संदेश

MoHUA और GRIHA काउन्सिल भारत के शहरों में स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए तैयार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 4 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  GRIHA (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हेबिटेट असेसमेन्ट) का प्रबन्धन करने वाली GRIHA काउन्सिल, जिसे भारत के अपने ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग सिस्टम के रूप में जाना जाता है, ने नई दिल्ली में अपने प्रमुख कार्यक्रम GRIHA समिट के 17वें संस्करण का उद्घाटन किया। ‘इनोवेट टू एक्ट फॉर अ क्लाइमेट रेज़िलिएन्ट वर्ल्ड’ विषय पर आधारित इस सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय लीडर्स को एक मंच पर लाकर भारत के पर्यावरण के लिए बड़े पैमाने पर जलवायु अनुकूल समाधानों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर श्री श्रीनिवास कटिकिथाला, माननीय सचिव, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार, ने कहा हम मानव के इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव देख रहे हैं एक बदलाव जो अगले दशक में दिखाई देगा तथा इस बात को नया आयाम देगा  कि मानवता कैसे रहती है, कैसे निर्माण करती है और कैसे अपने आप को बनाए रखती है। इस शहरी बदलाव का पैमाना एवं गति वास्तव में अप्रत्याशित है, यह अपने साथ कई विश्वस्तरीय चुनौतियां लेकर आती है।...

भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीता आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 4 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुंबई। दीप्ति शर्मा और शैफाली वर्मा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। दीप्ति शर्मा ने पहले बल्लेबाज़ी में 58 रनों की संयमित पारी खेलकर भारत को 7 विकेट पर 298 रन तक पहुँचाया, और फिर गेंदबाज़ी में कमाल दिखाते हुए 39 रन देकर 5 विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। शैफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत में 87 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को मज़बूत शुरुआत दी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वुल्वार्ड्ट ने जवाब में अपना नौवां वनडे शतक जड़ा, लेकिन शर्मा ने उन्हें आउट कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में दर्शकों ने पहली बार भारत को विश्व चैंपियन बनते देखा। बारिश के कारण दो घंटे की देरी के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। खेल शुरू होते ही शैफाली वर्मा ने पहला चौका लगाया और फिर मरिज़ाने कैप पर शानदार कवर ड्राइव खेला। स्मृत...

एल.सी.सिंह की किताब द कोलैप्स ऑफ़ इल्यूज़न्स हुई लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 4 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  जाने-माने टेक्नोलॉजिस्ट, कॉर्पोरेट लीडर और कहानियाँ बयां करने में माहिर, एल.सी. सिंह ने आज नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में अपनी पहली किताब द कोलैप्स ऑफ़ इल्यूज़न्स लॉन्च की। दिशानेक्स्ट द्वारा प्रकाशित यह किताब एमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट और देश भर के सभी चुनिंदा बुकस्टोर्स पर उपलब्ध है। इस आयोजन में कला, शिक्षा और व्यवसाय जगत की उन जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले एल. सी. सिंह के सफ़र में उनके सहयोगी रहे हैं। द कोलैप्स ऑफ़ इल्यूज़न्स की शुरुआत में ही यह बताया गया है कि जीवन की पहली लौ कैसे जगी, कैसे उसने खुद को कई गुना बढ़ाया, पहचान बनाई और फिर जीवन के मायने बनाए रखने के लिए ईश्वर, समय और अहम् जैसे विचारों का निर्माण किया। बेहद खूबसूरत कहानी की तरह लिखी गई और अनमोल दार्शनिक विचारों से भरी यह किताब हमें इकोटाइम से अवगत कराती है यह इंसानी जज़्बातों की ऐसी घड़ी है, जो बताती है कि दिल टूटने का एहसास एक दशक से भी ज़्यादा लंबा ...

सऊदी अरब में ग्लोबल हार्मनी पहल का दूसरा संस्करण हुआ शुरू हुआ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 4 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सऊदी अरब के मीडिया मंत्रालय ने 2 नवंबर को ‘ग्लोबल हार्मनी’ पहल के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया, जिसकी शुरुआत ‘रियाद सीज़न’ के दौरान आयोजित ‘इंडिया वीक’ से हुई। यह पहल सऊदी विज़न 2030 के तहत चल रहे क्वालिटी-ऑफ-लाइफ प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका उद्देश्य सऊदी अरब में रह रहे अलग-अलग देशों के लोगों की विविधता का सम्मान करना, उनके योगदान को पहचान देना, उनकी संस्कृति के बारे में जानना और सऊदी समाज के साथ उनके सफल समावेशन की खुशी मनाना है। ग्लोबल हार्मनी पहल सऊदी अरब के उस भाव दर्शाती है जिसमें वह पारस्परिक एकजुटता, आपसी समझ और सांस्कृतिक मेल-जोल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल रोजगार, सामाजिक और मनोरंजन जैसे हर क्षेत्र में प्रवासियों की भूमिका को रेखांकित करती है और बताती है कि उन्होंने देश की सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि में कितना योगदान दिया है। इस वर्ष के संस्करण में, मीडिया मंत्रालय और जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी मिलकर रियाद सीजन के दौरान कई सांस्कृतिक और मनोर...

जैकसन ग्रीन और ब्लूलीफ एनर्जी ने राजस्थान में 840 मेगावाट के सौर प्रोजेक्ट्स की फंडिंग पूरी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 4 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), बीकाने र ।  ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाली जैकसन ग्रीन लिमिटेड और एशिया की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी ब्लूलीफ एनर्जी ने राजस्थान के बीकानेर ज़िले में अपने 840 मेगावाट सौर प्रोजेक्ट्स की फंडिंग पूरी होने की घोषणा की है। इन प्रोजेक्ट्स में दो सौर संयंत्र शामिल हैं - एक 280 मेगावाट और दूसरा 560 मेगावाट का। दोनों मिलकर 1 गीगावाट के राजस्थान सौर पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं, जिन्हें ऐक्सिस बैंक के सहयोग से फंड किया गया है। यह साझेदारी ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत की ग्रीन एनर्जी यात्रा को और मज़बूती देगी। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए 25 साल के पावर परचेज एग्रीमेंट्स (पीपीए) किए गए हैं 280 मेगावाट वाला सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के साथ और 560 मेगावाट वाला एनएचपीसी लिमिटेड के साथ। अब इन प्रोजेक्ट्स का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। बीकानेर की ये सौर परियोजनाएँ जब पूरी तरह चालू हो जाएँगी, तो ये हर साल करीब 15 लाख भारतीय घरों को बिजली देने जितनी ऊर्जा ...

मीडिया हब ने पत्रकारिता के नए आयामों पर किया गोष्ठी

चित्र
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए नई पहल की तैयारी शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 3 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों का प्रमुख संगठन मीडिया हब लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में नई सोच और सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में मीडिया हब द्वारा राजधानी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारिता जगत में हो रहे परिवर्तनों और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस गोष्ठी में देश के विभिन्न समाचार पत्रों के संपादक, इलेक्ट्रॉनिक चैनलों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया जगत के अनुभवी प्रतिनिधि और युवा पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य था पत्रकारिता को समयानुकूल दिशा देना, समाज में उसकी भूमिका को और सशक्त बनाना, तथा पत्रकारों के हितों और समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना। गोष्ठी की शुरुआत मीडिया हब के संरक्षक डॉ.रमेश कुमार पासी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौ...

इंडिया वेड्स विद शॉपर्स स्टॉप ने भव्य फैशन शो के ज़रिए शादी के मौसम का जश्न मनाया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 2 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत में प्रीमियम फ़ैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग के सबसे बड़े डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप ने आज नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एम्बिएंस मॉल में अपने फ्लैगशिप कैंपेन, 'इंडिया वेड्स विद शॉपर्स स्टॉप' के तहत एक भव्य फैशन शो का आयोजन किया और इस अवसर पर अपने बिल्कुल नए वेडिंग कलेक्शन को लॉन्च किया। फैशन की दुनिया के दिग्गज मार्क रॉबिन्सन द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस कार्यक्रम में लुई फिलिप वार्डरोब पार्टनर और एम्बिएंस मॉल वेन्यू पार्टनर थे। इस आयोजन ने फैशन, ख़ास अंदाज़ और कहानी बयां करने की कला के ज़रिये भारतीय शादियों की रौनक को बखूबी पेश करते हुए उसमें जान डाल दी। इंडिया वेड्स विद शॉपर्स स्टॉप' सचमुच आज के जमाने की भारतीय शादियों का जश्न है, जो उन खुशियों, रंगों और आपसी मेलजोल को दर्शाता है जो इसकी पहचान हैं। यह कैंपेन शादी के फैशन को सिर्फ दूल्हा-दुल्हन तक सीमित नहीं रखता है, बल्कि इसमें उन सभी रिश्तेदारों और दोस्तों को भी अहमियत देता है जो हर उत्सव को खास बनाते हैं। यह शो...

दबंग दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान पर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 12 का खिताब जीता

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 2 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में दबंग दिल्ली ने पुनेरी पल्टन को 31-28 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीज़न 12 का खिताब अपने नाम कर लिया। घरेलू दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा पीकेएल खिताब जीता। इससे पहले टीम ने सीज़न 8 में भी खिताब जीता था, जब मौजूदा कोच जोगिंदर नरवाल टीम के कप्तान थे। इस जीत के साथ दबंग दिल्ली सीज़न 2 में यू मुंबा के बाद अपने घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, फज़ल अत्राचली पीकेएल इतिहास के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी बन गए। दबंग दिल्ली के नीरज नरवाल और अजिंक्य पवार ने क्रमशः आठ और छह अंक जुटाए और टीम के रेडिंग विभाग की कमान संभाली। पुनेरी पल्टन की ओर से आदित्य शिंदे ने सुपर 10 पूरा किया जबकि अभिनेश नादराजन ने चार टैकल अंक हासिल किए, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के स्टार रेडर्स असलम इनाम...

सिर्फ 10 महीनों में ही स्‍कोडा ऑटो इंडिया की सालाना बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 2 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। वर्ष 2025, स्‍कोडा ऑटो इंडिया के लिए ऐतिहासिक रहा है — कंपनी ने भारत में अपने 25 साल पूरे किए हैं। इसी वर्ष के अक्टूबर महीने में ब्रांड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, देश में अपनी अब तक की सर्वाधिक वार्षिक बिक्री का आंकड़ा पार किया। जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने 61,607 वाहनों की बिक्री दर्ज की। यह उपलब्धि कंपनी के अब तक के सर्वश्रेष्ठ तिमाही और अर्धवार्षिक प्रदर्शन के बाद आई है। अक्टूबर 2025 में 8,252 से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री भी दर्ज की है। इस शानदार वृद्धि के पीछे सबसे बड़ी भूमिका रही स्‍कोडा ऑटो इंडिया की पहली सब-4 मीटर एसयूवी ‘काइलैक’ की, जिसकी बिक्री निरंतर मज़बूती से बढ़ रही है। इसके साथ ही, ब्रांड की फ्लैगशिप लक्ज़री 4x4 कोडियाक, लोकप्रिय कुशाक और स्‍लाविया मॉडलों का योगदान भी लगातार बना हुआ है। वहीं, उच्च-प्रदर्शन वाली ऑक्‍टैविया आरएस लॉन्च के केवल 20 मिनट के भीतर ही पूर...

ग्रेटर नोएडा में रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2025 और बैटरी शो इंडिया का भव्य आगाज

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 1 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  ग्रेटर नोएडा।  भारत की अक्षय ऊर्जा यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए, देश के प्रमुख B2B ग्रोथ प्लेटफॉर्म आयोजक, इन्फॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया ने आज इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया (REI) एक्सपो के 18वें संस्करण का शुभारंभ किया। इसके साथ ही, द बैटरी शो इंडिया (TBSI) के तीसरे संस्करण का भी सह-आयोजन किया गया। नेट ज़ीरो प्राप्त करने के लिए मार्ग का निर्धारण' की थीम पर केंद्रित, यह तीन दिवसीय आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2025 तक हो रहा  है, भारत के स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में वैश्विक सहयोग, नवाचार और निवेश को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है। आरईआई  और टीबीएसआई मिलकर दक्षिण एशिया के स्वच्छ ऊर्जा परिदृश्य में सबसे प्रभावशाली मंच बन गए हैं, जो वैश्विक निर्माताओं, नवप्रवर्तकों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक साथ ला रहे हैं। अभिनव अक्षय ऊर्जा और बैटरी समाधानों पर भारत के इस प्रतिष्ठित शो का उद्घाटन कई प्रमुख गणमान्य व्...

यामी गौतम और इमरान हाशमी ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर रीक्रिएट किया फिल्म हक़ का आइकॉनिक पोस्टर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 1 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम ने आज अपनी आने वाली फिल्म हक़ के दिल्ली प्रमोशन्स के दौरान एक यादगार सिनेमाई पल रचा। उन्होंने भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) की सीढ़ियों पर जाकर फिल्म हक़ के पोस्टर को फिर से जीवंत किया। फिल्म में सर्वोच्च न्यायालय का विशेष महत्व है, क्योंकि इसकी कहानी व्यक्तिगत कानून और समान नागरिक कानून के बीच के टकराव को दर्शाती है। हक़ की कहानी 1980 के दशक के एक ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से प्रेरित है। रीक्रिएट किया गया पोस्टर फिल्म की शक्तिशाली कहानी को श्रद्धांजलि देता है, जो हक़ के नैतिक द्वंद्व और गहराई को बखूबी दर्शाता है। इस हफ़्ते रिलीज़ हुए हक़ के ट्रेलर ने दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता पैदा की है, और यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने लायक बन गई है। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित और सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म आधुनिक भारत में आस्था, न्याय और पहचान के संगम की पड़ताल करती है। यामी गौतम ने कहा न्याय भले दे...

अपोलो ने स्तन कैंसर के लिए चेक-ओलेट के माध्यम से चॉकलेट को बनाया हेल्थ रिमाइंडर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 1 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  स्तन कैंसर जागरूकता को रेखांकित करते इस माह में, अपोलो वीमेन कैंसर सेंटर (ACC) ने एक अनूठी पहल शुरू की है - 'चेक-ओलेट', जो जागरूकता और विलासिता का अनूठा मेल है- एक ऐसा मीठा उपहार जो और भी मीठी बात याद दिलाता है: अपने लिए कुछ समय निकालें।ग्लोबोकैन के अनुसार, भारतीय महिलाओं में स्तन कैंसर के मामलों और इससे संबंधित मृत्यु दर में वृद्धि देखी गई है, आंकड़ों के अनुसार कैंसर के सभी नए मामलों में से 13.5% मामले स्तन कैंसर के होते हैं और इसके कारण होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 10.6% गया है। इस बढ़ते बोझ के बावजूद, महिलओं में कैंसर की स्क्रीनिंग रेट बहुत कम बनी हुई है, जहाँ 30-69 वर्ष की आयु की केवल 1.6% महिलाओं ने ही स्क्रीनिंग (NCBI) करवाई है। जागरूकता फैलाने और सक्रिय रोकथाम की तत्काल आवश्यकता को समझते हुए, ACC चेक-ओलेट के माध्यम से स्व-देखभाल को बढ़ावा देना और महिलाओं को हर महीने स्वयं अपने स्तनों की जांच करने हेतु सशक्त बनाना चाहता है, ताकि वे समय रहते ही अपने स्वास्...