में फिल्म शोले सिनेमाघरों में 50 साल पुरे करने पर फिर से 5 बड़े बदलाव के साथ 12 दिसम्बर 2025 को 1500 स्‍क्रीन्‍स दोबारा प्रदर्शित हो रही है।  शोले- द फाइनल कट वीरवार को विशेष प्रेस शो डिलाइट डायमंड में मुझे देखने का अवसर मिला। इस फिल्म में 5 बड़े बदलाव वो दिखेगा जिस पर 50 साल पहले वो क्‍लाइमैक्‍स जिसे 1975 में इंदिरा गांधी सरकार और इमरजेंसी के कारण सेंसर बोर्ड (CBFC) ने बदलवा दिया था। फिल्म शोले- द फाइनल कट बड़े पर्दे पर देखने की एक बड़ी वजह इसका टेक्‍न‍िकल पक्ष भी है। यह फिल्‍म बड़े पर्दे पर पहली बार आज के दौर के हिसाब से 4K क्‍वाल‍िटी में रिस्टोर की गई है। अपने असली 70mm रेशियो 2.2:1 में पेश की गई इस फिल्म में ओरिजिनल साउंड नेगेटिव को फिल्‍म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा बरसों से सहेजे गए मैग्नेटिक ट्रैक से बेहतर ऑडियो Dolby 5.1 में रिलीज किया जा रहा है। इत्तेफाक से इस फिल्म को मशहूर कलाकार धर्म...

वियतजेट ने भारत से वियतनाम की यात्राओं के लिए लाखों मुफ्त टिकटों की किया पेशकश

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  वियतजेट 2025 का समापन अपने अब तक के सबसे बड़े “डबल डे” सेल के साथ कर रहा है। एयरलाइन की 12.12 मेगा डील भारतीय यात्रियों के लिए एक खास अवसर लेकर आई है, जिसके तहत 12 दिसंबर को केवल एक दिन के लिए लाखों टिकटों पर बेस फेयर पर 100% छूट (टैक्स और फीस अलग) उपलब्ध होगी। यह ऑफर यात्रियों को 2026 में वियतनाम तथा अन्य गंतव्यों की यात्रा बेहद किफायती रूप से योजना बनाने में मदद करेगा। 11 दिसंबर रात 10:30 बजे से 12 दिसंबर रात 9:30 बजे तक (IST), यदि यात्री www.vietjetair.com या वियतजेट एयर मोबाइल ऐप पर इको टिकट बुक करते हैं और THANKS प्रोमो कोड लागू करते हैं, तो उन्हें बेस फेयर पर पूरी 100% छूट मिलेगी (टैक्स एवं शुल्क अलग)। ये टिकट 5 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 (*) तक की यात्रा के लिए वैध रहेंगे। जश्न को और विशेष बनाते हुए, वियतजेट इको श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को 20 किग्रा तक का मुफ्त चेक्ड बैगेज प्रदान करेगा। इसके साथ ही, यात्रियों को 500 MB हाई-स्पीड डेटा वाला मुफ्त Sky...

पारस हेल्थ गुरुग्राम ने दुर्लभ डबल हार्ट प्रक्रिया को दिया अंजाम दिया

चित्र
15% हार्ट फंक्शन और मल्टी-ऑर्गन फेलियर के साथ पारस हॉस्पिटल में रचा इतिहास   शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),   गुरुग्राम। पारस हेल्थ गुरुग्राम ने इराक के 58 साल के हादी मुस्तफा हमाद की जान बचाई है। दरअसल इराकी निवासी  हादी मुस्तफा लगभग बेहोशी की हालत में  पारस हॉस्पिटल में आए थे और उनके कई अन्य अंग भी काम करना बंद कर रहे थे। उन्हें कई हॉस्पिटल्स ने मना कर दिया था। पारस हेल्थ में पूरी प्रक्रिया हृदय रोग विशेषज्ञों ने की। इस प्रक्रिया के बाद उनकी हालत में काफी सुधार देखने को मिला। 11 नवम्बर को हमाद हार्ट अटैक के बाद एमरजेंसी वार्ड में आये थे। वह मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन से ग्रसित थे। वह  फेफड़ों में पानी भरने, ब्लड प्रेशर के अस्थिर होने और किडनी के काम कम करने से जूझ रहे थे। लगभग दो सालों तक उनके लक्षणों को गलत तरीके से अस्थमा समझ कर इलाज किया गया, क्योंकि डायबिटीज की वजह से उनके सीने में दर्द का पता नहीं चल पा रहा था। जब सही बीमारी का पता चला, तब  उन्हें ओपन-हार्ट सर्जरी के लिए बहुत ज़्य...