संदेश

छत्तीसगढ़ में गैस आधारित उर्वरक परियोजना के लिए सरकार और गेल (इंडिया) लिमिटेड के बीच समझौता

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 25 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार और गेल (इंडिया) लिमिटेड ने राज्य में गैस आधारित उर्वरक परियोजना स्थापित करने के लिए आपसी सहयोग का निर्णय लिया है। इसके तहत एक नई (ग्रीनफील्ड) उर्वरक परियोजना विकसित की जाएगी। इस संबंध में एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आज हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में साइन किया गया। समझौते पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से श्री रजत कुमार, सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग) और गेल (इंडिया) लिमिटेड की ओर से श्री राजीव कुमार सिंघल, निदेशक (बिज़नेस डेवलपमेंट) ने हस्ताक्षर किए। एमओयू के अनुसार, गेल (इंडिया) लिमिटेड राज्य में 12.7 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाले यूरिया संयंत्र की स्थापना के लिए विस्तृत तकनीकी और आर्थिक अध्ययन करेगी। यह प्रस्तावित संयंत्र गेल की मुंबई–नागपुर–झारसुगुड़ा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन कॉरिडोर के पास रणनीतिक रूप से स्थापित किया जाएगा। अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर परियोजना में निवेश को लेकर अंतिम न...

सेंट स्टेफेन कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मनाया अपना वार्षिक उत्सव

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 24 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  सोनीपत। सेंट स्टेफेन कॉलेज द्वारा संचालित सेंट स्टेफेन कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने क्रिसमस और नए वर्ष के उपलक्ष पर वार्षिक उत्स्व में एकता और विविधता पर स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्कूल लके प्रधानचार्य फादर सोलोमन जॉर्ज ने कहा सेंट स्टेफेन कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सोनीपत के जॉन्टी गांव सहित आसपास के गांव में इस स्कूल से पहले कोई बड़ा स्कूल नहीं था जिस कारण यहाँ के बच्चों को पढ़ने के लिए दूर दूर तक जाना पड़ता था लेकिन अब वो नहीं रहा। फादर सोलोमन जॉर्ज ने आश्वासन दिया यह के बच्चों को अगले साल तक व्यवसायिक शिक्षा के लिए भी बाहर नहीं जाना पड़ेगा कियोंकि इसी गांव में भव्य कॉलेज के भवन का निर्माण चल रहा जो अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा जिसमें एलएलबी, पत्रकारिता, एमबीऐ सहित कई डिग्री कोर्स शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर फादर मोनोदीप डेनियल, फादर राजू जॉर्ज, फादर जय कुमार, श्री सतीश (प्रधान, जॉन्टी) श्री सोनू (प्रधान), श्री सतवीर (प्रधान)...

OPPO इंडिया और Sony LIV के साथ शार्क टैंक इंडिया सीज़न 5 का बना को-प्रेज़ेंटर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 24 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  OPPO इंडिया ने Sony LIV के साथ शार्क टैंक इंडिया सीज़न 5 के को-प्रेज़ेंटर के रूप में अपनी साझेदारी की घोषणा की। यह रणनीतिक सहयोग सृजन, आत्म-अभिव्यक्ति और अपने जुनून को आगे बढ़ाने के साहस में साझा विश्वास पर आधारित है। अपनी ब्रांड फिलॉसफी ‘Make Your Moment’ को भारत के प्रमुख उद्यमिता मंच पर लाते हुए, OPPO उस पीढ़ी को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है जो सपने देखने, नवाचार करने और आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करने का साहस रखती है। वर्षों में शार्क टैंक इंडिया एक सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में उभरा है, जिसने देशभर के युवा संस्थापकों को अपने विचार प्रस्तुत करने, परंपराओं को चुनौती देने और नए अवसरों को खोलने का सशक्त मंच दिया है। जमीनी स्तर के बिज़नेस मॉडल्स को उजागर करते हुए, इस प्लेटफ़ॉर्म ने भारत के स्टार्टअप परिदृश्य को देखने का नजरिया बदला है—इसे प्रेरक, सुलभ और व्यक्तिगत बनाया है। इस सहयोग का अनावरण मुंबई में शार्क टैंक इंडिया के सेट पर आयोजित एक अनूठे...

पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और अंकित राठी को अटल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 24 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा और सार्वजनिक जीवन की विरासत को रेखांकित करते हुए, अटल फाउंडेशन ने मंगलवार को राजधानी नई दिल्ली स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन, कस्तूरबा गांधी मार्ग में अटल श्री 2025 एवं केअटल सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और पुरस्कार आवंटित किए। समारोह में सांसद गीता शाक्य, पूर्व सांसद एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन अविनाश राय खन्ना, अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल तथा आध्यात्मिक नेता एवं पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज़्म इंडिया इशिका तनेजा भी शामिल रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि अटल फाउंडेशन समाज के उन वर्गों तक पहुंचने का कार्य कर रहा है, जिन्...