गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 82 ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 7 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 की विभिन्न समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह से मुलाकात कर उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। राघवेंद्र दुबे ने बताया कि पूरे पॉकेट की नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों का गंदा पानी जमा होने के कारण फ्लैटों की नींव पर खतरा मंडरा रहा है और भवनों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने मांग की कि नालियों का पुनर्निर्माण कर उन्हें इस प्रकार व्यवस्थित किया जाए कि पानी आसानी से मुख्य नाले तक पहुंच सके। इसके अलावा, प्राधिकरण के वे फ्लैट जो अभी तक आवंटित नहीं हुए हैं, अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। कई स्थानों पर प्लास्टर पूरी तरह झड़ चुका है तथा दीवारों और छतों पर पीपल के पेड़ उग आए हैं, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इन भवनों की शीघ्र मरम्मत कराने की भी मांग की गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने यह भी बताया कि ग्रिट वॉश (फर्श/पेवमेंट) कई स्थानों पर टूट चुकी है, जिसे तुरंत ठीक कराया जाना आवश्यक है। साथ ही, गार्ड रूम के पास एक शौचालय निर्माण एवं क्षेत्र में एक पुस्तकालय भवन बनाए जाने की मांग भी रखी गई, ताकि स्थानीय युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सके और वे शिक्षा की ओर प्रेरित हों। वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही