बदलते मौसम में रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 14 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। जैसे ही मौसम सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ता है, हमारी त्वचा भी इस बदलाव को महसूस करने लगती है। ठंडी और शुष्क हवाओं के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी और पसीने की शुरुआत त्वचा की जरूरतों को बदल देती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन केयर रूटीन में समय रहते बदलाव करें। नई दिल्ली की डॉ. निहारिका गोयल, एमडी -त्वचा रोग विशेषज्ञ बताती हैं  सर्दियों में जहां गाढ़े मॉइस्चराइज़र और क्रीम की जरूरत होती है, वहीं गर्मी की शुरुआत में हल्के, ऑयल-फ्री और वॉटर-बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बेहतर रहता है। इस मौसम में त्वचा पर अतिरिक्त तेल और धूल जमने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पिंपल, ब्लैकहेड्स और रैशेज की समस्या हो सकती है। इसलिए दिन में दो बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करें और त्वचा को सांस लेने का मौका दें। सनस्क्रीन का उपयोग अब और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले SPF युक्त सनस्क्रीन लगाएं और जरूरत पड़ने पर दोबारा लगाएं। साथ ही पर्याप्त पानी पिएं और ताजे फल-सब्जियों को आहार में शामिल करें, ताकि त्वचा अंदर से भी हाइड्रेटेड रहे। स्वस्तम वेलनेस की डॉक्टर  बताती हैं कि  बदलते मौसम में थोड़ी सी सावधानी आपकी त्वचा को निखरी, स्वस्थ और चमकदार बनाए रख सकती है। याद रखें, मौसम बदले तो स्किन केयर भी बदले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान