संदेश

HCL फाउंडेशन ने HCL टेक ग्रांट सिम्पोजियम श्रृंखला के 11वें संस्करण का किया समापन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 15 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्धनगर। भारत में वैश्विक तकनीकी कंपनी HCL टेक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के लिए जिम्मेदार HCL फाउंडेशन ने HCL टेक ग्रांट की पैन-इंडिया सिम्पोजियम श्रृंखला के 11वें संस्करण का नई दिल्ली में सफलतापूर्वक समापन किया। समापन सिम्पोजियम का विषय ‘नीति से व्यवहार की ओर: नागरिक समाज की भूमिका’ था, जिसमें 400 एनजीओ ने भाग लिया। इस वर्ष की श्रृंखला आठ शहरों — अहमदाबाद, जोधपुर, गंगटोक, बेंगलुरु, रांची, पुणे और भोपाल — से होकर गुजरी और नई दिल्ली में समापन हुआ, जिसमें 1,700 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया। इसमें एनजीओ, विषय विशेषज्ञ, सरकारी प्रतिनिधि और सामुदायिक नेता शामिल रहे जो सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक शहर में जमीनी विकास, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक पहलों और जलवायु परिवर्तन जैसे विभिन्न सीएसआर विषयों पर केंद्रित चर्चा हुई।। 11वें संस्करण से HCL टेक ग्रांट कार्यक्रम ने ग्रामीण विकास के अपने फोकस का विस्तार किया और वार्षिक बजट को 45...

MaxPetZ अस्पताल, ग्रेटर कैलाश में जानवरों की एमआरआई के लिए होगा उन्नत तकनीक का प्रयोग

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 15 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पशु चिकित्सा इमेजिंग समाधानों में अग्रणी नवप्रवर्तक, एसोटे एशिया पैसिफिक डायग्नोस्टिक ने आज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली स्थित MaxPetZ अस्पताल में अपनी पहली अत्याधुनिक मैग्निफिको वेट एमआरआई स्थापित करने की घोषणा की। यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में कंपनी की पहली वेट एमआरआई है। इस एमआरआई के लगने से पशुओं की चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव आएगा। सुपीरियर इमेज क्वालिटी, जानवरों को ध्यान में रखकर तैयार डिजाइन और विशेष एप्लिकेशन के माध्यम से इससे सटीक और एडवांस्ड डायग्नोस्टिक संभव होगी। मैग्निफिको वेट एमआरआई से जानवरों के न्यूरोलॉजिकल, ऑर्थोपेडिक एवं सॉफ्ट टिश्यू की हाई-रेजॉल्यूशन इमेजिंग हो सकेगी। इससे न्यूनतम परेशानी के साथ पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। MaxPetZ अस्पताल के चीफ वेटेरिनेरियर डॉ. कुनाल देव शर्मा ने कहा मैग्निफिको वेट एमआरआई के साथ अब हम भारत में विश्व स्तरीय डायग्नोस्टिक इमेजिंग उपलब्ध करा सकेंगे। यह पशु चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा कदम है। Esaote Asia Paci...

शैलेंद्र कुमार जैन बने जैन राष्ट्रीय एकता संगठन दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 15 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  जैन राष्ट्रीय एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक संजय शा अहमदाबाद ने जेआरईएस मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष (संस्थापक) समाजसेवी नीलेशकुमार सुराणा  की अनुशंसा पर समाजसेवी शैलेंद्र कुमार जैन दिल्ली को दिल्ली प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष (संस्थापक) मनोनीत किया है। शैलेन्द्र कुमार जैन का  मनोनयन तिथि   से 4 वर्ष का रहेगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार जैन ने अपनी नियुक्ति पर जैन ने सभी साधियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह संगठन को विश्वास दिलाते है कि वह अपने कार्यकाल में संगठन विस्तार करेंगे एवं संगठन की सभी गतिविधियों को अपने प्रदेश में लागू करेंगे एवं अपनी टीम के साथ राष्ट्रसेवा एवं जिनशासन की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभायेंगे।

हर्ष मल्होत्रा ने यशोदा मेडिसिटी और इंट्यूटिव में डुअल बे रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 14 जुलाई  2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  रोगियों के इलाज और देखभाल में उत्कृष्टता के लिए मशहूर यशोदा मेडिसिटी ने न्यूनतम इनवेसिव देखभाल और रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी में वैश्विक अग्रणी इंट्यूटिव के साथ साझेदारी में इंदिरापुरम, गाजियाबाद में एक अत्याधुनिक रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी (आरएएस) प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया है। इस अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों, सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री, श्री हर्ष मल्होत्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री, श्री सुनील शर्मा की उपस्थिति में किया। यह प्रशिक्षण केंद्र शल्य चिकित्सकों (सर्जन) और देखभाल टीमों को यूरोलॉजी, स्त्री रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा जैसी विभिन्न विशेषज्ञताओं में रोबोटिक-सहायता प्राप्त सर्जरी के कौशल से लैस करेगा। यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद और इंट्यूटिव की इस साझेदारी का उद्देश्य उन्नत टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण प्रदान कर और देश भर में एक मजबूत, भविष्योन्मुख सर्जिकल पारितंत्र विकसित कर भारत में रोब...

पीपुल्स फोरम ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक पुनर्गठन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 14 जुलाई  2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  नेशनल भारत सेवक समाज से संबद्ध पीपुल्स फोरम ऑफ इंडिया जो संसद द्वारा 1952 में अधिनियमित एक सार्वजनिक सेवा संस्था है और भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम गुलजारीलाल नंदा जी के मार्गदर्शन में स्थापित हुई थी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े प्रशासनिक बदलाव की घोषणा किया। पिछले 30 वर्षों से इस संस्था से जुड़े डॉ. मणिमोझ्यान इससे पहले राज्य महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, जो स्वयं को "जनता का सेवक" कहते हैं, उनके नेतृत्व में सार्वजनिक सेवा की भावना को नया सम्मान और पहचान मिली है। संगठन की कार्यप्रणाली को सरल और प्रभावी बनाने के लिए पीपुल्स फोरम ऑफ इंडिया ने 11 जुलाई 2025 से अपने समस्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रशासनिक ढांचे को भंग कर दिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कल्याणकारी योजनाएं अधिक प्रभावशाली ढंग से आम नागरिकों तक पहुंचें।

NxtQuantum ने Ai+ स्मार्टफोन किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 14 जुलाई  2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के डिजिटल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में, NxtQuantum ने Ai+ स्मार्टफोन लॉन्च किया—भारत का पहला पूरी तरह से स्वदेशी स्मार्टफोन, जो पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया है, भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है, और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ डाटा गोपनीयता की पूरी गारंटी देता है। इस लॉन्च का नेतृत्व माधव शेट्ठ, सीईओ, Ai+ स्मार्टफोन और संस्थापक, NxtQuantum Shift Technologies ने किया, उनके साथ शशिकुमार श्रीधरन, मैनेजिंग डायरेक्टर, गूगल क्लाउड इंडिया और स्मृति रविचंद्रन, वाइस प्रेसिडेंट – मोबाइल्स, फ्लिपकार्ट मौजूद थे । यह सिर्फ एक प्रोडक्ट लॉन्च नहीं बल्कि मोबाइल इनोवेशन में एक नया अध्याय है—जहां प्रदर्शन उद्देश्य से मिलता है और यूज़र्स को अपने डेटा पर असली नियंत्रण मिलता है। भारत में बना, भारत के लिए और दुनिया के लिए तैयार, Ai+ स्मार्टफोन भारत के पहले स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम NxtQuantum OS पर चलता है। यह स्मार्टफोन प्रदर्शन, किफायती कीमत और गोपनी...

पंच प्यारे को पांच हिंदू कहे जाने पर तरलोचन सिंह ने सिखों के इतिहास क़ो तोड़ मरोड़ कर किया पेश : सरना

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 14 जुलाई  2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने पूर्व सांसद और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन तरलोचन सिंह पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि वे अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए सिख इतिहास को योजनाबद्ध तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं — जिसमें यह “हैरान करने वाला” दावा भी शामिल है कि सम्माननीय पंच प्यारे केवल “पांच हिंदू” थे। सरना ने तरलोचन सिंह के हालिया लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंच प्यारों को हिंदू बताना न केवल ऐतिहासिक रूप से झूठा है बल्कि यह सिख पहचान पर सीधा हमला है। पंच प्यारों को पांच हिंदू कहकर तरलोचन सिंह बेशर्मी से उस कथानक को आगे बढ़ा रहे हैं कि 1469 में गुरु नानक देव जी के प्रकाश से लेकर 1699 में खालसा की स्थापना तक, सिख असल में कभी भी एक अलग धर्म के रूप में अस्तित्व में नहीं थे,” सरना ने आरोप लगाया। सरना ने आगे कहा यह कलम की कोई मासूम गलती नहीं है। यह सिख धर्म की विशिष्टता को कमजोर करने और बिगाड़ने क...

क्रॉम्पटन ने एमियो फ्रेश न्‍यूट्री ब्‍लेंडर किया लॉन्‍च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 14 जुलाई  2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में सेहतमंद खाना खा पाना किसी चुनौती से कम नहीं। इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए भारत के भरोसेमंद कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स ब्रांड, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज़्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने एमियो फ्रेश न्यूट्री ब्लेंडर लॉन्च किया है। यह एक कॉम्पैक्ट, आधुनिक और शक्तिशाली उपकरण है, जिसे खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो व्यस्त दिनचर्या में भी सेहत से समझौता नहीं करना चाहते। हेल्दी चॉइसेज़ मेड ईज़ी यानी ‘सेहतमंद विकल्प अब आसान’ की सोच के साथ पेश किया गया यह ब्लेंडर रोज़ाना के खाने में पोषण बढ़ाने में मदद करता है और हर आधुनिक रसोई में बख़ूबी फिट हो जाता है। क्रॉम्पटन एक ऐसा नाम है जिस पर भारत के लाखों उपभोक्ता भरोसा करते हैं। ब्रांड लगातार ऐसे नवाचार कर रहा है जो सेहतमंद जीवनशैली को और भी आसान बना सकें। आज के समय में कामकाजी लोग और युवा परिवार पैकेज्ड फूड से दूरी बनाकर अब ताज़ा, स्वच्छ और भरोसेमंद खाने की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में एमियो ...

सिम्बायोसिस सेंटर फ़ॉर डिस्टेंस लर्निंग ने धूमधाम से मनाई अपनी सिल्वर जुबली

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 14 जुलाई  2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अपनी सिल्वर जुबली के मौके पर नई दिल्ली के द ललित होटल में एक यादगार और प्रेरक शाम का आयोजन किया। इस खास अवसर पर एससीडीएल के छात्र, पूर्व-छात्र, उद्योग जगत के नेता, एचआर प्रोफेशनल्स और कई विशिष्ट अतिथि बड़ी संख्या में शामिल हुए। शाम की शुरुआत हुई मशहूर उद्यमी, लेखक, करियर मेंटर और मोटिवेशनल स्पीकर अंकुर वारिकू के साथ एक बेहद दिलचस्प सेमिनार से, जिसका शीर्षक था – “वेंट्यूरिंग इंटू द रियल वर्ल्ड”। अपनी बातों और अनुभव से अंकुर वारिकू ने सबको यह समझाया कि एक अर्थपूर्ण करियर बनाने के लिए सिर्फ़ स्किल्स ही नहीं, बल्कि सही सोच और दृष्टिकोण भी ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि कैसे बदलते दौर में खुद को प्रासंगिक बनाए रखा जाए, और अपने व्यक्तिगत व पेशेवर लक्ष्यों को एक-दूसरे के साथ जोड़कर आगे बढ़ा जाए। इस दौरान एक एचआर राउंड टेबल कॉन्फ़्रेंस, डेल कार्नेगी ट्रेनर द्वारा ली गई लीडरशिप मास्टरक्लास, और एससीडीएल की यात्रा पर आधारित एक शानदार फ़िल्म और प्रेज़ेंटेशन भी प्रस्तुत की गई।...

मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट, भोपाल के त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 14 जुलाई  2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट, भोपाल के  त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न हुआ अध्यक्ष राजेंद्र मनवानी (भोपाल), उपाध्यक्ष गुलाब ठाकुर (इन्दौर), उपाध्यक्ष पीतांबर लोकवानी (ग्वालियर), महासचिव हरीश ज्ञानचंदानी (भोपाल), सचिव महेश ठारवानी (रीवा), सहसचिव मनोज चंदानी (भोपाल), कोषाध्यक्ष अनिल चुग (भोपाल) से नवनिर्वाचित हुए इस अवसर पर सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने सभा निर्वाचित पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दियां। 

सिंधु समाज दिल्ली 16 जुलाई से भगवान झूलेलाल का चालीहा कार्यक्रम मनाएगा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 12 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) 16 जुलाई 2025 से 25 अगस्त 2025 तक पुराना राजेंद्र नगर, दिल्ली में बड़ी धूमधाम के साथ भगवान श्री झूलेलाल जी की आराधना में 40 दिनों तक चलने वाले चालीहा कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा इसकी जानकारी सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के अध्यक्ष श्री जगदीश नागरानी ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दिया उन्होंने आगे कहा 16 जुलाई 2025 से रोजाना शाम 7 बजे से 8 बजे तक सिंधु भवन के झूलेलाल मंदिर में भक्तजन भगवान झूलेलाल जी की आराधना करेंगे।  इस अवसर पर सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के महासचिव श्री नरेश कुमार बेलानी ने पत्रकारों को बताया 16 जुलाई 2025 को भगवान झूलेलाल जी का चालीहा कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र की माननीय सांसद श्रीमती बांसुरी स्वराज सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होने की संभावना है। श्री नरेश कुमार बेलानी ने पत्रकारों को आगे बताया इस कार्यक्रम में हमने क्षेत्र की माननीय सांसद श्रीमती बांसुरी स्वराज सहित भाजपा के अन्य...

मीडिया प्रेस क्लब ने श्री जितिन निश्चल और श्रीमती रुचि निश्चल को किया सदस्य्ता प्रदान

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 12 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मीडिया प्रेस क्लब भारतीय समाचार पत्र व इलेक्ट्रॉनिक्स  मीडिया और उनके पाठक एवं दर्शकों से बेहतर सम्बन्ध बनाने एवं सभी के हित में काम करने वाली संस्था के अध्यक्ष माननीय श्री अशोक लालवानी के मार्गदर्शन में श्री जितिन निश्च एवं श्रीमती रुचि निश्चल को मीडिया प्रेस क्लब की सदस्यता प्रदान किया है। इनकी सदस्यता प्रदान होने से  लोक + तंत्र को मजबूती मिलेगी क्योंकि समाचार पत्र और इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया ही एकमात्र साधन है जो लोक + तंत्र को आपस में जोड़कर एक दूसरे से बेहतर सम्बन्ध बनाने में सहयोग करता है।

विश्व जागृति मिशन ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2025 का किया भावपूर्ण समापन

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 12 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली में 7 से 10 जुलाई तक चला गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2025 का समापन आज भाव और भक्ति के साथ हुआ। विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित यह चार दिन का कार्यक्रम शक्ति टेंट (द गोल्डन डेकोर), सेक्टर 12, रोहिणी में हुआ। इसमें देश-विदेश से हजारों लोग शामिल हुए – श्रद्धालु, साधक और संत, सभी अपने गुरु के दर्शन और आशीर्वाद के लिए आए। सुधांशु जी महाराज और डॉ. आर्चिका दीदी की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को बेहद खास बना दिया। हर दिन में कुछ नया और आत्मा को छू जाने वाला अनुभव रहा – मंत्र जाप, ध्यान, प्रवचन और गुरु दीक्षा जैसी दिव्य अनुभूतियाँ हुईं। समापन के मौके पर सुधांशु जी महाराज ने कहा,देश तभी आगे बढ़ेगा जब उसके बच्चों में अच्छे संस्कार होंगे। बच्चों को मंदिरों से जोड़ें, धर्म से जोड़ें। पहले देश में पाँच लाख गुरुकुल थे, जो बंद हो गए, अब समय आ गया है कि उन्हें दोबारा शुरू करें। हमारी परंपराएँ ही हमारा भविष्य हैं। डॉ.आर्चिका दीदी ने कहा जिसे सच्चे गुरु की शरण मिल जाती है, उसे कोई ...

सम्पूर्ण गीत देने की रुचि ने बना दिया मुझको सिंगर : द विजै (विकास जैन)

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 12 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सफर का ही था मैं सफर का ही रहा मैं.... ये सिर्फ लाइनें नहीं बल्कि गीतकार और गायक विकास जैन (द वीजै) के जीवन की पूरी कहानी है। एक अच्छे समर्थ बनिया परिवार से आना वाले विकास जैन स्कूल से ही संगीत के दीवाने थे। स्कूल में  अंताक्षरी हो या गायिका का कार्यक्रम न सिर्फ विकास जैन हिस्सा लेते थे, बल्कि उनकी मधुर आवाज लोगों के दिलों पर एक खास छाप छोड़ती थी। समय के साथ स्कूलिंग और अंताक्षणी का दौर खत्म हो गया, लेकिन विकास जैन के गानों का जनून खत्म नहीं हुआ। व्यापारी परिवार से आने के कारण विकास जैन की कभी खुद से ये उम्मीद नहीं थीं कि वो एक प्लेबैक सिंगर बनेंगे और बड़ा नाम कमाएंगे। गायकी के प्रति उनके जुनून को एक समय एक रोशनी की किरन मिली, जब उन्होंने एक अखबार में टी-सीरिज के स्टूडियो में श्रीमान संजय विद्यार्थी जी से एक वर्कशॉप लेने का विज्ञापन पढ़ा। अखबार के आर्टिकल को पढ़ने के बाद विकास जैन ने क्लासिकल सिंगिंग सीखना शुरू किया। उनके लिए क्लासिकल सिंगिंग की शुरुआत काफी मुश्...

दिल्ली के अस्पतालो में एसटीपी प्रणाली को समाप्त किया जाए : डॉ.प्रेम अग्रवाल

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 12 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  नेशनल मेडिकल फोरम और दिल्ली हॉस्पिटल फोरम के अध्यक्ष, संजीवन अस्पताल के चेयरमैन डॉ.प्रेम अग्रवाल ने राजधानी के अस्पतालों पर जबरन थोपे जा रहे अव्यवस्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी सिस्टम को लागू करने के सरकारी दबाव पर  कड़ा विरोध प्रकट किया है  डॉक्टर अग्रवाल ने कहा यह प्रणाली पूरी तरह से गैर-ज़रूरी है, अगर इस  प्रणाली को लागू किया जाता है  तो अस्पताल प्रबंधन के अलावा डॉक्टरों और स्टाफ कर्मियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा  2016 में लागू की गाइडलाइंस के अनुसार दिल्ली के निजी अस्पतालों में लागू केन्द्रीय एसटीपी सिस्टम सुरक्षित और पर्याप्त हैं, इससे ट्रीटमेंट के बाद अस्पतालों का जल रिसायकल होता है और यह सिस्टम पूरी तरह से सभी सुरक्षा नियमो पर भी खरा उतर सका है लेकिन ना जाने क्यों दिल्ली के सभी अस्पतालों को अपने-अपने यहां एसटीपी लगाने को मजबूर किया जा रहा है। यह प्रक्रिया कही भी सफ...

कशिका कपूर और उल्का गुप्ता ने निकाला इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के 50 लाख रुपये के पुरस्कारों का ड्रॉ

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 12 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ग्राहकों के साथ अटूट रिश्ते और संतुष्टि की विरासत के लिए जाने जाने वाले देश के अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट ने 9 जुलाई को 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार बांटे। इसके लिए राजौरी गार्डन स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के विशाल स्टोर पर पुरस्कार के समर सीज़न स्पेशल ड्रॉ का आयोजन किया गया। इस गर्मी के मौसम में समर ड्रॉ ऑफर के तहत 50 लाख रुपये के पुरस्कार के लिए अभिनेत्री कशिका कपूर और अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने लकी विजेताओं के कूपन निकाले। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ये अपनी तरह का अनूठा ऑफर है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट की 100 फीसद ग्राहक संतुष्टि प्राप्त करने की गहरी रुचि और प्रयास के तहत इस तरह के आयोजन ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों का दिल जीत लिया है। 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के तहत 5 विजेताओं को 10-10 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। इस लक्की ड्रा में कूपन संख्या – 25097172, 25256966, 25217496, 25005373, और 25244259 ने 10-10 लाख रुपये जीते। इस अवसर पर अभिनेत्री...

दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से किया मुलाकात

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 12 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। दिल्ली राज्य पैरा ओलंपिक समिति की अध्यक्ष पारूल सिंह आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने रक्षा मंत्री को उनके 74वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और आगामी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 को लेकर विस्तार से चर्चा की। गौरतलब है कि लखनऊ में जन्मीं पारूल सिंह दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष भी हैं ।। पारुल सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 के बीच जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। यह आयोजन भारत में अब तक का सबसे बड़ा पैरा-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट होगा, जिसमें 100 से अधिक देशों से 1,000 से अधिक खिलाड़ी 186 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह ने इस आयोजन में अपनी उपस्थिति की पुष्टि करते हुए यह भी आश्वासन दिया कि रक्षा मंत्रालय और उसके स्वास्थ्य कार्यक्रम चैंपियनशिप को सफल बनाने...

इंडिया हेल्थ 2025 का उद्घाटन, हेल्थकेयर क्षेत्र को मिली नई रफ्तार

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 12 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत मंडपम, नई दिल्ली में इंडिया हेल्थ एग्ज़िबिशन 2025 के दूसरे संस्करण की भव्य शुरुआत हुई। इनफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय आयोजन 13 जुलाई तक चलेगा। यह कार्यक्रम देश में हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी (मेडटेक) सेक्टर की तेज़ी से बढ़ती ज़रूरतों और संभावनाओं को दर्शाता है। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025–26 में इस क्षेत्र में नौकरियों में 15–20% की बढ़ोतरी होगी, जो इस बात का संकेत है कि तकनीक-आधारित हेल्थकेयर समाधानों की मांग लगातार बढ़ रही है और स्वास्थ्य सेवाओं में टेक्नोलॉजी का उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जितेन्द्र शर्मा (प्रबंध निदेशक व संस्थापक सीईओ, AMTZ), डॉ. गिरधर ज्ञानी (महानिदेशक, एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया), श्री राजीव नाथ (एमडी, हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइस लिमिटेड और फोरम कोऑर्डिनेटर, AIMED), सुश्री वीणा कोहली (सीईओ, वेंगार्ड ड...